

हल्दी,बलिया. हल्दी थाना क्षेत्र के परसिया गाँव में स्थित पराशर मुनि के आश्रम के समीप लगे आरओ प्लान्ट के ऊपर का दो सोलर पैनल चोरों ने सोमवार की रात चुरा लिया.
जल निगम की ओर से आरओ प्लांट में तीन-तीन सौ वाट का सोलर पैनल लगाया गया था. इसमें से दो पैनल चोर खोल ले गये, तीसरा भी खोलने का प्रयास किया गया है लेकिन वह बीच में ही टूटकर छतिग्रस्त हो गया और चोर भाग गए.
मंगलवार की सुबह ग्रामीणों को जानकारी हुई तो इसकी सूचना पुलिस को दी गई. बुधवार को ग्राम प्रधान नागेंद्र सिंह उर्फ कल्टू सिंह समेत अन्य ग्रामीणों ने इसकी लिखित सूचना हल्दी पुलिस को दी है.पुलिस मामले की जांच कर रही है.
This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE
(हल्दी से रिपोर्टर आरके की रिपोर्ट)
