Skip to content
18 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • शुल्क वृद्धि के खिलाफ चल रहा आमरण अनशन 72 घंटे बाद बुधवार तक के लिए स्थगित
  • जिला जवार
  • ब्रेकिंग न्यूज

शुल्क वृद्धि के खिलाफ चल रहा आमरण अनशन 72 घंटे बाद बुधवार तक के लिए स्थगित

अन्य महाविद्यालयों से लगभग एक हजार रूपया अधिक लिया जा रहा बीए प्रथम वर्ष में प्रवेश शुल्क
General Desk 20 July, 2018

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram

अन्य महाविद्यालयों से लगभग एक हजार रूपया अधिक लिया जा रहा बीए प्रथम वर्ष में प्रवेश शुल्क

ढ़ाई घंटे तक चली वार्ता

बैरिया(बलिया)। पीजी कालेज सुदिष्टपुरी में शुल्क वृद्धि के खिलाफ महाविद्यालय के गेट पर चल रहा छात्रों का आमरण अनशन, शुक्रवार को 72 घंटे बाद तहसीलदार गुलाब चन्द्रा, प्राचार्य डा सुधाकर तिवारी, मनोज सिंह, अभिभावकों एवं पूर्व तथा वर्तमान छात्रों के बीच चली लम्बी वार्ता के बाद अगले बुधवार तक के लिए स्थगित हो गया. यहां बीए प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए शुल्क बहुत अधिक लिया जा रहा है. वार्ता में यह तय हुआ कि यहां प्रवेश शुल्क आसपास के महाविद्यालयों के बराबर ही लिए जाने के लिए प्रशासक/जिलाधिकारी को लिखा जाएगा. जब तक अनुमति नही मिल जाती प्रवेश स्थगित रहेगा. पठन पाठन चलता रहेगा.

चुंकि इस महाविद्यालय के प्रशासक जिलाधिकारी हैं, और प्राचार्य का कहना था कि यह सबकुछ जिलाधिकारी के सज्ञान में दिया गया है. इस लिए बिना उनकी अनुमति के मैं कुछ भी नही कर सकता. जिस पर मनोज सिंह ने जिलाधिकारी को फोन करके उन्हें जानकारी देते हुए इस ग्रामीण क्षेत्रों में बीए प्रथम वर्ष में दो प्रेक्टिकल के साथ लगभग 3700₹ शुल्क लिए जाने की बात कही. बताया कि इतना ही शुल्क पास के स्ववित्त पोषित महाविद्यालय में लिया जाता है. इस पर आश्चर्य जताया. जिस पर जिलाधिकारी ने महाविद्यालय के शुल्क सम्बन्धी किसी भी तरह की जानकारी न होने की बात कहते हुए सोमवार को बुलाया.

इसके पूर्व वार्ता के क्रम में प्राचार्य ने महाविद्यालय के पूर्व छात्र नितेश सिंह को यहां का छात्र न होने तथा बोलने से मना किया. जिस पर छात्र भड़क उठे और प्राचार्य पर फर्जी तरीके से नौकरी करने, वेतन पाने और प्राचार्य बन बैठने का आरोप लगाते हुए नारेबाजी करने लगे. तहसीलदार बैरिया ने चतुरता से माहौल को संभालते हुए छात्रों को महाविद्यालय की बेहतरी के लिए सुझाव देने की बात कह कर माहौल को शान्त किया. अनशन स्थगित होने के साथ ही छात्रों द्वारा पुतला दहन व छात्र कर्फ्यू का पूर्व घोषित कार्य भी बुधवार तक के लिए स्थगित कर दिया गया.

अनशन पर बैठे विकास गुप्त कमलेश गुप्ता व महाविद्यालय के छात्रसंघ अध्यक्ष रवि मौर्य को तहसीलदार, प्राचार्य व मनोज सिंह ने जूस पिलाकर अनशन समाप्त कराया. इस अवसर पर निर्भय सिंह गहलौत, संतोष सिंह, धनंजय सिंह, मुकेश यादव, अनुज यादव, नितेश सिंह, अभिषेक सिंह, अंकित यादव, सोनू साह सहित सैकड़ो छात्र व अभिभावक उपस्थित रहे. शान्ति व सुरक्षा के मद्देनजर एसएचओ बैरिया व दोकटी सदलबल व महाविद्यालय का समस्त शिक्षक व शिक्षणेतर कर्मी उपस्थित रहे.

Related

Tags: आमरण अनशन बलिया सुदिष्टपुरी स्थगित

Post navigation

Previous: महाविद्यालय दुबेछपरा में भी शुरू हुआ क्रमिक अनशन
Next: अमर शहीद मंगल पांडेय की स्मृति में निर्भयासेना ने दस हजार पेड़ लगाने का लिया संकल्प

ये भी पढ़ें

PM Modi Birthday veer Lorik 1
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’

General Desk 17 September, 2026
Ketki Singh Rangoli
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन

General Desk 17 September, 2026
belthra safai
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान

General Desk 17 September, 2026

Recent Posts

  • Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’
  • Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन
  • Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान
  • ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज होने के बाद एडीओ पंचायत को बनाया गया ग्राम पंचायत का प्रशासक
  • Ballia-पिता के हत्यारों से परिवार को खतरा! मुख्यमंत्री से मिलने की मांग पर अड़ी पूर्व सीआरपीएफ जवान की पुत्री
  • Ballia: सृष्टि के शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से की गई पूजा, विशाल भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
  • Ballia-उमेश चौरसिया हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार
  • Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष
  • उमेश हत्याकांड: परिजनों का दाह संस्कार से इनकार, बुलडोजर एक्शन और एनकाउंटर की मांग
  • Ballia-शौच के लिए गए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सर्पदंश की आशंका
  • Ballia-पूर्व सीआरपीएफ जवान हत्याकांड का 25 हजार का एक इनामी आरोपी अब भी फरार, पुलिस ने मांगा जन-सहयोग
  • Ballia-अमरेश हत्याकांड के मुख्य आरोपी रामकरण सिंह का बलिया सीजेएम कोर्ट में समर्पण, तीन पुलिस टीमों-एसटीएफ को दिया चकमा
  • Ballia-महिला की शिकायत पर अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में तीन लोगों पर केस
  • Ballia-उभांव थाना क्षेत्र में चार दिन में दो हत्याओं से सनसनी, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल
  • Ballia-सीएचसी बांसडीह के एंबुलेंस ड्राइवर की पिटाई, अस्पताल परिसर में ही 5 लोगों ने किया हमला!
  • Ballia-शहीद बिजेंद्र को किया गया नमन, पाकिस्तानी आतंकियों से लोहा लेते दिया था सर्वोच्च बलिदान
  • Ballia-मारपीट में घायल युवक की मौत, 15 दिन पुराने विवाद को लेकर फिर हुआ था झगड़ा
  • Ballia-सांसद के आवास परिसर में लगे टॉवर पर चढ़कर युवक ने मचाया हंगामा
  • Ballia-अश्लील फोटो-वीडियो भेजने के आरोपी को बांसडीह पुलिस महाराष्ट्र से गिरफ्तार करके ले आई
  • Ballia-साथी सिपाहियों के साथ पार्टी करने गए सिपाही का शव पानी भरे गड्ढे में मिला, बांसडीह कोतवाली में थी तैनाती
  • Ballia-जमीन के पुराने विवाद में पट्टीदारों में मारपीट, एक की हालत गंभीर
  • Ballia-विधायक ने काली माता स्थान से चंद्रोल तक सीसी रोड का किया लोकार्पण
  • Ballia-यूजीसी रोल बैक और आरक्षण व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर सवर्ण एकता मंच का प्रदर्शन
  • Ballia-सरयू का पानी दो दिन से घट रहा लेकिन मुसीबतें कायम, कई गांवों में अभी भी नाव ही सहारा
  • Ballia-नहाने गए 22 वर्षीय युवक की नदी में डूबने से मौत, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम

You may have missed

PM Modi Birthday veer Lorik 1
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’

General Desk 17 September, 2026
Ketki Singh Rangoli
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन

General Desk 17 September, 2026
belthra safai
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान

General Desk 17 September, 2026
ADO Panchayat MK SINGH
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज होने के बाद एडीओ पंचायत को बनाया गया ग्राम पंचायत का प्रशासक

General Desk 17 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.