Skip to content
26 October, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia Live | Hindi News, India & World News

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

IMG_2456
https://youtu.be/NbuRlLVVtG0?si=jSohAK1hkRlbjnql
https://youtu.be/u-hTDfCu66I?si=-zshHn9S3G0_F2bx
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • जिला जवार
  • अन्तिम पायदान पर खडे़ व्यक्ति को समाज की मुख्य धारा से जोड़ना ही उद्देश्य  
  • जिला जवार

अन्तिम पायदान पर खडे़ व्यक्ति को समाज की मुख्य धारा से जोड़ना ही उद्देश्य  

उपेन्द्र तिवारी ने पं0 दीनदयाल उपाध्याय के जीवन, दर्शन उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला. कहा कि उनका लक्ष्य था अन्त्योदय यानि समाज के अन्तिम पायदान पर खडे़ व्यक्ति को समाज की मुख्य धारा से जोड़ने का, और उसके लिए उन्होंने प्रण किया और गरीब के चेहरे पर मुस्कान लाने वाले पथ पर चले. कहा
General Desk 24 September, 2017 1 minute read

बलिया। पं0 दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के अवसर पर रविवार को बापू भवन टाउन हाल में अन्त्योदय मेला व प्रदर्शनी का आयोजन किया गया. अन्त्योदय मेला व प्रदर्शनी का उदघाटन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) उपेन्द्र तिवारी ने फीटा काटकर व दीप प्रज्ज्वलित कर तथा पं0 दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर मल्यार्पण कर किया. इस अवसर पर आयोजित समारोह को सम्बोधित करते हुए उपेन्द्र तिवारी ने पं0 दीनदयाल उपाध्याय के जीवन, दर्शन उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला. कहा कि उनका लक्ष्य था अन्त्योदय यानि समाज के अन्तिम पायदान पर खडे़ व्यक्ति को समाज की मुख्य धारा से जोड़ने का, और उसके लिए उन्होंने प्रण किया और गरीब के चेहरे पर मुस्कान लाने वाले पथ पर चले. कहा कि पं0 दीनदयाल जनसंघ के अध्यक्ष रहे. पत्रकारिता व लेखन के माध्यम से उन्होंने सामाजिक समरसता लाने व गरीबो की मदद करने का कार्य किया. पं0 दीनदयाल उपाध्याय का पूरा जीवन ही एक सन्देश है. एकात्म मानवाद के प्रणेता पं0 दीनदयाल उपाध्याय की मूल भावना यही है कि जब तक समाज के आखिरी छोर पर खडे व्यक्ति के चेहरे पर मुस्कान नही आयेगी तब तक देश मजबूत नही होगा. उन्होंने कहा कि पं0 दीनदयाल उपाध्यय के विचारों को जन-जन तक पहुचाने व उन्हें आत्मसात करने की आवश्यकता है, और इस दिशा में केन्द्र व प्रदेश की सरकार कार्य कर रही है. पं0 दीनदयाल उपाध्याय के सपनों का भारत बनाने के लिए सरकार पूरी प्रतिबध्ता के साथ कार्य कर रही है. पं0 दीनदयाल उपाध्याय के विचारों को जन-जन तक पहुचाने व सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी जन-जन को दिये जाने के उददेश्य से पूरे प्रदेश में अन्त्योदय मेला व प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है. ताकि मेले से अधिक से अधिक लोग सरकार की योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का लोग भरपूर लाभ उठा सके. बलिया की क्रान्ति भूमि, इस जनपद का आजादी के आन्दोलन में किये गये योगदान व शहीद रामप्रवेश यादव व बृजेन्द्र बहादुर सिंह की शहादत को नमन करते हुए उन्होंने कहा कि बलिया हमेशा अन्याय, अत्याचार के खिलाफ लड़ाई लडने में अग्रिम पंक्ति में रहा है. उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार को हमे समूल नष्ट करना है. मोदी व योगी सरकार के कार्यकाल की चर्चा करते हुए उन्होंने स्वच्छ भारत मिशन, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) फसल ऋण मोचन योजना पर विस्तार से प्रकाश डाला. कहा कि सरकार संकल्प पत्र में किये गये वादों को पूरा कर प्रदेश को प्रगति के पथ पर आगे ले जाने का कार्य कर रही है. कहा कि संकल्प की सिद्धि की ओर चलने में सभी लोग सरकार का सहयोग प्रदान करे। कहा कि स्वच्छता से स्वस्थ्य भारत का निर्माण होगा. कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष श्री विनोद शंकर दूबे ने पं0 दीनदयाल उपाध्याय के जीवन दर्शन पर प्रकाश डाला. जिलाधिकारी सुरेन्द्र विक्रम ने कहा कि बलिया के दो सपूत अभी हाल ही में देश सेवा में शहीद हुए है. शहीदों के परिवारों को 25-25 लाख की सहायता राशि तत्काल दे दी गयी है. कहा कि बलिया के विकास के लिए सभी अधिकारी/कर्मचारी पूरी क्षमता के साथ कार्य कर रहे है. कहा कि बलिया में सोशल सेक्टर की योजनाओं, ग्रामीण आजीविका मिशन, खेल कूद व पर्यटन के क्षेत्र में कार्य करने की बहुत गुन्जाइस है. सुरहा ताल को पर्यटन के रूप में और अधिक विकसित करने की आवश्यकता है.  इस अवसर पर प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र भी राज्य मंत्री द्वारा वितरित किये गये. सूचना विभाग के माध्यम से सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया व पं0 दीनदयाल उपाध्याय के जीवन दर्शन पर प्रदर्शनी लगायी गयी व प्रचार साहित्य का वितरण किया गया. संचालन अतुल तिवारी ने किया तथा अपर जिलाधिकारी ने आभार व्यक्त किया इस अवसर पर नगर मजिस्ट्रेट मनोज कुमार पाण्डेय, जिला विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक डीआरडीए सहित अन्य विभागों के अधिकारी व जन प्रतिनिधि उपस्थित थे.  

इस अवसर पर कृषि, कृषि रक्षा, दुग्धसंघ, खादी एवं ग्रामोद्योग, पंचायती राज, दिव्याग जन सशक्तीकरण विभाग, पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, उद्यान विभाग, मत्स्य विभाग, महिला कल्याण, बाल विकास परियोजना, स्वास्थ्य विभाग, पशुपालन, बेसिक शिक्षा, वन विभाग, श्रम विभाग, बचत विभाग, कौशल विकास मिशन सहित विभिन्न विभागों की प्रदर्शनी/स्टाल लगायी गयी।

Post navigation

Previous: एबीवीपी व हियुवा कार्यकर्ताओं ने ममता बनर्जी का पुतला जलाया
Next: पूरी रात गीतों का आनन्द लेते रहे श्रोता

ये भी पढ़ें

Tullu Pump Death
  • जिला जवार
  • बांसडीह

टुल्लू पंप से पानी भरते समय करंट की चपेट में आया युवक, मौत

General Desk 25 October, 2026
Paryavaran Rally Ballia
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

पर्यावरण संरक्षण का संदेश लेकर पहुंची अंतरराष्ट्रीय साइकिल यात्रा, बेल्थरारोड में स्वागत हुआ

General Desk 24 October, 2026
Belthra Samadhan Diwas
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

थाना समाधान दिवस में उभांव थाना परिसर में सुनी गईं जन शिकायतें

General Desk 24 October, 2026

Recent Posts

  • चंबल की धरती पर सिनेमा का वैश्विक संगम, देश-विदेश की 30 से अधिक फिल्मों का प्रदर्शन
  • टुल्लू पंप से पानी भरते समय करंट की चपेट में आया युवक, मौत
  • पर्यावरण संरक्षण का संदेश लेकर पहुंची अंतरराष्ट्रीय साइकिल यात्रा, बेल्थरारोड में स्वागत हुआ
  • थाना समाधान दिवस में उभांव थाना परिसर में सुनी गईं जन शिकायतें
  • सपा सांसद बोले – बाढ़ रोकने के लिए जो 17 ठोकर बनाए गए वही महाराजपुर के लिए ‘काल’ बन गए
  • नए मतदाताओं और अन्य पात्र नागरिकों के नाम वोटर लिस्ट में जोड़ने के लिए चला विशेष अभियान
  • एक दिन के लिए घर से बाहर गए पति-पत्नी, चोरों ने ताला तोड़ लाखों के गहने और नकदी चुराए
  • मंदिर के पास महिलाओं पर फब्तियां कसने और अश्लील गाना गाने के आरोप में युवक पकड़ा गया
  • शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन में शिक्षकों ने दिखाया उत्साह वहीं स्नातक के लिए कम वोटिंग
  • Ballia-बारिश और बाढ़ से फसल तबाह हुई थी, खाते में पहुंची मुआवजे की रकम
  • सरयू की प्रचंड लहरों के आगे बेमानी साबित हो रहे कटानरोधी प्रयास, महाराजपुर गांव में मुश्किलें जारी
  • पिता ने बेटे और बैंककर्मियों पर लगाया धोखाधड़ी का आरोप, कहा बैंक खाते से बिना जानकारी निकाल लिए 1.53 लाख
  • शिक्षक और स्नातक एमएलसी चुनाव के लिए चार केंद्रों पर होगा मतदान, 5357 मतदाता देंगे वोट
  • पांच दशक पहले शिक्षा की अलख जगाने वाले स्व. मोहन सिंह को जयंती पर किया नमन
  • मधुबन ढाला के पास अनियंत्रित होकर बाइक गड्ढे में पलटी, युवक घायल
  • तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से रेलवे क्रॉसिंग का बैरियर टूटा, आधे घंटे तक मची रही अफरा-तफरी
  • Civic Nonsense: स्पीकर फ़ोन के इस्तेमाल पर दक्षिण रेलवे की अच्छी पहल
  • एमएलसी चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी ने भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप
  • हत्या की कोशिश के वॉन्टेड आरोपी को रसड़ा पुलिस ने किया गिरफ्तार, महिला पर किया था हमला
  • महानवमी पर पूजा-अर्चना और कन्या पूजन, मंदिरों में उमड़ी भीड़
  • प्लॉट पर बाउंड्री निर्माण को लेकर विवाद, सभासद समेत सात लोगों पर केस
  • जुआ खेलते पकड़े गए 9 लोग, पुलिस ने दो लाख से अधिक की नकदी बरामद की
  • क्षेत्र पंचायत कार्यालय के पास प्रेरणा कैंटीन की शुरुआत, महिलाओं के हाथ में संचालन, होंगी आत्मनिर्भर
  • नवरात्रि और विजयदशमी पर डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने दीं शुभकामनाएं, कहा बनाए रखें आपसी सौहार्द
  • भीड़भाड़ वाली जगहों पर महिलाएं कैसे रहें सुरक्षित? मिशन शक्ति अभियान 6.0 के तहत किया गया जागरूक

You may have missed

chambal film Festival 17th
  • देश दुनिया
  • स्क्रीन TASTE

चंबल की धरती पर सिनेमा का वैश्विक संगम, देश-विदेश की 30 से अधिक फिल्मों का प्रदर्शन

General Desk 25 October, 2026
Tullu Pump Death
  • जिला जवार
  • बांसडीह

टुल्लू पंप से पानी भरते समय करंट की चपेट में आया युवक, मौत

General Desk 25 October, 2026
Paryavaran Rally Ballia
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

पर्यावरण संरक्षण का संदेश लेकर पहुंची अंतरराष्ट्रीय साइकिल यात्रा, बेल्थरारोड में स्वागत हुआ

General Desk 24 October, 2026
Belthra Samadhan Diwas
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

थाना समाधान दिवस में उभांव थाना परिसर में सुनी गईं जन शिकायतें

General Desk 24 October, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.