Skip to content
6 November, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia Live | Hindi News, India & World News

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

IMG_2456
https://youtu.be/NbuRlLVVtG0?si=jSohAK1hkRlbjnql
https://youtu.be/u-hTDfCu66I?si=-zshHn9S3G0_F2bx
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • जिला जवार
  • बलिया शहर और जिला-जवार की हर छोटी-बड़ी खबरें यहां देखिए
  • VIRAL न्यूज़
  • जिला जवार

बलिया शहर और जिला-जवार की हर छोटी-बड़ी खबरें यहां देखिए

Remote Desk 12 July, 2021 1 minute read

तहसील मुख्यालयों पर 15 को धरना देगी समाजवादी पार्टी

बलिया. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर प्रदेश के सभी तहसील मुख्यालयों पर 15 जुलाई को समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता धरना देंगे. बलिया तहसील पर धरना कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए मंगलवार को नगर विधानसभा व फेफना विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता जन जागरण पर निकलेंगे. इसको लेकर आज पूर्व मंत्री अंबिका चौधरी के आवास पर बैठक हुई जिसमें रणनीति पर पूर्व मंत्री नारद राय, संग्राम सिंह यादव, व्यास गोंड सहित अन्य वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने अपने सुझाव दिए. तय किया गया कि जन जागरण यात्रा पचखोरा, रतसर, गड़वार, पियरिया , कोटवा नारायणपुर होकर चितबड़ागांव में जाकर सभा में तब्दील हो जाएगी.

 

मनरेगा महासंघ की अपील पर सीयर ब्लॉक में हुआ आज संपूर्ण कार्य बहिष्कार

बेल्थरा रोड. आज उत्तर प्रदेश मनरेगा  कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर सीयर ब्लॉक में पूरे दिन के लिए संपूर्ण कार्य ठप रहा. अपनी  10 सूत्रीय मांग को लेकर सीयर ब्लॉक के समस्त कर्मचारियों ने जमकर नारेबाजी की और अपनी मांगों को पूरा करने के लिए मनरेगा एकता की ताकत दिखाई. अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी (मनरेगा) APO सुमित कुमार सिंह ने बताया कि यदि हमारी मांगे पूरी नही हुईं तो 19 जुलाई को जिला स्तर पर मनरेगा कर्मचारी संपूर्ण कार्य बहिष्कार करेंगे। इस मौके पर  तकनीकी सहायक (T A)  धीरेंद्र यादव, आशुतोष श्रीवास्तव ,संजीव कुमार स श्रीवास्तव  कंप्यूटर ऑपरेटर राकेश गिरी , आविद ग्राम पंचायत रोजगार सेवक ब्लॉक संघ अध्यक्ष विरेंद्र यादव,  उपाध्यक्ष यशवंत कुमार मौर्य सुनील पाडेय, सोनु, रामनिवास, उपेन्द्र, श्रवण, अभिमन्यु, अशोक, चन्दा यादव, अवनीश, मिरा, पप्पू सागर आदि मौजूद रहे और अपने संगठन को मजबूत करने  और अपनी प्रमुख मांग को लेकर डटे रहे

 

बांसडीह में भी मनरेगाकर्मियों का धरना-प्रदर्शन

ब्लॉकों में तैनात मनरेगा के कर्मचारियों द्वारा विभिन्न मांगों को लेकर सोमवार को बांसडीह ब्लॉक पर धरना प्रदर्शन किया और खंड विकास अधिकारी रणजीत कुमार को पत्रक सौंपा.मनरेगा के कर्मचारियों का कहना है कि सरकार द्वारा मानदेय बढाने की मांग वर्षों से लंबित है साथ ही सेवा प्रदाता के माध्यम से हो रही नियुक्ति को रोक लगाने तथा वर्षों से कार्यरत अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी, तकनीकी सहायक,रोजगार सेवको को नियमित करने के साथ साथ गावों मे मेठ की नियुक्ति करने संबंधित मांग को लेकर ब्लॉक परिसर में धरना दिया और दिनभर हड़ताल रहे. धरना प्रदर्शन में अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी शक्ति राज शर्मा, तकनीकी सहायक मुक्तेशवर नाथ पांडेय, अरविंद कुमार यादव,विरेंद्र सिंह, मायशंकर सिंह, बशीर अहमद,व राजकुमार सहित सभी मनरेगा कर्मी हड़ताल पर रहे.

 

 

गांजा और तमंचे के साथ उभांव पुलिस ने एक बदमाश को पकड़ा

अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिये चलाये जा रहे अभियान के तहत में रविवार को ज्ञानेश्वर मिश्रा प्रभारी निरीक्षक थाना उभांव के नेतृत्व में चेकिंग के दौरान मधुबन ढाला, मऊ रोड पर एक बदमाश को गिरफ्तार किया गया. अमित कुमार राजभर निवासी मर्यादपुर, थाना रामपुर जनपद मऊ के इस आरोपी के कब्जे से एक प्लास्टिक के झोले मे 1.5 कि ग्रा0 गांजा व एक देशी तमंचा, 2 कारतूस बरामद हुआ .

 

ओझाकछुआ में सामुदायिक शौचालय बनाने का रास्ता साफ,पैमाइस पूरी

दुबहर. स्थानीय क्षेत्र के ग्राम पंचायत ओझाकछुआ में केंद्र व उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना सामुदायिक शौचालय के निर्माण के लिए एसडीएम सदर के आदेशानुसार क्षेत्रीय लेखपाल गीता कुमारी एवं  रमेश कुमार वर्मा द्वारा जमीन की पैमाइश कर चिन्हांकन एवं  निशानदेही का कार्य सोमवार को पूर्ण कर दिया गया. उक्त पैमाइश से संतुष्ट होने के उपरांत सभी पक्षों द्वारा बयान दर्ज कराकर हस्ताक्षर भी बना दिया गया. पैमाइश कार्य से सभी पक्षों के संतुष्ट होने के बाद ग्राम पंचायत ओझा कछुआ में सामुदायिक शौचालय निर्माण का रास्ता साफ हो गया है.

 

गौरतलब है कि नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान रेखा पांडेय ने गांव में सामुदायिक शौचालय निर्माण के लिए जमीन पैमाइश हेतु एसडीएम सदर को आवेदन पत्र दिया था. इस अवसर पर पूर्व प्रधान एवं प्रधान प्रतिनिधि रजनीश कुमार पांडेय, मोहन जी दुबे, अनिल श्रीवास्तव, विश्वामित्र पांडेय, परमेश्वर यादव, शंकरदयाल यादव, रामेश्वर यादव, मंजू यादव, राजकुमार ठाकुर, जनार्दन दुबे, टुनटुन मिश्रा, रविशंकर पांडेय, बृजेश पांडेय, प्रकाशचंद्र पांडेय, धनंजय यादव, छोटेलाल गोंड, गणेश खरवार, जीतलाल वर्मा, रामसनेही राजभर, जयराम यादव, छांगुर राजभर, छितेश्वर पासवान, रामनरेश पासवान आदि मौजूद रहे.

 

 

 

Tags: बांसडीह बेल्थरारोड

Post navigation

Previous: जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद चौधरी ने ली शपथ, बलिया के विकास को लेकर सदस्यों को कही यह बात
Next: थाना मनियर और थाना उभांव के थाना प्रभारी को बलिया एसपी ने सम्मानित किया

ये भी पढ़ें

sahatwar thana
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

अवैध रूप से घरों में छिपाकर रखे गए पटाखे पुलिस ने जब्त किए, अनुमानित कीमत करीब चार लाख रुपए

General Desk 5 November, 2026
sapa Sunil Maurya
  • जिला जवार
  • बांसडीह

बलिया सपा जिलाध्यक्ष ने पार्टी की बैठक में कार्यकर्ताओं को सौंपी खास जिम्मेदारी, कहा अभी से जुट जाएं

General Desk 5 November, 2026
Belthra Police
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

बैंकों में सुरक्षा व्यवस्था की जांच और सघन चेकिंग अभियान

General Desk 4 November, 2026

Recent Posts

  • अवैध रूप से घरों में छिपाकर रखे गए पटाखे पुलिस ने जब्त किए, अनुमानित कीमत करीब चार लाख रुपए
  • रोजगार मेले में बलिया के 528 युवाओं को मिली नौकरी, भाजपा नेता ने सौंपे ऑफर लेटर
  • बलिया सपा जिलाध्यक्ष ने पार्टी की बैठक में कार्यकर्ताओं को सौंपी खास जिम्मेदारी, कहा अभी से जुट जाएं
  • बैंकों में सुरक्षा व्यवस्था की जांच और सघन चेकिंग अभियान
  • गैस सिलेंडर में लगी आग तो दूर फेंक दिया था लेकिन धमाके से निकले लोहे ने ली महिला की जान
  • धनतेरस-दीपावली को लेकर पुलिस ने की सघन चेकिंग, नियम तोड़ने वालों के काटे चालान
  • तहसील घेराव के बाद जागा बाढ़ विभाग, नाव से पहुंचे इंजीनियर, जियो ट्यूब लगाने की तैयारी
  • युवती के साथ दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया
  • बेल्थरारोड क्षेत्र के गांव में धर्मांतरण की कोशिश के आरोप से मचा हड़कंप, एक हिरासत में, पुलिस जांच में जुटी
  • धार्मिक कार्यक्रम में महिलाओं के गले से मंगलसूत्र चुराने वाले गिरोह का पर्दाफाश, दो महिलाएं पकड़ी गईं
  • गणितज्ञ रत्नेश कुमार ने विद्यार्थियों को बताए अपने गणितीय महासूत्र एवं नवीन तर्क, सिखाए गणित के नए आयाम
  • मोबाइल टॉवर से महंगी केबल काटकर चुरानेवाला आरोपी रंगे हाथों धरा गया
  • तीस किलोमीटर की पदयात्रा करके अपना दर्द बताने बांसडीह तहसील पहुंचे ग्रामीण, किया घेराव
  • बीस साल से बदहाल सड़क अब जाकर बनी, विधायक ने किया लोकार्पण
  • बेल्थरारोड कृषि मंडी में भारी पुलिस बल की मौजूदगी में हटाया गया अतिक्रमण, रही अफरातफरी
  • सरयू के कटान का खौफ: अपना मकान तोड़ कर ईंट, दरवाजे, खिड़की बचाने की कोशिश में जुटे ग्रामीण
  • सरयू के कटान प्रभावित ग्रामीण करेंगे बांसडीह तहसील का घेराव, महाराजपुर से पदयात्रा करते हुए पहुंचेंगे
  • शटडाउन के बाद भी पोल पर दौड़ा करंट, फ्यूज ठीक करने चढ़ा संविदाकर्मी गंभीर रूप से झुलसा
  • मोबाइल फोन और मंगलसूत्र झपटने वाले आरोपी को जेल और जुर्माने की सजा
  • गोदाम का ताला तोड़कर 40 बोरी चावल ले उड़े चोर, ग्रामीणों को आता देख पिकअप लेकर भागे
  • पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि, कांग्रेस नेताओं ने अस्पताल में मरीजों को बांटे फल
  • बेटी से छेड़खानी का विरोध किया तो आरोपितों ने घर में घुस कर माता-पिता को पीटा, केस दर्ज
  • बारिश होते ही सोनाडीह फीडर से बिजली आपूर्ति ठप हुई, 21 घंटे से फाल्ट ही तलाश रहा बिजली विभाग
  • कोटे की दुकान से खाद्यान्न वितरण में धांधली की शिकायतों पर एक्शन, एसडीएम की मंजूरी के बाद केस दर्ज
  • सरयू के कहर से उजड़ रहा महाराजपुर-नाहर छपरा, दूसरे दिन भी अपने आशियाने खुद तोड़ते रहे ग्रामीण

You may have missed

sahatwar thana
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

अवैध रूप से घरों में छिपाकर रखे गए पटाखे पुलिस ने जब्त किए, अनुमानित कीमत करीब चार लाख रुपए

General Desk 5 November, 2026
job
  • Campus रिपोर्ट
  • Jobs For You

रोजगार मेले में बलिया के 528 युवाओं को मिली नौकरी, भाजपा नेता ने सौंपे ऑफर लेटर

General Desk 5 November, 2026
sapa Sunil Maurya
  • जिला जवार
  • बांसडीह

बलिया सपा जिलाध्यक्ष ने पार्टी की बैठक में कार्यकर्ताओं को सौंपी खास जिम्मेदारी, कहा अभी से जुट जाएं

General Desk 5 November, 2026
Belthra Police
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

बैंकों में सुरक्षा व्यवस्था की जांच और सघन चेकिंग अभियान

General Desk 4 November, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियाब्रेकिंगन्यूज़ बलिया लाइव बलिया समाचार बलियासमाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.