Skip to content
8 November, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia Live | Hindi News, India & World News

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

IMG_2456
https://youtu.be/NbuRlLVVtG0?si=jSohAK1hkRlbjnql
https://youtu.be/u-hTDfCu66I?si=-zshHn9S3G0_F2bx
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • जिला जवार
  • संक्षिप्त समाचार: आईटीआई प्रशिक्षणार्थियों को सांसद ने बांटे टेबलेट व स्मार्टफोन
  • जिला जवार
  • न्यूज़ Shorts
  • बांसडीह

संक्षिप्त समाचार: आईटीआई प्रशिक्षणार्थियों को सांसद ने बांटे टेबलेट व स्मार्टफोन

प्रदेश के युवाओं को तकनीकी रूप से सशक्त एवं सक्षम बनाने हेतु प्रदेश सरकार द्वारा संचालित टैबलेट/ स्मार्टफोन वितरण योजना के अंतर्गत स्थानीय कस्बा स्थित द्वारिका प्रसाद सिन्हा महिला पीजी कॉलेज में टैबलेट वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया. जिसमें महाविद्यालय की स्नातकोत्तर की 65 छात्राओं को कॉलेज के संस्थापक श्री आनन्द मोहन सिन्हा जी के करकमलों द्वारा टैबलेट प्रदान किया गया.
Central Desk 7 May, 2022 1 minute read
MP distributed tablets and smartphones to ITI trainees

बलिया: प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना फ्री टेबलेट स्मार्टफोन योजना के तहत शुक्रवार को राजकीय आईटीआई में स्मार्टफोन व टेबलेट का वितरण किया गया. मुख्य अतिथि सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने प्रशिक्षणार्थियों को वितरित किया. इसके अलावा राजकीय आईटीआई, बांसडीह में भी प्रतिभागियों के बीच स्मार्टफोन व टेबलेट का वितरण हुआ.

इस अवसर पर सांसद श्री मस्त ने कहा कि शिक्षा प्रदान करने के तरीके भी समय के साथ आधुनिक होते जा रहे हैं. शिक्षा इंटरनेट के माध्यम से प्रदान की जाने लगी है. निःसन्देह आज भी कई छात्र मिलेंगे, जो अपनी आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण टेबलेट या स्मार्टफोन खरीदने में सक्षम नहीं है. ऐसे में सभी छात्रों के लिए प्रदेश सरकार ने यूपी फ्री टैबलेट स्मार्टफोन योजना का शुभारंभ किया. यह योजना शिक्षा एवं तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में छात्र-छात्राओं को ऊंचाइयों तक पहुंचाने में मील का पत्थर साबित होगा.

उन्होंने कहा कि वर्तमान के आधुनिक युग को देखते हुए कौशल विकास पर केंद्र व राज्य, दोनों सरकार का फोकस है. दावा किया कि आईटीआई में किसी भी प्रकार के प्रशिक्षण से संबंधित टूल्स, रॉ-मैटीरियल्स की कमी नहीं होने दी जाएगी. उन्होंने प्रशिक्षणरत बालकों को पीने के लिए शुद्ध पेयजल मिल सके, इसके लिए आरओ प्लांट देने की बात कही.

 

इस मौके पर आईटीआई बलिया के प्रधानाचार्य धर्मवीर सिंह, आईटीआई सीयर के प्रधानाचार्य रविंद्र पटेल के अलावा आईटीआई के समस्त स्टाफ मौजूद थे. वितरण कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य धर्मवीर सिंह व संचालन रामनाथ पासवान ने किया.

(बलिया से केके पाठक की रिपोर्ट)

 

राष्ट्रीय लोक अदालत के व्यापक प्रचार प्रसार को किया गया पंपलेट का वितरण

बलिया. उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार एवं जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बलिया के आदेशानुसार प्रभारी सचिव सिविल जज सीनियर डिवीजन सर्वेश कुमार मिश्र के निर्देशन पर 6 मई को रेलवे स्टेशन पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बलिया द्वारा नामित पराविधिक स्वयंसेवकगण छोटे लाल गिरी, आशुतोष कुमार यादव विजय शंकर, लाल बाबू , धनंजय कुमार शास्त्री द्वारा आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत 14 मई 2022 के व्यापक प्रचार प्रसार हेतु जनसामान्य के मध्य पंपलेट का वितरण किया गया. जनसामान्य से आग्रह किया गया कि वे अपने सभी प्रकार के मामलों , जो जुर्माने से दंडनीय हो अथवा पारिवारिक विवाद, जमीनी विवाद, बिजली के मामले, टेलीफोन बिल के मामले, टैक्स के मामले, चेक बाउंस के मामले, सुलह योग्य फौजदारी मामले इत्यादि का पूर्ण और प्रभावी समाधान प्राप्त कर सकते हैं . उक्त आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत का लाभ उठाएं.

 

 

दिव्यांगजन शादी विवाह प्रोत्साहन पुरस्कार योजना के तहत पात्र व्यक्ति करें आवेदन

बलिया. जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी राजीव कुमार यादव ने बताया है कि दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा संचालित दिव्यांगजन शादी-विवाह प्रोत्साहन पुरस्कार योजना के अन्तर्गत दम्पति में युवक के दिव्यांग होने की दशा में रू० 15,000 रुपये प्रति  व युवती के दिव्यांग होने की दशा में 20,000 रुपये प्रति तथा युवक-युवती दोनों के दिव्यांग होने की दशा में 35,000 रुपये प्रति धनराशि निर्धारित है. दिव्यांगजन शादी विवाह प्रोत्साहन पुरस्कार योजना के अंतर्गत शादी के समय युवक की आयु 21 वर्ष से कम तथा 45 वर्ष से अधिक न हो तथा युवती की उम्र 18 वर्ष से कम एवं 45 वर्ष से अधिक न हो. दम्पति में कोई आयकर दाता न हो. मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा प्रदत्त प्रमाण पत्र के अनुसार दिव्यांगता 40 प्रतिशत या उससे अधिक होनी चाहिए.  साथ ही ऐसे दिव्यांग दम्पति पात्र होंगे जिनका विवाह गत वित्तीय वर्ष एवं वर्तमान वित्तीय वर्ष में हुआ हो.

दिव्यांग शादी विवाह प्रोत्साहन पुरस्कार योजना के अन्तर्गत इच्छुक दिव्यांग दम्पति वर्तमान वर्ष एवं गत वित्तीय वर्ष में सम्पन्न शादी प्रोत्साहन पुरस्कार हेतु ऑनलाइन http//divyangjan. upsdc.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं. ऑनलाइन फार्म भरते समय आवेदक दम्पति को दिव्यांगता प्रदर्शित करने वाला संयुक्त नवीनतम फोटो, विवाह पंजीकरण प्रमाण पत्र (रजिस्ट्रार द्वारा निर्गत) आय व जाति प्रमाण पत्र, युवक एवं युवती का आयु का प्रमाण पत्र, राष्ट्रीयकृत बैंक में संचालित संयुक्त खाता, अधिवास का प्रमाण पत्र एवं युवक एवं युवती की आधार कार्ड की छायाप्रति, आदि अभिलेखों के साथ आवेदनपत्र ऑनलाइन उपरोक्त वेबसाइट पर करना अनिवार्य है, साथ ही आनलाइन सबमिट आवेदनपत्र की प्रिण्ट प्रति एवं वांछित प्रपत्रों की हार्ड कापी जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी कार्यालय, विकास भवन, बलिया में प्राप्त कराना आवश्यक है. अधिक जानकारी के लिए कार्यालय में किसी भी कार्यदिवस में सम्पर्क कर सकते हैं.

 

रोजगार मेले में पांच कंपनियां करेंगी प्रतिभाग

बलिया. जिला सेवायोजन अधिकारी ने बताया है कि शासन के निर्देशानुसार जिला सेवायोजन कार्यालय द्वारा दिनांक 13 मई 2022 को रोजगार मेला का आयोजन किया गया है. जिसमें विभिन्न क्षेत्रों की टेक्निकल तथा नान टेक्निकल की कुल 5 कम्पनिया प्रतिभाग कर रही है. साक्षात्कार के माध्यम से अभ्यर्थियों का चयन किया जायेगा. रोजगार मेले में 18 वर्ष से 35 वर्ष के 10वी, 12वी, स्नातक, कौशल में प्रशिक्षित युवा समस्त प्रमाण पत्रों के साथ प्रतिभाग कर सकते है . रोजगार मेला में प्रतिभाग करने वाली कम्पनियों का विस्तृत विवरण विभाग की वेबसाइट www.sewayojan.up.nic.in पर उपलब्ध है.

इस रोजगार मेला में प्रतिभाग करने वाले अभ्यर्थी सेवायोजन कार्यालय में आनलाइन पंजीकरण कराने के बाद कार्यालय की बेवसाइट पर उपलब्ध कम्पनियों में आनलाइन आवेदन करने के बाद ही प्रतिभाग कर सकते है. इस रोजगार मेला में अभ्यर्थी बिना आनलाइन पंजीकरण तथा कम्पनियों में बिना

 

नाला निर्माण कार्य के कारण विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी

बलिया. अधिशासीअधिकारी नगरपालिका ने सर्व साधारण को सूचित किया है कि दिनांक 7 मई 2022 को रात्रि 10 बजे से प्रातः 4 बजे तक ( छः घंटा) नाला निर्माण का कार्य (सी०एम०ओ० आवास से एन०सी०सी० तिराहा तक) होने के कारण सिविल लाईन बलिया उपकेन्द्र के आवास विकास फीडर के अन्तर्गत निम्न स्थानों एन०सी०सी० तिराहा, आवास विकास, तिखमपुर शिव बिहार कालोनी, विवेकानन्द कालोनी तथा रामदहिनपुरम की विद्युत आपूर्ति बाँधित रहेगी.

खाद्य सुरक्षा सलाहकार समिति की बैठक

बलिया. एडीएम राजेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में जनपद स्तरीय खाद्य सुरक्षा सलाहकार समिति की बैठक उनके कक्ष में आयोजित हुई. इस बैठक में जनपद में विभिन्न स्थानों पर कैंप/ जागरूकता शिविर लगाकर लाइसेंस एवं पंजीकरण की संख्या आवंटित लक्ष्य प्राप्त करने पर विचार हुआ. साथ ही स्वास्थ्य मेलों में व्यापारियों को लाइसेंस से अवगत कराने पर भी विचार विमर्श हुआ. खाद्य पंजीकरण के संबंध में खाद्य कारोबारकर्ताओं को नवीनतम अधिसूचना से अद्यतन कराना तथा सभी खाद्य कारोबारकर्ताओं को विशेषकर सार्वजनिक वितरण प्रणाली, शराब की दुकान ,कोल्ड स्टोरेज प्रतिष्ठानों को पंजीकरण अथवा अनुज्ञप्ति से आच्छादित करने की कार्य योजना पर भी विचार विमर्श हुआ. इसके साथ ही मिठाई, बेकरी रेस्टोरेंट की हाइजीन रेटिंग हेतु खाद्य कारोबारकर्ताओं को उचित कदम उठाने के लिए प्रेरित करने पर भी विचार विमर्श हुआ. एफएसएसएआई के महत्वकांक्षी योजनाएं ईट राइट इनीशिएटिव, भोग, क्लीन स्ट्रीट फूड वेंडिंग जोन, क्लीन फ्रूट एंड वेजिटेबल मार्केट के क्रियान्वयन में स्टेक होल्डर तथा संबंधित अधिकारियों का सहयोग प्राप्त करने पर भी विचार हुआ.

समस्त आवासी शासकीय/ अशासकीय निजी विद्यालयों में संचालित कैंटीन या मेस का पंजीकरण बनवाने के लिए प्रेरित करने तथा निरीक्षण कर आवश्यकता पड़ने पर नमूना संग्रह करने से संबंधित अधिकारियों का सहयोग प्राप्त करने पर भी विचार हुआ.

इसी क्रम में एमडीएम, आईसीडीएस ,पीडीएस, चिकित्सालय ,जेल तथा शासकीय/ अशासकीय भोजन निर्माण/ वितरण का खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा संबंधित निर्माणशाला /वितरण स्थल का निरीक्षण तथा आवश्यकतानुसार नमूना संग्रहण में संबंधित अधिकारियों का अपेक्षित सहयोग प्राप्त करने पर भी विचार हुआ. दूध एवं दुग्ध से निर्मित खाद्य पदार्थ पर निगरानी नमूना संकलित करना तथा आवश्यकता पड़ने पर विधिक नमूना संकलन करने पर भी बातचीत हुई. सचल खाद्य जांच प्रयोगशाला का जनपद वासियों को अधिक से अधिक लाभ दिलाने की कार्य योजना पर भी विचार विमर्श हुआ. समिति द्वारा अपमिश्रित खाद्य पदार्थ एवं नकली, अधोमानक एवं मिथ्याछाप खाद्य पदार्थ एवं औषधियों के निर्माण एवं विक्रय की रोकथाम हेतु स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप रणनीति तैयार करके लागू किये जाने पर भी बातचीत हुई. खाद्य अपमिश्रण एवं नकली अधोमानक एवं औषधियों की रोकथाम के क्षेत्र में सराहनीय योगदान करने वाले व्यक्तियों को प्रोत्साहित करने पर भी विचार हुआ. ब्लड बैंक द्वारा समय-समय पर निरीक्षण एवं आवश्यक सुधार हेतु संबंधित संस्थानों का अपेक्षित सहयोग प्राप्त करने पर भी विचार विमर्श हुआ.

इस बैठक में एडीएम के अतिरिक्त अपर पुलिस अधीक्षक विजय त्रिपाठी, मुख्य खाद्य अधिकारी दीपक श्रीवास्तव के खाद्य विभाग के अन्य अधिकारीगण भी उपस्थित थे.

(बलिया से केके पाठक की रिपोर्ट)

 

 

 

द्वारिका प्रसाद सिन्हा महिला पीजी कॉलेज में टैबलेट वितरण का कार्यक्रम

बांसडीह. प्रदेश के युवाओं को तकनीकी रूप से सशक्त एवं सक्षम बनाने हेतु प्रदेश सरकार द्वारा संचालित टैबलेट/ स्मार्टफोन वितरण योजना के अंतर्गत स्थानीय कस्बा स्थित द्वारिका प्रसाद सिन्हा महिला पीजी कॉलेज में टैबलेट वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया. जिसमें महाविद्यालय की स्नातकोत्तर की 65 छात्राओं को कॉलेज के संस्थापक श्री आनन्द मोहन सिन्हा जी के करकमलों द्वारा टैबलेट प्रदान किया गया.

साथ ही उक्त अवसर पर महाविद्यालय के प्रबंधक श्री अभिषेक आनन्द ने अपने संबोधन में प्रदेश सरकार की इस महत्वाकांक्षी परियोजना की सराहना की एवं छात्राओं को इंटरनेट के खतरों से आगाह करते हुए टैबलेट/स्मार्टफोन के रचनात्मक एवं शैक्षणिक उपयोग के बारे में जागरूक एवं प्रोत्साहित किया. छात्राएं टैबलेट पाकर प्रसन्न दिखीं एवं प्रदेश सरकार को धन्यवाद ज्ञापित करती हुई दिखीं.

 

इस अवसर पर महाविद्यालय प्रबंध समिति की अध्यक्षा श्रीमती स्वाति सिन्हा, डॉ हरिमोहन सिंह,डॉ अभिनव पाठक,वेद प्रकाश सिंह,मनोज चतुर्वेदी,रितेश सिंह, विंध्याचल सोनी,गौरव तिवारी,हिमांशु श्रीवास्तव ,शिवप्रकाश,निकी सिंह,मधु सिंह आदि उपस्थित रहे. आगंतुकों का धन्यवाद ज्ञापित प्राचार्य डॉ बदरे आलम ने किया एवं संचालन डॉ अमृत आनन्द ने किया.

 

एलआईसी बांसडीह के सभी कर्मचारियों ने दो घण्टे का धरना प्रदर्शन कर की नारेबाजी

बांसडीह, बलिया. भारतीय जीवन बीमा निगम बांसडीह के सभी कर्मचारियों ने बुधवार के दिन सुबह 11:30 बजे से दो घण्टे का धरना प्रदर्शन एलआईसी गेट पर सरकार व वित्त मंत्री के खिलाफ नारेबाजी कर की. चेताया कि यदि आईपीओ बंद नहीं किया गया तो वह लोग अनिश्चतकालीन हड़ताल पर जाने को विवश होंगे. कर्मचारियों ने एलआईसी को शेयर बाजार में सूचीबद्ध कर इसका आईपीओ जारी करने के निर्णय के विरोध में प्रदर्शन किया.

 

कर्मचारियों ने कहा कि यह न तो एलआईसी के हीत में हैं न पालिसी धारकों के धरना प्रदर्शन मे आल इंडिया इंश्योरेंस इम्प्लाइज एशोसिएशन के बैनर तले सभी कर्मचारीयो ने भाग लिया. उन्होंने वित्त मंत्री के खिलाफ आईपीओ धोखा हैं विनिवेश बंद करो बंद करो संयुक्त, मोर्चा जिंदा बाद,एल आई सी हमारा आपका नही किसी के बाप का,आवाज दो हम एक हैं. आदि जमकर नारेबाजी भी की.

 

इस मौके पर मुख्य रूप से उमाशंकर यादव, उत्कर्ष कुमार,स्नेह प्रताप सिंह,ज्ञान शंकर ओझा,अंकित अग्रवाल, विकास पटेल,सीताराम सिंह,अनुरुद्ध सिंह,मुद्रिका प्रसाद, विक्रम सिंह,ओमशंकर यादव,वेदरत्न वाजपेयी,देवेश मन्ध्यान,प्रदीप गुप्ता आदि रहे. अध्यक्षता उमाशंकर यादव व संचालन श्यामाचरण शुक्ल ने किया.

 

(बांसडीह संवाददाता रवि शंकर पांडेय की रिपोर्ट)

Tags: बांसडीह

Post navigation

Previous: रेवती सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का वीडियो वायरल, अस्पताल की एंबुलेंस में तेल नहीं होने से एक मरीज को ठेले पर लादे हुए दिखे परिजन
Next: एसडीएम व औषधि निरीक्षक की छापेमारी से दवा दुकानदारों में हड़कंप, दुकानें बन्द कर गायब हुए संचालक, पसरा सन्नाटा

ये भी पढ़ें

SDM Bansdih Diwali
  • जिला जवार
  • बांसडीह

एसडीएम बांसडीह ने कटान पीड़ित परिवारों के बीच मनाई दीपावली, बच्चों के साथ बांटी खुशियां

General Desk 8 November, 2026
Belthra School Diwali 1
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

बलिया: स्कूलों में दीप सजाने, रंगोली और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मनाई गई दीपावली

General Desk 7 November, 2026
Dadri Mela Giont wheel
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

बलिया के ददरी मेले में गोविंदा आएंगे, भोजपुरी फिल्मों के कलाकार भी आएंगे, संत समागम और कव्वाली भी

General Desk 7 November, 2026

Recent Posts

  • एसडीएम बांसडीह ने कटान पीड़ित परिवारों के बीच मनाई दीपावली, बच्चों के साथ बांटी खुशियां
  • बलिया: स्कूलों में दीप सजाने, रंगोली और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मनाई गई दीपावली
  • बलिया के ददरी मेले में गोविंदा आएंगे, भोजपुरी फिल्मों के कलाकार भी आएंगे, संत समागम और कव्वाली भी
  • दीपावली पर बांसडीह में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने किया मार्च, सुरक्षा का लिए जायजा
  • धनतेरस-दीपावली पर पुलिस अलर्ट, एएसपी के फ्लैग मार्च के साथ चार जगहों पर चला चेकिंग अभियान
  • भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बनाए जाने पर मूनजी गोंड़ का भव्य स्वागत
  • बांसडीह के महाराजपुर में सरयू का कटान जारी, जियो ट्यूब लगाकर धारा मोड़ने की कोशिश में प्रशासन
  • अवैध रूप से घरों में छिपाकर रखे गए पटाखे पुलिस ने जब्त किए, अनुमानित कीमत करीब चार लाख रुपए
  • रोजगार मेले में बलिया के 528 युवाओं को मिली नौकरी, भाजपा नेता ने सौंपे ऑफर लेटर
  • बलिया सपा जिलाध्यक्ष ने पार्टी की बैठक में कार्यकर्ताओं को सौंपी खास जिम्मेदारी, कहा अभी से जुट जाएं
  • बैंकों में सुरक्षा व्यवस्था की जांच और सघन चेकिंग अभियान
  • गैस सिलेंडर में लगी आग तो दूर फेंक दिया था लेकिन धमाके से निकले लोहे ने ली महिला की जान
  • धनतेरस-दीपावली को लेकर पुलिस ने की सघन चेकिंग, नियम तोड़ने वालों के काटे चालान
  • तहसील घेराव के बाद जागा बाढ़ विभाग, नाव से पहुंचे इंजीनियर, जियो ट्यूब लगाने की तैयारी
  • युवती के साथ दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया
  • बेल्थरारोड क्षेत्र के गांव में धर्मांतरण की कोशिश के आरोप से मचा हड़कंप, एक हिरासत में, पुलिस जांच में जुटी
  • धार्मिक कार्यक्रम में महिलाओं के गले से मंगलसूत्र चुराने वाले गिरोह का पर्दाफाश, दो महिलाएं पकड़ी गईं
  • गणितज्ञ रत्नेश कुमार ने विद्यार्थियों को बताए अपने गणितीय महासूत्र एवं नवीन तर्क, सिखाए गणित के नए आयाम
  • मोबाइल टॉवर से महंगी केबल काटकर चुरानेवाला आरोपी रंगे हाथों धरा गया
  • तीस किलोमीटर की पदयात्रा करके अपना दर्द बताने बांसडीह तहसील पहुंचे ग्रामीण, किया घेराव
  • बीस साल से बदहाल सड़क अब जाकर बनी, विधायक ने किया लोकार्पण
  • बेल्थरारोड कृषि मंडी में भारी पुलिस बल की मौजूदगी में हटाया गया अतिक्रमण, रही अफरातफरी
  • सरयू के कटान का खौफ: अपना मकान तोड़ कर ईंट, दरवाजे, खिड़की बचाने की कोशिश में जुटे ग्रामीण
  • सरयू के कटान प्रभावित ग्रामीण करेंगे बांसडीह तहसील का घेराव, महाराजपुर से पदयात्रा करते हुए पहुंचेंगे
  • शटडाउन के बाद भी पोल पर दौड़ा करंट, फ्यूज ठीक करने चढ़ा संविदाकर्मी गंभीर रूप से झुलसा

You may have missed

SDM Bansdih Diwali
  • जिला जवार
  • बांसडीह

एसडीएम बांसडीह ने कटान पीड़ित परिवारों के बीच मनाई दीपावली, बच्चों के साथ बांटी खुशियां

General Desk 8 November, 2026
Belthra School Diwali 1
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

बलिया: स्कूलों में दीप सजाने, रंगोली और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मनाई गई दीपावली

General Desk 7 November, 2026
Dadri Mela Giont wheel
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

बलिया के ददरी मेले में गोविंदा आएंगे, भोजपुरी फिल्मों के कलाकार भी आएंगे, संत समागम और कव्वाली भी

General Desk 7 November, 2026
Bansdih Flag March 7 Nov 1
  • जिला जवार
  • बांसडीह

दीपावली पर बांसडीह में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने किया मार्च, सुरक्षा का लिए जायजा

General Desk 7 November, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

Ballia Live Ballia News बलिया न्यूज बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.