Skip to content
21 October, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia Live | Hindi News, India & World News

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

IMG_2456
https://youtu.be/NbuRlLVVtG0?si=jSohAK1hkRlbjnql
https://youtu.be/u-hTDfCu66I?si=-zshHn9S3G0_F2bx
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • राज्यसभा सांसद नीरज शेखर के लिए खरीदा गया नामांकन पत्र, बलिया में 5 सलेमपुर में हुआ 9 नामांकन
  • ब्रेकिंग न्यूज

राज्यसभा सांसद नीरज शेखर के लिए खरीदा गया नामांकन पत्र, बलिया में 5 सलेमपुर में हुआ 9 नामांकन

लोक सभा सामान्य निर्वाचन के लिए नामांकन के लिहाज से शुक्रवार का दिन काफी अहम रहा
General Desk 26 April, 2019 1 minute read

नामांकन के पांचवे दिन शुक्रवार को रही जिले मे गहमा-गहमी

बलिया। लोक सभा सामान्य निर्वाचन के लिए नामांकन के लिहाज से शुक्रवार का दिन काफी अहम रहा. बलिया लोकसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार वीरेंद्र सिंह मस्त और सलेमपुर से बीजेपी उम्मीदवार रविंद्र कुशवाहा ने अपना नामांकन दाखिल किया. इनके अलावा बलिया संसदीय क्षेत्र से सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के विनोद तिवारी, जनता राज पार्टी से उदय प्रकाश, बहुजन मुक्ति पार्टी से अवधेश वर्मा तथा अखिल भारतीय हिंदू महासभा से मेजर रमेश चंद्र उपाध्याय ने अपना नामांकन भरा.

जबकि सलेमपुर संसदीय सीट से भाजपा के रविंद्र कुशवाहा, कांग्रेस से डॉ. राजेश मिश्रा, प्रगतिशील समाजवादी पार्टी की पूजा पांडे, हिंदुस्थान निर्माण दल के रामजी प्रताप जिज्ञाशु, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी से राजाराम, अखिल भारतीय हिंदू महासभा से विद्या शंकर पांडे, नेशनल डेमोक्रेटिक पीपुल्स पार्टी से रामदेव गुप्त, भारतीय समता समाज पार्टी से कृपा शंकर प्रसाद व निर्दल के रूप में अजीमुल्लाह अंसारी ने अपना नामांकन दाखिल किया.

बलिया में छह व सलेमपुर में बिके सात नामांकन

शुक्रवार को बलिया सीट के लिए छह तथा सलेमपुर सीट के लिए सात नामांकन खरीदे गए. लोकसभा क्षेत्र बलिया के लिए समाजवादी पार्टी के राजीव राय और नीरज शेखर के लिए नामांकन पत्र लिया गया. इनके अलावा कांग्रेस के चंद्रकेश सिंह, पूर्वांचल पीपुल्स पार्टी के राजेश सिंह, भारतीय जनता पार्टी के जन्मेजय प्रजापति के अलावा अभिमन्यु सिंह ने भी नामांकन पत्र लिया नामांकन पत्र लिया. लोकसभा क्षेत्र सलेमपुर के लिए भारतीय प्रभात पार्टी, भारतीय असहाय गरीब बेरोजगार पार्टी तथा पूर्वांचल पीपल्स पार्टी के लिए नामांकन पत्र लिया गया.

टीडी कालेज से कुंवर सिंह चौराहे के बीच था ‘नो एंट्री जोन’

शुक्रवार को कुछ प्रमुख प्रत्याशियों के नामांकन के लेकर तगड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी. टीडी कॉलेज चौराहा और कुंवर सिंह चौराहे पर बकायदा बैरीकेडिंग कर प्रत्याशी और प्रस्तावकों के अलावा और किसी का प्रवेश नहीं हो रहा था. शहर कोतवाल शशिमौलि पांडे लगातार दोनों तरफ नजर बनाए हुए थे. परिसर में भी किसी भी अनाधिकृत व्यक्ति का प्रवेश वर्जित था. नामांकन कक्ष के बाहर भी भारी मात्रा में फोर्स तैनात थी, जो निर्वाचन आयोग के नियमों के अनुसार ही नामांकन कक्ष में प्रवेश करा रही थी.

Tags: लोकसभा सामान्य निर्वाचन

Post navigation

Previous: सभा व रोड शो के बाद भाजपा प्रत्याशी मस्त ने किया नामांकन
Next: गेहूं क्रयकेन्द्रों से निराश लौट रहे किसान, बिचौलियों की बल्ले-बल्ले

ये भी पढ़ें

Belthra Hansia Attack 4
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड
  • ब्रेकिंग न्यूज

Ballia Breaking News: बेल्थरारोड क्षेत्र में तीन किशोरों पर धारदार हंसिया से हमला, गंभीर होने पर दो जिला अस्पताल रेफर

General Desk 7 September, 2026
haldi truck accident
  • Accident
  • जिला जवार
  • ब्रेकिंग न्यूज

Ballia News: थाने से 20 मीटर दूर हल्दी में ट्रकों की टक्कर, केबिन में फंस गया था ड्राइवर

Central Desk 27 July, 2026
road accident Symbolic
  • Accident
  • Front Page
  • जिला जवार
  • ब्रेकिंग न्यूज

Ballia-दो मोटरसाइकिलों की सामने से टक्कर, हादसे में एक व्यक्ति की मौत, दो लोग घायल

General Desk 22 July, 2026

Recent Posts

  • शिक्षक और स्नातक एमएलसी चुनाव के लिए चार केंद्रों पर होगा मतदान, 5357 मतदाता देंगे वोट
  • पांच दशक पहले शिक्षा की अलख जगाने वाले स्व. मोहन सिंह को जयंती पर किया नमन
  • मधुबन ढाला के पास अनियंत्रित होकर बाइक गड्ढे में पलटी, युवक घायल
  • तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से रेलवे क्रॉसिंग का बैरियर टूटा, आधे घंटे तक मची रही अफरा-तफरी
  • Civic Nonsense: स्पीकर फ़ोन के इस्तेमाल पर दक्षिण रेलवे की अच्छी पहल
  • एमएलसी चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी ने भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप
  • हत्या की कोशिश के वॉन्टेड आरोपी को रसड़ा पुलिस ने किया गिरफ्तार, महिला पर किया था हमला
  • महानवमी पर पूजा-अर्चना और कन्या पूजन, मंदिरों में उमड़ी भीड़
  • प्लॉट पर बाउंड्री निर्माण को लेकर विवाद, सभासद समेत सात लोगों पर केस
  • जुआ खेलते पकड़े गए 9 लोग, पुलिस ने दो लाख से अधिक की नकदी बरामद की
  • क्षेत्र पंचायत कार्यालय के पास प्रेरणा कैंटीन की शुरुआत, महिलाओं के हाथ में संचालन, होंगी आत्मनिर्भर
  • नवरात्रि और विजयदशमी पर डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने दीं शुभकामनाएं, कहा बनाए रखें आपसी सौहार्द
  • भीड़भाड़ वाली जगहों पर महिलाएं कैसे रहें सुरक्षित? मिशन शक्ति अभियान 6.0 के तहत किया गया जागरूक
  • मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का मौका, 12 नवंबर से शुरू होंगे दावे-आपत्तियां
  • दुर्गा मंदिर के स्थापना दिवस पर 151 महिलाओं का सम्मान
  • सरयू के कटान से प्रभावित गांवों के लोग बांसडीह तहसील का करेंगे घेराव, कई बैठकों के बाद आंदोलन का ऐलान
  • देवरिया-बलिया सीमा पर पुल से किशोर ने सरयू नदी में लगाई छलांग, परिजनों की डांट से नाराज था
  • संपूर्ण समाधान दिवस में नौ महिलाओं की शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण
  • दादा के नाम पर पौत्र ने गांव के सरकारी स्कूल में दी स्मार्ट क्लास रूम की सुविधा
  • डीएम बलिया का सख्त निर्देश, सुबह 10 बजे हर हाल में कार्यालय पहुंचें अधिकारी
  • बांसडीह क्षेत्र के गांव के पोखरे में मगरमच्छ देखे जाने की खबर से सनसनी, निगरानी बढ़ाई गई
  • बलिया की बेटी का चयन उत्तर प्रदेश अंडर 19 कबड्डी टीम में, नेशनल चैंपियनशिप खेलेगी
  • सिकंदरपुर में पकड़ा गया 22 लाख का गांजा, गाजीपुर की पुलिस टीम ने की कार्रवाई
  • बांसडीह क्षेत्र में युवक पर बाइक सवार हमलावरों ने चाकू और डंडे से किया हमला
  • घर से लापता पांच वर्षीय बच्ची का शव कुएं में मिला, पुलिस जांच में जुटी

You may have missed

Bansdih SDM Pushkar Mishra
  • जिला जवार
  • बांसडीह

शिक्षक और स्नातक एमएलसी चुनाव के लिए चार केंद्रों पर होगा मतदान, 5357 मतदाता देंगे वोट

General Desk 21 October, 2026
Late Mohan Singh Memory
  • जिला जवार
  • बांसडीह

पांच दशक पहले शिक्षा की अलख जगाने वाले स्व. मोहन सिंह को जयंती पर किया नमन

General Desk 21 October, 2026
Madhuban Dhala Accident
  • Accident
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

मधुबन ढाला के पास अनियंत्रित होकर बाइक गड्ढे में पलटी, युवक घायल

General Desk 21 October, 2026
Sonadih Accident crosing
  • Accident
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से रेलवे क्रॉसिंग का बैरियर टूटा, आधे घंटे तक मची रही अफरा-तफरी

General Desk 21 October, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.