Skip to content
21 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Since 2012. Still here. Ballia LIVE

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • देश दुनिया
  • लोकसभा चुनाव की निर्णायक जंग अब पूर्वांचल में
  • देश दुनिया
  • ब्रेकिंग न्यूज

लोकसभा चुनाव की निर्णायक जंग अब पूर्वांचल में

News Desk 9 May, 2019 1 minute read
FB_IMG_1557423506674

वाराणसी। उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनावों के बाकी बचे दो चरणों के लिए करो या मरो का संघर्ष चल रहा है. बीते चुनाव में इन दो चरणों की एक को छोड़ सभी सीटें जीतने वाली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी ने मोर्चा संभाल रखा है, वहीं समाजवादी-बहुजन समाज पार्टी (सपा-बसपा) गठबंधन की ओर से अखिलेश यादव और मायावती पसीना बहा रहे हैं.

प्रयागराज में भाजपा की विजय संकल्प रैली

भाजपा की योजना छठे व सातवें चरण की हर लोकसभा सीट पर प्रधानमंत्री या अमित शाह की रैली करने की है. गठबंधन भी चार साझा रैलियां और दो दर्जन सभाएं करेगा. गुरुवार को प्रधानमंत्री मोदी ने पूर्वांचल के जौनपुर, प्रयागराज और आजमगढ़ में अमित शाह ने श्रावस्ती में सभाएं की. योगी आज वाराणसी, चंदौली, भदोही, आजमगढ़ और बलरामपुर में रहे. प्रधानमंत्री की आधा दर्जन रैलियां और होनी हैं जबकि अमित शाह दस सभाएं करेंगे. मुख्यमंत्री योगी इन दोनों चरणों में सभी 27 सीटों पर सभाएं करेंगे. वाराणसी में करीब करीब एकतरफा मुकाबला होने के चलते प्रधानमंत्री इस बार वहां कम समय देंगे जबकि उनकी कमी मुख्यमंत्री योगी पूरी करेंगे.

आज़मगढ़ में महागठबंधन के समर्थन में रैली.

इन दो चरणों में महज कुछ ही सीटों पर मजबूती से लड़ रही कांग्रेस की ओर से पूरी कमान अकेले प्रियंका गांधी के हाथों में है जो जनसभाओं से ज्यादा रोडशो पर जोर दे रही हैं. गुरुवार को प्रियंका ने प्रतापगढ़ में जनसभा और सुल्तानपुर में रोडशो किया. कांग्रेस की नजर इन दोनों चरणों में खास तौर पर मिर्जापुर, प्रतापगढ़, बस्ती, संतकबीर नगर, गोरखपुर, सलेमपुर, महराजगंज, देवरिया और भदोही पर है. कांग्रेस नेताओं के मुताबिक अब उत्तर प्रदेश के बचे हुए चुनावों में राहुल गांधी की एक या दो रैलियां होंगी. पूर्वांचल की जिन 27 सीटों पर चुनाव होना है वहां अति पिछड़ी जातियों की खासी तादाद है और इसी के चलते कई छोटी पार्टियां भी ताल ठोंक रही हैं. राजभर समुदाय में प्रभाव रखने वाली ओमप्रकाश राजभर की सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) भाजपा से नाता तोड़ अकेले मैदान में हैं तो कुशवाहा वोटों की दावेदार बाबू सिंह कुशवाहा की जन अधिकार पार्टी भी कांग्रेस से गठबंधन के बाद तीन सीटों पर मैदान में है.

Tags: बसपा भाजपा मायावती लोकसभा चुनाव वाराणसी सपा

Post navigation

Previous: कई ट्रेनों के बदले रास्ते और कई हुईं निरस्त
Next: मिर्जापुर में खड़े ट्रक से भिड़ी रोडवेज बस, बलिया के लोगों समेत 14 घायल

ये भी पढ़ें

Rangeelo Varanasi 2
  • जिला जवार
  • देश दुनिया
  • बांसडीह

बलिया के गाय पालकों ने रंगीलो काशी नंदी शो में जीते दो अवार्ड, लाखों रुपए इनाम में मिले

General Desk 20 September, 2026
Belthra Hansia Attack 4
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड
  • ब्रेकिंग न्यूज

Ballia Breaking News: बेल्थरारोड क्षेत्र में तीन किशोरों पर धारदार हंसिया से हमला, गंभीर होने पर दो जिला अस्पताल रेफर

General Desk 7 September, 2026
Samrat Chaudhary
  • जिला जवार
  • देश दुनिया

रील और वीडियो बनाने पर रुपए देगी बिहार सरकार, करना होगा इन शर्तों का पालन

General Desk 20 August, 2026

Recent Posts

  • Ballia-नीलगाय से टकराए बाइक सवार, एक युवक की हालत गंभीर
  • Ballia-बर्थडे पार्टी में फोटोग्राफी के नाम पर बुलाकर बदमाशों ने कैमरा और बाइक लूटी
  • Ballia-अनियंत्रित कार से बचने के प्रयास में ई-रिक्शा गड्ढे में पलटा, चालक गंभीर रूप से घायल
  • Ballia-ससुराल से लाखों के जेवर और नकदी समेटकर फरार हुई बहू? मायके वालों पर लगाया साजिश का आरोप
  • Ballia: शहीद रामप्रवेश यादव की नौवीं पुण्यतिथि पर पूर्व सांसद, पूर्व विधायक समेत बड़ी संख्या में लोगों ने दी श्रद्धांजलि
  • बलिया के गाय पालकों ने रंगीलो काशी नंदी शो में जीते दो अवार्ड, लाखों रुपए इनाम में मिले
  • Ballia-सरसों के तेल की जगह सत्यानाशी का तेल खाने से हुईं एक ही परिवार के तीन लोगों मौतें, जांच में खुलासा
  • Ballia News:डीएम बलिया और एसपी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनीं जनसमस्याएं, 9 का मौके पर निस्तारण
  • Ballia-बेल्थरारोड में धूमधाम से मनाया गया बाबा गणिनाथ जन्मोत्सव, भव्य शोभायात्रा और सामूहिक हवन में उमड़े लोग
  • महावीरी झंडा जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए एएसपी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक
  • Ballia-राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेल कर लौटीं सोनाडीह की तीन बेटियों का स्टेशन पर हुआ स्वागत
  • Ballia-विवाहिता ने पति से जताया जान का खतरा, फोन कॉल पर तुरंत एक्शन में आई पुलिस
  • Ballia-सरयू की बाढ़ में घर-खेत बहे, अब ठोस व्यवस्था की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
  • Ballia-रसड़ा कोतवाली क्षेत्र में मां-बेटी के मर्डर से सनसनी, पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर जांच शुरू की
  • Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’
  • Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन
  • Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान
  • ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज होने के बाद एडीओ पंचायत को बनाया गया ग्राम पंचायत का प्रशासक
  • Ballia-पिता के हत्यारों से परिवार को खतरा! मुख्यमंत्री से मिलने की मांग पर अड़ी पूर्व सीआरपीएफ जवान की पुत्री
  • Ballia: सृष्टि के शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से की गई पूजा, विशाल भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
  • Ballia-उमेश चौरसिया हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार
  • Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष
  • उमेश हत्याकांड: परिजनों का दाह संस्कार से इनकार, बुलडोजर एक्शन और एनकाउंटर की मांग
  • Ballia-शौच के लिए गए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सर्पदंश की आशंका
  • Ballia-पूर्व सीआरपीएफ जवान हत्याकांड का 25 हजार का एक इनामी आरोपी अब भी फरार, पुलिस ने मांगा जन-सहयोग

You may have missed

Sear CHC
  • Accident
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-नीलगाय से टकराए बाइक सवार, एक युवक की हालत गंभीर

General Desk 20 September, 2026
Kotwali Bansdih 2025
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-बर्थडे पार्टी में फोटोग्राफी के नाम पर बुलाकर बदमाशों ने कैमरा और बाइक लूटी

General Desk 20 September, 2026
road accident Symbolic
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-अनियंत्रित कार से बचने के प्रयास में ई-रिक्शा गड्ढे में पलटा, चालक गंभीर रूप से घायल

General Desk 20 September, 2026
Thana Bansdih Road
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-ससुराल से लाखों के जेवर और नकदी समेटकर फरार हुई बहू? मायके वालों पर लगाया साजिश का आरोप

General Desk 20 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.