Skip to content
5 November, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia Live | Hindi News, India & World News

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

IMG_2456
https://youtu.be/NbuRlLVVtG0?si=jSohAK1hkRlbjnql
https://youtu.be/u-hTDfCu66I?si=-zshHn9S3G0_F2bx
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • बलिया न्यूज़ अपडेट में पढ़ें खबरें एक साथ संक्षेप में
  • ब्रेकिंग न्यूज

बलिया न्यूज़ अपडेट में पढ़ें खबरें एक साथ संक्षेप में

नौरंगा ग्राम पंचायत में गंगा की उतरती लहरों का कहर खेतों पर टूट रहा है. पिछले 1 सप्ताह से हो रहे कटान में सैकड़ों एकड़ परवल का खेत गंगा में समा चुके हैं.
Assignment Desk 9 September, 2019 1 minute read
news update ballia live headlines

नमस्कार! बलिया LIVE पर आप सभी का बहुत बहुत स्वागत है. ये पेज आप सभी को एक साथ कम समय में सभी खबरें उपलब्ध कराने के मकसद से बनाया गया है. जब भी आपके पास थोड़ा वक्त हो इस पेज को एक बार देख लें – आपको ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट के साथ साथ बीती घटनाओं का फॉलो अप भी मिलता रहेगा.

ब्रेकिंग न्यूज़

हिंदी दिवस पर सभी न्यायालयों में होगा देवनागरी लिपि में काम
बलिया: जिला जज गजेंद्र कुमार ने बताया है कि हिंदी दिवस 14 सितम्बर को मनाया जाता है जिसका समापन 20 सितम्बर को होगा.

राशन कार्ड में अंकित दूसरे व्यक्ति का नाम करा लें निरस्त
जनपद के समस्त कार्डधारको को सूचित करते हुए जिला पूर्ति अधिकारी केजी पांडेय ने निर्देश दिया है कि वे अपने-अपने राशन कार्ड में अंकित सदस्यों का नाम अपने राशन कार्ड तथा खाद विभाग की वेबसाइट-www. fcs.up.gov.in पर देख ले. यह सुनिश्चित करें कि उनके राशनकार्ड में किसी दूसरे परिवार वालों के नाम तो अंकित नही हैं.

स्टेटमेंट कम फिटमेंट शिविर का आयोजन 22 सितंबर को
जनपद के हाथ से दिव्यांग लोगों को कृत्रिम हाथ लगाने के लिए स्टेटमेंट कम फिटमेंट कैंप 22 सितंबर को लगाया जा रहा है. यह जानकारी जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी कृष्ण कांत राय ने दी.

पल्स पोलियो पर बैठक 12 सितंबर को
बलिया:कलेक्ट्रेट सभागार में DM भवानी सिंह खंगारौत की अध्यक्षता में पल्स पोलियो कार्यक्रम 15 सितंबर तथा नियमित टीकाकरण सुदृढ़ीकरण हेतु जिला टास्क फोर्स की बैठक 12 सितंबर को अपराह्न तीन बजे बुलायी गयी है. सभी संबंधित अधिकारी उक्त बैठक में समय से प्रतिभाग करना सुनिश्चित करें.

राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए प्री ट्रायल बैठक
बलिया:दीवानी न्यायालय में 14 सितम्बर को प्रस्तावित राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिये दीवानी न्यायालय में प्री ट्रायल बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता विशेष अपर जनपद न्यायाधीश/नोडल अधिकारी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कृष्ण स्वरूप धर द्विवेदी ने की.

कश्‍मीर कन्फ्लिक्‍ट को बखूबी उकेरा है इमरान और दीया के वेब शो ने
अनुच्‍छेद 370 हटाये जाने के बाद बॉलीवुड ने जिस गर्मजोशी से इस कदम का स्‍वागत किया और कहा कि अब वहां के हालत बदलेंगे. लेकिन बॉलीवुड, कश्‍मीर और वहां के कन्फ्लिक्‍ट से कितना वाकिफ है, ये सवाल उठता है. ऐसे में दीया मिर्जा, इमरान हाशमी और राजीव खंडेलवाल के वेब शो से बॉलीवुड के फिल्ममेकरों को प्रेरणा लेने की जरूरत है.

मनोरंजन का जखीरा है फिल्‍म ‘लल्‍लू की लैला’, जरूर देखें : निरहुआ
भोजपुरी सुपर स्‍टार दिनेशलाल यादव निरहुआ ने अपनी आने वाली कॉमेडी थ्रिलर फिल्‍म ‘लल्‍लू की लैला’ को मनोरंजन का जखीरा बताया. यह फिल्‍म इस सप्‍ताह 13 सितंबर को सिनेमाघरों में होगी.

10 सितम्बर को बलिया आएंगे मंत्री आनंद स्वरूप
बलिया: संसदीय कार्य राज्यमंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला 10 सितम्बर को उत्सर्ग एक्सप्रेस से बलिया आएंगे. मंगलवार और बुधवार को क्षेत्रीय भ्रमण और स्थानीय कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे. इसके बाद का कार्यक्रम जनपद-बलिया के कैम्प कार्यालय से जारी होगा.

जिलाधिकारी को मुख्य सचिव के नाम ज्ञापन
बलिया: जनपद की ग्राम पंचायत अधिकारी एवं ग्राम विकास अधिकारी समन्वय समिति ने जिलाधिकारी के जरिये उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव को ज्ञापन भेजा है. ज्ञापन के जरिये जनपद लखीमपुर खीरी के विकासखंड कुंभी गोला में कार्यरत नवनियुक्त ग्राम विकास अधिकारी स्वर्गीय त्रिवेंद्र कुमार को आत्महत्या के लिए मजबूर करने वाले ग्राम प्रधानों, ग्राम प्रधान प्रतिनिधियों तथा भारतीय किसान यूनियन लोकतांत्रिक के नेताओं सहित तहसीलदार गोला को गिरफ्तार कर मामले की एसआईटी से जांच कराने की मांग की है.

डेढ़ लाख की लागत से बनी 40 फीट ऊंची ताजिया
दुबहर :क्षेत्र के शिवपुर दीयर नई बस्ती पश्चिम टोले में मोहर्रम के अवसर पर मुसलमान भाइयों ने लगभग 40 फीट ऊँची ताजिए का निर्माण डेढ़ लाख की लागत से कराया है.

डबल एओ पर नाराज, निलंबन पत्र भेजने की चेतावनी
बलिया: DM भवानी सिंह खंगारौत ने बेसिक शिक्षा कार्यालय का औचक निरीक्षण किया. सेवा प्रदाता से जुड़ी कार्यवाही में लापरवाही पर वित्त एवं लेखाधिकारी (सर्व शिक्षा अभियान) रामनगीना को निलंबित करने पत्र भेजने को कहा. शाम तक कार्य पूरा नहीं होने पर मुकदमा दर्ज कराने की चेतावनी भी दी.

प्रदेश के 25 हजार होमगार्ड्स पर छंटनी का खतरा
लखनऊ : प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार 25,000 होमगार्डों की तैनाती ख़त्म करने पर विचार कर रही है. दरअसल सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर अमल करते हुए सरकार ने होमगार्ड्स को यूपी पुलिस के सिपाही के बराबर दैनिक भत्ता देने पर सहमत हो गई है. लेकिन होमगार्ड्स के वेतन और एरियर पर होने वाले अतिरिक्त खर्च के भार को ख़त्म करने के लिए करीब 25 हजार होमगार्ड्स की सेवाएं समाप्त की जा सकती हैं.

चितबड़ागांव स्टेशन को विकसित करने DRM को सौंपा पत्र
बलिया: नगर पंचायत चितबड़ागांव के पूर्व चेयरमैन आदित्य नारायण कनकन ने चितबड़ागांव को विकसित करने के लिए DRM वाराणसी को पत्र सौंपा. इस संबंध में रेलमंत्री, चेयरमैन रेलवे बोर्ड विनोद यादव, सांसद बलिया वीरेंद्र सिंह और राज्य सभा सदस्य नीरज शेखर को एक आवेदन दिया गया था.

‘ समाज के लिए उपयोगी हो शिक्षा’
माल्देपुर(बलिया): इलाके के नागाजी सरस्वती विद्या मन्दिर और वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आचार्य विकास वर्ग एवम् विद्वत गोष्ठी आयोजित किये गये. मुख्य अतिथि गढ़वाल विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति डा.एलजे सिंह ने कहा कि शिक्षा समाज के लिए उपयोगी होनी चहिये.

अघोषित बिजली कटौती के खिलाफ आमरण अनशन
बांसडीह : अघोषित बिजली कटौती और नगर पंचायत के जर्जर बिजली तारों को लेकर लोग आमरण अनशन पर बैठ गए.

बाइक और ई-रिक्शे की टक्कर में एक की मौत, 3 घायल
बांसडीह(बलिया) : कोतवाली क्षेत्र के पांडेय के पोखरा पर बाइक व रिक्शा की आमने-सामने की टक्कर में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. उनमें से एक की मृत्यु जिला अस्पताल में इलाज के दौरान हो गयी.

5 बाइकों सहित 6 वाहन चोर गिरफ्तार
रसड़ा(बलिया): कासिमाबाद मार्ग स्थित अखनपुरा मोड़ के पास पिछली रात पुलिस ने 5 बाइकों सहित 6 वाहन चोरों को घर दबोचा.

223 गरीब-मेधावी विद्यार्थियों को किताबें बांटीं
बैरिया(बलिया): आचार्य जेबी कृपलानी इंटर कॉलेज जमालपुर में विद्यालय के पूर्व प्रबंधक स्वर्गीय नागेंद्र सिंह की छठी पुण्यतिथि मनाई गई. श्री सुदिष्ट बाबा इंटर कॉलेज सुदिष्टपुरी और आचार्य जेबी कृपलानी इंटर कॉलेज जमालपुर के 223 गरीब और मेधावी विद्यार्थियों में किताबें बांटी गयीं. आत्म सुरक्षा प्रशिक्षण के लिए 92 छात्राओं का नामांकन भी किया गया.

कटान की रफ्तार घटने से लोगों को राहत
मझौवां (बलिया): गंगा के कटान की रफ्तार घटने से तटवर्ती दुबेछपरा, उदईछपरा, गोपालपुर, केहरपुर, अवशेष चौबेछपरा, सोनारटोला, बनिया टोला के लोगों को राहत मिली है. इलाके के विधायक ने स्थाई समाधान का आश्वासन दिया.

इलाज के लिए परिवार ने PM और CM से मांगी मदद
रतसर (बलिया) : महंगी जांच और दवा के कारण गड़वार के जनऊ पुर के नन्दजी स्वर्णकार (66) ने PM और CM को मदद के लिए लिखा है. नन्दजीके कुल्हे की हड्डी पिछले दिनों टूट गयी थी.

डिजिटल हस्ताक्षर के कारण विकास अटका
दोकटी (बलिया): डिजिटल हस्ताक्षर व पंचायत एप के कारण पंचायतों में हैंडपंप महीनों से खराब पड़े हैं. विकास कार्य अटक गये हैं.

संत गणिनाथ की जयंती शोभायात्रा निकाली
नगरा (बलिया) : संत गणिनाथ सेवा संस्थान द्वारा कुल गुरु संत गणिनाथ जी की जयंती पर धूमधाम से शोभायात्रा निकाली गयी. शोभायात्रा में हाथी, घोड़े और अनेक लोग शामिल थे.

दलित बस्ती के सड़क किनारे से कूड़े हटाये
फेफना (बलिया) : स्वच्छता अभियान के तहत केशरी शिक्षण-प्रशिक्षण सेवा संस्थान ने फेफना दलित बस्ती में सफाई की. फेफना-गड़वार मार्ग पर स्थित रेलवे क्रासिग के पास सड़क की दोनों तरफ से कूड़े हटाये.

सिलेंडर की होम डिलीवरी पर ज्यादा वसूली
सागरपाली (बलिया) : उज्ज्वला योजना के तहत गैस एजेंसी वाले सिलेंडर घर पहुंचाने के लिए अधिक पैसा वसूल रहे हैं. एजेंसियों के रखे युवक हर सिलेंडर की होम डिलीवरी पर 40 से 50 रुपये लेते हैं.

कर्बला शहीदों की याद में निकाला जुलूस
रसड़ा (बलिया) : मातमी पर्व मुहर्रम के तहत कार्यक्रमों में सातवीं मुहर्रम के दिन शिया समुदाय द्वारा शहीद हजरत कासिम इब्ने इमाम हसन की मेंहदी और ताबूत का जुलूस निकाला. जुलूस मे कर्बला के शहीदों के लिए नारे भी लगाये.

फर्जी दस्तावेजों की शिकायत पर शिक्षक बर्खास्त
बलिया : बीएसए सुभाष गुप्ता ने रेवती में तैनात बिसौली के शिक्षक नारायण जी यादव की सेवा नियुक्ति तिथि से समाप्त कर दिया है. जांच अधिकारी ने बताया है कि उपलब्ध बीएड का अंकपत्र तथा शिकायतकर्ता द्वारा उपलब्ध कराए गए बीएड के अंकपत्र के अंकों में समानता नहीं है.

तीन तलाक पर पत्नी ने की थाने में शिकायत
बलिया : कोतवाली पुलिस ने तीन तलाक मामले में चोकैंड की कनीज फातमा की शिकायत पर केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है. जानकारी के अनुसार कनीज फातमा की शादी उसी गांव के महताब आलम के साथ वर्ष 2004 में हुई थी.

अपडेट के साथ

डांस यूपी डांस सिंग यूपी सिंग का हुआ ऑडिशन
बलिया। भविष्य दीप कला केंद्र द्वारा आयोजित डांस यूपी डांस सिंग यूपी सिंग का ऑडिशन गोल्डेन विंग स्कूल अपरिमिता संस्थान पर संपन्न हुआ.

छात्रवृत्ति हेतु 10 सितम्बर तक करे आवेदन
बलिया। जनपद के समस्त राजकीय/शासकीय एवं मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थानों के पूर्वदशम कक्षा 9-10 के छात्र/छात्राओं हेतु छात्रवृत्ति भरने की अंतिम तिथि 10 सितंबर निर्धारित है.

कराटे प्रतियोगिता में तीसरे स्थान पर रहा बलिया जनपद 
बलिया। स्पोर्ट्स सो तो कान कराटे फेडरेशन आप यूपी के तत्ववधान में 12वीं राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता का आयोजन वाराणसी के सारनाथ में किया गया. इस प्रतियोगिता में बलिया सो तो कान कराटे एसोसिएशन के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए इस प्रतियोगिता में अपने आयु वर्ग में मैडल जीते.

फिजियोथेरेपी से कई शारीरिक तकलीफों से निजात संभव
बलिया। विश्व फिजियोथेरेपी दिवस जिला चिकित्सालय में रविवार को फिजियोथेरेपिस्ट जिला दिव्यांगजन पुर्नवास केंद्र पर डॉ0 अश्वनी कुमार तिवारी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई

मउ जा रही ट्रेन की चपेट में आया युवक, मौके पर मौत
रसड़ा(बलिया): मऊ रेलवे मार्ग पर गढ़िया पावर हाउस के सामने 20 वर्षीय बहरे युवक की ट्रेन से कट कर मौत हो गयी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जरूरी कार्रवाई में जुट गयी.

कटान से सैकड़ों एकड़ परवल के खेत गंगा में डूबे
बैरिया :नौरंगा ग्राम पंचायत में गंगा की उतरती लहरों का कहर खेतों पर टूट रहा है. पिछले 1 सप्ताह से हो रहे कटान में सैकड़ों एकड़ परवल का खेत गंगा में समा चुके हैं. गंगा पार के इस इलाके में बाढ़ व कटान रोधी कोई भी कार्य नहीं हो रहा है. लोगों का कहना है कि डीएम को सूचना दी गई है लेकिन वह नहीं आए.

अस्पताल में डाक्टर और जांच मशीनें नहीं,लोग परेशान
दुबहर: क्षेत्र के लोगों ने जनपद के जिला चिकित्सालय की बदहाली और चिकित्सा व्यवस्था पर नाराजगी जाहिर की. मंगल पांडे विचार मंच की अखार ढाले पर हुई बैठक में अध्यक्ष कृष्ण कांत पाठक ने कहा कि वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी के चार सांसद, दो मंत्री एवं तीन विधायक हैं. फिर भी जिला के अस्पताल में पर्याप्त डॉक्टर बहाल नहीं हुए और न ट्रामा सेंटर विधिवत चालू किया जा सका.वहीं, अनेक कीमती जांच मशीनें धूल फांक रही हैं.

खाकी बाबा मुफ्त क्विज प्रतियोगिता में सोहन प्रथम
बैरिया(बलिया): तहसील क्षेत्र के गोन्हियाछपरा गांव के खाकी बाबा आश्रम में आयोजित नि:शुल्क क्विज प्रतियोगिता में प्रीतम छपरा निवासी सोहन पासवान ने प्रथम स्थान प्राप्त किया. वहीं, दयाछपरा के सूर्यभान निषाद द्वितीय और देवकीछपरा को शुभम कुमार वर्मा को तीसरा पुरस्कारमिला. प्रतियोगिता में 130 छात्रों ने भाग लिया था.

प्रतिबंध के लिए पाकिस्तान को ढाल बनाना बेमानी
धारा 370 हटाये जाने के करीब एक माह बाद NSA अजित डोभाल मीडिया से मुखातिब हुए. डोभाल ने J&K के नेताओं की नजरबंदी को न्यायसंगत ठहराते हुए ‘सुरक्षात्मक’ कदम बताया. बहरहाल, मामला इतना उलझ चुका है कोई भी इसपर दावे के साथ कुछ नहीं कह सकता.

Trailer Launch : कीर्ति आजाद की फिल्‍म ‘किरकेट – बिहार के अपमान से सम्‍मान तक’ का ट्रेलर जारी
बॉलीवुड में क्रिकेट और क्रिकेटरों के जीवन एक से एक फिल्‍में बनी, जिन्‍हें लोगों ने बेहद पसंद भी किया. इन दिनों 1983 वर्ल्‍ड कप जीत पर रणवीर सिंह एक फिल्‍म लेकर आ रहे हैं और अब उसी विश्‍व विजेता टीम के खिलाड़ी रहे कीर्ति आजाद भी एक फिल्‍म ‘किरकेट – बिहार के अपमान से सम्‍मान तक’ लेकर तैयार हैं, जिसका ट्रेलर पिछले दिनों एक समारोह के दौरान रिलीज किया गया.

जेवर चोरी मामले में मुख्यमंत्री को लिखा
 सुखपुरा: स्थानीय चट्टी पर एक ज्वेलरी की दुकान से 100 ग्राम गहना चोरी होने के बाद पीड़ित दुकानदार एक सप्ताह से थाने का चक्कर लगा रहा है. इसके बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई. इससे नाराज पीड़ित ने मुख्यमंत्री और अन्य उच्चाधिकारियों को पत्र लिख कार्रवाई की गुजारिश की है.

सीओ के आश्वासन पर हड़ताल समाप्त
रेवती (बलिया): सीओ से आश्वासन मिलने के बाद सफाईकर्मियों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल वापस ले ली है. सफाईकर्मी से दु‌र्व्यवहार के आरोपी की गिरफ़्तारी के लिए उनकी हड़ताल जारी थी. हड़ताल के कारण तीन दिनों से नगर में नियमित सफाई व पेयजल सप्लाई नहीं हो रही थी.

बाइक की डिग्गी से चुराये 40 हजार रुपये

पूर (बलिया) : गौरी कड़सर के रहने वाले जयप्रकाश की बाइक की डिग्गी तोड़ कर किसी ने 40 हजार रुपये चुरा लिये. एकइल पहुंचने पर जयप्रकाश को इसका पता चल पाया. पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है. यूनियन बैंक नगरा शाखा से जयप्रकाश रुपये निकाल कर लौट रहे थे.

कमांडर के धक्के से चालक घायल

नरही (बलिया): राष्ट्रीय राजमार्ग-31 स्थित लक्ष्मणपुर चौराहे पर खड़ी कमांडर जीप में दूसरी कमांडर जीप के टक्कर मारने से चालक पप्पू गुप्ता निवासी सोहॉव घायल हो गए. बिहार के बक्सर में उनका इलाज हो रहा है.

धूमधाम से निकली बाबा गणिनाथ की शोभायात्रा

बिल्थरारोड/बांसडीह (बलिया) : नगर में मद्धेशिया समाज के कुलगुरु बाबा गणिनाथजी महाराज की शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई. शोभायात्रा में हाथी-घोड़ा के अलावा महिलायें भी शामिल थीं. बड़ी संख्या में लोगों ने कुलगुरु बाबा गणिनाथ जी महाराज की झांकी के सामने माथे टेके. शोभायात्रा के बाद प्रस्तावित मद्धेशिया धर्मशाला की अहाते में सम्मान समारोह आयोजित किया गया.

महिलाओं ने DM की शवयात्रा निकाली
बलिया : मुफ्त शिक्षा की मांग को लेकर आमरण अनशन पर बैठे RTI कार्यकर्ता अधिवक्ता मनोज राय हंस के समर्थन में सैकड़ों महिलाओं ने सड़क पर उतर कर विरोध प्रदर्शन किया. हंस के प्रति प्रशासन के उपेक्षापूर्ण रवैये से नाराज आहत लोगों ने DM की शवयात्रा निकाली.

कटान क्षेत्र का मुआयना किया SDM ने

दयाछपरा: वर्ष 2016 के कटान के बाद शेष चौबेछपरा में तीन दिनों से कटान जारी है. कई मकान नदी में समा गए थे. सदर SDM अश्वनी कुमार श्रीवास्तव ने वहां पहुंच कटान क्षेत्र का मुआयना किया. एसडीएम ने पीड़ितों को जल्द मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया.

1100 एकड़ में लगे मक्का-परवल बाढ से बर्बाद
जयप्रकाशनगर/दयाछपरा: बाढ़ के पानी से इलाके के करीब 1100 एकड़ खेत में लगे मक्का और परवल बर्बाद हो गये. उधर, बाढ़ खंड के अधिकारियों और ठेकेदारों ने उफनती गंगा को नियंत्रित करने के लिए फ्लड फाइटिंग शुरू कर दिया है.

अतिक्रमण के विरोध में ग्रामीणों का आंदोलन तीसरे दिन जारी
बैरिया: तालिबपुर गांव के लोगों का सार्वजनिक जमीन पर अतिक्रमण के खिलाफ धरना तीसरे दिन भी जारी रहा. तालिबपुर के रहने वालों ने कहा है कि अतिक्रमण हटने तक आंदोलन जारी रहेगा.

[पूरी खबर पढ़ें]

 

Tags: मौत शिक्षक सफाई सिलिंडर

Post navigation

Previous: डांस यूपी डांस सिंग यूपी सिंग का हुआ ऑडिशन
Next: पूस में कउड़ा मने आगि में अमरित

ये भी पढ़ें

Belthra Hansia Attack 4
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड
  • ब्रेकिंग न्यूज

Ballia Breaking News: बेल्थरारोड क्षेत्र में तीन किशोरों पर धारदार हंसिया से हमला, गंभीर होने पर दो जिला अस्पताल रेफर

General Desk 7 September, 2026
haldi truck accident
  • Accident
  • जिला जवार
  • ब्रेकिंग न्यूज

Ballia News: थाने से 20 मीटर दूर हल्दी में ट्रकों की टक्कर, केबिन में फंस गया था ड्राइवर

Central Desk 27 July, 2026
road accident Symbolic
  • Accident
  • Front Page
  • जिला जवार
  • ब्रेकिंग न्यूज

Ballia-दो मोटरसाइकिलों की सामने से टक्कर, हादसे में एक व्यक्ति की मौत, दो लोग घायल

General Desk 22 July, 2026

Recent Posts

  • बैंकों में सुरक्षा व्यवस्था की जांच और सघन चेकिंग अभियान
  • गैस सिलेंडर में लगी आग तो दूर फेंक दिया था लेकिन धमाके से निकले लोहे ने ली महिला की जान
  • धनतेरस-दीपावली को लेकर पुलिस ने की सघन चेकिंग, नियम तोड़ने वालों के काटे चालान
  • तहसील घेराव के बाद जागा बाढ़ विभाग, नाव से पहुंचे इंजीनियर, जियो ट्यूब लगाने की तैयारी
  • युवती के साथ दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया
  • बेल्थरारोड क्षेत्र के गांव में धर्मांतरण की कोशिश के आरोप से मचा हड़कंप, एक हिरासत में, पुलिस जांच में जुटी
  • धार्मिक कार्यक्रम में महिलाओं के गले से मंगलसूत्र चुराने वाले गिरोह का पर्दाफाश, दो महिलाएं पकड़ी गईं
  • गणितज्ञ रत्नेश कुमार ने विद्यार्थियों को बताए अपने गणितीय महासूत्र एवं नवीन तर्क, सिखाए गणित के नए आयाम
  • मोबाइल टॉवर से महंगी केबल काटकर चुरानेवाला आरोपी रंगे हाथों धरा गया
  • तीस किलोमीटर की पदयात्रा करके अपना दर्द बताने बांसडीह तहसील पहुंचे ग्रामीण, किया घेराव
  • बीस साल से बदहाल सड़क अब जाकर बनी, विधायक ने किया लोकार्पण
  • बेल्थरारोड कृषि मंडी में भारी पुलिस बल की मौजूदगी में हटाया गया अतिक्रमण, रही अफरातफरी
  • सरयू के कटान का खौफ: अपना मकान तोड़ कर ईंट, दरवाजे, खिड़की बचाने की कोशिश में जुटे ग्रामीण
  • सरयू के कटान प्रभावित ग्रामीण करेंगे बांसडीह तहसील का घेराव, महाराजपुर से पदयात्रा करते हुए पहुंचेंगे
  • शटडाउन के बाद भी पोल पर दौड़ा करंट, फ्यूज ठीक करने चढ़ा संविदाकर्मी गंभीर रूप से झुलसा
  • मोबाइल फोन और मंगलसूत्र झपटने वाले आरोपी को जेल और जुर्माने की सजा
  • गोदाम का ताला तोड़कर 40 बोरी चावल ले उड़े चोर, ग्रामीणों को आता देख पिकअप लेकर भागे
  • पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि, कांग्रेस नेताओं ने अस्पताल में मरीजों को बांटे फल
  • बेटी से छेड़खानी का विरोध किया तो आरोपितों ने घर में घुस कर माता-पिता को पीटा, केस दर्ज
  • बारिश होते ही सोनाडीह फीडर से बिजली आपूर्ति ठप हुई, 21 घंटे से फाल्ट ही तलाश रहा बिजली विभाग
  • कोटे की दुकान से खाद्यान्न वितरण में धांधली की शिकायतों पर एक्शन, एसडीएम की मंजूरी के बाद केस दर्ज
  • सरयू के कहर से उजड़ रहा महाराजपुर-नाहर छपरा, दूसरे दिन भी अपने आशियाने खुद तोड़ते रहे ग्रामीण
  • युवक ने अपने माता-पिता और भाइयों पर लगाया उसकी मेहनत से अर्जित संपत्ति हड़पने और धमकी देने का आरोप
  • महाराजपुर नाहर छपरा में आबादी के बेहद करीब पहुंची सरयू की लहरें, ग्रामीण खुद तोड़ रहे आशियाना
  • रोडवेज बस और टैंकर की आमने-सामने से टक्कर, हादसे में 10 यात्री घायल, दो की हालत गंभीर

You may have missed

Belthra Police
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

बैंकों में सुरक्षा व्यवस्था की जांच और सघन चेकिंग अभियान

General Desk 4 November, 2026
Bansdih Sylinder Blast
  • Accident
  • जिला जवार
  • बांसडीह

गैस सिलेंडर में लगी आग तो दूर फेंक दिया था लेकिन धमाके से निकले लोहे ने ली महिला की जान

General Desk 4 November, 2026
Bansdih Police Checking
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

धनतेरस-दीपावली को लेकर पुलिस ने की सघन चेकिंग, नियम तोड़ने वालों के काटे चालान

General Desk 4 November, 2026
Bansdih Asst engneer Visit
  • जिला जवार
  • बांसडीह

तहसील घेराव के बाद जागा बाढ़ विभाग, नाव से पहुंचे इंजीनियर, जियो ट्यूब लगाने की तैयारी

General Desk 3 November, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियाब्रेकिंगन्यूज़ बलिया लाइव बलिया समाचार बलियासमाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.