Skip to content
4 November, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia Live | Hindi News, India & World News

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

IMG_2456
https://youtu.be/NbuRlLVVtG0?si=jSohAK1hkRlbjnql
https://youtu.be/u-hTDfCu66I?si=-zshHn9S3G0_F2bx
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • VIRAL न्यूज़
  • सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर की पेट दर्द के बाद इलाज के दौरान मौत, सामान्य चिकित्सीय सेवा न मिलने से मरीजों में अफरा-तफरी मची
  • UP लाइव
  • VIRAL न्यूज़
  • बेल्थरा रोड

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर की पेट दर्द के बाद इलाज के दौरान मौत, सामान्य चिकित्सीय सेवा न मिलने से मरीजों में अफरा-तफरी मची

अस्पताल की डीपीएम श्रीमती लीलावती वर्मा की बीती रात करीब 2 बजे पेट दर्द के कारण इलाज के दौरान 35 वर्ष की उम्र में उनका निधन हो गया था. अस्पताल में सिर्फ इमरजेंसी सेवा चालू थी. सामान्य चिकित्सीय सेवा न मिलने से मरीजों में अफरा-तफरी मची हुई थी.
Central Desk 23 March, 2022 1 minute read
Community health center's block program manager dies during treatment after stomach pain, panic among patients due to non-availability of normal medical services(1)

बेल्थरारोड, बलिया. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर में संविदा पर तैनात ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर लीलावती वर्मा पत्नी रमाकांत वर्मा उभांव थाना क्षेत्र के ग्राम फरसाटार की निवासी थी. तथा लगभग 10 वर्षो से सीएचसी सीयर में संविदा पर तैनात थी.

जानकारी के अनुसार कल मंगलवार की शाम से ही उनके पेट में हल्का हल्का दर्द था, उसी दौरान सीएचसी सीयर की विभागीय बैठक में भी भाग लिया था. पेट मे बढ़ते दर्द को लेकर चिकित्सकों ने अपने स्तर पर उपचार शुरू किया था किंतु रात में अचानक 2 बजे उनकी हालत ज्यादा बिगड़ी और उन्होंने अपनी अंतिम सांस ली. स्वास्थ विभाग के चिकित्सकों ने उन्हें अंतिम क्षण तक बचाने का प्रयास किया. अंत में प्रकृति की मार के आगे वह भी फेल नजर आए. दिवंगत लीलावती वर्मा का एक 7 वर्षीय पुत्र मनीष है, तथा अभी फिलहाल 2 माह का बच्चा पेट में पल रहा था. स्वास्थ विभाग की ओर से एन आर एच एम के समस्त कार्यक्रम को लीलावती वर्मा बखूबी निभाती रही हैं. उनके अभाव को लेकर पूरा स्वास्थ्य प्रशासन स्तब्ध सा रह गया है. अधीक्षक डॉ तनवीर आजम ने तो यहां तक कहा दिवंगत वर्मा के अभाव की कमी हम कैसे पूरा करेंगे सोच नहीं पा रहे हैं. इनका विभागीय कार्य जनपद के अन्दर सम्मान की दृष्टि से देखा जाता रहा है.

इस मौके पर ग्राम प्रधान जफरुल हक उर्फ पप्पू भाई व अन्य गण मान्य लोग मौजूद रहे.
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन बलिया के जिला कार्यक्रम प्रबंधक डा. आर.बी. यादव सीएमओ के निर्देश पर बेल्थरारोड क्षेत्र के ग्राम फरसाटार पहुंचे. जहा दिवंगत बीपीएम लीलावती वर्मा का शव उनके घर पर अंतिम दर्शन के लिये रखा हुआ था. उन्होंने लीलावती वर्मा के निधन को अपूर्णीय क्षति बताया. कहा इसकी भरपाई करना अत्यंत ही कठिन है. उन्होंने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए परिजनों को ढांढस भी बधाया. डीपीएम यादव संग सीएचसी सीयर के अधीक्षक डा. तनवीर आजम व काफी संख्या में स्वास्थ्यकर्मी व आशा कार्यकत्रियां मौजूद रही.

मासूम बालक मनीष 7 वर्ष को क्या पता कि उसकी मां दुनिया में नहीं है. वह आज बुधवार को बेल्थरारोड स्थित आवास से पड़ोसी किरायेदार शैडो वर्मा के साथ अपने ग्राम फरसाटार पहुंचा. और लोगो के प्रयास से अपनी मां का चेहरा एक बार देखकर वह शव के पास बैठ गया. इस मासूमियत की क्या बोले, उसे एहसास नही कि उसकी माँ दुनिया मे नही है. माँ का दुलार व प्यार भविष्य के लिए दुर्लभ हो गया. बालक मनीष को देखकर सभी की आंखे नम हो चुकी थी. इस अचानक हुई घटना को लेकर हर कोई आवक व निःशब्द था.

सामुदायिक स्वास्थ्य सीयर में संपूर्ण स्वास्थ्य सेवा शोक में आज बुधवार को बंद कर दी गई. कोरोनारोधी टीकाकरण, कोरोना जांच हेतु सैम्पल लेने के अलावा सभी दफ्तर बन्द कर दिए गए.

जानकारी के अनुसार अस्पताल की डीपीएम श्रीमती लीलावती वर्मा की बीती रात करीब 2 बजे पेट दर्द के कारण इलाज के दौरान 35 वर्ष की उम्र में उनका निधन हो गया था. अस्पताल में सिर्फ इमरजेंसी सेवा चालू थी. सामान्य चिकित्सीय सेवा न मिलने से मरीजों में अफरा-तफरी मची हुई थी.

बेल्थरारोड. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर में शेफाली शर्मा 18 वर्ष नामक एक युवती उपचार के लिए आज बुधवार को दाखिल कराई गई. मामला यह था कि उसने सुगर की 45 गोली किसी कारण बस निगल लिया था. वह मऊ जिले के कोपागंज से यहां उभांव थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम तिरनयी खिजिर पुर में ननिहाल में एक सप्ताह पहले आई हुई थी. उसकी मौसी शकुंतला देवी ने जानकारी होते ही सामुदायिक स्वास्थ्य सीयर में उपचार हेतु दाखिल किया. जहां चिकित्सक ने गंभीरावस्था देख उसे सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया.

(बेल्थरारोड संवाददाता उमेश गुप्ता की रिपोर्ट)

Tags: बेल्थरारोड ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर सामान्य चिकित्सीय सेवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र

Post navigation

Previous: विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन, प्री-नर्सरी से बारहवीं तक के विद्यार्थियों ने विज्ञान के सिद्धान्तों से जुड़े मॉडल किए तैयार
Next: पुलिस अधीक्षक ने चार थाना प्रभारियों का किया तबादला

ये भी पढ़ें

Dharmantaran case arrest
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

बेल्थरारोड क्षेत्र के गांव में धर्मांतरण की कोशिश के आरोप से मचा हड़कंप, एक हिरासत में, पुलिस जांच में जुटी

General Desk 3 November, 2026
Hansuram MLA Road Lokarpan
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

बीस साल से बदहाल सड़क अब जाकर बनी, विधायक ने किया लोकार्पण

General Desk 2 November, 2026
Belthra JCB Atikraman 2
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

बेल्थरारोड कृषि मंडी में भारी पुलिस बल की मौजूदगी में हटाया गया अतिक्रमण, रही अफरातफरी

General Desk 1 November, 2026

Recent Posts

  • तहसील घेराव के बाद जागा बाढ़ विभाग, नाव से पहुंचे इंजीनियर, जियो ट्यूब लगाने की तैयारी
  • युवती के साथ दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया
  • बेल्थरारोड क्षेत्र के गांव में धर्मांतरण की कोशिश के आरोप से मचा हड़कंप, एक हिरासत में, पुलिस जांच में जुटी
  • धार्मिक कार्यक्रम में महिलाओं के गले से मंगलसूत्र चुराने वाले गिरोह का पर्दाफाश, दो महिलाएं पकड़ी गईं
  • गणितज्ञ रत्नेश कुमार ने विद्यार्थियों को बताए अपने गणितीय महासूत्र एवं नवीन तर्क, सिखाए गणित के नए आयाम
  • मोबाइल टॉवर से महंगी केबल काटकर चुरानेवाला आरोपी रंगे हाथों धरा गया
  • तीस किलोमीटर की पदयात्रा करके अपना दर्द बताने बांसडीह तहसील पहुंचे ग्रामीण, किया घेराव
  • बीस साल से बदहाल सड़क अब जाकर बनी, विधायक ने किया लोकार्पण
  • बेल्थरारोड कृषि मंडी में भारी पुलिस बल की मौजूदगी में हटाया गया अतिक्रमण, रही अफरातफरी
  • सरयू के कटान का खौफ: अपना मकान तोड़ कर ईंट, दरवाजे, खिड़की बचाने की कोशिश में जुटे ग्रामीण
  • सरयू के कटान प्रभावित ग्रामीण करेंगे बांसडीह तहसील का घेराव, महाराजपुर से पदयात्रा करते हुए पहुंचेंगे
  • शटडाउन के बाद भी पोल पर दौड़ा करंट, फ्यूज ठीक करने चढ़ा संविदाकर्मी गंभीर रूप से झुलसा
  • मोबाइल फोन और मंगलसूत्र झपटने वाले आरोपी को जेल और जुर्माने की सजा
  • गोदाम का ताला तोड़कर 40 बोरी चावल ले उड़े चोर, ग्रामीणों को आता देख पिकअप लेकर भागे
  • पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि, कांग्रेस नेताओं ने अस्पताल में मरीजों को बांटे फल
  • बेटी से छेड़खानी का विरोध किया तो आरोपितों ने घर में घुस कर माता-पिता को पीटा, केस दर्ज
  • बारिश होते ही सोनाडीह फीडर से बिजली आपूर्ति ठप हुई, 21 घंटे से फाल्ट ही तलाश रहा बिजली विभाग
  • कोटे की दुकान से खाद्यान्न वितरण में धांधली की शिकायतों पर एक्शन, एसडीएम की मंजूरी के बाद केस दर्ज
  • सरयू के कहर से उजड़ रहा महाराजपुर-नाहर छपरा, दूसरे दिन भी अपने आशियाने खुद तोड़ते रहे ग्रामीण
  • युवक ने अपने माता-पिता और भाइयों पर लगाया उसकी मेहनत से अर्जित संपत्ति हड़पने और धमकी देने का आरोप
  • महाराजपुर नाहर छपरा में आबादी के बेहद करीब पहुंची सरयू की लहरें, ग्रामीण खुद तोड़ रहे आशियाना
  • रोडवेज बस और टैंकर की आमने-सामने से टक्कर, हादसे में 10 यात्री घायल, दो की हालत गंभीर
  • कथावाचिका जया किशोरी के साथ भजनों पर झूमे श्रद्धालु, भक्तिरस का किया रसपान
  • एमएलसी चुनाव नतीजों के बाद मंत्री ओमप्रकाश राजभर का सपा-कांग्रेस गठबंधन पर निशाना लेकिन अखिलेश पर दिखी नरमी
  • एमएलसी चुनाव नतीजों से जोश में समाजवादी पार्टी, अखिलेश यादव और सनातन पांडेय के निशाने पर आए केशव मौर्य

You may have missed

Bansdih Asst engneer Visit
  • जिला जवार
  • बांसडीह

तहसील घेराव के बाद जागा बाढ़ विभाग, नाव से पहुंचे इंजीनियर, जियो ट्यूब लगाने की तैयारी

General Desk 3 November, 2026
Kotwali Bansdih 2025
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

युवती के साथ दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया

General Desk 3 November, 2026
Dharmantaran case arrest
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

बेल्थरारोड क्षेत्र के गांव में धर्मांतरण की कोशिश के आरोप से मचा हड़कंप, एक हिरासत में, पुलिस जांच में जुटी

General Desk 3 November, 2026
Bansdih Road women Arrest
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

धार्मिक कार्यक्रम में महिलाओं के गले से मंगलसूत्र चुराने वाले गिरोह का पर्दाफाश, दो महिलाएं पकड़ी गईं

General Desk 3 November, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियाब्रेकिंगन्यूज़ बलिया लाइव बलिया समाचार बलियासमाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.