Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
उमेश गुप्ता, बेल्थरारोड, बलिया
आजमगढ़/बलिया. स्थानीय नगर के वार्ड नं. 06 में बलिया-बेल्थरारोड मार्ग के निवासी अशोक सिंह की धर्म पत्नी उर्मिला सिंह (60) की वाहन दुघटना में मृत्यु हो गई। वहीं वाहन में सवार तीन अन्य लोगों को हल्की चोटे आई हैं।
यह घटना गुरुवार की दोपहर करीब 3 बजे उस समय हुई जब ये लोग निजी कार से लखनऊ के लिए जा रहे थे। घटना की जानकारी होते ही शाम को परिवार के दरवाजे पर जानने वालों की भीड़ लग गयी। इस घटना से पूरे परिवार में कोहराम मच गया है। घटना को सुनकर परिजन मौके पर रवाना हो गये हैं।
अशोक सिंह के बड़े भाई हीरेन्द्र बहादुर सिंह उर्फ नन्हे सिंह ने बताया कि अपनी निजी कार से लखनऊ के लिए सभी लोग रवाना हुए थे कि आजमगढ़ से करीब 50 किमी दूर पूर्वाचल एक्सेप्रस-वे पर बरसात के कारण कार का चक्का फिसल कर डिवाईडर से टकराया और कार पलट गयी।
घायलावस्था में इलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में ही उर्मिला सिंह की मौत हो गयी। इस कार में मानवेन्द्र सिंह, प्रमोद चौरसिया तथा राहुल नामक एक अन्य युवक भी सवार था। अन्य तीनों चाटिलों की स्थिति संतोष जनक है। घटना के बाद आजमगढ़ पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.


