Skip to content
27 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia LIVE Since 2012 | Published by Mriegank SHEKHAR

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • जिला जवार
  • रानीगंज के ताजिएदार ताजिया के बजाय मिट्टी लेकर गये कर्बला, बैरिया में अकीदत से मना मुहर्रम   
  • जिला जवार

रानीगंज के ताजिएदार ताजिया के बजाय मिट्टी लेकर गये कर्बला, बैरिया में अकीदत से मना मुहर्रम   

इस बार के मुहर्रम पर भरतछपरा, रानीगंज चौक, भीखाछपरा व रानीगंज के ताजियेदार अपना ताजिया अपने निर्धारित चौक से नहीं उठाए गए
General Desk 1 October, 2017 1 minute read

बैरिया(बलिया)। इस बार के मुहर्रम पर भरतछपरा, रानीगंज चौक, भीखाछपरा व रानीगंज के ताजियेदार अपना ताजिया अपने निर्धारित चौक से नहीं उठाए. बल्कि प्रतीक के तौर पर चौक से मिट्टी ले जाकर कर्बला में दफन किए.

ऐसा उक्त समुदाय के ताजियेदारों ने रात मे आपस में मिलान न हो पाने के बाद निर्णय लिया. इसकी वजह, रास्ते में जगह-जगह पूजा पाण्डाल व उसकी सजावट होने के वजह से होना बताया. कर्बला के पास लगने वाला मेला भी इस बार नहीं लगा.

पिछले वर्ष भी ऐसी ही स्थिति बनी थी कि मूर्ति विसर्जन व मुहर्रम का ताजिया एक ही दिन पड़ा था. लेकिन तब पाण्डाल अपने जगह पर स्थिर रहे, सजावटें रात में होने वाले मिलान से एक घण्टे पूर्व हटा लिया गया था. समय से मिलान हुआ था. फिर ताजियेदारों से वार्ता के बाद तय कर लिया गया था कि दोपहर एक बजे से ताजिया जुलूस निकल कर सायं चार बजे तक कर्बला पहुंच कर वहां से लौट आवें और फिर चार बजे से मूर्ति विसर्जन जुलूस निकले. तब सब कुछ शान्तिपूर्ण सम्पन्न हुआ था. बल्कि पूजा पाण्डालों के पास से ताजिया गुजरते समय खुद पूजा समिति के लोग भी तत्परता दिखाते हुये ताजिया सुरक्षित निकलवा कर दोनो समुदायों के लोग दोनो पर्व मिल जुल कर मनाए.

 

इस बार भी बैरिया थाने में  तीन बैठकें हुई. लेकिन सार्थक पहल का अभाव रहा. ताजियेदारों का कहना था कि जब शनिवार की रात को तजियादारो का मिलान नही हुआ. फिर चारों तजियादार मिट्टी दफनाने कर्बला तजिया नही ले जाने का फैसला किए है. यद्यपि कि पूजा समितियों के लोगों ने कहा कि अगर वह लोग ताजिया लेकर आते तो हम लोग पिछले साल की ही तरह इस साल भी उनका सहयोग करते हुए ताजिया सुरक्षित आगे तक पहुंचाने में हाथ बंटाने के लिये तैयार थे. जबकि ताजियेदारों का आरोप था कि रात में रास्तों से झालर, गेट, तिरपाल व सजावट हटाया ही नहीं गया. जिसके चलते रात में मिलान नहीं हो पाया. ऐसे में हम लोग कर्बला तक सिर्फ़ मिट्टी ही ले जाने का निर्णय लिए हैं. इस बाबत एसएचओ अतुल कुमार राय ने कहा कि चारों तजियादार कल दिन में ही आकर लिखित दिए है कि हम अपना तजिया नही ले जाएंगे. बल्कि तजिया चौक का मिट्टी लेजाकर दफ़नाएँगे, और ऐसा ही किए भी. इस बार रानीगंज व आसपास एक अजीब सी गम्भीर खामोशी महसूस की जा रही है.

अकीदत से मनाया गया मातमी पर्व मुहर्रम
बैरिया कस्बे में  मुहर्रम का त्यौहार अकीदत से मनाया गया. पुलिस व प्रशासन के मुस्तैदी के चलते पूर्व की भांति इस वर्ष भी कही कोई अप्रिय घटना नही हुई. चांदपुर, सोनबरसा, बैरिया सहित दर्जनों गांवों को मुस्लिम समुदाय के लोगों ने ताजिया जुलूस निकाला. जिसमें बड़ी संख्या में हिंदुओं ने भी भागीदारी की. ताजिया जुलूसों के साथ चलने वाले युवकों ने तरह तरह के  करतब दिखाए. बैरिया क्षेत्र के ताजियों को पांडेय जी के शिवाला के बगल में स्थित मैदान में मिलान कराया गया. उसके बाद एनएच 31 के किनारे पश्चिम टोला के निकट कई कर्बला  में दफन किया गया.

Tags: बैरिया रानीगंज

Post navigation

Previous: श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाया गया असत्य पर सत्य के विजय का पर्व
Next: ई-रिक्शा पलटा तीन घायल, दो गम्भीर 

ये भी पढ़ें

Sikandarpur Andhi Barish
  • जिला जवार
  • सिकंदरपुर

बारिश और आंधी से जनजीवन अस्त-व्यस्त, जगह-जगह पेड़ व बिजली के खंभे गिरने से विद्युत सप्लाई प्रभावित

General Desk 26 September, 2026
sp leader ram govind chowdhary
  • जिला जवार
  • सिकंदरपुर

रामगोविंद चौधरी के निधन पर बोले विधायक ‘हमने अपना अभिभावक खो दिया, समाजवाद की अपूरणीय क्षति’

General Desk 26 September, 2026
choukia nagara accident
  • Accident
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

डंपर की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल के लिए रेफर

General Desk 26 September, 2026

Recent Posts

  • बारिश और आंधी से जनजीवन अस्त-व्यस्त, जगह-जगह पेड़ व बिजली के खंभे गिरने से विद्युत सप्लाई प्रभावित
  • रामगोविंद चौधरी के निधन पर बोले विधायक ‘हमने अपना अभिभावक खो दिया, समाजवाद की अपूरणीय क्षति’
  • डंपर की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल के लिए रेफर
  • पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी को श्रद्धांजलि, जानिए दो साल जेल से 8 बार विधायक चुने जाने की कहानी
  • बलिया के बड़े समाजवादी चेहरे रामगोविंद चौधरी नहीं रहे, चुनाव से पहले सपा को बहुत बड़ा झटका
  • करीब एक दर्जन बकाएदारों के बिजली कनेक्शन काटे गए, सघन चेकिंग अभियान में  50 हजार रुपये वसूले
  • Ballia-सात दिन के पूजन-अर्चन के बाद गणपति प्रतिमा का विसर्जन
  • ‘नमामि भारतम्-वंदे भारत’ कार्यक्रम में वंदे मातरम् का सामूहिक गायन
  • डैंपनर भी नहीं रोक पाया सरयू की धार, अब घरों पर मंडरा रहा कटान का खतरा
  • बांसडीह में सपा का शक्ति प्रदर्शन, नए जिलाध्यक्ष सुनील मौर्य के स्वागत में रैली जैसा माहौल
  • नए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने बताईं प्रशासन की प्राथमिकताएं, गरीबों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर विशेष जोर
  • बांसडीह कस्बे में हाईटेक इंतजाम, एडवांस वर्टिकल बुलेट कैमरे और हाईमास्ट लाइट से सुरक्षा होगी पुख्ता
  • नहर में मिला पांच दिन से लापता ई-रिक्शा चालक का शव
  • रात में घर से निकले निकले 70 वर्षीय वृद्ध अंधेरे में पोखरे में गिरे, सुबह मिला शव
  • बलिया के नए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने संभाली कमान, विदाई समारोह में मंगला प्रसाद सिंह को दी गईं शुभकामनाएं
  • सरयू का घटता पानी कर रहा तेज कटान… सुल्तानपुर पोखरा में आबादी से चंद कदम दूर नदी
  • बलिया के पहले विधायक पं. राम अनन्त पाण्डेय की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि, नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत
  • पुलिस ने महंगे कैमरा लूटने वाले गिरोह को दबोचा, फोटोग्राफी बुकिंग के बहाने बुलाते थे और लूट लेते थे
  • धूमधाम से निकला महावीरी झंडा जुलूस, दिखा आस्था, रोमांच और भाईचारे का संगम
  • स्नातकोत्तर महाविद्यालय बांसडीह में राष्ट्रीय संगोष्ठी, विषय विशेषज्ञों के साथ विधायक केतकी सिंह ने भी रखे विचार
  • कटान में खेत और घर गंवाने वाले किसानों को सरकार की तरफ से दिया गया मुआवजा
  • Bansdih: लड़की के फोटो का इस्तेमाल कर AI से अश्लील वीडियो बनाने, वायरल करने का आरोप, युवक पर केस
  • Bansdih: मनचलों ने बाइक से कॉलेज जाने वाली युवती को टक्कर मार कर गंभीर रूप से घायल किया, कई दिन से कर रहे थे पीछा
  • Bansdih: पुरानी रंजिश में घर में घुस कर मारपीट, 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
  • तलवार के एक वार से पत्थर काटने वाले वीर लोरिक की शौर्य गाथाएं होंगी संरक्षित, 4.97 करोड़ की लागत से बन रहा सभागार

You may have missed

Sikandarpur Andhi Barish
  • जिला जवार
  • सिकंदरपुर

बारिश और आंधी से जनजीवन अस्त-व्यस्त, जगह-जगह पेड़ व बिजली के खंभे गिरने से विद्युत सप्लाई प्रभावित

General Desk 26 September, 2026
sp leader ram govind chowdhary
  • जिला जवार
  • सिकंदरपुर

रामगोविंद चौधरी के निधन पर बोले विधायक ‘हमने अपना अभिभावक खो दिया, समाजवाद की अपूरणीय क्षति’

General Desk 26 September, 2026
choukia nagara accident
  • Accident
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

डंपर की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल के लिए रेफर

General Desk 26 September, 2026
Ramgovind chaudhary
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • बांसडीह
  • राजनीति
  • सिकंदरपुर

पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी को श्रद्धांजलि, जानिए दो साल जेल से 8 बार विधायक चुने जाने की कहानी

General Desk 26 September, 2026

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.