Skip to content
21 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Since 2012. Still here. Ballia LIVE

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • वज्रपात में तीन की मौत, तीन झुलसे
  • जिला जवार
  • ब्रेकिंग न्यूज

वज्रपात में तीन की मौत, तीन झुलसे

बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के सारंगपुर गांव के दियारे में आकाशीय बिजली की चपेट में आए किशोर ने दम तोड़ दिया और तीन अन्य झुलस गए. मनियर थाना क्षेत्र के मुड़ियारी गांव में एक अधेड़ महिला व उभांव थाना क्षेत्र के कुर्हा तेतरा गांव में एक युवक की वज्रपात में मौत हो गई. 
News Desk 9 July, 2017
MANIYAR_1

बांसडीह/बिल्थरारोड (बलिया)।  बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के सारंगपुर गांव के दियारे में आकाशीय बिजली की चपेट में आए किशोर ने दम तोड़ दिया और तीन अन्य झुलस गए. मनियर थाना क्षेत्र के मुड़ियारी गांव में एक अधेड़ महिला व उभांव थाना क्षेत्र के कुर्हा तेतरा गांव में एक युवक की वज्रपात में मौत हो गई.

बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के सारंगपुर गांव के दियारे में भैस चरा रहे तीन लोग आकाशीय बिजली की चपेट में आकर झुलस गए, जबकि एक व्यक्ति की मौत हो गई. तेज बारिश के दौरान आकाशीय बिजली की चपेट में आने से सारंगपुर निवासी सोनू यादव (17 साल) पुत्र वीरबहादुर की मौत हो गई. वहीं तीन लोग लालचंद यादव (50), शिवसागर (60), उपेंद्र (18) झुलस गए, जबकि सुरेन्द्र की एक भैंस ने दम तोड़ दिया. इस हादसे में झुलसे सभी लोगों को ग्रामीणों ने सीएचसी पहुंचाया, वहां के डॉक्टरों ने लालचंद व उपेंद्र की हालत गंभीर होने के चलते जिला अस्पताल रेफर कर दिया. ये सभी लोग दियारा क्षेत्र में मवेशी चराने के लिए गए थे. इसी दौरान अचानक तेज बारिश होने लगी व आकाशीय बिजली चमकने लगी. ये लोग इधर उधर भागने लगे. फिर भी आकाशीय बिजली ने अपनी चपेटे में ले लिया. घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मौके पर पहुँच कर आवश्यक कार्रवाई किए.

उधर, मनियर थाना क्षेत्र के मुड़ियारी गाँव मे अपराह्न 2.30 बजे अचानक घर में काम काज निबटा रही राधिका (55 साल) की आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गई. हादसे के वक्त राधिका घर पर अकेली थी. सूचना मिलते ही परिजनों  के होश उड़ गए. आनन फानन में उसे अस्पताल पहुँचाया गया. वहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इसकी सूचना  किसी ने बांसडीह के तहसीलदार लालबाबू दुबे  व मनियर थाने को दी. मौके पर पहुंचे तहसीलदार व लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष निर्भय नारायण सिंह, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि शम्भू नाथ सिंह ने परिजनों को ढांढस बढ़ाते हुए हर सम्भव मदद का भरोसा दिया.

इसी क्रम में बिल्थरारोड प्रतिनिधि के मुताबिक उभांव थाना क्षेत्र के कुर्हा तेतरा गांव में रविवार सुबह शौच करने गए मनोज कन्नौजिया (40) आकाशीय बिजली की चपेट में आ गए. ग्रामीणों ने उसे तत्काल सीयर सीएचसी में भर्ती करवाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. सूचना मिलते ही नायब तहसीलदार चंद्रभूषण प्रताप आदि ने पहुंच कर जायजा लिया. मनोज अपने घर के इकलौते कमाऊ सदस्य थे. इस हादसे से पूरे परिवार में कोहराम की स्थिति है. उनके आश्रितों में दो पुत्र व दो पुत्रियां हैं.

Tags: बांसडीह बिल्थरारोड मनियर मुड़ियारी वज्रपात सारंगपुर सीएचसी सीयर

Post navigation

Previous: बड़सरी में बाइक सवारों ने कोेटदार के पति को मारी गोली, गंभीर हालत में वाराणसी रेफऱ
Next: पंचतत्व में विलीन हुईं देवमुनि देवी

ये भी पढ़ें

Pushkar Mishra SDM Bansdih
  • जिला जवार
  • बांसडीह

करंट से हुई मौत मामले में मुआवजे की रिपोर्ट को लेकर लेखपाल और कानूनगो को नोटिस

General Desk 21 September, 2026
Sikandarpur Bijli Protest
  • जिला जवार
  • सिकंदरपुर

अघोषित बिजली कटौती को लेकर भड़का आक्रोश, 5 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी

General Desk 21 September, 2026
Sear CHC
  • Accident
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-नीलगाय से टकराए बाइक सवार, एक युवक की हालत गंभीर

General Desk 20 September, 2026

Recent Posts

  • करंट से हुई मौत मामले में मुआवजे की रिपोर्ट को लेकर लेखपाल और कानूनगो को नोटिस
  • अघोषित बिजली कटौती को लेकर भड़का आक्रोश, 5 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी
  • Ballia-नीलगाय से टकराए बाइक सवार, एक युवक की हालत गंभीर
  • Ballia-बर्थडे पार्टी में फोटोग्राफी के नाम पर बुलाकर बदमाशों ने कैमरा और बाइक लूटी
  • Ballia-अनियंत्रित कार से बचने के प्रयास में ई-रिक्शा गड्ढे में पलटा, चालक गंभीर रूप से घायल
  • Ballia-ससुराल से लाखों के जेवर और नकदी समेटकर फरार हुई बहू? मायके वालों पर लगाया साजिश का आरोप
  • Ballia: शहीद रामप्रवेश यादव की नौवीं पुण्यतिथि पर पूर्व सांसद, पूर्व विधायक समेत बड़ी संख्या में लोगों ने दी श्रद्धांजलि
  • बलिया के गाय पालकों ने रंगीलो काशी नंदी शो में जीते दो अवार्ड, लाखों रुपए इनाम में मिले
  • Ballia-सरसों के तेल की जगह सत्यानाशी का तेल खाने से हुईं एक ही परिवार के तीन लोगों मौतें, जांच में खुलासा
  • Ballia News:डीएम बलिया और एसपी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनीं जनसमस्याएं, 9 का मौके पर निस्तारण
  • Ballia-बेल्थरारोड में धूमधाम से मनाया गया बाबा गणिनाथ जन्मोत्सव, भव्य शोभायात्रा और सामूहिक हवन में उमड़े लोग
  • महावीरी झंडा जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए एएसपी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक
  • Ballia-राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेल कर लौटीं सोनाडीह की तीन बेटियों का स्टेशन पर हुआ स्वागत
  • Ballia-विवाहिता ने पति से जताया जान का खतरा, फोन कॉल पर तुरंत एक्शन में आई पुलिस
  • Ballia-सरयू की बाढ़ में घर-खेत बहे, अब ठोस व्यवस्था की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
  • Ballia-रसड़ा कोतवाली क्षेत्र में मां-बेटी के मर्डर से सनसनी, पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर जांच शुरू की
  • Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’
  • Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन
  • Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान
  • ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज होने के बाद एडीओ पंचायत को बनाया गया ग्राम पंचायत का प्रशासक
  • Ballia-पिता के हत्यारों से परिवार को खतरा! मुख्यमंत्री से मिलने की मांग पर अड़ी पूर्व सीआरपीएफ जवान की पुत्री
  • Ballia: सृष्टि के शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से की गई पूजा, विशाल भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
  • Ballia-उमेश चौरसिया हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार
  • Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष
  • उमेश हत्याकांड: परिजनों का दाह संस्कार से इनकार, बुलडोजर एक्शन और एनकाउंटर की मांग

You may have missed

Pushkar Mishra SDM Bansdih
  • जिला जवार
  • बांसडीह

करंट से हुई मौत मामले में मुआवजे की रिपोर्ट को लेकर लेखपाल और कानूनगो को नोटिस

General Desk 21 September, 2026
Sikandarpur Bijli Protest
  • जिला जवार
  • सिकंदरपुर

अघोषित बिजली कटौती को लेकर भड़का आक्रोश, 5 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी

General Desk 21 September, 2026
Sear CHC
  • Accident
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-नीलगाय से टकराए बाइक सवार, एक युवक की हालत गंभीर

General Desk 20 September, 2026
Kotwali Bansdih 2025
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-बर्थडे पार्टी में फोटोग्राफी के नाम पर बुलाकर बदमाशों ने कैमरा और बाइक लूटी

General Desk 20 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.