Skip to content
21 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Since 2012. Still here. Ballia LIVE

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • जिला जवार
  • दो गुटों में जमकर मारपीट, तोड़ फोड़, आगजनी, फोर्स तैनात
  • जिला जवार

दो गुटों में जमकर मारपीट, तोड़ फोड़, आगजनी, फोर्स तैनात

फेफना थाना क्षेत्र के मिड्ढा गांव में होली के दिन रंग डालने को लेकर उपजे विवाद ने बुधवार को राजनीतिक रूप धारण कर लिया. स्कूल में प्रवेश पत्र लेने के दौरान दो वर्गों के छात्रों के बीच हुई तू-तू मैं-मैं ने इस विवाद के बारूद में चिंगारी का काम किया.
News Desk 15 March, 2017 1 minute read
PHEPHNA_MIDHA

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र के मिड्ढा गांव में होली के दिन रंग डालने को लेकर उपजे विवाद ने बुधवार को राजनीतिक रूप धारण कर लिया. स्कूल में प्रवेश पत्र लेने के दौरान दो वर्गों के छात्रों के बीच हुई तू-तू मैं-मैं ने इस विवाद के बारूद में चिंगारी का काम किया. इसको लेकर गांव के दो वर्गों के बीच जमकर मारपीट हुई. विवाद ने इतना बङा रूप ले लिया कि कई घरों में तोड़ फोड़ के साथ ही आगजनी भी हो गई. दोनों ओर से चले लाठी-डण्डे और ईंट-पत्थर में दो दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए. सूचना पाकर पुलिस अधीक्षक के साथ ही कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाने के साथ ही तनाव को देखते हुए गांव में पैरामिलिट्री फोर्स के जवानों की तैनाती कर दी है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव के ही दो वर्गों के बीच होली के दिन रंग डालने को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद से दोनों पक्षों में तनाव व्याप्त था. बुधवार की सुबह दोनों वर्गों के कुछ छात्र गांव के प्राइवेट स्कूल पर अपनी बोर्ड परीक्षा का प्रवेश पत्र लेने गए थे. स्कूल में ही छात्रों के बीच होली वाली घटना को लेकर कहासुनी होने लगी, जिसके बाद सभी छात्र अपने घर लौट आए और अपने परिजनों को घटना से अवगत कराया. बच्चों के विवाद ने दोनों वर्गों के बीच होली के दिन हुए विवाद की आग में घी का काम किया और दोनों वर्गों के दर्जनों लोग आपस में भिड़ गए.

दोनों पक्षों से लाठी-डण्डे और ईट-पत्थर चलने के साथ ही कई मकानों में तोड़-फोड़ भी की गई. इसी बीच दंगे का रूप ले चुके विवाद में विरोधी पक्ष की एक झोपड़ी के साथ ही तीन बाइक और एक कार को आग के हवाले कर दिया. घटना के संदर्भ में एक दूसरे पर आरोप लगाते हुए दोनों पक्ष विवाद को राजनीतिक दिशा देने का प्रयास करते रहे. एक वर्ग के अनुसार विधानसभा चुनाव में किसी एक खास पार्टी को वोट न देने से गुस्साए दूसरे पक्ष ने उन पर हमला किया, जबकि इस बाबत दूसरे पक्ष ने विरोधियों पर गुण्डागर्दी का आरोप लगाते हुए जातिसूचक शब्दों से अपमानित करने और आगजनी करने का आरोप लगाया है.

यह बवाल होली में रंग डालने को लेकर उपजा है, जिसमें दोनों पक्षों से मारपीट और आगजनी की घटना को अंजाम दिया गया. पुलिस की जांच के बाद ही घटना के मुख्य कारण सामने आएंगे – आरपी सिंह, पुलिस अधीक्षक, बलिया

दो वर्गों के बीच हुए इस खूनी संघर्ष में एक पक्ष से संतोष सिंह (40), अनुज सिंह (20) पुत्र भरत सिंह, राजदीप (15), बिट्टू सिंह (19) पुत्रगण संतोष के साथ ही दूसरे पक्ष से धीरज (18)  पुत्र रामप्रवेश, कृपाल (60), पंकज कुमार (16) पुत्र अच्छे लाल, कुमारी रूमन (18) पुत्री लालबचन, गुड्डू (20) पुत्र अरिन्द राम, सुनील राम (18) पुत्र लक्ष्मी राम, विशाल (16) पुत्र पाठक राम,  पंचरत्नी देवी (40) पत्नी रामप्रवेश राम, सोनू (19) पुत्र अम्बिका राम, अजय (17) पुत्र पन्ना लाल, राकेश (17) पुत्र अमरनाथ धूसिया, सरोज भारती (17) पुत्र छट्ठू राम, रामसखी देवी (45) पत्नी पाठक राम, अशोक रावत (50) स्व. रघुनाथ, सत्येन्द्र (18) पुत्र सुरेन्द्र राम, गोल्डी (15) पुत्र रामविलास राम, प्रभूनाथ राम (50) पुत्र सुदामा, गंगाजली देवी (55) पत्नी सुकट राम, युवराज उर्फ मंटू भारती (11) पुत्र बब्बन राम, पप्पू उर्फ नितेश (26) पुत्र सुदर्शन राम, संदीस (18) पुत्र रविन्द्र नाथ, चंद्रेश्वर राम (45) पुत्र छोटेलाल एवं कपूर (65) गंभीर रूप से घायल हो गए हैं.

सूचना पाकर पुलिस अधीक्षक आरपी सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक रामयज्ञ यादव, क्षेत्राधिकारी सदर केसी सिंह सहित लगभग आधा दर्जन थानों की फोर्स और पैरा मिलिट्री के जवान मौके पर पहुंच गए. पुलिस ने दोनों पक्षों के आरोप-प्रत्यारोप सुनने के बाद रिपोर्ट दर्ज करते हुए घायलों को मेडिकल उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया. दो वर्गों के बीच तनाव को देखते हुए गांव में पैरामिलिट्री के जवानों की तैनाती कर दी गई है. दोनों पक्षों की तहरीर पर रिपोर्ट पंजीकृत कर लिया गया है. प्रथम पक्ष से धीरज भारती पुत्र प्रवेश भारती की तहरीर पर भादवि की धारा 147, 148, 149, 323, 504, 506, 427, 336, 436 व 3 (1) 10 एससी/एसटी एक्ट बनाम चिंटू सिंह (संदीप सिंह) आदि आठ नामजद व 10-15 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट पंजीकृत किया गया है. द्वितीय पक्ष से संतोष कुमार सिंह पुत्र केशव सिंह की तहरीर पर भादंवि की धारा 395, 397 बनाम नथुनी राम पुत्र करीमन राम आदि 22 के खिलाफ नामजद रिपोर्ट पंजीकृत किया गया है.

Tags: मारपीट मिड्ढा़ होली

Post navigation

Previous: उदयपुरा गांव में रुद्र महायज्ञ के पहले दिन निकली शोभा यात्रा
Next: नारायणपुर में भी मारपीट, पथराव में तीन घायल, आगजनी

ये भी पढ़ें

Sear CHC
  • Accident
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-नीलगाय से टकराए बाइक सवार, एक युवक की हालत गंभीर

General Desk 20 September, 2026
Kotwali Bansdih 2025
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-बर्थडे पार्टी में फोटोग्राफी के नाम पर बुलाकर बदमाशों ने कैमरा और बाइक लूटी

General Desk 20 September, 2026
road accident Symbolic
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-अनियंत्रित कार से बचने के प्रयास में ई-रिक्शा गड्ढे में पलटा, चालक गंभीर रूप से घायल

General Desk 20 September, 2026

Recent Posts

  • Ballia-नीलगाय से टकराए बाइक सवार, एक युवक की हालत गंभीर
  • Ballia-बर्थडे पार्टी में फोटोग्राफी के नाम पर बुलाकर बदमाशों ने कैमरा और बाइक लूटी
  • Ballia-अनियंत्रित कार से बचने के प्रयास में ई-रिक्शा गड्ढे में पलटा, चालक गंभीर रूप से घायल
  • Ballia-ससुराल से लाखों के जेवर और नकदी समेटकर फरार हुई बहू? मायके वालों पर लगाया साजिश का आरोप
  • Ballia: शहीद रामप्रवेश यादव की नौवीं पुण्यतिथि पर पूर्व सांसद, पूर्व विधायक समेत बड़ी संख्या में लोगों ने दी श्रद्धांजलि
  • बलिया के गाय पालकों ने रंगीलो काशी नंदी शो में जीते दो अवार्ड, लाखों रुपए इनाम में मिले
  • Ballia-सरसों के तेल की जगह सत्यानाशी का तेल खाने से हुईं एक ही परिवार के तीन लोगों मौतें, जांच में खुलासा
  • Ballia News:डीएम बलिया और एसपी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनीं जनसमस्याएं, 9 का मौके पर निस्तारण
  • Ballia-बेल्थरारोड में धूमधाम से मनाया गया बाबा गणिनाथ जन्मोत्सव, भव्य शोभायात्रा और सामूहिक हवन में उमड़े लोग
  • महावीरी झंडा जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए एएसपी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक
  • Ballia-राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेल कर लौटीं सोनाडीह की तीन बेटियों का स्टेशन पर हुआ स्वागत
  • Ballia-विवाहिता ने पति से जताया जान का खतरा, फोन कॉल पर तुरंत एक्शन में आई पुलिस
  • Ballia-सरयू की बाढ़ में घर-खेत बहे, अब ठोस व्यवस्था की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
  • Ballia-रसड़ा कोतवाली क्षेत्र में मां-बेटी के मर्डर से सनसनी, पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर जांच शुरू की
  • Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’
  • Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन
  • Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान
  • ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज होने के बाद एडीओ पंचायत को बनाया गया ग्राम पंचायत का प्रशासक
  • Ballia-पिता के हत्यारों से परिवार को खतरा! मुख्यमंत्री से मिलने की मांग पर अड़ी पूर्व सीआरपीएफ जवान की पुत्री
  • Ballia: सृष्टि के शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से की गई पूजा, विशाल भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
  • Ballia-उमेश चौरसिया हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार
  • Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष
  • उमेश हत्याकांड: परिजनों का दाह संस्कार से इनकार, बुलडोजर एक्शन और एनकाउंटर की मांग
  • Ballia-शौच के लिए गए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सर्पदंश की आशंका
  • Ballia-पूर्व सीआरपीएफ जवान हत्याकांड का 25 हजार का एक इनामी आरोपी अब भी फरार, पुलिस ने मांगा जन-सहयोग

You may have missed

Sear CHC
  • Accident
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-नीलगाय से टकराए बाइक सवार, एक युवक की हालत गंभीर

General Desk 20 September, 2026
Kotwali Bansdih 2025
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-बर्थडे पार्टी में फोटोग्राफी के नाम पर बुलाकर बदमाशों ने कैमरा और बाइक लूटी

General Desk 20 September, 2026
road accident Symbolic
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-अनियंत्रित कार से बचने के प्रयास में ई-रिक्शा गड्ढे में पलटा, चालक गंभीर रूप से घायल

General Desk 20 September, 2026
Thana Bansdih Road
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-ससुराल से लाखों के जेवर और नकदी समेटकर फरार हुई बहू? मायके वालों पर लगाया साजिश का आरोप

General Desk 20 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.