Skip to content
5 November, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia Live | Hindi News, India & World News

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

IMG_2456
https://youtu.be/NbuRlLVVtG0?si=jSohAK1hkRlbjnql
https://youtu.be/u-hTDfCu66I?si=-zshHn9S3G0_F2bx
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • जिला जवार
  • कोरोना पर लेटेस्ट अपडेट, साथ में बलिया जिले की दस खबरें
  • Featured Story
  • VIRAL न्यूज़
  • जिला जवार

कोरोना पर लेटेस्ट अपडेट, साथ में बलिया जिले की दस खबरें

गड़वार में 20 संदिग्ध लोंगों का सैंपल लिया गया, पूर्व सांसद गौरी शंकर राय के नीतियों और आदर्शों को आत्मसात करने का आह्वान, भरखरा, भोजपुर, अपायल और धनौतु में अन्य प्रांतों से लौटे मजदूरों को राहत सामग्री वितरित, राष्ट्रवीर राजभर महाराजा सुहेलदेव का विजय दिवस मनाया, पंदह में दिव्यांगों को उपकरण वितरित, हालपुर गांव में वर्षों से लटका प्रकरण सुलटा, कथरिया, चौरा, पिपरा, दौलतपुर, सोबन्था गांव में डिमॉस्ट्रेशन, उत्कृष्ट कार्य करने वाली इकाइयां होंगी पुरस्कृत, अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार
News Desk 10 June, 2020 1 minute read

बलिया जिले में कोरोना पॉजिटिव केस बुधवार को भी 59 पर रूका रहा.

आज एक साथ 11 मरीजों की रिपोर्ट नेगेटिव आई. इस तरह 49 लोग स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं. बसंतपुर स्थित एल 1 अस्पताल में भर्ती आठ व आजमगढ़ के अस्पताल में भर्ती तीन मरीजों की दूसरी रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद बुधवार की देर शाम उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया. जिले में अब एक्टिव मरीजों की संख्या 10 रह गई है. अधिसंख्य मरीज बिना लक्षण वाले और 20 से 40 वर्ष की आयु वर्ग के हैं. मंगलवार तक जिले में 2626 लोगों की सैंपलिंग हुई है, जिसमें 2244 लोगों की रिपोर्ट अब तक मिली है. बुधवार तक 324 संदिग्धों की जांच रिपोर्ट प्रक्रियारत थी.

विकास खण्ड गड़वार के अरईपुर में कोरोना संक्रमित युवक के परिजनों समेत अन्य संदिग्ध 20 लोंगों का सैंपल बुधवार को लिया गया.

कोरोना संक्रमित उक्त युवक 21 मई को अहमदाबाद से घर आया था. दो जून को उसका सैंपल लिया गया था, जिसकी रिपोर्ट आठ जून को पॉजिटिव आई. चिकित्सकीय टीम ने उक्त युवक के क्लोज कंटेक्ट को चिन्हित कर सैंपल लिया गया.

पूर्व सांसद गौरी शंकर राय के नीतियों और आदर्शों को आत्मसात करने का आह्वान

सुखपुरा से पंकज सिंह जुगनू ने बताया कि समाजवादी विचारक एवं पूर्व सांसद गौरी शंकर राय के नीतियों और आदर्शों को आत्मसात कर उनके सपनों के अनुरूप राष्ट्र का निर्माण करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी. यह बातें वरिष्ठ साहित्यकार डॉ जनार्दन राय ने कही. वह स्व गौरी शंकर राय के 97 वीं जयंती पर गौरी शंकर राय कन्या महाविद्यालय करनई में आयोजित श्रद्धांजलि सभा को बतौर मुख्य वक्ता संबोधित कर रहे थे.

श्रद्धांजलि सभा को गिरजा शंकर राय, परमात्मा नंद पांडेय, उमाशंकर शुक्ल, राज कुमार पांडेय, एडवोकेट कमल किशोर राय, विनोद राय ने भी संबोधित किया. इसके पूर्व स्वतंत्रता सेनानी रामविचार पांडेय ने राय साहब के चित्र पर पुष्प अर्पित करने के बाद दीप प्रज्वलित कर श्रद्धांजलि सभा का शुभारंभ किया.

इस मौके पर श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित स्वर्गीय राय साहब के तीनों पुत्र इंजीनियर पारसनाथ राय, एडवोकेट वीरेंद्र राय एवं वरिष्ठ पुलिस अधिकारी अजय शंकर राय के अलावे अनेक गणमान्य लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके स्मृतियों को नमन किया. समस्त आगंतुकों का स्वागत प्राचार्य डॉ. एसके सिंह ने किया. अध्यक्षता सेनानी रामविचार पांडेय व संचालन धनंजय राय ने किया. महाविद्यालय के प्रबंधक वीरेंद्र राय ने आभार व्यक्त किया.


भरखरा, भोजपुर, अपायल और धनौतु में अन्य प्रांतों से लौटे मजदूरों को राहत सामग्री वितरित

इसी क्रम में सुखपुरा से पंकज सिंह जुगनू ने बताया कि ब्लॉक मुख्यालय के ग्राम पंचायत भरखरा, भोजपुर, अपायल और धनौतु में दूसरे प्रदेशों से आए प्रवासी मजदूरों को भारत सरकार व उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से राहत सामग्री का वितरण किया गया. इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू, केतकी सिंह, उप जिलाधिकारी दुष्यंत कुमार मौर्या, नायब तहसीलदार अंजू यादव उपस्थित रही. भाजपा के जिलाध्यक्ष जय प्रकाश साहू ने कहा कि देश के विभिन्न क्षेत्रों में काम करने वाले मजदूर जो वैश्विक महामारी के चलते अपना का काम छोड़ कर अपने गांव आए हैं, उन लोगों को खाने पीने की कोई समस्या न हो इसको मद्देनजर सरकार द्वारा प्रत्येक व्यक्ति को एक महीने का भोजन सामग्री वितरित करने का लक्ष्य रखा गया है. उनके खाते मे एक एक हजार रुपये भी दिया जा रहा है.


भाजपा नेत्री केतकी सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि देश के किसी भी व्यक्ति को खाने पीने की कोई समस्या नहीं होनी चाहिए, जब तक उसको काम नहीं मिल जाता, तब तक उसकी सारी जिम्मेदारी सरकार की है. सरकार ने प्रत्येक व्यक्ति को उसके हुनर के हिसाब से यहां पर ही काम उपलब्ध कराने की व्यवस्था की है. बहुत ही जल्द सभी लोगों को उनके गुणों के आधार पर उनका विवरण लेकर उनको काम के आधार पर रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा. इस अवसर पर मुख्य रूप से कानूनगो विश्राम यादव, बेरुआरबारी मंडल प्रमोद सिंह, राजेश सिंह, कमलेश सिंह, महेन्द सिंह, मनोज यादव, धन जी सिंह, राकेश गुप्ता, मनीष सिंह आदि मौजूद रहे.

राष्ट्रवीर राजभर महाराजा सुहेलदेव का विजय दिवस मनाया

बेरुआरबारी क्षेत्र के असेगा में बुधवार को सुबह 10 बजे सुभासपा के नेताओं ने प्रदेश प्रवक्ता सुनील सिंह की अध्यक्षता में राष्ट्रवीर राजभर महाराजा सुहेलदेव का विजय दिवस मनाया. प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि महमूद गजनवी का भांजा सैयद सालार गाजी के हिदुस्तान पर आक्रमण के बाद उसकी चुनौती को स्वीकार कर सुहेलदेव ने युद्ध किया और एक लाख की सेना वाली गाजी के सैनिकों को 10 हजार की सेना लेकर हराया. कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष सुग्रीव राजभर, माइकल राजभर, मिथिलेश, उमापति, अवधेश यादव, संजय राजभर, कुंजन राजभर, संजय भारती, लालबाबू आदि मौजूद थे.


पंदह में दिव्यांगों को उपकरण वितरित

सिकंदरपुर से संतोष शर्मा ने बताया कि विधायक संजय यादव ने विकास खंड पंदह के परिसर में आयोजित कैंप में दिव्यांगों के बीच सहायक उपकरण का वितरण किया. इसमें 10 दिव्यांगों को ट्राईसाइकिल दी गई. इस मौके पर खंड विकास अधिकारी ओमप्रकाश गुप्ता, अमित रंजन यादव व समस्त ब्लॉक कर्मी मौजूद थे.

हालपुर गांव में वर्षों से लटका प्रकरण सुलटा

बांसडीह से रविशंकर पांडेय ने बताया कि तहसील अंतर्गत हालपुर गांव में मालती देवी के घर बनाने का प्रकरण वर्षों से लटका हुआ था. रास्ते को लेकर भी पेंच फंसा हुआ था. नवागत नायब तहसीलदार अंजू यादव ने मामले के संज्ञान में आते ही कानूनगो विजय शंकर पांडेय को बुलाया और साथ ही लेखपाल को भी लेकर मौके पर पहुँच गईं. नायब तहसीलदार ने बताया कि कोई भी मामला प्रेम भाव के साथ मिलजुल कर सुलझाया जा सकता है. आखिरकार मामला सुलट गया.

कथरिया, चौरा, पिपरा, दौलतपुर, सोबन्था गांव में मेडिसिनल प्लांट्स का डिमॉस्ट्रेशन

राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक नाबार्ड के तत्वावधान में मां सुरसरि सेवा संस्थान कथरिया की ओर से कृषि क्षेत्र संवर्धन निधि के अंतर्गत आन साइड डेमोंसट्रेशन ऑफ मेडिसिनल प्लांट्स हल्दी और पिपरमिंट का क्षेत्र प्रदर्शन कथरिया, चौरा, पिपरा, दौलतपुर, सोबन्था गांव में किया जा रहा है.

संस्था के सचिव सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि परियोजना के अंतर्गत 25 किसानों के खेत पर हल्दी का क्षेत्र प्रदर्शन किया गया था, जिसके माध्यम से किसानों ने हल्दी का उत्पादन कर अच्छा लाभ प्राप्त किया है. उक्त अवसर पर जिला विकास प्रबंधक, नबार्ड अखिलेश कुमार झा ने किसानों के कार्य को देखकर परियोजना से जुड़े किसान तथा क्षेत्र के अन्य किसानों को लेकर उत्पादक संघ बनाने हेतु प्रेरित किया. इस अवसर पर चयनित सभी पांच गांव के किसानों के साथ उनके पिपरमिंट तथा हल्दी के खेत का अवलोकन किया गया. इस दौरान दिलीप सिंह, सुनील सिंह, संजय सिंह, धर्मेंद्र सिंह, श्रवन सिंह, महेंद्र सिंह, अमरेश कुमार सिंह, अमर नाथ यादव, रामनाथ सिंह, वीर बहादुर सिंह, उमाशंकर सिंह, शिवकुमार राजभर, जवाहर राजभर, वेद प्रकाश सिंह, संतोष कुमार, भोला नाथ यादव, अशोक गुप्ता, प्रभुनाथ राजभर आदि किसान उपस्थित रहे.

उत्कृष्ट कार्य करने वाली इकाइया होंगी पुरस्कृत

उत्तर प्रदेश तथा ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा बैंकों से वित्तपोषित उत्कृष्ट कार्य करने वाली इकाइयों से वित्तीय वर्ष में पुरस्कार के लिए चयन के लिए आफ लाइन आवेदन पत्र आमंत्रित किए जाते हैं. जिला ग्रामोद्योग अधिकारी आरएस प्रजापति ने बताया कि वे लाभार्थी, जिन्हें बोर्ड की विभागीय योजनाओं, मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना एवं प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम अंतर्गत स्थानीय बैंकों से वित्तीय सहायता प्राप्त कर विगत पाच वर्षों से स्थापित एवं निरंतर कार्यरत हैं. वे अपना आवेदन पत्र जिला ग्रामोद्योग कार्यालय रामपुर उदयभान में 15 जून तक जमा कर सकते हैं. कमेटी द्वारा चयन उपरांत दिनांक सूची पुरस्कार हेतु शासन को प्रेषित किया जाएगा. विशेष जानकारी के लिए कार्यालय के दूरभाष नंबर- 9415668739 एवं 9628595107 पर संपर्क कर सकते हैं. उद्यमियों के चयन की प्रक्रिया का निर्धारण न्यूनतम पूंजी निवेश पर अधिकतम रोजगार प्रदान करने वाली इकाइयों का जिला स्तरीय चयन कमेटी द्वारा किया जायेगा.

अवैध अंग्रेजी शराब के साथ चार गिरफ्तार

बैरिया से वीरेंद्र नाथ मिश्र ने बताया कि पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर मंगलवार की शाम कोटवां मोड़ से भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया. तीसरा आरोपित भागने में सफल रहा. पुलिस ने गिरफ्तार तस्करों की निशानदेही पर इब्राहिमाबाद से भी अंग्रेजी शराब बरामद किया. वहीं एक बाइक भी जब्त की गई. पुलिस की माने तो सचिन कुमार राम और शिवम कुमार निवासीगण इब्राहिमाबाद को चालान कर दिया गया है, जबकि घमड़ी सिंह निवासी इब्राहिमाबाद फरार है. बुधवार को दोकटी पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक पिकअप में कुल 45 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद किया गया. पूछताछ में पकड़े गए लोगों ने अपना नाम पिन्टू तिवारी पुत्र कन्हैया तिवारी, मुसाफिर यादव पुत्र शिवगोपाल यादव निवासी कान्हा छपरा थाना कृष्णागण जनपद भोजपुर, बिहार बताया.

Tags: बांसडीह बेरूआरबारी बैरिया सिकंदरपुर सुखपुरा हालपुर

Post navigation

Previous: सभी ब्लाकों में पार्टी के इकाई का गठन करेगी सपा – राजमंगल यादव
Next: फिल्मी स्टाइल में दौड़ा कर मारी गोली, जाते जाते हत्यारोपी ड्राइवर समेत बोलेरो भी ले गए

ये भी पढ़ें

Belthra Police
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

बैंकों में सुरक्षा व्यवस्था की जांच और सघन चेकिंग अभियान

General Desk 4 November, 2026
Bansdih Sylinder Blast
  • Accident
  • जिला जवार
  • बांसडीह

गैस सिलेंडर में लगी आग तो दूर फेंक दिया था लेकिन धमाके से निकले लोहे ने ली महिला की जान

General Desk 4 November, 2026
Bansdih Police Checking
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

धनतेरस-दीपावली को लेकर पुलिस ने की सघन चेकिंग, नियम तोड़ने वालों के काटे चालान

General Desk 4 November, 2026

Recent Posts

  • बैंकों में सुरक्षा व्यवस्था की जांच और सघन चेकिंग अभियान
  • गैस सिलेंडर में लगी आग तो दूर फेंक दिया था लेकिन धमाके से निकले लोहे ने ली महिला की जान
  • धनतेरस-दीपावली को लेकर पुलिस ने की सघन चेकिंग, नियम तोड़ने वालों के काटे चालान
  • तहसील घेराव के बाद जागा बाढ़ विभाग, नाव से पहुंचे इंजीनियर, जियो ट्यूब लगाने की तैयारी
  • युवती के साथ दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया
  • बेल्थरारोड क्षेत्र के गांव में धर्मांतरण की कोशिश के आरोप से मचा हड़कंप, एक हिरासत में, पुलिस जांच में जुटी
  • धार्मिक कार्यक्रम में महिलाओं के गले से मंगलसूत्र चुराने वाले गिरोह का पर्दाफाश, दो महिलाएं पकड़ी गईं
  • गणितज्ञ रत्नेश कुमार ने विद्यार्थियों को बताए अपने गणितीय महासूत्र एवं नवीन तर्क, सिखाए गणित के नए आयाम
  • मोबाइल टॉवर से महंगी केबल काटकर चुरानेवाला आरोपी रंगे हाथों धरा गया
  • तीस किलोमीटर की पदयात्रा करके अपना दर्द बताने बांसडीह तहसील पहुंचे ग्रामीण, किया घेराव
  • बीस साल से बदहाल सड़क अब जाकर बनी, विधायक ने किया लोकार्पण
  • बेल्थरारोड कृषि मंडी में भारी पुलिस बल की मौजूदगी में हटाया गया अतिक्रमण, रही अफरातफरी
  • सरयू के कटान का खौफ: अपना मकान तोड़ कर ईंट, दरवाजे, खिड़की बचाने की कोशिश में जुटे ग्रामीण
  • सरयू के कटान प्रभावित ग्रामीण करेंगे बांसडीह तहसील का घेराव, महाराजपुर से पदयात्रा करते हुए पहुंचेंगे
  • शटडाउन के बाद भी पोल पर दौड़ा करंट, फ्यूज ठीक करने चढ़ा संविदाकर्मी गंभीर रूप से झुलसा
  • मोबाइल फोन और मंगलसूत्र झपटने वाले आरोपी को जेल और जुर्माने की सजा
  • गोदाम का ताला तोड़कर 40 बोरी चावल ले उड़े चोर, ग्रामीणों को आता देख पिकअप लेकर भागे
  • पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि, कांग्रेस नेताओं ने अस्पताल में मरीजों को बांटे फल
  • बेटी से छेड़खानी का विरोध किया तो आरोपितों ने घर में घुस कर माता-पिता को पीटा, केस दर्ज
  • बारिश होते ही सोनाडीह फीडर से बिजली आपूर्ति ठप हुई, 21 घंटे से फाल्ट ही तलाश रहा बिजली विभाग
  • कोटे की दुकान से खाद्यान्न वितरण में धांधली की शिकायतों पर एक्शन, एसडीएम की मंजूरी के बाद केस दर्ज
  • सरयू के कहर से उजड़ रहा महाराजपुर-नाहर छपरा, दूसरे दिन भी अपने आशियाने खुद तोड़ते रहे ग्रामीण
  • युवक ने अपने माता-पिता और भाइयों पर लगाया उसकी मेहनत से अर्जित संपत्ति हड़पने और धमकी देने का आरोप
  • महाराजपुर नाहर छपरा में आबादी के बेहद करीब पहुंची सरयू की लहरें, ग्रामीण खुद तोड़ रहे आशियाना
  • रोडवेज बस और टैंकर की आमने-सामने से टक्कर, हादसे में 10 यात्री घायल, दो की हालत गंभीर

You may have missed

Belthra Police
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

बैंकों में सुरक्षा व्यवस्था की जांच और सघन चेकिंग अभियान

General Desk 4 November, 2026
Bansdih Sylinder Blast
  • Accident
  • जिला जवार
  • बांसडीह

गैस सिलेंडर में लगी आग तो दूर फेंक दिया था लेकिन धमाके से निकले लोहे ने ली महिला की जान

General Desk 4 November, 2026
Bansdih Police Checking
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

धनतेरस-दीपावली को लेकर पुलिस ने की सघन चेकिंग, नियम तोड़ने वालों के काटे चालान

General Desk 4 November, 2026
Bansdih Asst engneer Visit
  • जिला जवार
  • बांसडीह

तहसील घेराव के बाद जागा बाढ़ विभाग, नाव से पहुंचे इंजीनियर, जियो ट्यूब लगाने की तैयारी

General Desk 3 November, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियाब्रेकिंगन्यूज़ बलिया लाइव बलिया समाचार बलियासमाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.