

दुबहर, बलिया. जिस घर में अभी शादी का संगीत थमा भी नहीं था, लोग खुशियां मना रहे थे उसे अचानक ही ऐसी नजर लगी कि वहां मातम पसर गया है। खुशियों की जगह हर किसी की आंखों में आंसू और गम है। परिवार का बेटा विवाह करके आया था और घर आते ही उसकी मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार रणजीत कुमार गिरी उर्फ विक्की गिरी का विवाह 8 मई को होकर कन्या की विदाई 9 मई रविवार को हुई थी। रणजीत गिरी उर्फ विक्की गिरी दहेज में मिले सामान को अपने बेडरूम में सजा रहा था। इसी बीच वह इनवर्टर प्लग लगा रहा था, इसी बीच उसे करंट लग गया।
परिजन उसे बलिया चिकित्सालय ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। विक्की की मौत से परिजनों सहित पूरे गांव तथा क्षेत्र में हाहाकार मचा हुआ है।
(दुबहर से कृष्णकांत पाठक की रिपोर्ट)
This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE
