Skip to content
22 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Since 2012. Still here. Ballia LIVE

cropped-cc-advert.png
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • Uncategorised
  • बिजली के बिल ने कहीं का नहीं छोड़ा
  • Uncategorised

बिजली के बिल ने कहीं का नहीं छोड़ा

मऊ में एक परिवार भारी भरकम बिजली के बिल की भेंट चढ़ गया है. आरोप है कि करीब एक लाख रुपये का बिजली का बिल आने के बाद गरीब परिवार से बिल की वसूली के लिए अधिकारी घर पहुंचे और कुछ इस कदर धमकाया कि परिवार ने अपने आपको घर में कैद कर लिया.
News Desk 1 September, 2016 1 minute read
BIJALI_BILL
  • उत्तर प्रदेश के बिजली विभाग ने बिजली बिल वसूली का बनाया दबाव
  • गरीबी से जूझ रहा परिवार एक लाख रुपये का बिल देखकर घबराया
  • आर्थिक तंगी से पीड़ित परिवार के मुखिया ने बंद कमरे में तोड़ा दम

मऊ से राजेश कुमार गुप्ता

RAJESH_GUPTAउत्तर प्रदेश के मऊ में एक परिवार भारी भरकम बिजली के बिल की भेंट चढ़ गया है. आरोप है कि करीब एक लाख रुपये का बिजली का बिल आने के बाद गरीब परिवार से बिल की वसूली के लिए अधिकारी घर पहुंचे और कुछ इस कदर धमकाया कि परिवार ने अपने आपको घर में कैद कर लिया.

इसे भी पढ़ें – चंद्रशेखर विश्वविद्यालय का विधेयक पेश

आठ दिन बाद परिवार का मुखिया मृत मिला

इसका भी आलम यह कि जब लोगों ने शक होने पर घर की दीवार कूदकर भीतर जाकर देखा तो आठ दिन बाद परिवार का मुखिया घर में मृत मिला और पत्नी विक्षिप्त हालत में बदबू आ रही लाश के पास बैठी मिली और बेटी का शरीर टूटा हुआ, जिसने आठ दिन से अन्न का एक दाना भी नहीं खाया था.

इसे भी पढ़ें – जानिए बुधवार को कौन-कौन सी रही खास खबरें 

पांच साल पहले भुगतान न करने की वजह से कनेक्शन काट दिया गया था

जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के घोषी के अमिला के रहने वाले सुभाष गुप्ता (62) के घर की बिजली पांच साल पहले इसलिए काट दी गई थी, क्योंकि वह गरीबी के कारण बिजली का बिल जमा नहीं करा पा रहे थे.

इसे भी पढ़ें – चलती ट्रेन से महिला को फेंका, लूट

वसूली के लिए भेजा गया 99,366 रुपये का बिल

अब लगभग दस दिनों पहले बिजली के बिल के बकाये की ब्याज सहित वसूली करने के लिए बिजली विभाग के अधिकारी और लाइनमैन 99,366 रुपये का बिल लेकर उनके घर पर आ धमके. इन अधिकारियों और लाइनमैन ने किस प्रकार से बात की और क्या कहा, यह तो पता नहीं, लेकिन करीब एक लाख रुपये का बिल देखकर सुभाष गुप्ता के होश उड़ गए. विभाग के लोग उन्हें बिल जमा करने के लिए धमका कर और दबाव बनाकर चले गए. वसूली प्रक्रिया के भय से सुभाष गुप्ता और उनका परिवार कुछ ऐसा घबराया कि उन्होंने खुद को अपने को घर में कैद कर लिया. जब कई दिनों से पड़ोसियों को सुभाष के घर के किसी के आने-जाने या दिखाई ना देने पर लोगों को कुछ शक हुआ तो पास पड़ोस के लोग इकट्ठा हुए.

इसे भी पढ़ें – बाढ़ पीड़ितों के लिए छह टैंकर संचालित

घर के अंदर का नजारा देख लोगों के हाथ पांव फूल गए

लोगों ने मिलकर तय किया कि पीछे के रास्ते उनके मकान में कूदकर मामला समझें. जब वे घर के भीतर पहुंचे तो वहां का नजारा देखकर सभी के हाथ पांव फूल गए. सुभाष गुप्ता की मौत हो चुकी थी, पति के शव के पास बैठी पत्नी बेसुध विक्षिप्त हालत में थी. लाश भी सड़ रही थी, वातावरण में दुर्गंध थी, लोगों को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी. सन्न लोगों ने अंदर से घर का दरवाजा खोला और पुलिस को सूचना दी गई. पुलिस ने लाश पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

इसे भी पढ़ें – मुझसे बड़ा है मेरा हौसला

तंगी के चलते बेटी ने ननिहाल में रहकर पढ़ाई पूरी की

अमिला के रहने वाले दिग्विजय राय ने बताया कि लगभग एक लाख रुपए के बिजली के बिल की वसूली के डर से परिवार ने अपने आपको घर में बंद कर लिया था और घर के अंदर ही सुभाष गुप्ता की मौत हो गई. मृतक सुभाष की बेटी पूजा (25) ने बताया कि घर में बिजली न होने और आर्थिक हालात ठीक नहीं होने के चलते वह कई वर्षों से ननिहाल में रह कर पढ़ रही थी. पिता जी 99,366 रुपये का बिल देख कर घबरा गए थे. उसने कहा कि घर की बिजली तो पांच वर्ष पहले काट दी गई थी, फिर भी इतना ज्यादा बिल आया था. वहीं, शव के पास बैठी मृतक सुभाष की पत्नी हृदया ने बताया कि उन्होंने और उनकी बेटी ने आठ दिनों से खाना नहीं खाया है. लोगों का कहना है कि प्रशासन सुभाष गुप्ता की उम्र पर भी सवाल उठा रहा है जबकि आधार कार्ड के हिसाब से उनकी उम्र करीब 62 साल है.

इसे भी पढ़ें – सुखपुरा में निकाली गई राधा-कृष्ण की दिव्य झांकियां

सुभाष गुप्ता बीमार थे, लेकिन बिजली के बिल के बारे पूछने में उन्होंने इस बारे में किसी प्रकार की जानकारी होने से इनकार कर दिया और सिरे से ख़ारिज कर भी किया और क्या कोई बिजली का बिल देखकर मर जाएगा – सुरेंदर दत्त सिंह, उप-जिलाधिकारी, घोसी, मऊ.

इसे भी पढ़ें – बलिया-मऊ मार्ग जाम कर जताई नाराजगी

 

Tags: बिजली मऊ

Post navigation

Previous: सूर्य ग्रहण आज
Next: नरही में बाढ़ के पानी में डूबने से एक और मौत

ये भी पढ़ें

IMG-20260221-WA0021
  • Front Page
  • Uncategorised
  • जिला जवार
  • फोटो गैलरी
  • बलिया शहर

खादी ग्रामोद्योग बोर्ड का जागरूकता शिविर, युवाओं को स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी

Ashish 21 February, 2026
CMO ko Gyapan Ballia
  • Uncategorised
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

बलिया जिला अस्पताल में अव्यवस्था और भ्रष्टाचार का आरोप, सामाजिक कार्यकर्ता ने उठाई 11 सूत्रीय मांग

General Desk 9 February, 2026
Nagara Badmash arrest
  • Front Page
  • Uncategorised
  • बेल्थरा रोड
  • ब्रेकिंग न्यूज

Ballia-पुलिस मुठभेड़ में पांच बदमाश और चोरी के जेवरात खरीदने वाला स्वर्णकार गिरफ्तार

General Desk 29 June, 2025

Recent Posts

  • धूमधाम से निकला महावीरी झंडा जुलूस, दिखा आस्था, रोमांच और भाईचारे का संगम
  • स्नातकोत्तर महाविद्यालय बांसडीह में राष्ट्रीय संगोष्ठी, विषय विशेषज्ञों के साथ विधायक केतकी सिंह ने भी रखे विचार
  • कटान में खेत और घर गंवाने वाले किसानों को सरकार की तरफ से दिया गया मुआवजा
  • लड़की के फोटो का इस्तेमाल कर एआई से अश्लील वीडियो बनाने, वायरल करने का आरोप, युवक पर केस
  • Bansdih: मनचलों ने बाइक से कॉलेज जाने वाली युवती को टक्कर मार कर गंभीर रूप से घायल किया, कई दिन से कर रहे थे पीछा
  • Bansdih: पुरानी रंजिश में घर में घुस कर मारपीट, 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
  • तलवार के एक वार से पत्थर काटने वाले वीर लोरिक की शौर्य गाथाएं होंगी संरक्षित, 4.97 करोड़ की लागत से बन रहा सभागार
  • Bansdih: करंट से हुई मौत मामले में मुआवजे की रिपोर्ट को लेकर लेखपाल और कानूनगो को नोटिस
  • Sikanderpur: अघोषित बिजली कटौती को लेकर भड़का आक्रोश, 5 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी
  • Bansdih: नीलगाय से टकराए बाइक सवार, एक युवक की हालत गंभीर
  • Bansdih: बर्थडे पार्टी में फोटोग्राफी के नाम पर बुलाकर बदमाशों ने कैमरा और बाइक लूटी
  • Belthara Road: अनियंत्रित कार से बचने के प्रयास में ई-रिक्शा गड्ढे में पलटा, चालक गंभीर रूप से घायल
  • Ballia-ससुराल से लाखों के जेवर और नकदी समेटकर फरार हुई बहू? मायके वालों पर लगाया साजिश का आरोप
  • Ballia: शहीद रामप्रवेश यादव की नौवीं पुण्यतिथि पर पूर्व सांसद, पूर्व विधायक समेत बड़ी संख्या में लोगों ने दी श्रद्धांजलि
  • बलिया के गाय पालकों ने रंगीलो काशी नंदी शो में जीते दो अवार्ड, लाखों रुपए इनाम में मिले
  • Ballia-सरसों के तेल की जगह सत्यानाशी का तेल खाने से हुईं एक ही परिवार के तीन लोगों मौतें, जांच में खुलासा
  • Ballia News:डीएम बलिया और एसपी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनीं जनसमस्याएं, 9 का मौके पर निस्तारण
  • Ballia-बेल्थरारोड में धूमधाम से मनाया गया बाबा गणिनाथ जन्मोत्सव, भव्य शोभायात्रा और सामूहिक हवन में उमड़े लोग
  • महावीरी झंडा जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए एएसपी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक
  • Ballia-राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेल कर लौटीं सोनाडीह की तीन बेटियों का स्टेशन पर हुआ स्वागत
  • Ballia-विवाहिता ने पति से जताया जान का खतरा, फोन कॉल पर तुरंत एक्शन में आई पुलिस
  • Ballia-सरयू की बाढ़ में घर-खेत बहे, अब ठोस व्यवस्था की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
  • Ballia-रसड़ा कोतवाली क्षेत्र में मां-बेटी के मर्डर से सनसनी, पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर जांच शुरू की
  • Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’
  • Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन

You may have missed

mahaveeri jhanda julus 1
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

धूमधाम से निकला महावीरी झंडा जुलूस, दिखा आस्था, रोमांच और भाईचारे का संगम

General Desk 22 September, 2026
BAnsdih College seminar 1
  • Campus रिपोर्ट
  • जिला जवार
  • बांसडीह

स्नातकोत्तर महाविद्यालय बांसडीह में राष्ट्रीय संगोष्ठी, विषय विशेषज्ञों के साथ विधायक केतकी सिंह ने भी रखे विचार

General Desk 22 September, 2026
SDM Bansdih Pushkar Mishra
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • बांसडीह

कटान में खेत और घर गंवाने वाले किसानों को सरकार की तरफ से दिया गया मुआवजा

General Desk 22 September, 2026
Bansdih Thana Kotwali
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

लड़की के फोटो का इस्तेमाल कर एआई से अश्लील वीडियो बनाने, वायरल करने का आरोप, युवक पर केस

General Desk 22 September, 2026

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.