दहेज के लिए विवाहिता की हत्या का आरोप, पति सहित चार पर मुकदमा दर्ज

बैरिया(बलिया)। विवाहिता का गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए विवाहिता के पिता ने दोकटी थाने में सोमवार को तहरीर दी है. उसने दहेज के लिए अपनी बेटी का हत्या ससुरालियों द्वारा किए जाने का आरोप लगाया है.

पिता के तहरीर पर दोकटी पुलिस द्वारा विवाहित के ससुराल के पति, जेठानी, जेठ व जेठ के पुत्र पर दहेज हत्या का उत्पीड़न व दहेज हत्या का मुकरमा दर्ज कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बलिया भेज दिया है.
एसएचओ दिग्विजय सिंह ने बताया कि हल्दी थाना क्षेत्र के रुद्रपुर गांव निवासी धरीक्षण यादव ने अपनी बेटी पूजा (23) की शादी दोकटी थाना क्षेत्र के टोला सेवक राय गांव निवासी अवध बिहारी यादव से अप्रैल 2017 में किया था. सोमवार को पूजा घर में मृत अवस्था में मिली थी. जिसकी सूचना पड़ेसियों ने धरीक्षण यादव को फोन से दी. मौके पर धरीक्षण यादव पहुंचे, तब तक ससुराली घर छोड़कर भाग चुके थे. धरीक्षण यादव के तहरीर पर पति अवध बिहारी यादव, जेठ चिरकुट यादव, जेठानी कंचन देवी, विश्वकर्मा यादव व जेठानी के पुत्र पर दहेज हत्या का एफआईआर दर्ज कर लिया गया है. एसएचओ ने स्पष्ट किया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट का कारण स्पष्ट होने के बाद पुलिस अपना कार्रवाई करेगी.जांच चल रही है.

This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE