Skip to content
21 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Since 2012. Still here. Ballia LIVE

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • देश दुनिया
  • बलिया में एक और संक्रमित की मौत, यूपी में कोविड-19 के 6,337 नये मामले
  • Featured Story
  • VIRAL न्यूज़
  • जिला जवार
  • देश दुनिया
  • ब्रेकिंग न्यूज

बलिया में एक और संक्रमित की मौत, यूपी में कोविड-19 के 6,337 नये मामले

कोरोना संक्रमित कल्‍याण सिंह एसजीपीजीआई से यशोदा हॉस्पिटल कौशांबी शिफ्ट किए गए
News Desk 16 September, 2020 1 minute read

सेंट्रल डेस्क

बुधवार को बलिया जिला प्रशासन की ओर से जारी बुलेटिन में 58 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने की पुष्टि हुई. इसमें सबसे ज्यादा 13 मरीज सीयर तहसील में मिले हैं. वहीं 49 संक्रमितों को आज स्वस्थ घोषित किए गए. एक और महिला की जान कोरोना ने ले ली है. कोरोना संक्रमण की वजह से जिले में अब तक कुल 63 व्यक्तियों की मौत हो चुकी है.

नये मामलों की पुष्टि के बाद जिले में कोरोना सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 683 हो गई है. इसमें 39 मरीजों का इलाज एल-वन हास्पिटल फेफना में चल रहा है, जबकि नौ संक्रमितों को जेल आइसोलेशन में तथा 622 लोगों को होम आइसोलेशन में रखा गया है. वहीं 13 मरीजों का उपचार गैर जनपदों के कोविड अस्पतालों में चल रहा है. बलिया में कुल कोरोना संक्रमितों की तादाद 4854 हो गई है.

एयर एंबुलेंस से लखनऊ से हिंडन एयरबेस पहुंचाए गए पूर्व मुख्यमंत्री

उत्‍तर प्रदेश के पूर्व मुख्‍यमंत्री कल्‍याण सिंह को बुधवार दोपहर लखनऊ के एसजीपीजीआई से गाजियाबाद के यशोदा हॉस्पिटल कौशांबी में शिफ्ट किया गया. वह एयर एंबुलेंस से लखनऊ से हिंडन एयरबेस लाए गए. कल्याण सिंह को एसजीपीजीआई लखनऊ से डिस्चार्ज कर दिया गया. उन्हें परिजनों के निवेदन पर डिस्चार्ज किया गया.

पूर्व मुख्यमंत्री को कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद पीजीआई के कोविड हॉस्पिटल मैं भर्ती कराया गया था. एसजीपीजीआई सूत्रों की माने तो उनकी हालत अब स्थिर है. ऑक्सीजन लेवल सही है. ब्लड प्रेशर व अन्य जांच रिपोर्ट भी सामान्य आई है. उन्हें अब बुखार नहीं है.
पूर्व मुख्यमंत्री को प्राइवेट वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया था, लेकिन मंगलवार शाम उनके परिजनों ने डिस्चार्ज करने के लिए निवेदन किया. इस पर बुधवार दोपहर उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया.

संक्रमण से 86 और रोगियों की मौत होने से UP में मृतक संख्या बढ़कर 4,690 हुई

उधर, उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 6,337 नये मामले सामने आने से बुधवार को संक्रमित रोगियों की संख्या बढ़कर 3,30,265 हो गयी, जबकि संक्रमण से 86 और रोगियों की मौत होने से राज्य में मृतक संख्या बढ़कर 4,690 हो गई.

अपर मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) अमित मोहन प्रसाद ने बुधवार को बताया कि प्रदेश में उपचाराधीन रोगियों की संख्या 67,002 है, जबकि 2,58,573 रोगी ठीक हो चुके हैं. उन्होंने बताया कि राज्य में मृतक संख्या बढ़कर 4690 हो गई है, जबकि कुल संक्रमित रोगियों की संख्या 3,30,265 हो गयी है. उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 6337 नये मामले सामने आये हैं, जबकि 6476 रोगी ठीक हुए हैं. प्रसाद के मुताबिक मंगलवार को प्रदेश में डेढ़ लाख से अधिक कोविड-19 जांच किये गये और इस तरह प्रदेश में अब तक 78 लाख से अधिक जांच की जा चुकी है. इस समय 35,415 रोगी घर पर पृथक-वास में हैं.

The death toll due to COVID-19 rose to 4,690 in Uttar Pradesh on Wednesday with 86 more fatalities, while 6,337 fresh cases pushed the infection tally in the state to 3,30,265

Tags: मुख्‍यमंत्री लखनऊ सीयर हिंडन एयरबेस

Post navigation

Previous: खड़े ट्रक से जा भिड़ी कार, महिला की ठौर मौत, चार की हालत गंभीर
Next: जिलाधिकारी ने कसी मातहतों की नकेल, कहा – लोगों को सहूलियत सुनिश्चित करें

ये भी पढ़ें

Pushkar Mishra SDM Bansdih
  • जिला जवार
  • बांसडीह

करंट से हुई मौत मामले में मुआवजे की रिपोर्ट को लेकर लेखपाल और कानूनगो को नोटिस

General Desk 21 September, 2026
Sikandarpur Bijli Protest
  • जिला जवार
  • सिकंदरपुर

अघोषित बिजली कटौती को लेकर भड़का आक्रोश, 5 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी

General Desk 21 September, 2026
Sear CHC
  • Accident
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-नीलगाय से टकराए बाइक सवार, एक युवक की हालत गंभीर

General Desk 20 September, 2026

Recent Posts

  • करंट से हुई मौत मामले में मुआवजे की रिपोर्ट को लेकर लेखपाल और कानूनगो को नोटिस
  • अघोषित बिजली कटौती को लेकर भड़का आक्रोश, 5 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी
  • Ballia-नीलगाय से टकराए बाइक सवार, एक युवक की हालत गंभीर
  • Ballia-बर्थडे पार्टी में फोटोग्राफी के नाम पर बुलाकर बदमाशों ने कैमरा और बाइक लूटी
  • Ballia-अनियंत्रित कार से बचने के प्रयास में ई-रिक्शा गड्ढे में पलटा, चालक गंभीर रूप से घायल
  • Ballia-ससुराल से लाखों के जेवर और नकदी समेटकर फरार हुई बहू? मायके वालों पर लगाया साजिश का आरोप
  • Ballia: शहीद रामप्रवेश यादव की नौवीं पुण्यतिथि पर पूर्व सांसद, पूर्व विधायक समेत बड़ी संख्या में लोगों ने दी श्रद्धांजलि
  • बलिया के गाय पालकों ने रंगीलो काशी नंदी शो में जीते दो अवार्ड, लाखों रुपए इनाम में मिले
  • Ballia-सरसों के तेल की जगह सत्यानाशी का तेल खाने से हुईं एक ही परिवार के तीन लोगों मौतें, जांच में खुलासा
  • Ballia News:डीएम बलिया और एसपी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनीं जनसमस्याएं, 9 का मौके पर निस्तारण
  • Ballia-बेल्थरारोड में धूमधाम से मनाया गया बाबा गणिनाथ जन्मोत्सव, भव्य शोभायात्रा और सामूहिक हवन में उमड़े लोग
  • महावीरी झंडा जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए एएसपी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक
  • Ballia-राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेल कर लौटीं सोनाडीह की तीन बेटियों का स्टेशन पर हुआ स्वागत
  • Ballia-विवाहिता ने पति से जताया जान का खतरा, फोन कॉल पर तुरंत एक्शन में आई पुलिस
  • Ballia-सरयू की बाढ़ में घर-खेत बहे, अब ठोस व्यवस्था की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
  • Ballia-रसड़ा कोतवाली क्षेत्र में मां-बेटी के मर्डर से सनसनी, पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर जांच शुरू की
  • Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’
  • Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन
  • Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान
  • ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज होने के बाद एडीओ पंचायत को बनाया गया ग्राम पंचायत का प्रशासक
  • Ballia-पिता के हत्यारों से परिवार को खतरा! मुख्यमंत्री से मिलने की मांग पर अड़ी पूर्व सीआरपीएफ जवान की पुत्री
  • Ballia: सृष्टि के शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से की गई पूजा, विशाल भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
  • Ballia-उमेश चौरसिया हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार
  • Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष
  • उमेश हत्याकांड: परिजनों का दाह संस्कार से इनकार, बुलडोजर एक्शन और एनकाउंटर की मांग

You may have missed

Pushkar Mishra SDM Bansdih
  • जिला जवार
  • बांसडीह

करंट से हुई मौत मामले में मुआवजे की रिपोर्ट को लेकर लेखपाल और कानूनगो को नोटिस

General Desk 21 September, 2026
Sikandarpur Bijli Protest
  • जिला जवार
  • सिकंदरपुर

अघोषित बिजली कटौती को लेकर भड़का आक्रोश, 5 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी

General Desk 21 September, 2026
Sear CHC
  • Accident
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-नीलगाय से टकराए बाइक सवार, एक युवक की हालत गंभीर

General Desk 20 September, 2026
Kotwali Bansdih 2025
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-बर्थडे पार्टी में फोटोग्राफी के नाम पर बुलाकर बदमाशों ने कैमरा और बाइक लूटी

General Desk 20 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.