Skip to content
5 November, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia Live | Hindi News, India & World News

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

IMG_2456
https://youtu.be/NbuRlLVVtG0?si=jSohAK1hkRlbjnql
https://youtu.be/u-hTDfCu66I?si=-zshHn9S3G0_F2bx
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • बलिया न्यूज़ अपडेट में पढ़ें खबरें एक साथ संक्षेप में
  • ब्रेकिंग न्यूज

बलिया न्यूज़ अपडेट में पढ़ें खबरें एक साथ संक्षेप में

नमस्कार! बलिया LIVE पर आप सभी का बहुत बहुत स्वागत है. ये पेज आप सभी को एक साथ कम समय में सभी खबरें उपलब्ध कराने के मकसद से बनाया गया है. जब भी आपके पास थोड़ा वक्त हो इस पेज को एक बार देख लें - आपको ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट के साथ साथ बीती घटनाओं का फॉलो अप भी मिलता रहेगा.
Assignment Desk 20 September, 2019 1 minute read
news update ballia live headlines

नमस्कार! बलिया LIVE पर आप सभी का बहुत बहुत स्वागत है. ये पेज आप सभी को एक साथ कम समय में सभी खबरें उपलब्ध कराने के मकसद से बनाया गया है. जब भी आपके पास थोड़ा वक्त हो इस पेज को एक बार देख लें – आपको ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट के साथ साथ बीती घटनाओं का फॉलो अप भी मिलता रहेगा.

ब्रेकिंग न्यूज़

आध्यात्मिकता के संदेशों को समाज तक पहुंचाए मीडिया
माउंट आबू : प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय ,माउंट आबू में तीन दिवसीय मीडिया कॉन्फेंस शुरू हुआ. आध्यामिकता के द्वारा शांति और सद्भावना में मीडिया की भूमिका विषय पर आयोजित इस सेमिनार में भाग लेने भारत और नेपाल से 1600 मीडियाकर्मी यहां शांति वन में आए हुए हैं.

‘1920’और ‘राज’ के बाद अब विक्रम भट्ट की नई हॉरर फिल्‍म ‘घोस्ट’ 18 अक्‍टूबर को होगी रिलीज
विक्रम भट्ट ने ‘1920’ और ‘राज़’ जैसी फिल्मों के साथ देश में हॉरर जॉनर में जबरदस्त काम किया है. लंबे समय बाद अब वे एक और फिल्म ‘घोस्ट’ लेकर आ रहे हैं जो एक बार फिर दर्शकों में सिहरन पैदा करने जा रही है.

‘पैसे की कमी नहीं होगी न्याय पाने में बाधा’
बांसडीह: जिला जज गजेन्द्र कुमार के निर्देश पर बांसडीह तहसील के प्राथमिक पाठशाला संख्या 1 केवरा पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा विधिक साक्षरता जागरूकता और मुफ्त कानूनी सहायता शिविर लगाया गया. प्राधिकरण के सचिव अनिल कुमार ने मुफ्त कानूनी मदद में प्राधिकरण की भूमिका के बारे में बताया.

16 सेमी पानी बढ़ने से एनएच पर भी बहने की आशंका
बैरिया: तहसील क्षेत्र में दुबेछपरा और रामगढ़ से 1 किमी आगे तक एनएच 31 पर गंगा के बाढ़ का दबाव बढ़ गया है. रात भर में यहां 16 सेंटीमीटर पानी बढ़ा है. एनएच 31 पर खतरे के बादल मंडराने लगे हैं. कई जगहों पर बाढ़ का पानी एनएच क्रॉस कर दूसरी तरफ गिर सकता है. ऐसे स्थानों पर मिट्टी की बोरियां डालकर पानी को एनएच पर आने से रोकने का उपाय किया जा रहा है.

छात्रसंघ के 4 पदों के लिए 10 प्रत्याशियों ने किया नामांकन
बैरिया: पीजी कालेज सुदिष्टपुरी में छात्रसंघ चुनाव के लिए प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल हुआ. यहां कुल चार पदों के लिए दस प्रत्याशियों ने नामांकन किया.चुनाव अधिकारी प्रकाश चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए राहुल प्रसाद, हिमांशु कुमार सिंह, रजनीश कुमार वर्मा ने नामांकन किया.

दया छपरा में 4 लोगों को सुरक्षित निकालना था चुनौती भरा:गुप्ता
बैरिया: बलिया जिले के बाढ़ग्रस्त इलाकों में शुमार बैरिया तहसील में NDRF की दो टींमें तैनात हैं. उनमें से एक टीम के कमांडर इंस्पेक्टर गोपी गुप्ता से बलिया लाइव के संवाददाता वीरेंद्र नाथ मिश्र ने बातचीत की. टीम के काम के बारे में उन्होंने कहा कि उनका काम आपदाग्रस्त इलाकों से लोगों को सुरक्षित बाहर निकालना है. बाढ़, भूकंप, आग लगने की स्थिति में उनकी अहम भूमिका होती है.इस दौरान कोई चुनौतीपूर्ण काम के सवाल पर कमांडर गोपी गुप्ता ने कहा कि पिछले दिनों दया छपरा में टापू में फंसे चार लोगों को बचाकर निकालना काफी चुनौती भरा था.

आंगनबाड़ी वर्कर्स ने पोषण रथ रैली निकाली
बांसडीह :आंगनबाड़ी वर्कर्स ने क्षेत्र पंचायत कार्यालय मनियर में बाल विकास पुष्टाहार विभाग के सौजन्य से पोषण रथ रैली निकाली. मुख्य अतिथि एसडीएम बांसडीह अन्न पूर्णा गर्ग ने दीप प्रज्वलित कर और हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया.

गजियापुर गांव में चाकू से गोदकर हत्या
बलिया :भीमपुरा थाना क्षेत्र के गजियापुर गांव में बुधवार की रात एक युवक को बदमाशों ने चाकू से गोद कर हत्या कर दी. सूचना मिलते ही सीओ रसड़ा केपी सिंह और भीमपुरा एसओ फोर्स के साथ मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुट गये. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

सपा के अक्टूबर प्रदर्शन को लेकर बैठक
बांसडीह/ मनियर: नया मोटर अधिनियम लागू करने और बिजली बिल वृद्धि के खिलाफ समाजवादी पार्टी द्वारा एक अक्टूबर को प्रदेश के सभी तहसीलों पर धरना प्रदर्शन की सफलता के लिए मनियर इकाई के कार्यकर्ताओं ने एक बैठक की. बैठक गंगापुर स्थित बबलू सिंह के घर पर हरिंदर सिंह की अध्यक्षता में हुई.

बंधा टूटने की जांच कराये सरकार: रामगोविंद
बलिया: बाढ़ से पीड़ित लोगों की प्रशासनिक स्तर पर मदद नहीं की जा रही है. सरकार की तरफ से मुख्यमंत्री भी आए थे. लेकिन प्रशासनिक अधिकारी इसका पालन नहीं कर रहे हैं. मुख्यमंत्री ने 12 घंटे में मुआवजा देने की बात कही थी, लेकिन शुद्ध जल और खाद्य पदार्थ भी नहीं पहुंचाए जा रहे हैं. सरकार को 40 करोड़ का बंधा टूटने के मामले की जांच करानी होगी.
घोषित राहत से दूर हैं बाढ़ पीड़ित
बैरिया तहसील के अंतर्गत ही एक दर्जन गांव बाढ़ की चपेट में हैं. प्रशासन की तरफ से एनएच के दोनों किनारों पर रह रहे पीड़ितों तक ही राहत सामग्री का वितरण सिमट कर रह गया है. इलाके के दुबेछपरा,गोपालपुर और उदई छपरा गांवों केअंदर रह रहे लोगों के पास राहत सामग्री नहीं पहुंचती.

शहादत व्यर्थ नहीं जाती : नीरज शेखर
दुबहड़: शहीद किसी जाति या धर्म का नहीं बल्कि वह पूरे देश का होता है. उसकी शहादत कभी व्यर्थ नहीं होती है. यह बात राज्यसभा सदस्य नीरज शेखर ने दुबहड़ यादव डेरा में शहीद आरके यादव की तृतीय पुण्यतिथि पर उनकी आदमकद प्रतिमा के अनावरण के दौरान कही.

मुरली छपरा में रात को गंगा में फंसे 4 लोगों को बचाया NDRF की टीम ने
बैरिया: मुरली छपरा में टापू में फंसे चार लोगों को NDRF की टीम ने रात में ही सुरक्षित बाहर निकाल परिवार के पास पहुंचा दिया. दुबेछपरा में NDRF की दो टीमें 6 नावों और 50 बचाव कर्मियों के साथ तहसील बैरिया, दुबे छपरा में मुस्तैदी से तैनात हैं.

संपर्क मार्ग टूटने से संकट में ओझवलिया गांव
दुबहड़: सांसद आदर्श ग्राम ओझवलिया में आयी भीषण बाढ़ से गांव और मुहल्लों में संकट पैदा हो गया है. पूरा गांव टापू बन गया है. गांव के सभी सम्पर्क मार्ग टूटने से जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो चुका है.

उदई छपरा में मकानों का गिरना जारी
बचाव और राहत कार्य के लिए NDRF की टीम उदई छपरा पहुंची. टीम के साथ गये बलिया लाइव के संवाददाता ने गांव का जायजा लिया. देखा कि सभी घर पानी से घिर गये हैं.स्थिति यह है कि घर से निकलना भी मुश्किल हो गया है. कुछ मकान गिर गये हैं तो कुछ गिर रहे हैं. लोगों से पूछने पर बताया कि बताया कि सुबह से ही वे भूखे हैं. घर में खाने पीने के लिए कुछ नहीं है.

बंजारों की तरह जी रहे हैं बाढ़ पीड़ित
बैरिया: बाढ़ और कटान के कारण दुबेछपरा जैसे एक टापू बन गया है. घर के चारों ओर फैला पानी और घरों से इस आपदा को देख रहे हैं लोग. वे कुछ सोच नहीं पा रहे कि क्या करें और क्या नहीं.सबकी निगाहों को किसी मसीहा का इंतजार है. उधर, इस संकट को देखते हुए घर से निकले लोग बंजारों की तरह सड़क के दोनों किनारों पर ठिकाना बना लिया है. उनको लंगर से खाना और टैंकर से पानी मुहैया कराया जा रहा है.

विकास का सफर तो अभी शुरू हुआ है: नीरज शेखर
बैरिया: अमर शहीद श्री कौशल कुमार इंटर कालेज में शिक्षकों द्वारा सम्मानित किये जाने के मौके पर राज्यसभा सदस्य नीरज शेखर ने कहा कि विकास का सफर तो अभी शुरू हुआ है. भाजपा में मुझे काफी स्नेह-सम्मान मिल रहा है.उन्होंने स्नेह देने के लिए बलिया की जनता का आभार जताया.

पीआरडी स्वयंसेवकों की विशेष अनावासीय ट्रेनिंग

बलिया: 15 दिवसीय प्रशिक्षण प्राप्त पीआरडी स्वयंसेवकों को सात दिन की विशेष अनावासीय ट्रेनिंग दी जायेगी. इसके लिए उनको 24 सितम्बर तक अपने सभी शैक्षिक प्रमाण पत्र, आधार कार्ड और 15 दिवसीय ट्रेनिंग का मूल प्रमाण पत्र कार्यालय में जमा करना होगा. युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी रमेश चंद्र सिंह यादव ने यह जानकारी दी.

प्रभारी मंत्री अधिकारियों के साथ करेंगे बैठक

बलिया: पिछड़ा वर्ग, दिव्यांगजन सशक्तिकरण मंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री अनिल राजभर 19 सितंबर को दोपहर 12:30 बजे PWD के डाक बंगले में अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे. वह प्रेस प्रतिनिधियों से भी वार्ता करेंगे. मुख्य विकास अधिकारी बद्रीनाथ सिंह ने सभी अधिकारियों को अपने विभागीय योजनाओं की अपडेट के साथ उपस्थित रहने का निर्देश दिया है.

पूर्वाचल बैंक में आये दिन लिंक फेल

सहतवार : पूर्वाचल बैंक शाखा बघांव के करीब 15 दिनों से लिंक फेल होने से उपभोक्ताओ को काफी परेशानी हो रही है. शाखा प्रबन्धक से पूछने पर उन्होंने बताया कि इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को दे दी गयी है. जल्द ही इस दिक्कत के दूर होने की बात कही. उपभोक्ताओ का आरोप है कि इस शाखा का करीब 15 दिनों से लिंक फेल रहता है. किसी दिन एकाध घंटा तो कभी पूरा दिन फेल रहता है. उपभोDक्ता रोज समय से बैंक पहुंच जाते हैं लेकिन उन्हें मायूसी मिलती है.

बाढ़ राहत कार्य में जुटी हैं NDRF की दो टीमें

11 वीं वाहिनी NDRF की दो टीमें 06 नावों और 50 बचाव कर्मियों के साथ दुबे छपरा में तैनात हैं. टीमों में गोताखोर,पैरामेडिक्स, टेकनीशियन शामिल हैं. वे डीप डाइविंग सेट, लाइफ ब्वॉय, लाइफ जैकेट और अन्य बचाव उपकरणों के साथ लैस हैं.

हर घंटे 1 सेमी बढ़ रहा है जलस्तर

बैरिया : दुबेछपरा में बाढ़-कटान थमने का नाम नहीं ले रहा है. पिछली दो रातों में गोपालपुर गांव के कमल दास वेदांती जी की मठिया, परमहंस कुम्हार और भूवर कुम्भार का घर गिर गये. यहां पर सरकार की तरफ से नाव की व्यवस्था नहीं है. हालात देख उन घरों के लोग दिन में ही दुबेछपरा बंधे पर आ गए थे. उधर, बाढ़ नियंत्रण केंद्र गाय घाट पर बुधवार को सुबह 8:00 बजे गंगा का स्तर 59.33 मीटर दर्ज किया गया. यहां पर हाई फ्लड लेवल 60.25 मीटर है. नियंत्रण केंद्र के अनुसार गंगा का पानी हर घंटे 1 सेंटीमीटरबढ़ रहा है.

सबको था नाव मिलने का इंतजार

बैरिया : तहसील क्षेत्र के दुबेछपरा एनएच 31 पर आश्रय लेनेवाले गोपालपुर, उदई छपरा और दुबेछपरा के पीड़ितों की रात बारिश में भींगते गुजरी. यहां रुक-रुक कर रात भर बारिश होती रही. हालांकि वे अपने घरों और सामान के लिए भी चिंतित थे. प्रशासन की तरफ से नाव की व्यवस्था की गई है. सुबह होते ही सभी नाव मिलने की बारी का इंतजार करते रहे. उनमें से एक की बात सुनें.

Tags: बाढ़ पीड़ित बांसडीह बैरिया मकान राहत रैली विकास शहीद संकट सांसद हत्या

Post navigation

Previous: आंगनबाड़ी वर्कर्स ने पोषण रथ रैली निकाली
Next: दया छपरा में 4 लोगों को सुरक्षित निकालना था चुनौती भरा:गुप्ता

ये भी पढ़ें

Belthra Hansia Attack 4
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड
  • ब्रेकिंग न्यूज

Ballia Breaking News: बेल्थरारोड क्षेत्र में तीन किशोरों पर धारदार हंसिया से हमला, गंभीर होने पर दो जिला अस्पताल रेफर

General Desk 7 September, 2026
haldi truck accident
  • Accident
  • जिला जवार
  • ब्रेकिंग न्यूज

Ballia News: थाने से 20 मीटर दूर हल्दी में ट्रकों की टक्कर, केबिन में फंस गया था ड्राइवर

Central Desk 27 July, 2026
road accident Symbolic
  • Accident
  • Front Page
  • जिला जवार
  • ब्रेकिंग न्यूज

Ballia-दो मोटरसाइकिलों की सामने से टक्कर, हादसे में एक व्यक्ति की मौत, दो लोग घायल

General Desk 22 July, 2026

Recent Posts

  • बैंकों में सुरक्षा व्यवस्था की जांच और सघन चेकिंग अभियान
  • गैस सिलेंडर में लगी आग तो दूर फेंक दिया था लेकिन धमाके से निकले लोहे ने ली महिला की जान
  • धनतेरस-दीपावली को लेकर पुलिस ने की सघन चेकिंग, नियम तोड़ने वालों के काटे चालान
  • तहसील घेराव के बाद जागा बाढ़ विभाग, नाव से पहुंचे इंजीनियर, जियो ट्यूब लगाने की तैयारी
  • युवती के साथ दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया
  • बेल्थरारोड क्षेत्र के गांव में धर्मांतरण की कोशिश के आरोप से मचा हड़कंप, एक हिरासत में, पुलिस जांच में जुटी
  • धार्मिक कार्यक्रम में महिलाओं के गले से मंगलसूत्र चुराने वाले गिरोह का पर्दाफाश, दो महिलाएं पकड़ी गईं
  • गणितज्ञ रत्नेश कुमार ने विद्यार्थियों को बताए अपने गणितीय महासूत्र एवं नवीन तर्क, सिखाए गणित के नए आयाम
  • मोबाइल टॉवर से महंगी केबल काटकर चुरानेवाला आरोपी रंगे हाथों धरा गया
  • तीस किलोमीटर की पदयात्रा करके अपना दर्द बताने बांसडीह तहसील पहुंचे ग्रामीण, किया घेराव
  • बीस साल से बदहाल सड़क अब जाकर बनी, विधायक ने किया लोकार्पण
  • बेल्थरारोड कृषि मंडी में भारी पुलिस बल की मौजूदगी में हटाया गया अतिक्रमण, रही अफरातफरी
  • सरयू के कटान का खौफ: अपना मकान तोड़ कर ईंट, दरवाजे, खिड़की बचाने की कोशिश में जुटे ग्रामीण
  • सरयू के कटान प्रभावित ग्रामीण करेंगे बांसडीह तहसील का घेराव, महाराजपुर से पदयात्रा करते हुए पहुंचेंगे
  • शटडाउन के बाद भी पोल पर दौड़ा करंट, फ्यूज ठीक करने चढ़ा संविदाकर्मी गंभीर रूप से झुलसा
  • मोबाइल फोन और मंगलसूत्र झपटने वाले आरोपी को जेल और जुर्माने की सजा
  • गोदाम का ताला तोड़कर 40 बोरी चावल ले उड़े चोर, ग्रामीणों को आता देख पिकअप लेकर भागे
  • पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि, कांग्रेस नेताओं ने अस्पताल में मरीजों को बांटे फल
  • बेटी से छेड़खानी का विरोध किया तो आरोपितों ने घर में घुस कर माता-पिता को पीटा, केस दर्ज
  • बारिश होते ही सोनाडीह फीडर से बिजली आपूर्ति ठप हुई, 21 घंटे से फाल्ट ही तलाश रहा बिजली विभाग
  • कोटे की दुकान से खाद्यान्न वितरण में धांधली की शिकायतों पर एक्शन, एसडीएम की मंजूरी के बाद केस दर्ज
  • सरयू के कहर से उजड़ रहा महाराजपुर-नाहर छपरा, दूसरे दिन भी अपने आशियाने खुद तोड़ते रहे ग्रामीण
  • युवक ने अपने माता-पिता और भाइयों पर लगाया उसकी मेहनत से अर्जित संपत्ति हड़पने और धमकी देने का आरोप
  • महाराजपुर नाहर छपरा में आबादी के बेहद करीब पहुंची सरयू की लहरें, ग्रामीण खुद तोड़ रहे आशियाना
  • रोडवेज बस और टैंकर की आमने-सामने से टक्कर, हादसे में 10 यात्री घायल, दो की हालत गंभीर

You may have missed

Belthra Police
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

बैंकों में सुरक्षा व्यवस्था की जांच और सघन चेकिंग अभियान

General Desk 4 November, 2026
Bansdih Sylinder Blast
  • Accident
  • जिला जवार
  • बांसडीह

गैस सिलेंडर में लगी आग तो दूर फेंक दिया था लेकिन धमाके से निकले लोहे ने ली महिला की जान

General Desk 4 November, 2026
Bansdih Police Checking
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

धनतेरस-दीपावली को लेकर पुलिस ने की सघन चेकिंग, नियम तोड़ने वालों के काटे चालान

General Desk 4 November, 2026
Bansdih Asst engneer Visit
  • जिला जवार
  • बांसडीह

तहसील घेराव के बाद जागा बाढ़ विभाग, नाव से पहुंचे इंजीनियर, जियो ट्यूब लगाने की तैयारी

General Desk 3 November, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियाब्रेकिंगन्यूज़ बलिया लाइव बलिया समाचार बलियासमाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.