Skip to content
20 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • Uncategorised
  • हादसों में पांच की मौत, मारपीट में घायल अधेड़ ने भी दम तोड़ा
  • Uncategorised

हादसों में पांच की मौत, मारपीट में घायल अधेड़ ने भी दम तोड़ा

सड़क हादसों में जहां चार लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए. वहीं साइफन में फंसने से एक किशोर ने दम तोड़ दिया. उधर, मारपीट में घायल एक व्यक्ति की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई.
News Desk 13 July, 2019 1 minute read

बलिया। जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में जहां चार लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए. वहीं साइफन में फंसने से एक किशोर ने दम तोड़ दिया. उधर, मारपीट में घायल एक व्यक्ति की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई.
मायके से ससुराल आ रही प्रौढ़ा बाइक से गिरी, मौत
बैरिया थाना क्षेत्र में मायके से बाइक से ससुराल आ रही मीरा देवी (52 साल) अचानक गिर गईं. गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. मीरा देवी दोकटी थाना क्षेत्र के धतुरी टोला निवासी थी.
ट्रैक्टर की चपेट में आई मासूम बच्ची की मौत
इसी क्रम में चितबड़ागांव थाना क्षेत्र के बीबीपुर निवासी किरन अपनी एक वर्षीय बच्ची को बुखार होने पर दवा के लिए धर्मापुर चट्टी पर जा रही थी. इस दौरान धान के खेत में लेव लगाने जा रहा ट्रैक्टर के रिंग के धक्के से बच्ची के सिर में चोट लग गई. यह देख मां किरन दहाड़मार कर रोने लगी. वहां से गुजर रहे एक बाइक सवार ने मां-बेटी को बाइक पर बैठाकर धर्मापुर चट्टी स्थित चिकित्सक के यहां पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने बच्ची की गंभीर हालत देख सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया. बाइक सवार युवक ने घायल मां एवं मासूम बच्ची को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मासूम बच्ची को मृत घोषित कर दिया.
सड़क हादसे में शामली के युवक की मौत, टेंपो के धक्के से अधेड़ घायल
बलिया-रसड़ा मार्ग पर माधोपुर के पास गुरुवार की शाम वाहन के धक्के से बाइक सवार धीरज कुमार (30 वर्ष) निवासी गंडेत जिला शामली की मौत हो गई. वहीं साथ रहा संजय कुमार (44) निवासी जैनजीना, शामली गंभीर रूप से घायल हो गए. घायल का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है. दोनों युवक रसड़ा क्षेत्र के माधोपुर इंडस्ट्रीज में वेल्डिग का काम करते थे. वह शाम को बाइक से बलिया शहर की तरफ किसी काम से आ रहे थे. इसी बीच तेज गति के वाहन ने धक्का मार दिया. इससे दोनों सड़क किनारे बाइक सहित गिर गए. उधर, रसड़ा थाना क्षेत्र के प्रधानपुर मार्ग स्थित फिरोजपुर हनुमान मन्दिर के समीप गुरुवार की सुबह टेंपो के धक्के से साइकिल सवार झारखंडे राम (42वर्ष) निवासी कोटवारी घायल हो गए. इनकी हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया. वह अपने गांव से साइकिल से रसड़ा की तरफ जा रहे थे. इस बीच टेंपो ने धक्का मार दिया. इससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए.
पिकअप की चपेट में आए जीजा की मौत, साले की हालत गंभीर
बांसडीह थाना क्षेत्र के सुरहिया मोड़ पर पिकअप की टक्कर से बाइक सवार जीजा अरविंद गोंड़ (30 वर्ष) निवासी रामपुर कला राजागांव खरौनी व साला राजा गोंड़ (18 वर्ष) निवासी दुर्गीपुर मनियर गंभीर रूप से घायल हो गए. जिला अस्पताल में उपचार के दौरान जीजा अरविन्द गोंड़ की मौत हो गई. अरविन्द गोंड़ अपने साले राजा के साथ किसी कार्यवश बाइक से सहतवार जा रहे थे. उसी दौरान सुरहिया मोड़ के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने टक्कर मार दी. इसमें दोनों बाइक सवार असंतुलित होकर पलट गए. आस-पास के लोगों ने दोनों घायलों को उपचार के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां प्राथमिक ऊपचार के बाद चिकित्सकों ने रेफर कर दिया. जिला अस्पताल में उपचार के दौरान जीजा अरविंद की मौत हो गई. वही साले की स्थिति गंभीर बनी हुई है.
साइफन में फंसने से किशोर की जान गई
पकड़ी थाना क्षेत्र के पुर मौजा के मोहित का पूरा में एक किशोर की साइफन में फंसने से मौत हो गई. मौके पर जेसीबी बुलाकर साइफन तुड़वाया गया. इसके बाद किशोर निकाला जा सका. छोटू चौहान (15) पुत्र सुरेंद्र चौहान अपने दोस्तों के साथ सड़क के किनारे स्थित गड्ढे के पानी में नहा रहा था. इस दौरान सभी लड़के इधर से उधर पानी प्रवाहित करने के लिए साइफन को पार कर रहे थे. इसी दौरान छोटू साइफन में फंस गया, जिससे उसकी मौत हो गई. स्नान कर रहे उसके दोस्तों के शोरगुल पर आसपास के लोग एवं उसके परिजन मौके पर पहुंच गए, तब तक छोटू की मौत हो चुकी थी. मौके पर जेसीबी को बुलाकर साइफन तुड़वाया गया, तब जाकर शव को बाहर निकाला जा सका.
मारपीट में घायल अधेड़ ने इलाज के दौरान दम तोड़ा
उधर, बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर (बेला) राजभर बस्ती में 6 जुलाई को रास्ते के विवाद में हुई मारपीट में घायल व्यक्ति की जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई. इसके बाद परिजनों ने जमकर हंगामा मचाया. इसकी खबर लगते ही काफी संख्या में फोर्स अस्पताल में पहुंच गई. अनग्राहित राजभर व कन्हैया राजभर के परिवार में रास्ते के विवाद को लेकर मारपीट छह जुलाई को हुई थी. इसमें दूसरे पक्ष की महिलाओं समेत अनग्राहित राजभर (45) घायल हो गए थे. इस मामले में पुलिस ने कन्हैया राजभर की घायल पत्नी कि तहरीर पर मामला दर्ज किया था. वहीं अनग्राहित के ज्यादा चोट नहीं होने के कारण पुलिस ने उन्हें शांति भंग में चालान कर दिया था. इसके बाद स्थिति सामान्य रूप से चल रही थी. मंगलवार की शाम अचानक अनग्राहित की तबीयत खराब हो गई. परिवार के सदस्यों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया. यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

Tags: बांसडीह बांसडीहरोड बीबीपुर बेला बैरिया मनियर माधोपुर रघुनाथपुर रसड़ा राजभर बस्ती राजागांव रामपुर कला शामली सुरहिया मोड़ हादसा

Post navigation

Previous: शिकायतकर्ता से मिले बगैर जांच अधिकारी ने दे दी रिपोर्ट
Next: माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने बढ़ाई छ: गुना परीक्षा शुल्क

ये भी पढ़ें

IMG-20260221-WA0021
  • Front Page
  • Uncategorised
  • जिला जवार
  • फोटो गैलरी
  • बलिया शहर

खादी ग्रामोद्योग बोर्ड का जागरूकता शिविर, युवाओं को स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी

Ashish 21 February, 2026
CMO ko Gyapan Ballia
  • Uncategorised
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

बलिया जिला अस्पताल में अव्यवस्था और भ्रष्टाचार का आरोप, सामाजिक कार्यकर्ता ने उठाई 11 सूत्रीय मांग

General Desk 9 February, 2026
Nagara Badmash arrest
  • Front Page
  • Uncategorised
  • बेल्थरा रोड
  • ब्रेकिंग न्यूज

Ballia-पुलिस मुठभेड़ में पांच बदमाश और चोरी के जेवरात खरीदने वाला स्वर्णकार गिरफ्तार

General Desk 29 June, 2025

Recent Posts

  • Ballia-सरसों के तेल की जगह सत्यानाशी का तेल खाने से हुईं एक ही परिवार के तीन लोगों मौतें, जांच में खुलासा
  • Ballia News:डीएम बलिया और एसपी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनीं जनसमस्याएं, 9 का मौके पर निस्तारण
  • Ballia-बेल्थरारोड में धूमधाम से मनाया गया बाबा गणिनाथ जन्मोत्सव, भव्य शोभायात्रा और सामूहिक हवन में उमड़े लोग
  • महावीरी झंडा जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए एएसपी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक
  • Ballia-राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेल कर लौटीं सोनाडीह की तीन बेटियों का स्टेशन पर हुआ स्वागत
  • Ballia-विवाहिता ने पति से जताया जान का खतरा, फोन कॉल पर तुरंत एक्शन में आई पुलिस
  • Ballia-सरयू की बाढ़ में घर-खेत बहे, अब ठोस व्यवस्था की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
  • Ballia-रसड़ा कोतवाली क्षेत्र में मां-बेटी के मर्डर से सनसनी, पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर जांच शुरू की
  • Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’
  • Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन
  • Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान
  • ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज होने के बाद एडीओ पंचायत को बनाया गया ग्राम पंचायत का प्रशासक
  • Ballia-पिता के हत्यारों से परिवार को खतरा! मुख्यमंत्री से मिलने की मांग पर अड़ी पूर्व सीआरपीएफ जवान की पुत्री
  • Ballia: सृष्टि के शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से की गई पूजा, विशाल भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
  • Ballia-उमेश चौरसिया हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार
  • Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष
  • उमेश हत्याकांड: परिजनों का दाह संस्कार से इनकार, बुलडोजर एक्शन और एनकाउंटर की मांग
  • Ballia-शौच के लिए गए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सर्पदंश की आशंका
  • Ballia-पूर्व सीआरपीएफ जवान हत्याकांड का 25 हजार का एक इनामी आरोपी अब भी फरार, पुलिस ने मांगा जन-सहयोग
  • Ballia-अमरेश हत्याकांड के मुख्य आरोपी रामकरण सिंह का बलिया सीजेएम कोर्ट में समर्पण, तीन पुलिस टीमों-एसटीएफ को दिया चकमा
  • Ballia-महिला की शिकायत पर अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में तीन लोगों पर केस
  • Ballia-उभांव थाना क्षेत्र में चार दिन में दो हत्याओं से सनसनी, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल
  • Ballia-सीएचसी बांसडीह के एंबुलेंस ड्राइवर की पिटाई, अस्पताल परिसर में ही 5 लोगों ने किया हमला!
  • Ballia-शहीद बिजेंद्र को किया गया नमन, पाकिस्तानी आतंकियों से लोहा लेते दिया था सर्वोच्च बलिदान
  • Ballia-मारपीट में घायल युवक की मौत, 15 दिन पुराने विवाद को लेकर फिर हुआ था झगड़ा

You may have missed

Pashuhari CAse Medical Jaanch
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-सरसों के तेल की जगह सत्यानाशी का तेल खाने से हुईं एक ही परिवार के तीन लोगों मौतें, जांच में खुलासा

General Desk 19 September, 2026
DM Ballia Samadhan Diwas 1
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia News:डीएम बलिया और एसपी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनीं जनसमस्याएं, 9 का मौके पर निस्तारण

General Desk 19 September, 2026
Baba Ganinath Janmotsav 1
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-बेल्थरारोड में धूमधाम से मनाया गया बाबा गणिनाथ जन्मोत्सव, भव्य शोभायात्रा और सामूहिक हवन में उमड़े लोग

General Desk 19 September, 2026
Sear Peace Commetee Meet
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

महावीरी झंडा जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए एएसपी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक

General Desk 18 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.