Skip to content
31 October, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia Live | Hindi News, India & World News

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

IMG_2456
https://youtu.be/NbuRlLVVtG0?si=jSohAK1hkRlbjnql
https://youtu.be/u-hTDfCu66I?si=-zshHn9S3G0_F2bx
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • गंगा को फॉर्म में देख घाघरा भी अगराई, घुमरी परउवा शुरू
  • जिला जवार
  • ब्रेकिंग न्यूज

गंगा को फॉर्म में देख घाघरा भी अगराई, घुमरी परउवा शुरू

गंगा के जलस्तर में मंगलवार को और वृद्धि दर्ज की गई. यह वृद्धि आगामी दिनों में भी जारी रहने के संकेत मिले हैं. लगातार हो रही बारिश और पहाड़ों की बारिश के असर से गंगा के जलस्तर में वृद्धि का प्रभाव आ रहा है. तटवर्ती इलाकों के ग्रामीण जलस्तर में वृद्धि से चिंतित हैं. ग्राम पंचायत गंगापुर का तेलिया टोक, रामगढ़, अवशेष चौबेछपरा, केहरपुर आदि तटवर्ती गांव के ग्रामीण भयभीत हैं.
News Desk 31 July, 2018 1 minute read
MAJHAUA_FLOOD_2

बलिया। जिले में गंगा व घाघरा दोनों नदियों ने रौद्र रूप अख्तियार कर चुकी हैं. किसानों की उपजाऊ जमीन दोनों ही नदियां तेजी से निगलने लगी हैं. गंगा में अचानक आए उफान से बाढ़ जैसे हालात बनने लगे हैं. बाढ़ की संभावना को देखते हुए प्रशासन भी अलर्ट मोड में है. तटवर्ती इलाकों में बाढ़ चौकियां स्थापित की जाने लगी हैं. जिलाधिकारी भवानी सिंह खंगारौत ने बाढ़ की स्थिति के निपटने के लिए सभी मातहतों को जरूरी निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि पर्याप्त नावों की व्यवस्था कर ली जाए. राहत शिविर को अभी से चिह्नित कर लिया जाए. बताया कि बाढ़ प्रभावित तहसीलों में एक-एक मॉडल राहत शिविर बनाया जाएगा. सभी बाढ़ राहत शिविरों, चौकियों व केंद्रों के लिए फ्लैक्स बनवा लिए जाएं. स्वच्छ जल, कीटनाशक दवाएं, चूना व राहत कैंप पर जेनरेटर आदि की व्यवस्था कर ली जाए. 

हमारे मझौवां प्रतिनिधि के अनुसार गंगा के जलस्तर में मंगलवार को और वृद्धि दर्ज की गई. यह वृद्धि आगामी दिनों में भी जारी रहने के संकेत मिले हैं. लगातार हो रही बारिश और पहाड़ों की बारिश के असर से गंगा के जलस्तर में वृद्धि का प्रभाव आ रहा है. तटवर्ती इलाकों के ग्रामीण जलस्तर में वृद्धि से चिंतित हैं. ग्राम पंचायत गंगापुर का तेलिया टोक, रामगढ़, अवशेष चौबेछपरा, केहरपुर आदि तटवर्ती गांव के ग्रामीण भयभीत हैं. तटवर्ती इलाकों के ग्रामीणों में बाढ़ का डर सताने लगा है. वहीं कृषि योग्य भूमि के कटान की चिंता भी घेरे हुए है. इन गांवों के हजारों एकड़ भूमि गंगा में समा चुकी है. सबसे ज्यादा भयभीत केहरपुर के ग्रामीण दिख रहे हैं. यहां हर साल गंगा के फेटे में कई मकान समाहित हो जाता है. इसके बाद भी जिला प्रशासन की ओर से बचाव को लेकर बनी प्रोजेक्ट अभी तक ठंडे बस्ते में पड़ी हुई है.

केंद्रीय जल आयोग गायघाट के अनुसार गंगा के जल स्तर में सुबह 8 बजे 4 सेंटीमीटर प्रति घंटा बढ़ाव दर्ज किया गया. दोपहर में 3 सेंटीमीटर प्रति घंटा गंगा के जल स्तर में वृद्धि का क्रम जारी था, तो वही शाम 4 बजे गायघाट गेज पर गंगा का जल स्तर 55.710 दर्ज किया गया. जहाँ गंगा का खतरा बिंदु 57.610 है.

गंगा के जल स्तर में अचानक वृद्धि को देखते हुए. तटवर्ती क्षेत्र के लोगों में भय का माहौल कायम हो गया है. चौबेछपरा के लोगों ने अपने घरों पर हथौड़े चलाने और अपने घरों को उजाड़ने का सिलसिला शुरू कर दिया. घर उजाड़ने वालो में अशोक चौबे, नर्देश्वर चौबे, नंद जी यादव, ललू यादव, श्रीनाथ यादव आदि लोग है. उधर, क्षेत्रीय विधायक सुरेंद्र सिंह ने भी ग्राम पंचायत गंगापुर के पुरवा सोनरा टोक स्थित 100 वर्ष से अधिक पुराना बहादुर बाबा का स्थान पर गंगा नदी का दबाव गंगापुर घाट पर पहुँचकर बने कटर का औचक निरीक्षण किया. साथ ही बाढ़ से कटान से बचाव केलिए बाढ़ विभाग के अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए. इस मौके पर अयोध्या प्रसाद हिन्द, कौशल पांडेय, रिंकू गुप्ता, जवाहर सोनी, लाल बाबू सोनी, दिनेश कुँवर, तेजनारायण आदि लोग मौजूद रहे. चौबे छपरा, गंगापुर, सोनार टोला, केहरपुर, सुघर छपरा आदि गांवों के लोगों में हो रहे कटानरोधी कार्यों पर सुरक्षा के नाम पर संशय बना हुआ है. लोगों का कहना है कि गंगापुर बहादुर बाबा के स्थान पर बिना एप्रन के बनाए जा रहे ईसी बैग नोज हम लोगों की सुरक्षा नहीं कर सकता है.
घाघरा में उफान जारी, खतरा निशान से अब महज 9 सेंटीमीटर दूर

बैरिया प्रतिनिधि के मुताबिक विकास खण्ड मुरली छपरा क्षेत्र के चांददीयर पंचायत के चाददीयर गांव से कुछ दूरी पर घाघरा नदी करीब एक माह से अपना तांडव दिखाते हुए किसानों की कृषि योग्य भूमि अपने आगोश में लेती जा रही है. इसी क्रम में बीते तीन दिनों से लगातार बरसात होने से नदी को और सहयोग मिल रहा है. किसानों की करीब दस एकड़ जमीन को काटते हुए बीएसटी बांध की तरफ बढ़ना शुरू कर चुकी है. दिनों दिन किसानों की चिंता की लकीरें बढ़ती जा रही है. चांददीयर पंचायत के करीब तीन किमी दूर बहने वाली घाघरा नदी करीब एक माह में ग्राम पंचायत के अलावा कई गांवों के किसानों के कृषि योग्य भूमि को अपने आगोश में लेते हुए अब करीब गांव से दो किमी की दूरी पर बहने लगी है. यही नहीं गांव से निकट होते हुए बकुल्हा संसार टोला बांध की तरफ भी तेजी से बढ़ रही है. क्षेत्र के चांददीयर निवासी जनार्दन यादव, मुखा यादव, बच्चा लाल यादव, रामप्रीत यादव, राजकिशोर यादव, शिवमंगल यादव, बशिष्ठ यादव, टोला बाज राय निवासी फागु यादव, बौधी पत्नी स्वर्गीय हरिकृष्ण यादव किसानों के करीब दस एकड़ कृषि योग्य भूमि को अपने आगोश में ले लिया. शासन प्रशासन व राजनीतिक दल इस पर अब तक मुड़कर देखना भी मुनासिब नही समझ रहा है.

बिल्थरारोड प्रतिनिधि के मुताबिक घाघरा नदी के उफनते जलस्तर में जारी बढ़ाव मंगलवार को कुछ घंटों के ठहराव के बाद फिर से तेज हो गया. दोपहर बाद नदी का जलस्तर एक सेंटीमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से बढ़ने लगा और तीन बजे तक नदी खतरा निशान से महज नौ सेंटीमीटर दूर तक पहुंच गई और तेजी से खतरा निशान 64.01मी. की तरफ बढ़ने लगी है. आधी रात तक नदी के खतरा निशान पार कर जाने की संभावना जताई जा रही है. इसे लेकर विभाग ने हाईअलर्ट पहले से ही कर रखा है.

केंद्रीय जल आयोग तुर्तीपार बिल्थरारोड के विभागीय रिपोर्ट के अनुसार मंगलवार दोपहर तीन जे नदी का जलस्तर 63.920 मीटर दर्ज किया गया. हालांकि सुबह से दोपहर 12 बजे तक नदी में ठहराव दर्ज किया गया, किंतु एक बजे से नदी में बढ़ाव फिर से प्रारंभ हो गया. नदी के बढ़ने के साथ ही जलस्तर का तटवर्तीय इलाकों में कटान तेज हो गया है और तुर्तीपार-हाहानाला तटबंध व टीएस बंधा पर भी दबाव बढ़ने लगा है.

बिल्थरारोड में घाघरा नदी पर बने तुर्तीपार रेल पुल व भागलपुर ओवरब्रीज भी नदी के दबाव की जद में है. तुर्तीपार रेल पुल पर तो बाढ़ के दिनों रेलवे द्वारा विशेष निगरानी की जाती है. इसके कई खंबे कमजोर सा हो गए है. इधर नदी के जलस्तर में लगातार जारी बढ़ाव एवं नदी की तेज बहाव संग तटवर्ती इलाकों से टकराती नदी और रुक-रुक कर हो रही तेज बारिश से कटान भी तेज हो गया है. बिल्थरारोड तुर्तीपार रेगुलेटर से लगायत, बेल्थराबाजार, सहिया, रामपुर, हल्दीरामपुर के साथ ही तुर्तीपार, मुजौना, खैरा, चैनपुर, मठिया व टंगुनिया के तटवर्ती इलाकों में नदी की कटानलीला तेज हो गई है. तटवर्ती इलाकाईयों में दहशत व्याप्त है. लोग अभी से अपने स्तर से नदी के कटान से बचने को उपाय में जुट गए है.
क्षेत्र के बेल्थराबाजार, सहिया, तुर्तीपार मल्लाह बस्ती, मुजौना, खैरा, चैनपुर मठिया, छोटकी टंगुनिया आदि गांव में घाघरा नदी के तटवर्ती रिहायशी इलाका को बाढ़ से बचाव को समय रहते कोई कारगर कदम न उठाए जाने से लोगों में जबरदस्त आक्रोश व्याप्त है. जहां जनपद के प्रभारी मंत्री श्रीकांत शर्मा, मंत्री उपेंद्र तिवारी, डीएम भवानी सिंह खंगरौत से लगायत क्षेत्रीय विधायक धनंजय कन्नौजिया ने भी समय पूर्व ही निरीक्षण तो किया था और एहतियातन कारगर कदम उठाने का भरोसा भी दिलाया था किंतु बरसात पूर्व व नदी के बाढ़ व कटान से बचाव को समय रहते समय रहते जमीनी स्तर पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया. जिसके कारण तटवर्ती इलाकों की स्थिति भगवान भरोसे बनी हुई है. इधर नदी के खतरा निशान की तरफ बढ़ने से तटवर्ती इलाकाईयों में दहशत व भय बना हुआ है.

 

 

Tags: बाढ़ बिल्थरारोड बैरिया मझौंवा विधायक

Post navigation

Previous: ..तो क्या डेथ प्वाइंट बनता जा रहा गोन्हियाछपरा के पूरब रेलवे लाइन का किनारा
Next: पैमाइश के दौरान विवाद, गाली-गलौज, दो हिरासत में

ये भी पढ़ें

kotwali Bansdih Road
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

बेटी से छेड़खानी का विरोध किया तो आरोपितों ने घर में घुस कर माता-पिता को पीटा, केस दर्ज

General Desk 30 October, 2026
सांकेतिक चित्र
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

बारिश होते ही सोनाडीह फीडर से बिजली आपूर्ति ठप हुई, 21 घंटे से फाल्ट ही तलाश रहा बिजली विभाग

General Desk 30 October, 2026
Bansdih SDM Pushkar Mishra
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

कोटे की दुकान से खाद्यान्न वितरण में धांधली की शिकायतों पर एक्शन, एसडीएम की मंजूरी के बाद केस दर्ज

General Desk 30 October, 2026

Recent Posts

  • बेटी से छेड़खानी का विरोध किया तो आरोपितों ने घर में घुस कर माता-पिता को पीटा, केस दर्ज
  • बारिश होते ही सोनाडीह फीडर से बिजली आपूर्ति ठप हुई, 21 घंटे से फाल्ट ही तलाश रहा बिजली विभाग
  • कोटे की दुकान से खाद्यान्न वितरण में धांधली की शिकायतों पर एक्शन, एसडीएम की मंजूरी के बाद केस दर्ज
  • सरयू के कहर से उजड़ रहा महाराजपुर-नाहर छपरा, दूसरे दिन भी अपने आशियाने खुद तोड़ते रहे ग्रामीण
  • युवक ने अपने माता-पिता और भाइयों पर लगाया उसकी मेहनत से अर्जित संपत्ति हड़पने और धमकी देने का आरोप
  • महाराजपुर नाहर छपरा में आबादी के बेहद करीब पहुंची सरयू की लहरें, ग्रामीण खुद तोड़ रहे आशियाना
  • रोडवेज बस और टैंकर की आमने-सामने से टक्कर, हादसे में 10 यात्री घायल, दो की हालत गंभीर
  • कथावाचिका जया किशोरी के साथ भजनों पर झूमे श्रद्धालु, भक्तिरस का किया रसपान
  • एमएलसी चुनाव नतीजों के बाद मंत्री ओमप्रकाश राजभर का सपा-कांग्रेस गठबंधन पर निशाना लेकिन अखिलेश पर दिखी नरमी
  • एमएलसी चुनाव नतीजों से जोश में समाजवादी पार्टी, अखिलेश यादव और सनातन पांडेय के निशाने पर आए केशव मौर्य
  • सरयू कटान से उजड़ते गांवों को बचाने के लिए उठी आवाज, ग्रामीणों ने छह सूत्रीय ज्ञापन सौंपा
  • महाराजपुर में सरयू का कहर जारी,दो दिन में दो बीघे से अधिक कृषि भूमि नदी में समाई
  • बलिया में पर्यावरण मिनी मैराथन दौड़ का आयोजन, परिवहन मंत्री करेंगे शुभारंभ
  • सुभासपा विधायक हंसूराम ने सपा सांसद रमाशंकर राजभर से मांगा जवाब-सड़क चौड़ीकरण पर आपत्ति क्यों उठाई
  • रामलीला मंचन में प्रभु श्रीराम-माता सीता विवाह के बाद एक युवक युवती का वास्तविक विवाह भी संपन्न
  • छोड़हर में श्रीमद्भागवत कथा में जया किशोरी का कथावाचन और भजन गायन भी होगा, कलश यात्रा निकली
  • जमीन की खतौनी में अंश निर्धारण का काम धीमा, बांसडीह तहसील में 39 हजार से अधिक खाते लंबित
  • नहर पुल के पास युवती का शव मिलने से सनसनी, मौत का कारण तलाशनें में जुटी पुलिस
  • आईवीवाई भोजपुरी म्यूजिक अवॉर्ड 2026 में पवन सिंह बने बेस्ट मेल सिंगर, निरहुआ प्राइड ऑफ भोजपुरी
  • भाजपा प्रदेश सह प्रभारी प्रदीप वर्मा ने बलिया में बैठक कर चुनावी रणनीति पर किया मंथन
  • परिवार कुछ दिनों के लिए बाहर गया था, चोरों ने घर की नकदी और गहनों पर हाथ साफ किया
  • बांसडीह में जनगणना प्रशिक्षण शिविर, 40 सवालों के जरिए जानकारी जुटाई जाएगी
  • चंबल की धरती पर सिनेमा का वैश्विक संगम, देश-विदेश की 30 से अधिक फिल्मों का प्रदर्शन
  • टुल्लू पंप से पानी भरते समय करंट की चपेट में आया युवक, मौत
  • पर्यावरण संरक्षण का संदेश लेकर पहुंची अंतरराष्ट्रीय साइकिल यात्रा, बेल्थरारोड में स्वागत हुआ

You may have missed

kotwali Bansdih Road
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

बेटी से छेड़खानी का विरोध किया तो आरोपितों ने घर में घुस कर माता-पिता को पीटा, केस दर्ज

General Desk 30 October, 2026
सांकेतिक चित्र
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

बारिश होते ही सोनाडीह फीडर से बिजली आपूर्ति ठप हुई, 21 घंटे से फाल्ट ही तलाश रहा बिजली विभाग

General Desk 30 October, 2026
Bansdih SDM Pushkar Mishra
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

कोटे की दुकान से खाद्यान्न वितरण में धांधली की शिकायतों पर एक्शन, एसडीएम की मंजूरी के बाद केस दर्ज

General Desk 30 October, 2026
Bansdih Ashiyana 1
  • जिला जवार
  • बांसडीह

सरयू के कहर से उजड़ रहा महाराजपुर-नाहर छपरा, दूसरे दिन भी अपने आशियाने खुद तोड़ते रहे ग्रामीण

General Desk 30 October, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियाब्रेकिंगन्यूज़ बलिया लाइव बलिया समाचार बलियासमाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.