Skip to content
20 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • अपने होनहार मेधा को अंकवारी में भर छोह में अगराया द्वाबा
  • जिला जवार
  • ब्रेकिंग न्यूज

अपने होनहार मेधा को अंकवारी में भर छोह में अगराया द्वाबा

आईएएस चयनित होने के बाद सोमवार को अपने पैतृक गांव पहुचे शशांक शेखर सिंह का द्वाबा मे प्रवेश करते ही युवाओं ने जगह जगह उत्साहित होकर स्वागत किया.
News Desk 26 June, 2017 1 minute read
BAIRIYA_IAS_1

बैरिया (बलिया)। आईएएस चयनित होने के बाद सोमवार को अपने पैतृक गांव पहुचे शशांक शेखर सिंह का द्वाबा मे प्रवेश करते ही युवाओं ने जगह जगह उत्साहित होकर स्वागत किया. कोटवा मोड व सुरेमनपुर में भव्य स्वागत किया गया. उत्साहित युवा बैंड बाजा के साथ पहुंचे इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य लोग भी पहुंच कर इस होनहार सपूत को माला पहनाकर, शुभकामनाएं व आशीर्वाद देकर स्वागत किया. शशांक को खुली गाड़ी में सुरेमनपुर से रानीगंज बाजार लाया गया. कोटवां मोड़ पर पीजी कालेज सुदिष्टपुरी के छात्र नेताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया.

उत्साही युवाओं ने यहा बकायदा मंच सजा कर शशाक को तथा उनके माता-पिता, बहनों व परिवार के सदस्यों का अभिनन्दन किया और उनसे चंद बाते बताने का अनुरोध किया. इस मौके पर शशांक शेखर ने कहा कि जीवन में हरेक को एक सपना देखना चाहिए तथा उस सपने को साकार करने के लिये पूरी निष्ठा से परिश्रम करना चाहिये. उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र के लोगों से जो स्नेह व आशीर्वाद मुझे मिला उसके लिये मैं सभी का आभारी हूँ. शशांक रानीगंज बाजार स्थित श्री योगी बाबा, स्वामी जी महाराज बाबा कि समाधि पर भी गये. जहा उन्होंने अपने परिवार के सदस्यों के साथ पूजन अर्चन किया.

गौरतलब है कि द्वाबा क्षेत्र के गोन्हियाछपरा गाँव निवासी शशांक शेखर सिंह पुत्र  दिनेश सिंह वर्ष 2016 की आईएएस परीक्षा में शामिल होकर 306 वां रैंक प्राप्त किया है. शशांक की प्राथमिक शिक्षा गाँव के ही प्राथमिक पाठशाला गोन्हियाछपरा में हुई थी. उसके बाद मिडिल दिल्ली से और हाई स्कूल व इंटर मीडिएट बाम्बे के मानव भारती इंडिया इंटर नेशनल स्कूल से वर्ष 2006 हाई स्कुल में 90.02 प्रतिशत व वर्ष 2008 में इंटर में 85 प्रतिशत अंक प्राप्त किये. वर्ष 2012 में दिल्ली कालेज आफ इंजीनियरिंग दिल्ली से सिविल ट्रेड से बीटेक की परीक्षा 80 प्रतिशत अंको से उत्तीर्ण की.

वर्ष 2014 में दिल्ली प्रद्योगिकी विश्वविद्यालय दिल्ली से एमटेक की परीक्षा 76 प्रतिशत अंकों से उत्तीर्ण किया. अभी भी भूमिगत जल आर्सेनिक निवारण विषय पर पीएचडी करते हुए भी दिल में आईपीएस होने के ख्वाब लेकर वर्ष 2016 के परीक्षा में शामिल हुए और सफलता हासिल किये. शशांक की माँ गृहणी है और अपने कुल तीन भाई बहनों में शशांक सबसे बडे है.

उनकी बहन श्वेता सिंह जॉब करती है तथा छोटी बहन रानू सिंह दिल्ली से बीटेक कर रही है. पिता वर्तमान समय में उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम इंजीनियर के पद पर कार्यरत है.इनके बाबा व चाचा शिक्षक है. आईएएस में सफल होने के बाद क्षेत्र में पहुचे शशांक को देखने के लिये भारी भीड़ पहुची थी. इस मौके पर पूर्व प्रधान विनोद सिंह, राजेश्वर सिंह, सुनील सिंह, पराहु सिंह, सुरेन्द्र सिंह, अखिलेश्वर सिंह, कुलदीप सिंह रिंकू, सन्तोष सिंह, सुनील सिंह पपू, कन्हैया सिंह, बिनोद सिंह, परवीन सिंह, अमर नाथ फौजदार, अभिषेक सिंह आदि काफी संख्या में युवा व क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे. सबने शशाक व उनके परिवार को शुभकामनाएं दी और इस उपलब्धी के क्षेत्र के युवाओं के लिये प्रेरणादायक बताया.

Tags: बैरिया रानीगंज बाजार सुदिष्टपुरी सुरेमनपुर

Post navigation

Previous: धूमधाम से निकली भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा
Next: मंगलवार को खुले रहेंगे सभी कार्यालय

ये भी पढ़ें

Pashuhari CAse Medical Jaanch
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-सरसों के तेल की जगह सत्यानाशी का तेल खाने से हुईं एक ही परिवार के तीन लोगों मौतें, जांच में खुलासा

General Desk 19 September, 2026
DM Ballia Samadhan Diwas 1
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia News:डीएम बलिया और एसपी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनीं जनसमस्याएं, 9 का मौके पर निस्तारण

General Desk 19 September, 2026
Baba Ganinath Janmotsav 1
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-बेल्थरारोड में धूमधाम से मनाया गया बाबा गणिनाथ जन्मोत्सव, भव्य शोभायात्रा और सामूहिक हवन में उमड़े लोग

General Desk 19 September, 2026

Recent Posts

  • Ballia-सरसों के तेल की जगह सत्यानाशी का तेल खाने से हुईं एक ही परिवार के तीन लोगों मौतें, जांच में खुलासा
  • Ballia News:डीएम बलिया और एसपी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनीं जनसमस्याएं, 9 का मौके पर निस्तारण
  • Ballia-बेल्थरारोड में धूमधाम से मनाया गया बाबा गणिनाथ जन्मोत्सव, भव्य शोभायात्रा और सामूहिक हवन में उमड़े लोग
  • महावीरी झंडा जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए एएसपी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक
  • Ballia-राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेल कर लौटीं सोनाडीह की तीन बेटियों का स्टेशन पर हुआ स्वागत
  • Ballia-विवाहिता ने पति से जताया जान का खतरा, फोन कॉल पर तुरंत एक्शन में आई पुलिस
  • Ballia-सरयू की बाढ़ में घर-खेत बहे, अब ठोस व्यवस्था की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
  • Ballia-रसड़ा कोतवाली क्षेत्र में मां-बेटी के मर्डर से सनसनी, पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर जांच शुरू की
  • Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’
  • Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन
  • Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान
  • ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज होने के बाद एडीओ पंचायत को बनाया गया ग्राम पंचायत का प्रशासक
  • Ballia-पिता के हत्यारों से परिवार को खतरा! मुख्यमंत्री से मिलने की मांग पर अड़ी पूर्व सीआरपीएफ जवान की पुत्री
  • Ballia: सृष्टि के शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से की गई पूजा, विशाल भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
  • Ballia-उमेश चौरसिया हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार
  • Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष
  • उमेश हत्याकांड: परिजनों का दाह संस्कार से इनकार, बुलडोजर एक्शन और एनकाउंटर की मांग
  • Ballia-शौच के लिए गए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सर्पदंश की आशंका
  • Ballia-पूर्व सीआरपीएफ जवान हत्याकांड का 25 हजार का एक इनामी आरोपी अब भी फरार, पुलिस ने मांगा जन-सहयोग
  • Ballia-अमरेश हत्याकांड के मुख्य आरोपी रामकरण सिंह का बलिया सीजेएम कोर्ट में समर्पण, तीन पुलिस टीमों-एसटीएफ को दिया चकमा
  • Ballia-महिला की शिकायत पर अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में तीन लोगों पर केस
  • Ballia-उभांव थाना क्षेत्र में चार दिन में दो हत्याओं से सनसनी, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल
  • Ballia-सीएचसी बांसडीह के एंबुलेंस ड्राइवर की पिटाई, अस्पताल परिसर में ही 5 लोगों ने किया हमला!
  • Ballia-शहीद बिजेंद्र को किया गया नमन, पाकिस्तानी आतंकियों से लोहा लेते दिया था सर्वोच्च बलिदान
  • Ballia-मारपीट में घायल युवक की मौत, 15 दिन पुराने विवाद को लेकर फिर हुआ था झगड़ा

You may have missed

Pashuhari CAse Medical Jaanch
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-सरसों के तेल की जगह सत्यानाशी का तेल खाने से हुईं एक ही परिवार के तीन लोगों मौतें, जांच में खुलासा

General Desk 19 September, 2026
DM Ballia Samadhan Diwas 1
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia News:डीएम बलिया और एसपी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनीं जनसमस्याएं, 9 का मौके पर निस्तारण

General Desk 19 September, 2026
Baba Ganinath Janmotsav 1
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-बेल्थरारोड में धूमधाम से मनाया गया बाबा गणिनाथ जन्मोत्सव, भव्य शोभायात्रा और सामूहिक हवन में उमड़े लोग

General Desk 19 September, 2026
Sear Peace Commetee Meet
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

महावीरी झंडा जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए एएसपी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक

General Desk 18 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.