Skip to content
18 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • प्यार किया, शादी की और अब छोड़ कर भाग रहा…बलिया में बैंक मैनेजर पति को तलाशने आई अलीगढ़ की महिला का भारी हंगामा!
  • CRIME डायरी
  • Front Page
  • बलिया शहर
  • बांसडीह

प्यार किया, शादी की और अब छोड़ कर भाग रहा…बलिया में बैंक मैनेजर पति को तलाशने आई अलीगढ़ की महिला का भारी हंगामा!

बांसडीह कोतवाली क्षेत्र में एक सरकारी बैंक की ब्रांच में भारी फैमिली ड्रामा देखने को मिला। यहां अलीगढ़ से आई एक महिला ने ब्रांच मैनेजर को अपना पति बताया और पुलिस से शिकायत की
General Desk 7 January, 2025 1 minute read

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
Bansdih Marriage photo 2

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE

रविशंकर पांडेय, बांसडीह, बलिया

बांसडीह,बलिया. बांसडीह कोतवाली क्षेत्र में एक सरकारी बैंक की ब्रांच में भारी फैमिली ड्रामा देखने को मिला। यहां अलीगढ़ से आई एक महिला ने ब्रांच मैनेजर को अपना पति बताया और पुलिस से शिकायत की कि कई दिनों से वह उसके साथ दुर्व्यवहार कर रहे हैं।

अलीगढ़ से आई अंजलि नाम की महिला पहले तो बांसडीह कोतवाली में बैंक मैनेजर पति की शिकायत लेकर पहुंची थी। महिला अंजलि देवी ने बांसडीह कोतवाली में पंहुचकर पुलिस को बताया कि सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की स्थानीय कैथवली ब्रांच के मैनेजर प्रदीप कुमार मझवार उनके पति है। अलीगढ़ में तैनाती के दौरान उनसे शादी हुई। वह उसे काफी दिनों से छोड़कर उसके साथ दुर्व्यवहार कर रहें हैं।

अंजलि ने दावा किया कि वह करीब 12 वर्ष बैंक मैनेजर के साथ लिव इन रिलेशन में रही। बाद में उनकी आर्य समाज मंदिर में रीति-रिवाजों द्वारा शादी भी हुई है। अब पति वहां से ट्रांसफर कराकर भाग आया है। महिला ने पुलिस से शिकायत करते हुए बताया कि उसके पति ने उसे मिलने के लिये बुलाया और अब वह उसे देख कर भाग निकला है।

मामले में जब इस बात को लेकर थाने के एसआई सागर कुमार रंगू ने बैंक मैनेजर से फोन पर पूछताछ की तो बैंक मैनेजर ने एसआई से कहा कि क्या उसने (महिला ने) आपको कुछ पैसे दे दिये हैं? इसी बात को लेकर बैंक मैनेजर व दरोगा के बीच काफी गरमा-गर्मी से वार्ता हुई और दोनों ने एक एक दूसरे के व्यवहार पर दोषारोपण किया।

इसके बाद काफी देर तक थाने के चक्कर काटने के बाद महिला शाम को कैथवली बैंक शाखा पर पंहुच गयी और वहां हंगामा करने लगी। इस दौरान बैंक मैनेजर कुछ देर बवाल के बाद वहां से भाग निकले लेकिन महिला बैंक में बैठ गयी और रोते धोते अपने पति को बुलाने की मांग करती रही।

महिला द्वारा पेश की गई फोटो

जब शाम 7 बजे तक महिला बैंक में बैठी रही तो हारकर बैंककर्मियों ने पुलिस बुलाई जिसके बाद पहुचीं पुलिस ने महिला को बैंक से बाहर निकला । तब जाकर बैंक बंद हुआ। इसके बाद महिला को महिला थाने ले जाया गया। महिला अपने लिए इंसाफ की मांग कर रही है।

इस संबंध में शाखा प्रबंधक प्रदीप कुमार मझवार ने बताया कि महिला से हुए विवाह को न्यायालय द्वारा अमान्य घोषित कर दिया गया है। उसके बावजूद महिला द्वारा जानबूझकर उनके खिलाफ धन उगाही के लिये षडयंत्र किया जा रहा है।

शाखा प्रबंधक प्रदीप कुमार मझवार ने यह भी बताया  कि उनकी अलीगढ़ में अंजली के साथ शादी जबर्दस्ती कराई गई थी। तब अंजलि अलीगढ़ के बैंक ब्रांच में कुछ काम कराने आई थी। उन्होंने कहा कि 12 साल लिव इन रिलेशनशिप का आरोप गलत है, उनकी, तीन साल तक ही अलीगढ़ में तैनाती रही।

ब्रांच मैनेजर ने सोमवार को हुए घटनाक्रम को लेकर मंगलवार को एसपी ओमवीर सिंह से मिलकर शिकायत की है। कहा है कि सोमवार शाम एसआई सागर कुमार रंगू एवम उनकी पत्नी बनी महिला व कुछ अन्य अज्ञात लोगों के साथ बैंक में आये और उनके साथ गाली-गलौच करते हुए फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दिए। इन लोगों द्वारा देर शाम तक बैंक भी बंद होने नही दिया गया और इसके बाद उच्चाधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद बैंक शाखा को बंद किया गया।

प्रकरण के संबंध में पूछने पर एसआई सागर कुमार रंगू ने बताया कि महिला की शिकायत पर वहां गये थे। इस दौरान बैंक मैनेजर द्वारा ही अभद्रता की जाती रही। महिला वहां पूर्व से ही मौजूद थी।

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive

 

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel

Related

Tags: Ballia Bansdih News Ballia LIVE Ballia news कैथवली ब्रांच बलिया बलिया न्यूज बलिया समाचार बांसडीह बैंक मैनेजर पति महिला का हंगामा सेंट्रल बैंक

Post navigation

Previous: बैरिया में ट्रैक्टर पलटने से एक मौत, चार घायल
Next: Ballia: अतिथि प्रवक्ता के लिए 13 अभ्यर्थियों का हुआ इंटरव्यू

ये भी पढ़ें

PM Modi Birthday veer Lorik 1
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’

General Desk 17 September, 2026
Ketki Singh Rangoli
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन

General Desk 17 September, 2026
Belthra CRPF Amresh 1
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-पिता के हत्यारों से परिवार को खतरा! मुख्यमंत्री से मिलने की मांग पर अड़ी पूर्व सीआरपीएफ जवान की पुत्री

General Desk 17 September, 2026

Recent Posts

  • Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’
  • Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन
  • Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान
  • ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज होने के बाद एडीओ पंचायत को बनाया गया ग्राम पंचायत का प्रशासक
  • Ballia-पिता के हत्यारों से परिवार को खतरा! मुख्यमंत्री से मिलने की मांग पर अड़ी पूर्व सीआरपीएफ जवान की पुत्री
  • Ballia: सृष्टि के शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से की गई पूजा, विशाल भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
  • Ballia-उमेश चौरसिया हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार
  • Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष
  • उमेश हत्याकांड: परिजनों का दाह संस्कार से इनकार, बुलडोजर एक्शन और एनकाउंटर की मांग
  • Ballia-शौच के लिए गए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सर्पदंश की आशंका
  • Ballia-पूर्व सीआरपीएफ जवान हत्याकांड का 25 हजार का एक इनामी आरोपी अब भी फरार, पुलिस ने मांगा जन-सहयोग
  • Ballia-अमरेश हत्याकांड के मुख्य आरोपी रामकरण सिंह का बलिया सीजेएम कोर्ट में समर्पण, तीन पुलिस टीमों-एसटीएफ को दिया चकमा
  • Ballia-महिला की शिकायत पर अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में तीन लोगों पर केस
  • Ballia-उभांव थाना क्षेत्र में चार दिन में दो हत्याओं से सनसनी, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल
  • Ballia-सीएचसी बांसडीह के एंबुलेंस ड्राइवर की पिटाई, अस्पताल परिसर में ही 5 लोगों ने किया हमला!
  • Ballia-शहीद बिजेंद्र को किया गया नमन, पाकिस्तानी आतंकियों से लोहा लेते दिया था सर्वोच्च बलिदान
  • Ballia-मारपीट में घायल युवक की मौत, 15 दिन पुराने विवाद को लेकर फिर हुआ था झगड़ा
  • Ballia-सांसद के आवास परिसर में लगे टॉवर पर चढ़कर युवक ने मचाया हंगामा
  • Ballia-अश्लील फोटो-वीडियो भेजने के आरोपी को बांसडीह पुलिस महाराष्ट्र से गिरफ्तार करके ले आई
  • Ballia-साथी सिपाहियों के साथ पार्टी करने गए सिपाही का शव पानी भरे गड्ढे में मिला, बांसडीह कोतवाली में थी तैनाती
  • Ballia-जमीन के पुराने विवाद में पट्टीदारों में मारपीट, एक की हालत गंभीर
  • Ballia-विधायक ने काली माता स्थान से चंद्रोल तक सीसी रोड का किया लोकार्पण
  • Ballia-यूजीसी रोल बैक और आरक्षण व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर सवर्ण एकता मंच का प्रदर्शन
  • Ballia-सरयू का पानी दो दिन से घट रहा लेकिन मुसीबतें कायम, कई गांवों में अभी भी नाव ही सहारा
  • Ballia-नहाने गए 22 वर्षीय युवक की नदी में डूबने से मौत, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम

You may have missed

PM Modi Birthday veer Lorik 1
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’

General Desk 17 September, 2026
Ketki Singh Rangoli
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन

General Desk 17 September, 2026
belthra safai
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान

General Desk 17 September, 2026
ADO Panchayat MK SINGH
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज होने के बाद एडीओ पंचायत को बनाया गया ग्राम पंचायत का प्रशासक

General Desk 17 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.