Skip to content
19 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • देश दुनिया
  • 4 किमी लंबे, 887 करोड़ की लागत से बना आरा-छपरा पुल लोकार्पित
  • देश दुनिया

4 किमी लंबे, 887 करोड़ की लागत से बना आरा-छपरा पुल लोकार्पित

पिछले सात साल की लम्बी प्रतीक्षा के बाद लोगों का छपरा-आरा पुल से फर्राटा भरकर कोइलवर, आरा, बक्सर समेत राजधानी पटना आदि जिलों की सैर करने का सपना रविवार को पूरा हुआ. 
News Desk 12 June, 2017 1 minute read
TEJASWI_YADAV

छपरा से लवकुश सिंह

पिछले सात साल की लम्बी प्रतीक्षा के बाद लोगों का छपरा-आरा पुल से फर्राटा भरकर कोइलवर, आरा, बक्सर समेत राजधानी पटना आदि जिलों की सैर करने का सपना रविवार को पूरा हुआ. उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के द्वारा 4 किमी० लम्बे व 887 करोड़ की लागत से अत्याधुनिक तकनीक से निर्मित इस पुल के शिलापट्ट का अनावरण कर वीर कुँवर सिह सेतु आरा छपरा जनता को समर्पित किया.


इससे पूर्व सोनपुर-दीघा व आरा-छपरा दोनों पुलों का उद्घाटन सीएम नीतीश कुमार व उप  मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव तथा मंत्रिमंडल के अन्य सदस्यों के बीच लालू प्रसाद की मौजूदगी में उनके 70 वे जन्मदिन के अवसर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के द्वारा संयुक्त रूप से रिमोट का बटन दबाकर पटना से ही किया गया. साथ ही भोजपुरी संस्कृति के मशहूर दो जिले आरा व छपरा का जुड़ाव होने के साथ साथ दूरस्थ कई जिलों व राज्यों की दूरियाँ भी सिमट कर चंद घंटों व मिनटों की हो गयी.
इस खास मौके पर जनता को संबोधित करते हुए बिहार के  उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि पिछली तीन पीढ़ियों से सीबीआई का दंश झेलता आ रहा है लालू जी का परिवार, जहाँ बचपन मे हमने देखा और अब हमारे भगिना और भाँजे देख रहे हैं, किन्तु ऐसा कुछ भी नही बिगाड़ पाए ये साम्प्रदायिक लोग. हम आज भी वही हैं, जो कल थे. उन्होंने  कहा कि कई जिलों व राज्यों को करीब लाने के साथ साथ दियारे क्षेत्रों में पिछड़ेपन व असुविधा के बीच का जीवन स्तर आज विकास की मुख्यधारा के साथ समानांतर हो गया. अपने संभाषण के दौरान यह आशा व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि इन क्षेत्रों में भौगोलिक बदलाव के साथ साथ व्यावसायिक, सामाजिक, आर्थिक व सांस्कृतिक तथा व्यावहारिक क्षेत्रों में भी यह पुल लोगों के बीच परस्पर जुड़ाव के साथ अपनी सकारात्मक भूमिका निभाने मे महत्वपूर्ण रोल अदा करेगा.
वहीं मौजूद जनसभा को परिवहन मंत्री चन्द्रिका यादव व खान एवं भूतत्व मंत्री मुनेश्वर चौधरी, श्रम संसाधन मंत्री विजय प्रकाश, आपदा प्रबंधन विभाग के मंत्री चन्द्रशेखर प्रसाद, मढौरा विधायक जितेन्द्र राय, विधायक केदार सिह तथा मंचासीन अन्य विधायकों ने भी सभा को संबोधित किया.
घंटे भर चले इस उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान जिले के डीएम हरिहर प्रसाद, एसपी अनसूइया रण सिंह साहू, एसडीओ चेतनारायण राय, डीसीएलआर सुनील कुमार, बीडीओ विनोद आनंद व सदर सीओ विजय कुमार सिह आदि प्रशासनिक पदाधिकारी हर पल सुरक्षा व विधि व्यवस्था की  मॉनिटरिंग मे सजग व सावधान नजर आए.  सभास्थल पर हजारो की संख्या मे आरा छपरा से उमड़े जनसमुदाय की भारी भीड़ जमा रही. सभा स्थल से लेकर पुल के दोनों लेन खचाखच भरे हुए नजर आए. वहीं छपरा पटना मुख्यमार्ग से जुड़े कार्यक्रम स्थल के बीच पुल के 900 मी० एप्रोच पथ की परिधि मे जिले के सैकड़ो महिला व पुरूष पुलिस बल के जवान चप्पे चप्पे पर कड़ी निगाहबानी करते सुरक्षा में मुस्तैद दिखे, जिसमे अवतार नगर, डोरीगंज, मुफ्फसिल नगर थाना व गड़खा थाना पुलिस के भी जवान शामिल थे. मालूम हो कि इस पुल के चालू हो जाने से आरा-छपरा इन दोनों जिलों के बीच की दूरी लगभग 100 किलोमीटर तक कम हो जाएगी. जानकारों के मुताबिक वर्तमान में आरा से छपरा या छपरा से आरा जाने वालों को करीब 120 किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ती है.

रास्ते में हुआ उपमुख्यमंत्री का स्वागत 

दीघा से चिरांद पुल का उद्घाटन जाने के क्रम में मुसेपुर में मुखिया मुन्ना कुमार, सरपंच सर्वानंद राय, बीडीसी मुल्की राय, मोतीलाल राय, हेमन राय, हरेन्द्र प्रसाद निराला, बिनोद राय, ओमप्रकाश राय अधिवक्ता, वीरेन्द्र राय, लक्ष्मण राय, सिंगही मे राजद के प्रखंड अध्यक्ष शंभु राय, अजय राय, डोरीगंज बाजार पर अब्दुल मन्नान कुरैशी, सुनील राय, कवि बालदेव राय, गोविंदा राय, राजेंद्र राय, भोला राय समेत दर्जनो राजद कार्यकर्ता ने उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव का माला पहनाकर स्वागत किया.

Tags: आरा छपरा नीतीश कुमार पटना पुल मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव

Post navigation

Previous: नशे में धुत दूल्हे से लड़की ने माड़ो में किया शादी से इन्कार
Next: छत पर रखा ईंट सर पर गिरने से युवती गंभीर रूप से घायल

ये भी पढ़ें

Samrat Chaudhary
  • जिला जवार
  • देश दुनिया

रील और वीडियो बनाने पर रुपए देगी बिहार सरकार, करना होगा इन शर्तों का पालन

General Desk 20 August, 2026
Surha Taal Ballia Ramsar Site
  • Featured Story
  • Front Page
  • UP लाइव
  • देश दुनिया
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • स्पेशल/Exclusive

बलिया के सुरहा ताल को 100वें रामसर साइट का दर्जा, पीएम मोदी, सीएम योगी ने जताई खुशी

General Desk 5 June, 2026
Suremanpur station
  • Accident
  • Front Page
  • UP लाइव
  • देश दुनिया

Ballia-हीटवेव के कारण ट्रेन में बिगड़ी यात्री की हालत, ट्रेन में ही गिरकर हुआ बेहोश, आरपीएफ ने अस्पताल में भर्ती कराया

General Desk 18 May, 2026

Recent Posts

  • महावीरी झंडा जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए एएसपी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक
  • Ballia-राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेल कर लौटीं सोनाडीह की तीन बेटियों का स्टेशन पर हुआ स्वागत
  • Ballia-विवाहिता ने पति से जताया जान का खतरा, फोन कॉल पर तुरंत एक्शन में आई पुलिस
  • Ballia-सरयू की बाढ़ में घर-खेत बहे, अब ठोस व्यवस्था की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
  • Ballia-रसड़ा कोतवाली क्षेत्र में मां-बेटी के मर्डर से सनसनी, पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर जांच शुरू की
  • Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’
  • Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन
  • Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान
  • ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज होने के बाद एडीओ पंचायत को बनाया गया ग्राम पंचायत का प्रशासक
  • Ballia-पिता के हत्यारों से परिवार को खतरा! मुख्यमंत्री से मिलने की मांग पर अड़ी पूर्व सीआरपीएफ जवान की पुत्री
  • Ballia: सृष्टि के शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से की गई पूजा, विशाल भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
  • Ballia-उमेश चौरसिया हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार
  • Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष
  • उमेश हत्याकांड: परिजनों का दाह संस्कार से इनकार, बुलडोजर एक्शन और एनकाउंटर की मांग
  • Ballia-शौच के लिए गए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सर्पदंश की आशंका
  • Ballia-पूर्व सीआरपीएफ जवान हत्याकांड का 25 हजार का एक इनामी आरोपी अब भी फरार, पुलिस ने मांगा जन-सहयोग
  • Ballia-अमरेश हत्याकांड के मुख्य आरोपी रामकरण सिंह का बलिया सीजेएम कोर्ट में समर्पण, तीन पुलिस टीमों-एसटीएफ को दिया चकमा
  • Ballia-महिला की शिकायत पर अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में तीन लोगों पर केस
  • Ballia-उभांव थाना क्षेत्र में चार दिन में दो हत्याओं से सनसनी, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल
  • Ballia-सीएचसी बांसडीह के एंबुलेंस ड्राइवर की पिटाई, अस्पताल परिसर में ही 5 लोगों ने किया हमला!
  • Ballia-शहीद बिजेंद्र को किया गया नमन, पाकिस्तानी आतंकियों से लोहा लेते दिया था सर्वोच्च बलिदान
  • Ballia-मारपीट में घायल युवक की मौत, 15 दिन पुराने विवाद को लेकर फिर हुआ था झगड़ा
  • Ballia-सांसद के आवास परिसर में लगे टॉवर पर चढ़कर युवक ने मचाया हंगामा
  • Ballia-अश्लील फोटो-वीडियो भेजने के आरोपी को बांसडीह पुलिस महाराष्ट्र से गिरफ्तार करके ले आई
  • Ballia-साथी सिपाहियों के साथ पार्टी करने गए सिपाही का शव पानी भरे गड्ढे में मिला, बांसडीह कोतवाली में थी तैनाती

You may have missed

Sear Peace Commetee Meet
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

महावीरी झंडा जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए एएसपी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक

General Desk 18 September, 2026
Belthra Footballer Girls
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेल कर लौटीं सोनाडीह की तीन बेटियों का स्टेशन पर हुआ स्वागत

General Desk 18 September, 2026
kotwali Bansdih Road
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-विवाहिता ने पति से जताया जान का खतरा, फोन कॉल पर तुरंत एक्शन में आई पुलिस

General Desk 18 September, 2026
Sapa Gyapan Bansdih
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-सरयू की बाढ़ में घर-खेत बहे, अब ठोस व्यवस्था की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

General Desk 18 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.