

बांसडीह, बलिया. भारतीय जनता युवा मोर्चा बलिया के तत्वाधान में बांसडीह जूनियर हाईस्कूल के मैदान में युवा सम्मेलन आयोजित किया गया.
मुख्य अतिथि अनुप गुप्ता ने बुधवार को युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि युवा भविष्य के धरोहर ही नहीं वर्तमान की तकदीर बदलने वाले युवा ही हैं. कहा कि प्राचीन काल से युवाओं ने देश की दिशा और दशा को बदला है.
उन्होंने कहा कि हवा के रुख की तरह ही युवा समाज के लिए होते हैं और युवा जिस तरफ चलता है देश उस तरफ ही जाता है. युवाओं को बदलाव का नेतृत्वकर्ता भी कहा जा सकता है.
युवा सम्मेलन को जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहु, केतकी सिंह, विजय बहादुर सिंह, हरियाणा सरकार के मुख्यमंत्री के ओएसडी रहे अमरेंद्र सिंह अरुण सिंह बंटू ने संबोधित किया. संचालन अर्जुन चौहान और आभार व स्वागत भाजयुमो के जिलाध्यक्ष अश्वनी कुमार सिंह लिटिल ने किया.
This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE
(बांसडीह संवाददाता रवि शंकर पाण्डेय की रिपोर्ट)
