Skip to content
8 November, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia Live | Hindi News, India & World News

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

IMG_2456
https://youtu.be/NbuRlLVVtG0?si=jSohAK1hkRlbjnql
https://youtu.be/u-hTDfCu66I?si=-zshHn9S3G0_F2bx
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय में खुलेगा राजर्षि टंडन मुक्त विश्व विद्यालय का क्षेत्रीय और अध्ययन केंद्र
  • Campus रिपोर्ट
  • Front Page
  • बलिया शहर

जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय में खुलेगा राजर्षि टंडन मुक्त विश्व विद्यालय का क्षेत्रीय और अध्ययन केंद्र

जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय और राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय, प्रयागराज के बीच बुधवार को एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर दस्तखत किए गए
General Desk 10 December, 2025 1 minute read
JNCU UPRTOU MOU

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE

आशीष दूबे, बलिया

बलिया. जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय और राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय, प्रयागराज के बीच बुधवार को एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर दस्तखत किए गए। इसके अंतर्गत जेएनसीयू परिसर में राजर्षि टंडन मुक्त विवि के क्षेत्रीय केंद्र व अध्ययन केंद्र स्थापित किए जाने पर सहमति बनी।

इस क्षेत्रीय केंद्र से बलिया के अतिरिक्त मऊ और आज़मगढ़ के भी अध्ययन केंद्र जुड़े रहेंगे। इस केंद्र का लाभ निकटवर्ती बिहार के विद्यार्थियों को भी प्राप्त होगा। इस एमओयू के माध्यम से दोनों विश्वविद्यालयों के विद्यार्थी, शोधार्थी एवं प्राध्यापक शिक्षा, शोध और नवाचार की गुणवत्ता को बढ़ाने हेतु एक-दूसरे के शैक्षणिक संसाधनों का उपयोग कर सकेंगे।

समझौते के अंतर्गत दोनों विश्वविद्यालय क्षेत्रीय आवश्यकताओं के अनुरूप अंतर-अनुशासनात्मक शोध परियोजनाओं पर संयुक्त रूप से कार्य करेंगे। शोध एवं अध्यापन के उद्देश्य से प्राध्यापक लघु एवं दीर्घ अवधि के लिए परस्पर एक-दूसरे के विश्वविद्यालय में सेवाएँ दे सकेंगे, जिससे विषय-विशेषज्ञता का लाभ दोनों संस्थानों की अकादमिक प्रगति में संभव होगा।

दोनों विश्वविद्यालय सांस्कृतिक गतिविधियों के आदान-प्रदान को भी बढ़ावा देंगे, जिससे न केवल क्षेत्रीय संस्कृति के संरक्षण और प्रसार को नई ऊर्जा मिलेगी, बल्कि विद्यार्थियों व प्राध्यापकों के मध्य बेहतर समन्वय भी स्थापित होगा।

बलिया परिसर में आयोजित संवाद कार्यक्रम में जेएनसीयू के कुलपति प्रो. संजीत कुमार गुप्ता और राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सत्यकाम ने विद्यार्थियों से संवाद किया। प्रो. सत्यकाम ने कहा कि दूरस्थ शिक्षा पद्धति परम्परागत शिक्षा पद्धति की प्रतिस्पर्धी नहीं बल्कि परिपूरक है। इससे विद्यार्थियों को विभिन्न पाठ्यक्रमों का विकल्प मिलेगा। वे अपनी अधूरी शिक्षा इस माध्यम से पूरी कर सकेंगे।

नई शिक्षा नीति (एनइपी) के नये नियमों के अनुसार विद्यार्थी एक साथ एक डिग्री नियमित और एक दूरस्थ शिक्षा से ले सकते हैं। इस अवसर पर प्रो. संजीत गुप्ता ने विश्वास व्यक्त किया कि यह सहयोग न केवल दोनों विश्वविद्यालयों, बल्कि उनके संपूर्ण क्षेत्रीय विकास के लिए भी अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगा।

कहा कि बलिया और प्रयागराज की भाषिक, सामाजिक और सांस्कृतिक निकटता विद्यार्थियों को सहज रूप से दूसरे विश्वविद्यालय की सुविधाओं का लाभ उठाने में सक्षम बनाएगी। कार्यक्रम में स्वागत उद्बोधन डॉ. अजय चौबे, संचालन डॉ. प्रमोद शंकर पाण्डेय एवं धन्यवाद ज्ञापन प्रो. देवेश रंजन त्रिपाठी ने किया। इस अवसर पर राजर्षि टंडन विवि के कुलसचिव कर्नल विनय कुमार, डॉ. प्रेम प्रकाश कुशवाहा, जेएनसीयू की शैक्षणिक निदेशक डॉ. पुष्पा मिश्रा, डॉ. नीरज सिंह, डॉ. संजीव कुमार, प्रो. अशोक सिंह आदि प्राध्यापक, विद्यार्थी एवं विभिन्न अध्ययन केंद्रों के समन्वयक उपस्थित रहे।

बेटियों को शिक्षित करना विवि का उद्देश्य: कुलपति

कार्यक्रम के बाद आयोजित पत्रकार वार्ता में कुलपति प्रो. सत्यकाम ने कहा कि राजर्षि टंडन विवि का लक्ष्य युवाओं को रोजगारपरक शिक्षा प्रदान करना है। विद्यार्थी अपनी अधूरी शिक्षा विवि से पूरी कर सकते हैं। विद्यार्थियों को उपस्थिति की चिंता नहीं करनी है। उन्हें अध्ययन सामग्री, अंकपत्र, डिग्री सब घर पर उपलब्ध होगी। केवल उन्हें परीक्षा देने परीक्षा केंद्र जाना होगा।

इसलिए वे संरक्षक जो अपनी बेटियों को पढ़ने के लिए कॉलेज भेजने में असुविधा महसूस करते हैं, वे चिंतामुक्त हो अपनी बेटियों को राजर्षि टंडन विवि से पढ़ा सकते हैं। मेरा यही उनसे निवेदन है कि अपनी बेटियों को पढ़ाएं। विवि एकल विषय से स्नातक की भी सुविधा देता है, जिससे विद्यार्थियों को विषयों का काम्बिनेशन बनाने में मदद मिलती है जो आगे टीजीटी जैसी परीक्षाओं में जरूरी होता है।

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive

 

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel

Tags: बलिया न्यूज बलिया समाचार राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय समझौता ज्ञापन

Post navigation

Previous: Ballia-एक महीने से भी अधिक समय से एक्स-रे मशीन खराब, भाजपा नेता बोले सरकार की छवि खराब करने की कोशिश
Next: Ballia-किशोरी रात को अचानक घर से लापता हो गई, मां ने युवक पर लगाया फुसला कर भगा ले जाने का आरोप

ये भी पढ़ें

Dadri Mela Giont wheel
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

बलिया के ददरी मेले में गोविंदा आएंगे, भोजपुरी फिल्मों के कलाकार भी आएंगे, संत समागम और कव्वाली भी

General Desk 7 November, 2026
job
  • Campus रिपोर्ट
  • Jobs For You

रोजगार मेले में बलिया के 528 युवाओं को मिली नौकरी, भाजपा नेता ने सौंपे ऑफर लेटर

General Desk 5 November, 2026
Ratnesh Shakya 1
  • Campus रिपोर्ट
  • देश दुनिया

गणितज्ञ रत्नेश कुमार ने विद्यार्थियों को बताए अपने गणितीय महासूत्र एवं नवीन तर्क, सिखाए गणित के नए आयाम

General Desk 3 November, 2026

Recent Posts

  • एसडीएम बांसडीह ने कटान पीड़ित परिवारों के बीच मनाई दीपावली, बच्चों के साथ बांटी खुशियां
  • बलिया: स्कूलों में दीप सजाने, रंगोली और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मनाई गई दीपावली
  • बलिया के ददरी मेले में गोविंदा आएंगे, भोजपुरी फिल्मों के कलाकार भी आएंगे, संत समागम और कव्वाली भी
  • दीपावली पर बांसडीह में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने किया मार्च, सुरक्षा का लिए जायजा
  • धनतेरस-दीपावली पर पुलिस अलर्ट, एएसपी के फ्लैग मार्च के साथ चार जगहों पर चला चेकिंग अभियान
  • भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बनाए जाने पर मूनजी गोंड़ का भव्य स्वागत
  • बांसडीह के महाराजपुर में सरयू का कटान जारी, जियो ट्यूब लगाकर धारा मोड़ने की कोशिश में प्रशासन
  • अवैध रूप से घरों में छिपाकर रखे गए पटाखे पुलिस ने जब्त किए, अनुमानित कीमत करीब चार लाख रुपए
  • रोजगार मेले में बलिया के 528 युवाओं को मिली नौकरी, भाजपा नेता ने सौंपे ऑफर लेटर
  • बलिया सपा जिलाध्यक्ष ने पार्टी की बैठक में कार्यकर्ताओं को सौंपी खास जिम्मेदारी, कहा अभी से जुट जाएं
  • बैंकों में सुरक्षा व्यवस्था की जांच और सघन चेकिंग अभियान
  • गैस सिलेंडर में लगी आग तो दूर फेंक दिया था लेकिन धमाके से निकले लोहे ने ली महिला की जान
  • धनतेरस-दीपावली को लेकर पुलिस ने की सघन चेकिंग, नियम तोड़ने वालों के काटे चालान
  • तहसील घेराव के बाद जागा बाढ़ विभाग, नाव से पहुंचे इंजीनियर, जियो ट्यूब लगाने की तैयारी
  • युवती के साथ दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया
  • बेल्थरारोड क्षेत्र के गांव में धर्मांतरण की कोशिश के आरोप से मचा हड़कंप, एक हिरासत में, पुलिस जांच में जुटी
  • धार्मिक कार्यक्रम में महिलाओं के गले से मंगलसूत्र चुराने वाले गिरोह का पर्दाफाश, दो महिलाएं पकड़ी गईं
  • गणितज्ञ रत्नेश कुमार ने विद्यार्थियों को बताए अपने गणितीय महासूत्र एवं नवीन तर्क, सिखाए गणित के नए आयाम
  • मोबाइल टॉवर से महंगी केबल काटकर चुरानेवाला आरोपी रंगे हाथों धरा गया
  • तीस किलोमीटर की पदयात्रा करके अपना दर्द बताने बांसडीह तहसील पहुंचे ग्रामीण, किया घेराव
  • बीस साल से बदहाल सड़क अब जाकर बनी, विधायक ने किया लोकार्पण
  • बेल्थरारोड कृषि मंडी में भारी पुलिस बल की मौजूदगी में हटाया गया अतिक्रमण, रही अफरातफरी
  • सरयू के कटान का खौफ: अपना मकान तोड़ कर ईंट, दरवाजे, खिड़की बचाने की कोशिश में जुटे ग्रामीण
  • सरयू के कटान प्रभावित ग्रामीण करेंगे बांसडीह तहसील का घेराव, महाराजपुर से पदयात्रा करते हुए पहुंचेंगे
  • शटडाउन के बाद भी पोल पर दौड़ा करंट, फ्यूज ठीक करने चढ़ा संविदाकर्मी गंभीर रूप से झुलसा

You may have missed

SDM Bansdih Diwali
  • जिला जवार
  • बांसडीह

एसडीएम बांसडीह ने कटान पीड़ित परिवारों के बीच मनाई दीपावली, बच्चों के साथ बांटी खुशियां

General Desk 8 November, 2026
Belthra School Diwali 1
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

बलिया: स्कूलों में दीप सजाने, रंगोली और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मनाई गई दीपावली

General Desk 7 November, 2026
Dadri Mela Giont wheel
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

बलिया के ददरी मेले में गोविंदा आएंगे, भोजपुरी फिल्मों के कलाकार भी आएंगे, संत समागम और कव्वाली भी

General Desk 7 November, 2026
Bansdih Flag March 7 Nov 1
  • जिला जवार
  • बांसडीह

दीपावली पर बांसडीह में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने किया मार्च, सुरक्षा का लिए जायजा

General Desk 7 November, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

Ballia Live Ballia News बलिया न्यूज बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.