Skip to content
21 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Since 2012. Still here. Ballia LIVE

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • जिला जवार
  • सभी ब्लाकों में पार्टी के इकाई का गठन करेगी सपा – राजमंगल यादव
  • जिला जवार

सभी ब्लाकों में पार्टी के इकाई का गठन करेगी सपा – राजमंगल यादव

जिला मुख्यालय पर कोरोना काल में हुए लॉक डाउन के बाद समाजवादी पार्टी की पहली और महत्वपूर्ण बैठक मंगलवार को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए सम्पन्न हुई, जिसमें प्रमुख रूप से जिले भर के पार्टी के विधानसभा इकाई अध्यक्ष सम्मलित हुए.
News Desk 10 June, 2020 1 minute read

बलिया से संतोष सिंह

जिला मुख्यालय पर कोरोना काल में हुए लॉक डाउन के बाद समाजवादी पार्टी की पहली और महत्वपूर्ण बैठक मंगलवार को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए सम्पन्न हुई, जिसमें प्रमुख रूप से जिले भर के पार्टी के विधानसभा इकाई अध्यक्ष सम्मलित हुए. इस दौरान पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश के क्रम में निर्णय लिया गया कि सभी ब्लाकों में पार्टी के इकाई का गठन किया जाएगा और इसकी तिथि तिथि भी निर्धारित हुई.

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 16 जून को सीयर व नगरा,17 जून को पंदह व नावानगर,19 जून को बेरुआरबारी, मनियर, बांसडीह व रेवती, 20 जून को बैरिया व मुरली छपरा, 21जून को बेलहरी, 22 जून को हनुमानगंज, 23 जून को गड़वार,24 जून को सोहव, 25 जून दुबहर और 26 जून को चिलकहर व रसड़ा ब्लाक इकाई का गठन किया जाएगा.

बैठक में बैरिया तहसील के इम्ब्राहिमाबाद नावबरार में ग्रामसभा की जमीन जिस पर जिला पंचायत बलिया द्वारा प्रसिद्ध संत श्री सुदिष्ठ बाबा के नाम पर लगभग 50 वर्षो से मेला आयोजित होता आया है. वह मेला जनपद की संस्कृति और सामाजिक समरसता से जुड़ा है. उस जमीन को भाजपा सरकार में ऊंची पहुँच रखने वाले लोगो द्वारा अपने नाम करा लेने के कुचक्र का निन्दा किया गया और यह प्रस्तव पारित किया गया कि समाजवादी पार्टी इस कुकृत्य का विरोध करेगी.

केंद्र सरकार द्वारा रोजगार के लिए उत्तर प्रदेश के 31 जनपदों को चुना गया, जिसमें बलिया का नाम नहीं होने पर पार्टी के जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव कहा कि जो बलिया आज़ादी के लड़ाई में अग्रिम पंक्ति में रहते हुए सबसे पहले आज़ाद हुआ विकास के दौर में पीछे रखने का यह भाजपा की साजिश है. जनपद के सरकारी पार्टी के जनप्रतिनिधियों को अब आगे से जनता के बीच जाने का कोई अधिकार नही है.

बैठक में सरकार द्वारा पिछले दिनों असफल एव अनियोजित लॉक डाउन जिसके कारण देश मे अफरा तफरी का माहौल बन गया. सैकड़ों मजदूर घर वापसी के दौरान रास्ते मे काल के गाल में समा गए. रास्ते मे पुलिसिया आतंक भी उन मजदूरों पर खूब देखने को मिला. इस लॉक डाउन के दौरान हजारो गरीब भोजन के अभाव में मर गए. यही नहीं, गरीब लॉक डाउन के कारण उत्पन्न भयावह स्थिति से ऊब कर आत्महत्या करने के भी दर्जनों मामले सामने आ रहे हैं. ऐसे अपरिपक्व निर्णय का हम निंदा करते है. बैठक सर्वसम्मति यह निर्णय लिया गया कि भविष्य में जिला स्तर पर अगर कोई भी पार्टी का नेता कोई पत्रक देता है या इस प्रकार कोई गतिविधि करता है तो जिला पार्टी को संज्ञान में दिए बिना नही करेगा और यही नियम विधानसभा स्तर पर भी लागू होगा.

अंत मे लॉक डाउन में बदइंतजामी के कारण जान गवाने वाले मजदूरों के प्रति शोक व्यक्त किया गया तथा इस विषम परिस्थिति में समाजवादी पार्टी के लोगों द्वारा पूरे प्रदेश में जो जनसेवा का जज्बा दिखाया गया, उसके लिए समाजवादी साथियो को आभार भी व्यक्त किया गया. पार्टी के नेता सुशील पाण्डेय “कान्हजी” लॉक डाउन से लेकर आज के तिथि तक भी जनता के बीच राहत सामग्री बाट रहे समाजवादी पार्टी के लोगो के प्रति धन्यवाद का प्रस्ताव रखा, जिसे सर्वसम्मति से पारित किया गया.

बैठक में मुख्य रूप से कुबेर नाथ तिवारी, हरेंद्र सिंह, विजय शंकर यादव, प्रभुनाथ पहलवान, अजय यादव, जय प्रकाश यादव “मुन्ना”, इरफान अहमद, रामजी यादव, रमेश साहनी, रबिन्द्र नाथ यादव, हरेंद्र गोड़, सुभाष यादव, राणा यादव दाढी, ओम प्रकाश यादव, अमर जीत यादव, मुन्ना यादव, धनजी यादव, भरत यादव, दिलीप भाई आदि उपस्थित रहे. अध्यक्षता राजमंगल यादव व संचालन राजन कनौजिया ने किया.

तीन महीने की स्कूल फीस माफ हो – अभय सिंह रिंकू

रसड़ा (बलिया)। समाजवादी युवजन सभा के कार्यकर्ताओं ने उप जिलाधिकारी मोती लाल यादव को पत्रक सौप कर कोविड 19 महामारी के चलते निजी विद्यालयों का शिक्षा शुल्क माफ करने की मांग की.

समाजवादी युवजन सभा के निवर्तमान प्रदेश सचिव अभय सिंह रिंकू ने पत्रक सौप कर मांग किया कि आज भारत समेत पूरा विश्व कोविड 19 महामारी के संकट से जूझ रहा है. इस महामारी में प्रत्येक परिवार के रोजगार ठप होने से रोजी रोटी पर संकट छा गया है. स्कूल के बच्चों का पठन पाठन भी ठप है, फिर भी स्कूल संचालकों द्वारा शिक्षा शुल्क के लिये अभिभावकों पर दबाव बनाया जा रहा है. आर्थिक संकट को देखते हुए प्रत्येक निजी विद्यालयों को अप्रैल मई जून तीन माह का शिक्षा शुल्क माफ करने का आदेश दें.

अभय सिंह सिंह रिंकू ने चेताया कि तीन दिन बाद जिलाधिकारी से भी मिला जायेगा उस पर भी कार्यवाही नही हुई तो समाजवादी युवजन सभा के कार्यकर्ता शिक्षा शुल्क माफ करने आन्दोलन का बिगुल फूंकेंगे, जो बलिया से निकली चिंगारी पूरे प्रदेश में धधकेगी. इस मौके पर ललित सिंह विट्टू, समशेद अली, सुनील कुमार सिंह, सुनील कुमार गिरी, सौरभ यादव आदि लोग उपस्थित रहे.

Tags: बांसडीह बिल्थरारोड बैरिया रसड़ा लॉकडाउन सपा सिकंदरपुर

Post navigation

Previous: चोरी के पम्पिंग सेट और असलहे समेत तीन हत्थे चढ़े
Next: कोरोना पर लेटेस्ट अपडेट, साथ में बलिया जिले की दस खबरें

ये भी पढ़ें

Sear CHC
  • Accident
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-नीलगाय से टकराए बाइक सवार, एक युवक की हालत गंभीर

General Desk 20 September, 2026
Kotwali Bansdih 2025
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-बर्थडे पार्टी में फोटोग्राफी के नाम पर बुलाकर बदमाशों ने कैमरा और बाइक लूटी

General Desk 20 September, 2026
road accident Symbolic
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-अनियंत्रित कार से बचने के प्रयास में ई-रिक्शा गड्ढे में पलटा, चालक गंभीर रूप से घायल

General Desk 20 September, 2026

Recent Posts

  • Ballia-नीलगाय से टकराए बाइक सवार, एक युवक की हालत गंभीर
  • Ballia-बर्थडे पार्टी में फोटोग्राफी के नाम पर बुलाकर बदमाशों ने कैमरा और बाइक लूटी
  • Ballia-अनियंत्रित कार से बचने के प्रयास में ई-रिक्शा गड्ढे में पलटा, चालक गंभीर रूप से घायल
  • Ballia-ससुराल से लाखों के जेवर और नकदी समेटकर फरार हुई बहू? मायके वालों पर लगाया साजिश का आरोप
  • Ballia: शहीद रामप्रवेश यादव की नौवीं पुण्यतिथि पर पूर्व सांसद, पूर्व विधायक समेत बड़ी संख्या में लोगों ने दी श्रद्धांजलि
  • बलिया के गाय पालकों ने रंगीलो काशी नंदी शो में जीते दो अवार्ड, लाखों रुपए इनाम में मिले
  • Ballia-सरसों के तेल की जगह सत्यानाशी का तेल खाने से हुईं एक ही परिवार के तीन लोगों मौतें, जांच में खुलासा
  • Ballia News:डीएम बलिया और एसपी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनीं जनसमस्याएं, 9 का मौके पर निस्तारण
  • Ballia-बेल्थरारोड में धूमधाम से मनाया गया बाबा गणिनाथ जन्मोत्सव, भव्य शोभायात्रा और सामूहिक हवन में उमड़े लोग
  • महावीरी झंडा जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए एएसपी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक
  • Ballia-राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेल कर लौटीं सोनाडीह की तीन बेटियों का स्टेशन पर हुआ स्वागत
  • Ballia-विवाहिता ने पति से जताया जान का खतरा, फोन कॉल पर तुरंत एक्शन में आई पुलिस
  • Ballia-सरयू की बाढ़ में घर-खेत बहे, अब ठोस व्यवस्था की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
  • Ballia-रसड़ा कोतवाली क्षेत्र में मां-बेटी के मर्डर से सनसनी, पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर जांच शुरू की
  • Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’
  • Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन
  • Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान
  • ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज होने के बाद एडीओ पंचायत को बनाया गया ग्राम पंचायत का प्रशासक
  • Ballia-पिता के हत्यारों से परिवार को खतरा! मुख्यमंत्री से मिलने की मांग पर अड़ी पूर्व सीआरपीएफ जवान की पुत्री
  • Ballia: सृष्टि के शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से की गई पूजा, विशाल भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
  • Ballia-उमेश चौरसिया हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार
  • Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष
  • उमेश हत्याकांड: परिजनों का दाह संस्कार से इनकार, बुलडोजर एक्शन और एनकाउंटर की मांग
  • Ballia-शौच के लिए गए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सर्पदंश की आशंका
  • Ballia-पूर्व सीआरपीएफ जवान हत्याकांड का 25 हजार का एक इनामी आरोपी अब भी फरार, पुलिस ने मांगा जन-सहयोग

You may have missed

Sear CHC
  • Accident
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-नीलगाय से टकराए बाइक सवार, एक युवक की हालत गंभीर

General Desk 20 September, 2026
Kotwali Bansdih 2025
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-बर्थडे पार्टी में फोटोग्राफी के नाम पर बुलाकर बदमाशों ने कैमरा और बाइक लूटी

General Desk 20 September, 2026
road accident Symbolic
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-अनियंत्रित कार से बचने के प्रयास में ई-रिक्शा गड्ढे में पलटा, चालक गंभीर रूप से घायल

General Desk 20 September, 2026
Thana Bansdih Road
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-ससुराल से लाखों के जेवर और नकदी समेटकर फरार हुई बहू? मायके वालों पर लगाया साजिश का आरोप

General Desk 20 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.