Skip to content
20 October, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia Live | Hindi News, India & World News

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

IMG_2456
https://youtu.be/NbuRlLVVtG0?si=jSohAK1hkRlbjnql
https://youtu.be/u-hTDfCu66I?si=-zshHn9S3G0_F2bx
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • गोरखपुर में दबोचे गए रागिनी के हत्यारोपी, अन्य की तलाश में दबिश
  • जिला जवार
  • ब्रेकिंग न्यूज

गोरखपुर में दबोचे गए रागिनी के हत्यारोपी, अन्य की तलाश में दबिश

स्कूल जा रही 12वीं की छात्रा रागिनी की सरेराह हत्या करने के दो आरोपियों को पुलिस ने बुधवार को जेल भेज दिया. दोनों को गोरखपुर से दबोचने के बाद कोर्ट में पेश किया गया.
News Desk 10 August, 2017 1 minute read

बलिया। स्कूल जा रही 12वीं की छात्रा रागिनी की सरेराह हत्या करने के दो आरोपियों को पुलिस ने बुधवार को जेल भेज दिया. दोनों को गोरखपुर से दबोचने के बाद कोर्ट में पेश किया गया. मुख्य आरोपी के पिता और प्रधान समेत तीन अन्य आरोपित अब भी पुलिस की पकड़ से दूर हैं. उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है. एसपी सुजाता सिंह ने सभी आरोपितों के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) के तहत कार्रवाई करने की बात कही है. उधर, मंगलवार की देर रात रागिनी का शहर से सटे महावीर घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया. मुखाग्नि पिता जितेन्द्र दूबे ने दी.

इसे भी पढ़ें – बजहा गांव में पढ़ने जा रही छात्रा की चाकू मार कर हत्या

बांसडीह रोड थाना क्षेत्र के बजहां गांव से स्कूल जा रही छात्रा की सनसनीखेज हत्या में आरोपित दो हत्यारोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस की माने तो पूछताछ में हत्यारोपियों ने प्रेम व बेवफाई में हत्या की बात कही है. हालांकि यह थ्योरी गले से नीचे नहीं उतर रही है. कारण, रागिनी की मौत के बाद उसके साथ हुए जुल्म की दास्तां भी सामने आ रही है. परिवारीजनों की मानें तो स्नान करते वक्त छुपकर प्रधान पुत्र ने रागिनी का आपत्तिजनक वीडियो बना लिया था. जिसे दिखाकर उसे ब्लैकमेल करता था. हर कुछ दिन पर पैसा मांगता था. वह उससे अब तक चार हजार रुपये ले भी चुका था. सोमवार की रात को दोस्तों के साथ आकर वह उससे फिर पैसा मांग रहा था.

इधर, दिनदहाड़े घटना को अंजाम दिए जाने से पूरा गांव सन्न है. घटना को देखते हुए पीड़ित के घर को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है. ग्रामीणों की मानें तो आरोपी दबंग प्रवृत्ति का है तथा अपने दोस्तों के साथ आए दिन विद्यालय आने-जाने वाली छात्राओं पर छींटाकशी करता था. कोई मना करता था तो उसके घर जाकर उसे धमकाया करता था.

बजहां गांव निवासी रागिनी दुबे (17) मंगलवार को अपनी छोटी बहन के साथ स्कूल जा रही थी.  तभी गांव के मनचलों ने रागिनी की चाकू से गला रेत कर सरेआम हत्या कर दिया. मृतका के पिता की तहरीर पर बांसडीहरोड पुलिस ने धारा 147/ 148/ 302/ 354/ 506 भादवि का अभियोग पंजीकृत करने के साथ ही अन्य हत्यारोपितों प्रधान कृपाशंकर तिवारी, भतीजा सोनू तिवारी, नीरज तिवारी की गिरफ्तारी का प्रयास तेज कर दिया.

एसपी सुजाता सिंह ने स्वाट टीम को भी लगा दिया. थानाध्यक्ष व स्वाट टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी प्रिन्स उर्फ आदित्य तिवारी पुत्र कृपाशंकर तिवारी तथा उसके साथी राजू यादव पुत्र रामचन्द्र यादव को गिरफ्तार कर लिया. शेष तीन आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमों का गठन किया गया है. वैसे रागिनी हत्याकांड में जिला पुलिस ने मुख्य हत्यारोपी को महज आठ घण्टे में गिरफ्तार कर भले ही अपनी पीठ थपथपा रही हो, मगर हर थानों में छेड़छाड़ की आ रही शिकायतों के निस्तारण की जगह खानापूर्ति करने के दाग नहीं धूल सकते. मृतका रागिनी हत्यारोपी द्वारा कई माह से छेड़छाड़ से परेशान थी.

बताया जा रहा है कि वह स्कूल जाने से भी कतराने लगी थी. उसके परिजनों ने सम्बंधित थाने में शिकायत भी की थी, पर पुलिस ने शिकायत को हल्के में लिया. उल्टे अब बलिया पुलिस अपने ट्वीटर हैंडल पर यह सफाई दे रही है कि संकोच वश पुलिस को कभी सूचना ही नहीं दी गई. इसका नतीजा यहै है कि छात्रा की निर्मम हत्या कर दी गई. वही, हत्या के 24 घण्टे बाद एसपी सुजाता सिंह पीड़ित परिवार से मिलकर संवेदना प्रकट करते हुए न्याय का भरोसा दिलायी. उधर, रागिनी हत्याकांड में बैरिया से भाजपा विधायक सुरेंद्र नाथ सिंह ने एसपी पर संवेदनहीन व अपराधों पर अंकुश लगा पाने में असमर्थ अफसर होने का आरोप लगाया है.

इसी क्रम में छात्रों एवं समाजसेवियों ने शहीद चौक पर रागिनी की हत्या पर कैंडिल जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित किया. साथ ही दोषियों को फांसी की सजा देने की मांग की. इससे इतर सोशल मीडिया पर भी रागिनी हत्याकांड छाया रहा. उधर, शहीद चौक में श्रद्धांजलि सभा में रूपेश चौबे, पूनम पाण्डेय, सौरभ पाठक, मिंटू पाण्डेय, सागर सिंह राहुल, अवनीश सिंह, अमित सिंह, दीपक तिवारी, विवेक, कुलवर्धन ओझा, कन्हैया अग्रवाल, मोनू पाण्डेय, अतुल, अमन तिवारी, हर्षित दूबे, रिंकूलाल, सोनू पाण्डेय, मनन दूबे, आशुतोष ओझा, रवि सोनी, अचिंत्य, रानू पाठक, शुभम सिंह, विक्रम मिश्र, राणा सिंह, हर्षित तिवारी, मनीष पाण्डेय आदि मौजूद रहे.

Tags: बांसडीहरोड रागिनी हत्याकांड

Post navigation

Previous: मुठभेड़ में पुलिस के हत्थे चढ़े चार इनामी समेत पांच बदमाश
Next: बलिया/बनारस LIVE न्यूज अपडेट – आज की खबरें अभी पढ़ें, सिर्फ 1 मिनट में

ये भी पढ़ें

Rasra murder case arrest
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • रसड़ा

हत्या की कोशिश के वॉन्टेड आरोपी को रसड़ा पुलिस ने किया गिरफ्तार, महिला पर किया था हमला

General Desk 19 October, 2026
Belthra Kanya poojan
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

महानवमी पर पूजा-अर्चना और कन्या पूजन, मंदिरों में उमड़ी भीड़

General Desk 19 October, 2026
Boundry Dispute Bansdih
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

प्लॉट पर बाउंड्री निर्माण को लेकर विवाद, सभासद समेत सात लोगों पर केस

General Desk 19 October, 2026

Recent Posts

  • हत्या की कोशिश के वॉन्टेड आरोपी को रसड़ा पुलिस ने किया गिरफ्तार, महिला पर किया था हमला
  • महानवमी पर पूजा-अर्चना और कन्या पूजन, मंदिरों में उमड़ी भीड़
  • प्लॉट पर बाउंड्री निर्माण को लेकर विवाद, सभासद समेत सात लोगों पर केस
  • जुआ खेलते पकड़े गए 9 लोग, पुलिस ने दो लाख से अधिक की नकदी बरामद की
  • क्षेत्र पंचायत कार्यालय के पास प्रेरणा कैंटीन की शुरुआत, महिलाओं के हाथ में संचालन, होंगी आत्मनिर्भर
  • नवरात्रि और विजयदशमी पर डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने दीं शुभकामनाएं, कहा बनाए रखें आपसी सौहार्द
  • भीड़भाड़ वाली जगहों पर महिलाएं कैसे रहें सुरक्षित? मिशन शक्ति अभियान 6.0 के तहत किया गया जागरूक
  • मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का मौका, 12 नवंबर से शुरू होंगे दावे-आपत्तियां
  • दुर्गा मंदिर के स्थापना दिवस पर 151 महिलाओं का सम्मान
  • सरयू के कटान से प्रभावित गांवों के लोग बांसडीह तहसील का करेंगे घेराव, कई बैठकों के बाद आंदोलन का ऐलान
  • देवरिया-बलिया सीमा पर पुल से किशोर ने सरयू नदी में लगाई छलांग, परिजनों की डांट से नाराज था
  • संपूर्ण समाधान दिवस में नौ महिलाओं की शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण
  • दादा के नाम पर पौत्र ने गांव के सरकारी स्कूल में दी स्मार्ट क्लास रूम की सुविधा
  • डीएम बलिया का सख्त निर्देश, सुबह 10 बजे हर हाल में कार्यालय पहुंचें अधिकारी
  • बांसडीह क्षेत्र के गांव के पोखरे में मगरमच्छ देखे जाने की खबर से सनसनी, निगरानी बढ़ाई गई
  • बलिया की बेटी का चयन उत्तर प्रदेश अंडर 19 कबड्डी टीम में, नेशनल चैंपियनशिप खेलेगी
  • सिकंदरपुर में पकड़ा गया 22 लाख का गांजा, गाजीपुर की पुलिस टीम ने की कार्रवाई
  • बांसडीह क्षेत्र में युवक पर बाइक सवार हमलावरों ने चाकू और डंडे से किया हमला
  • घर से लापता पांच वर्षीय बच्ची का शव कुएं में मिला, पुलिस जांच में जुटी
  • भोजपुरी की नई फिल्म ‘घर का बंटवारा’ यूट्यूब चैनल पर हुई रिलीज, घर बैठे उठाएं आनंद
  • दिव्या मित्तल की सियासत में एंट्री: AK और PK से कितनी अलग हैं DM मैडम
  • बलिया में किसानों से धान खरीद के लिए इस बार बनेंगे 100 क्रय केंद्र, इस दिन से खरीदारी होगी
  • सरयू का रौद्र रूप जारी, महाराजपुर के नाहरछपरा टोले में तेज कटान, आबादी के बेहद करीब पहुंची धारा
  • दिव्यांग युवक के घर जाकर पूर्व विधायक ने भेंट की ट्राई साइकिल
  • भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के बलिया जिलाध्यक्ष बने संजीव कुमार वर्मा, 2027 के लिए महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

You may have missed

Rasra murder case arrest
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • रसड़ा

हत्या की कोशिश के वॉन्टेड आरोपी को रसड़ा पुलिस ने किया गिरफ्तार, महिला पर किया था हमला

General Desk 19 October, 2026
Belthra Kanya poojan
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

महानवमी पर पूजा-अर्चना और कन्या पूजन, मंदिरों में उमड़ी भीड़

General Desk 19 October, 2026
Boundry Dispute Bansdih
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

प्लॉट पर बाउंड्री निर्माण को लेकर विवाद, सभासद समेत सात लोगों पर केस

General Desk 19 October, 2026
Ballia Jua Arrest
  • Campus रिपोर्ट
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • रसड़ा

जुआ खेलते पकड़े गए 9 लोग, पुलिस ने दो लाख से अधिक की नकदी बरामद की

General Desk 19 October, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.