Skip to content
20 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • जिला जवार
  • बलिया में प्रभारी मंत्री ने विकास कार्यों की समीक्षा की
  • जिला जवार

बलिया में प्रभारी मंत्री ने विकास कार्यों की समीक्षा की

प्रदेश के ऊर्जा मंत्री व जनपद के प्रभारी मंत्री श्रीकांत शर्मा ने कलेक्ट्रेट सभागार में विकास कार्याें एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक की. उन्होंने अधिकारियों से कहा कि सरकार की मंशा के अनुसार नई सोच व उमंग के साथ काम करना है.
सेंट्रल डेस्क 11 May, 2017 1 minute read
Ballia_1_700_12-05-2017

*प्रभारी मंत्री ने की विकास कार्याें एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा*

बलिया। प्रदेश के ऊर्जा मंत्री व जनपद के प्रभारी मंत्री श्रीकांत शर्मा ने कलेक्ट्रेट सभागार में विकास कार्याें एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक की. उन्होंने अधिकारियों से कहा कि सरकार की मंशा के अनुसार नई सोच व उमंग के साथ काम करना है. समस्याओं के निस्तारण का दायित्व आपके पास है. यह सरकार जमीन की सरकार है. अधिकारियों कर्मचारियों का मान सम्मान हम सबका मान सम्मान है. जरूरी है कि वे भी अपने दायित्व को समझें. यदि आपके काम से जनभावना आहत होगी तो कड़े कदम भी उठाये जाएंगे. कहा कि जो शिकायतें सांसद व विधायकों ने रखी है यह शिकायतें जनता की है, लिहाजा उसका समाधान तत्काल होना चाहिए.
कैबिनेट मंत्री श्री शर्मा ने कहा कि बिजली की आपूर्ति रोस्टर के अनुसार हो. गांव को 18 घंटा, तहसील को 20 घंटा और जिला मुख्यालय को 24 घंटा बिजली आपूर्ति सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया. यदि विशेष परिस्थिति में कोई कटौती हो तो सोशल मीडिया या लाउडस्पीकर से इससे जनमानस को अवगत करा दिया जाए. मंत्री ने कहा कि प्लास्टिक के प्रयोग पर रोक लगे. गलियां व नाली साफ रखी जाए. स्वच्छता के लिए धन की कोई कमी नही होगी. जिलाधिकारी से कहा कि इसके लिए एक अधिकारी को मॉनिटरिंग के लिए लगाएं. कूड़ा फेंकने वाली गाड़ियों पर तिरपाल लगा रहे. नाली से निकली मिट्टी को किनारे न लगाया जाए बल्कि उसे भी हटा दिया जाए. रोस्टर के अनुसार फॉगिंग मशीन का प्रतिदिन प्रयोग हो, ताकि मच्छर की समस्या को कम किया जा सके. ग्राम प्रधान व सचिव से भी सम्पर्क स्थापित कर गांवों में भी स्वच्छता कायम रखी जाए. गांवों में स्ट्रीट लाईट जले. प्राथमिक विद्यालयों को भी अधिकारी गोद लें और व्यवस्था में सुधार लाई जाए. स्कूलों का भ्रमण तहसील स्तरीय अधिकारी करते रहें.
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि यह जमीन की सरकार है, लिहाजा अधिकारी भी जमीनी हकीकत जानने के लिए गांवों में जाते रहें. ऐसा होगा तो ब्लाक व ग्राम स्तर के अधिकारियों में अच्छा सुधार होगा और बेहतर काम दिखेगा. निर्देश दिया कि 15 जून से पहले सभी सड़कें गड्ढ़ामुक्त होनी चाहिए. विभाग में टेंडर होंगे उसमें कोई रिश्तेदारी नातेदारी नही चलेगी. ई-टेंडर के माध्यम से पूरी पारदर्शिता बरती जाएगी. जनपद में स्वच्छ पेयजल की बढ़ती समस्या पर जल निगम के एक्सईएन को आवश्यक प्रस्ताव तैयार कर प्रस्तुत करने का निर्देश दिया. बैठक में जिलाधिकारी ने भरोसा दिलाया कि सरकार की मंशानुरूप बेहतर से बेहतर कार्य होगा. एंटी भूमाफिया का गठन हो गया है. समय से जनसुनवाई चल रही है. आम जनता को राहत पहुंचाने के लिए सभी अधिकारी कटिबद्ध हैं. बैठक में पुलिस अधीक्षक सुजाता सिंह, सीडीओ संतोष कुमार, सांसद भरत सिंह व रविन्द्र कुशवाहा, विधायक आनंद स्वरूप शुक्ला, संजय यादव व धनंजय कन्नौजिया सहित जिले के सभी अधिकारी मौजूद थे.

 

*समस्या लखनऊ तक पहुंची तो जिम्मेदार सम्बन्धित अधिकारी होंगे*

कैबिनेट मंत्री श्रीकांत शर्मा ने कहा कि जिले स्तर की कोई भी समस्या प्रदेश मुख्यालय तक न पहुंचे. ब्लाक की समस्या ब्लॉक पर, तहसील की समस्या तहसील पर, थाने की समस्या थाने पर और जनपद की समस्या जिला मुख्यालय तक गुणवत्ता के साथ निस्तारित कर दी जाए. निस्तारण ऐसा हो कि कोई भी समस्या लखनऊ तक न पहुंचे. लोगों को उनकी सुविधानुसार राहत पहुंचाना सरकार की प्राथमिकताओं में एक है.

*अपराधी या तो अपराध छोड़ दें या यूपी की सीमा*

कैबिनेट मंत्री श्री शर्मा ने पुलिस अधीक्षक से कहा कि कानून व्यवस्था का माहौल ऐसा बने कि वर्दी को देख अपराधियों में खौफ पैदा हो. अपराधी या तो अपराध छोड़ दे या उत्तर प्रदेश की सीमा. यह भी कहा कि थाना दिवस का निरीक्षण पुलिस अधीक्षक व सीओ करते रहें. शिकायतों के निस्तारण की भी समीक्षा होती रहे. जनता के साथ पुलिस का अच्छा व्यवहार दिखे. पुलिसिंग व्यवस्था ऐसी हो जिससे आम जनता का पुलिस पर भरोसा कायम रहे. बहन-बेटियों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता में है. एंटी रोमियो टीम इसकी निगरानी कर रही है. महिला कान्स्टेबल ऐसी जगहों पर सिविल ड्रेस में रहकर नजर रखें.

*भूमाफियाओं पर सख्ती बरतें*

विकास कार्य एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक में सदर विधायक आनंद स्वरूप शुक्ला ने जिले पर भूमाफियाओं के सक्रिय होने की शिकायत की और अंकुश लगाने का अनुरोध किया. इस पर उर्जा मंत्री ने कहा कि भू-माफियाओं पर अंकुश लगाने का हर प्रयास करें. भूमाफियाओं को चिन्हित कर उनपर कार्रवाई हो. अवैध कब्जों को खाली कराएं. ऐसी क्षवि के लोग जिले की सीमा से बाहर हों. किसी भी सूरत में ऐसे लोग बख्शे नही जाएंगे.

Tags: बलिया मंत्री

Post navigation

Previous: जिला अस्पताल में संवेदनहीनता की पराकाष्ठा: प्रभारी मंत्री
Next: अच्छे कार्य करने वाले होंगे प्रोत्साहित, लापरवाहों की खैर नही: प्रभारी मंत्री

ये भी पढ़ें

Pashuhari CAse Medical Jaanch
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-सरसों के तेल की जगह सत्यानाशी का तेल खाने से हुईं एक ही परिवार के तीन लोगों मौतें, जांच में खुलासा

General Desk 19 September, 2026
DM Ballia Samadhan Diwas 1
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia News:डीएम बलिया और एसपी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनीं जनसमस्याएं, 9 का मौके पर निस्तारण

General Desk 19 September, 2026
Baba Ganinath Janmotsav 1
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-बेल्थरारोड में धूमधाम से मनाया गया बाबा गणिनाथ जन्मोत्सव, भव्य शोभायात्रा और सामूहिक हवन में उमड़े लोग

General Desk 19 September, 2026

Recent Posts

  • Ballia-सरसों के तेल की जगह सत्यानाशी का तेल खाने से हुईं एक ही परिवार के तीन लोगों मौतें, जांच में खुलासा
  • Ballia News:डीएम बलिया और एसपी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनीं जनसमस्याएं, 9 का मौके पर निस्तारण
  • Ballia-बेल्थरारोड में धूमधाम से मनाया गया बाबा गणिनाथ जन्मोत्सव, भव्य शोभायात्रा और सामूहिक हवन में उमड़े लोग
  • महावीरी झंडा जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए एएसपी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक
  • Ballia-राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेल कर लौटीं सोनाडीह की तीन बेटियों का स्टेशन पर हुआ स्वागत
  • Ballia-विवाहिता ने पति से जताया जान का खतरा, फोन कॉल पर तुरंत एक्शन में आई पुलिस
  • Ballia-सरयू की बाढ़ में घर-खेत बहे, अब ठोस व्यवस्था की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
  • Ballia-रसड़ा कोतवाली क्षेत्र में मां-बेटी के मर्डर से सनसनी, पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर जांच शुरू की
  • Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’
  • Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन
  • Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान
  • ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज होने के बाद एडीओ पंचायत को बनाया गया ग्राम पंचायत का प्रशासक
  • Ballia-पिता के हत्यारों से परिवार को खतरा! मुख्यमंत्री से मिलने की मांग पर अड़ी पूर्व सीआरपीएफ जवान की पुत्री
  • Ballia: सृष्टि के शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से की गई पूजा, विशाल भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
  • Ballia-उमेश चौरसिया हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार
  • Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष
  • उमेश हत्याकांड: परिजनों का दाह संस्कार से इनकार, बुलडोजर एक्शन और एनकाउंटर की मांग
  • Ballia-शौच के लिए गए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सर्पदंश की आशंका
  • Ballia-पूर्व सीआरपीएफ जवान हत्याकांड का 25 हजार का एक इनामी आरोपी अब भी फरार, पुलिस ने मांगा जन-सहयोग
  • Ballia-अमरेश हत्याकांड के मुख्य आरोपी रामकरण सिंह का बलिया सीजेएम कोर्ट में समर्पण, तीन पुलिस टीमों-एसटीएफ को दिया चकमा
  • Ballia-महिला की शिकायत पर अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में तीन लोगों पर केस
  • Ballia-उभांव थाना क्षेत्र में चार दिन में दो हत्याओं से सनसनी, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल
  • Ballia-सीएचसी बांसडीह के एंबुलेंस ड्राइवर की पिटाई, अस्पताल परिसर में ही 5 लोगों ने किया हमला!
  • Ballia-शहीद बिजेंद्र को किया गया नमन, पाकिस्तानी आतंकियों से लोहा लेते दिया था सर्वोच्च बलिदान
  • Ballia-मारपीट में घायल युवक की मौत, 15 दिन पुराने विवाद को लेकर फिर हुआ था झगड़ा

You may have missed

Pashuhari CAse Medical Jaanch
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-सरसों के तेल की जगह सत्यानाशी का तेल खाने से हुईं एक ही परिवार के तीन लोगों मौतें, जांच में खुलासा

General Desk 19 September, 2026
DM Ballia Samadhan Diwas 1
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia News:डीएम बलिया और एसपी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनीं जनसमस्याएं, 9 का मौके पर निस्तारण

General Desk 19 September, 2026
Baba Ganinath Janmotsav 1
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-बेल्थरारोड में धूमधाम से मनाया गया बाबा गणिनाथ जन्मोत्सव, भव्य शोभायात्रा और सामूहिक हवन में उमड़े लोग

General Desk 19 September, 2026
Sear Peace Commetee Meet
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

महावीरी झंडा जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए एएसपी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक

General Desk 18 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.