Skip to content
26 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia LIVE Since 2012 | Published by Mriegank SHEKHAR

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • जिले में नहीं थम रही कोरोना संक्रमण की रफ्तार, 41 नए पॉजिटिवों की पुष्टि
  • Featured Story
  • VIRAL न्यूज़
  • जिला जवार
  • ब्रेकिंग न्यूज

जिले में नहीं थम रही कोरोना संक्रमण की रफ्तार, 41 नए पॉजिटिवों की पुष्टि

नोडल अधिकारियों ने की कोविड-19 के रोकथाम की समीक्षा,
News Desk 30 August, 2020 1 minute read
CORONA

जिला प्रशासन के बुलेटिन में दो लोगों की मौत की सूचना

बलिया। जिला प्रशासन की ओर से जारी बुलेटिन के मुताबिक जिले में आज रविवार को 41 नए कोरोना पॉजिटिव केस मिले हैं, जबकि दो लोगों की मौत की पुष्टि हुई है. इस तरह अब जिले में संक्रमितों की संख्या 3813 हो गयी है. कोरोना से मरने वालों की संख्या 45 हो गई है.

डोर-टू-डोर सर्वे, कांटेक्ट ट्रेसिंग की गुणवत्ता सुधारने पर दिया जोर

जिले में कोविड-19 की मॉनिटरिंग के लिए शासन स्तर से दो नोडल अधिकारी नामित किए गए हैं. रविवार को दोनों अधिकारी पीडब्ल्यूडी सचिव रंजन कुमार व उत्तर प्रदेश ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण के सीईओ सुजीत कुमार ने विकास भवन सभागार में कोविड-19 के रोकथाम के प्रयासों की समीक्षा की. शासन स्तर से आए दोनों उच्चाधिकारियों ने सैम्पलिंग, कांटेक्ट ट्रेसिंग, सर्विलांस कार्य व अन्य प्रयासों की जानकारी सभी प्रभारी चिकित्साधिकारियों से ली और अपनी ओर से कुछ जरूरी सुझाव दिए. डोर-टू-डोर सर्वे और कांटेक्ट ट्रेसिंग की गुणवत्ता में सुधार पर विशेष जोर दिए. कहा, अगर ये सुधर गया तो निश्चित रूप से जिले में कोरोना के प्रसार पर अंकुश लग जाएगा.

नोडल अधिकारी रंजन कुमार की पहल पर, एक मेडिकल कालेज के प्रोफेसर ने सभी अस्पताल प्रभारियों को करीब दस मिनट तक मोबाइल के जरिए अहम टिप्स दिए. बताया कि कोरोना मरीजों के साथ कैसे, कब और क्या करना है. रंजन कुमार ने कहा कि कोरोना को रोकने में एमओआईसी का रोल अहम है. सभी एमओ आईसी अपनी पीएचसी या सीएचसी के अंतर्गत आने वाले केस की मॉनिटरिंग करते रहें. होम आइसोलेट में रह रहे मरीजों से आपकी टीम बात करती रहे. घर-घर सर्वे के बाद जो संदिग्ध मिलते हैं या जिनमें कोई लक्षण हैं, पहले उनकी जांच कराई जाए. उन्होंने हर अस्पताल के प्रभारी से पूछा कि सैम्पलिंग की सूची कैसे बनाते हैं. अधिकांश डॉक्टर इसका सही ढंग से जवाब नहीं दे पाए. इस पर नाराजगी जताते हुए सीएमओ को निर्देश दिया कि प्रभारी चिकित्साधिकारियों के प्रतिदिन के कार्य की समीक्षा करते रहें. उन्होंने यह भी कहा कि कमांड सेंटर से सर्विलांस कार्य, कांटेक्ट ट्रेसिंग व घर-घर सर्वे की समीक्षा पूरी गम्भीरता के साथ की जाए. उन्होंने कहा कि टीम कितने घर गई, कितने संदिग्ध मिले, सारी के कितने केस सामने आए, जांच करने गयी टीम का मोबाइल नम्बर आदि बिन्दुओं के माध्यम से हर गतिविधियों पर नजर रखी जाए. उन्होंने कहा कि प्राइवेट नर्सिंग होम वाले निर्धारित प्रोटोकॉल का पालन कर रहे हैं या नहीं, इस पर भी ध्यान दिया जाए. अगर कोई नहीं करता है तो उस पर कार्रवाई हो. नोडल अधिकारी रंजन कुमार ने यह भी कहा कि जागरूकता सन्देश हर सरकारी व प्राइवेट संस्थान तथा दुकानों पर लगाए जाने की पहल हो. मास्क का प्रयोग व सोशल डिस्टेंस का पालन करने से सम्बन्धी मैटर किल कोरोना टीम के माध्यम से तैयार करा लिया जाए. जैसे भी हो, लोगों को जागरूक करने का प्रयास जारी रहे.

क्रिटिकल केस की पहचान व समय से आइसोलेशन पर देना है विशेष ध्यान

नोडल अधिकारी रंजन कुमार ने सभी अस्पताल प्रभारियों से कहा कि क्रिटिकल केस की पहचान और समय से आइसोलेशन पर विशेष ध्यान देना है. होम आइसोलेशन में रहने वाले मरीजों की रोजाना जांच करने वाली टीम यह भी सुनिश्चित कराए कि मरीज के पास थर्मामीटर और ऑक्सीमीटर जरूर हो. ऑक्सीजन लेवल मापते रहने से केस क्रिटिकल होने से पहले ही काफी हद तक पता चल जाएगा.

होम ओसोलेशन की शर्तें पूरा नहीं होने पर हुए नाराज

पूछताछ में नरहीं सीएचसी प्रभारी ने माना कि उनके क्षेत्र में होम आइसोलेट मरीजों में कई के पास ऑक्सीमीटर नहीं है. इस पर नोडल अधिकारी रंजन कुमार खासा नाराज हुए और सीएमओ को निर्देश दिया कि इस पर ध्यान दें. उन्होंने साफ कहा कि होम आइसोलेशन का मानक अगर कोई मरीज पूरा नहीं करता है तो उसे एल-1 फैसिलिटी सेंटर शिफ्ट करा दिया जाए. साथ ही जहां केस मिले वहां आसपास सघनता से सर्वे करा लिया जाए.

बिना मास्क वाले को ऑटो- रिक्सा वाले न बैठाएं, दुकानदार सामान न दें

नोडल अधिकारी रंजन कुमार ने कहा, यह सुनिश्चित कराया जाए कि बिना मास्क वाले व्यक्ति को न तो कोई ऑटो-रिक्शा वाला बैठाए, और ना ही कोई दुकानदार ऐसे लोगों को सामान दे. अगर कोई दुकानदार या ऑटो रिक्शा वाला भी बिना मास्क के मिले तो उन्हें भी चेतावनी दी जाए. सिटी मजिस्ट्रेट अपनी टीम और यातायात पुलिस के माध्यम से यह सुनिश्चित कराएं. उन्होंने कहा कि पहले जनपदवासियों को जागरूक करने पर विशेष जोर दिया जाए. अनाउंसमेन्ट, सोशल मीडिया आदि के जरिए प्रचार प्रसार हो कि मास्क का प्रयोग नहीं करने या अन्य उल्लंघन पर क्या कार्रवाई होगी. उसके बाद भी कोई नहीं मानता है तो चालान काटने की कार्रवाई हो.

किल कोरोना टीम के कार्य की ली जानकारी, दिए सुझाव

जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से बनी हुई कोरोना के मुख्य कार्यों की जानकारी दोनों नोडल अधिकारियों ने ली. टीम के मनोज चतुर्वेदी ने बताया गया कि शहरी क्षेत्र में हिंदी तथा ग्रामीण क्षेत्र में भोजपुरी भाषा में ऑडियो और वीडियो तैयार कर प्रसारित के साथ छोटे-छोटे संवाद के माध्यम से इससे बचाव का तरीका समझाया जाता है. वीडियो बनाने के सम्बंध में नोडल अधिकारी रंजन कुमार ने अपनी ओर से भी कुछ महत्वपूर्ण सुझाव दिए और उस पर अमल करने को कहा. बैठक में जिलाधिकारी एसपी शाही, डिप्टी कलेक्टर सर्वेश यादव, डीआई ओएस भास्कर मिश्र आदि थे.

होम आइसोलेशन काल सेंटर का किया निरीक्षण

होम आइसोलेशन में रहने वाले मरीजों से प्रतिदिन बात करने के लिए विकास भवन में कॉल सेंटर बनाया गया है. शासन स्तर से दोनों नोडल अधिकारी ने इस काल सेंटर का भी निरीक्षण किया. सेंटर प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक से जरूरी जानकारी ली. नोडल अधिकारी रंजन कुमार ने मौके से ही कुछ मरीजों को फोन मिलाया और स्वयं बात करके यह पूछा कि प्रतिदिन उनके यहां कॉल सेंटर से फोन जाता है या नहीं. एक मरीज को शुगर की समस्या होने पर एल-1 फैसिलिटी सेंटर नगवा शिफ्ट कर दिया गया है, उनसे भी बात की. कुल मिलाकर कॉल सेंटर की कार्रवाई पर दोनों नोडल अधिकारियों ने संतोष जताया.

Tags: लखनऊ

Post navigation

Previous: बैरिया में प्रेमी युगल ने तो बांसडीह में युवक ने की खुदकुशी
Next: गंगापुर से दुबे छपरा तक डेंजर जोन, जद में आ सकता है NH 31 भी

ये भी पढ़ें

Sikandarpur Andhi Barish
  • जिला जवार
  • सिकंदरपुर

बारिश और आंधी से जनजीवन अस्त-व्यस्त, जगह-जगह पेड़ व बिजली के खंभे गिरने से विद्युत सप्लाई प्रभावित

General Desk 26 September, 2026
sp leader ram govind chowdhary
  • जिला जवार
  • सिकंदरपुर

रामगोविंद चौधरी के निधन पर बोले विधायक ‘हमने अपना अभिभावक खो दिया, समाजवाद की अपूरणीय क्षति’

General Desk 26 September, 2026
choukia nagara accident
  • Accident
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

डंपर की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल के लिए रेफर

General Desk 26 September, 2026

Recent Posts

  • बारिश और आंधी से जनजीवन अस्त-व्यस्त, जगह-जगह पेड़ व बिजली के खंभे गिरने से विद्युत सप्लाई प्रभावित
  • रामगोविंद चौधरी के निधन पर बोले विधायक ‘हमने अपना अभिभावक खो दिया, समाजवाद की अपूरणीय क्षति’
  • डंपर की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल के लिए रेफर
  • पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी को श्रद्धांजलि, जानिए दो साल जेल से 8 बार विधायक चुने जाने की कहानी
  • बलिया के बड़े समाजवादी चेहरे रामगोविंद चौधरी नहीं रहे, चुनाव से पहले सपा को बहुत बड़ा झटका
  • करीब एक दर्जन बकाएदारों के बिजली कनेक्शन काटे गए, सघन चेकिंग अभियान में  50 हजार रुपये वसूले
  • Ballia-सात दिन के पूजन-अर्चन के बाद गणपति प्रतिमा का विसर्जन
  • ‘नमामि भारतम्-वंदे भारत’ कार्यक्रम में वंदे मातरम् का सामूहिक गायन
  • डैंपनर भी नहीं रोक पाया सरयू की धार, अब घरों पर मंडरा रहा कटान का खतरा
  • बांसडीह में सपा का शक्ति प्रदर्शन, नए जिलाध्यक्ष सुनील मौर्य के स्वागत में रैली जैसा माहौल
  • नए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने बताईं प्रशासन की प्राथमिकताएं, गरीबों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर विशेष जोर
  • बांसडीह कस्बे में हाईटेक इंतजाम, एडवांस वर्टिकल बुलेट कैमरे और हाईमास्ट लाइट से सुरक्षा होगी पुख्ता
  • नहर में मिला पांच दिन से लापता ई-रिक्शा चालक का शव
  • रात में घर से निकले निकले 70 वर्षीय वृद्ध अंधेरे में पोखरे में गिरे, सुबह मिला शव
  • बलिया के नए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने संभाली कमान, विदाई समारोह में मंगला प्रसाद सिंह को दी गईं शुभकामनाएं
  • सरयू का घटता पानी कर रहा तेज कटान… सुल्तानपुर पोखरा में आबादी से चंद कदम दूर नदी
  • बलिया के पहले विधायक पं. राम अनन्त पाण्डेय की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि, नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत
  • पुलिस ने महंगे कैमरा लूटने वाले गिरोह को दबोचा, फोटोग्राफी बुकिंग के बहाने बुलाते थे और लूट लेते थे
  • धूमधाम से निकला महावीरी झंडा जुलूस, दिखा आस्था, रोमांच और भाईचारे का संगम
  • स्नातकोत्तर महाविद्यालय बांसडीह में राष्ट्रीय संगोष्ठी, विषय विशेषज्ञों के साथ विधायक केतकी सिंह ने भी रखे विचार
  • कटान में खेत और घर गंवाने वाले किसानों को सरकार की तरफ से दिया गया मुआवजा
  • Bansdih: लड़की के फोटो का इस्तेमाल कर AI से अश्लील वीडियो बनाने, वायरल करने का आरोप, युवक पर केस
  • Bansdih: मनचलों ने बाइक से कॉलेज जाने वाली युवती को टक्कर मार कर गंभीर रूप से घायल किया, कई दिन से कर रहे थे पीछा
  • Bansdih: पुरानी रंजिश में घर में घुस कर मारपीट, 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
  • तलवार के एक वार से पत्थर काटने वाले वीर लोरिक की शौर्य गाथाएं होंगी संरक्षित, 4.97 करोड़ की लागत से बन रहा सभागार

You may have missed

Sikandarpur Andhi Barish
  • जिला जवार
  • सिकंदरपुर

बारिश और आंधी से जनजीवन अस्त-व्यस्त, जगह-जगह पेड़ व बिजली के खंभे गिरने से विद्युत सप्लाई प्रभावित

General Desk 26 September, 2026
sp leader ram govind chowdhary
  • जिला जवार
  • सिकंदरपुर

रामगोविंद चौधरी के निधन पर बोले विधायक ‘हमने अपना अभिभावक खो दिया, समाजवाद की अपूरणीय क्षति’

General Desk 26 September, 2026
choukia nagara accident
  • Accident
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

डंपर की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल के लिए रेफर

General Desk 26 September, 2026
Ramgovind chaudhary
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • बांसडीह
  • राजनीति
  • सिकंदरपुर

पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी को श्रद्धांजलि, जानिए दो साल जेल से 8 बार विधायक चुने जाने की कहानी

General Desk 26 September, 2026

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.