Skip to content
20 October, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia Live | Hindi News, India & World News

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

IMG_2456
https://youtu.be/NbuRlLVVtG0?si=jSohAK1hkRlbjnql
https://youtu.be/u-hTDfCu66I?si=-zshHn9S3G0_F2bx
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • जिला जवार
  • वह ऊष्मा है, ऊर्जा है, प्रकृति है, पृथ्वी है, क्योंकि वही तो आधी दुनिया, पूरी स्त्री है
  • जिला जवार

वह ऊष्मा है, ऊर्जा है, प्रकृति है, पृथ्वी है, क्योंकि वही तो आधी दुनिया, पूरी स्त्री है

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सोमवार को ‘अपरिमिता‘ साहित्यिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्थान बलिया के तत्वावधान में एक भव्य सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया.
News Desk 6 March, 2017 1 minute read
MAHILA_DIVAS_BALLIA

महिलाओं के मुद्दों पर गहराई से विचार करने की जरूरत: सुनीता 

बापू भवन में सांस्कृतिक संध्या का हुआ भव्य आयोजन 

इस साल अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च बुधवार को मनाया जाएगा

बलिया। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सोमवार को ‘अपरिमिता‘ साहित्यिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्थान बलिया के तत्वावधान में एक भव्य सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया. नगर के बापू भवन में आयोजित इस समारोह की मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार द्वारा पुरस्कृत रतसर की युवा ग्राम प्रधान स्मृति सिंह तथा विशिष्ट अतिथि गुलाब देवी बालिका महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ.विभा मालवीय ने अपने-अपने प्रेरणादायक तथा सारगर्भित उद्बोधनों के द्वारा आयोजन की सार्थकता को रेखांकित किया.

अतिथि द्वय ने अपरिमिता की सचिव गायिका सुनीता पाठक की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए उनके इस प्रयास को सराहा. इससे पहले दीप प्रज्जवलन, माल्यार्पण तथा वाणी वंदना के साथ समारोह का शुभारम्भ हुआ. तत्पश्चात उदीयभान लोक गायक सोनू लाल यादव ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया. संस्था की सचिव सुनीता पाठक ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि सिर्फ ऐसे अवसरों पर ही नहीं, हर दिन, हर क्षण महिलाओं से जुडे़ मुद्दों पर गहराई से विचार करने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि अब नारी अबला नहीं रही, यदि उसे सही अवसर, प्रोत्साहन तथा संरक्षण दिया जाय तो वह अपने अंदर छिपी हुए प्रतिभा के बलबूते किसी भी क्षेत्र में करामात कर सकती है.

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस आईडबल्यूडी को अंतरराष्ट्रीय क्रियाशील महिला दिवस या महिलाओं के अधिकार और अंतरराष्ट्रीय शांति के लिए संयुक्त बुतपरस्त दिवस भी कहा जाता है, जो समाज में महिलाओं के योगदान और उपलब्धियों पर ध्यान केन्द्रित करने के लिये देश के विभिन्न क्षेत्रों में पूरे विश्व भर में 8 मार्च को हर वर्ष मनाया जाता है

इस अवसर पर जनपद के सुपरिचित गायक विक्की पाण्डेय, शैलेन्द्र मिश्र, बंटी वर्मा के मधुर गायन के अलावा दिवाकर यादव, अनन्या पाण्डेय, रितू अग्रहरि, सोनू साहनी, अध्ययन अग्रहरि आदि ने अपनी-अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से दर्शकों को मुग्ध कर दिया. राज श्री पब्लिक स्कूल के अमन पासवान, बिक्की यादव, आनंद मोहन दुबे, आयुष सिंह, अनूप पाठक ने कराटे की कला का मुजाहिरा किया. कार्यक्रम के मध्य में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट मुकाम हासिल करने वाली डॉ.विभा मालवीय, महिला थानाध्यक्ष संध्या सिंह, कनक चक्रधर, समाजसेवी नंदनी तिवारी, अनिता शर्मा को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया.

इस मौके पर जनपद के प्रतिष्ठित शिक्षाविदों, साहित्यकारों, रंग कर्मियों, कलाकारों, पत्रकारों के अलावा भारी संख्या में छात्र-छात्राएं तथा महिलायें उपस्थित रही. कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ.जनार्दन राय, डॉ.भोला प्रसाद आग्नेय, विवेकानंद सिंह, अशोक जी पत्रकार, डॉ.जनार्दन भारती, विष्णु मालवीय, शशिप्रेमदेव, धनजी पाण्डेय आदि का योगदान सराहनीय रहा. अध्यक्षता तथा आभार प्रदर्शन डॉ.जनार्दन राय तथा संचालन सुरभि सिंह ने किया.

Tags: बापू भवन महिला दिवस रतसर स्मृति सिंह

Post navigation

Previous: इविवि: ‘कुलपति भगाओ, विश्वविद्यालय बचाओ’ में तब्दील हुआ आंदोलन
Next: रोडवेज बस व ट्रक की भिड़ंत, एक ड्राइवर की मौत, दूसरा गंभीर

ये भी पढ़ें

Rasra murder case arrest
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • रसड़ा

हत्या की कोशिश के वॉन्टेड आरोपी को रसड़ा पुलिस ने किया गिरफ्तार, महिला पर किया था हमला

General Desk 19 October, 2026
Belthra Kanya poojan
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

महानवमी पर पूजा-अर्चना और कन्या पूजन, मंदिरों में उमड़ी भीड़

General Desk 19 October, 2026
Boundry Dispute Bansdih
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

प्लॉट पर बाउंड्री निर्माण को लेकर विवाद, सभासद समेत सात लोगों पर केस

General Desk 19 October, 2026

Recent Posts

  • हत्या की कोशिश के वॉन्टेड आरोपी को रसड़ा पुलिस ने किया गिरफ्तार, महिला पर किया था हमला
  • महानवमी पर पूजा-अर्चना और कन्या पूजन, मंदिरों में उमड़ी भीड़
  • प्लॉट पर बाउंड्री निर्माण को लेकर विवाद, सभासद समेत सात लोगों पर केस
  • जुआ खेलते पकड़े गए 9 लोग, पुलिस ने दो लाख से अधिक की नकदी बरामद की
  • क्षेत्र पंचायत कार्यालय के पास प्रेरणा कैंटीन की शुरुआत, महिलाओं के हाथ में संचालन, होंगी आत्मनिर्भर
  • नवरात्रि और विजयदशमी पर डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने दीं शुभकामनाएं, कहा बनाए रखें आपसी सौहार्द
  • भीड़भाड़ वाली जगहों पर महिलाएं कैसे रहें सुरक्षित? मिशन शक्ति अभियान 6.0 के तहत किया गया जागरूक
  • मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का मौका, 12 नवंबर से शुरू होंगे दावे-आपत्तियां
  • दुर्गा मंदिर के स्थापना दिवस पर 151 महिलाओं का सम्मान
  • सरयू के कटान से प्रभावित गांवों के लोग बांसडीह तहसील का करेंगे घेराव, कई बैठकों के बाद आंदोलन का ऐलान
  • देवरिया-बलिया सीमा पर पुल से किशोर ने सरयू नदी में लगाई छलांग, परिजनों की डांट से नाराज था
  • संपूर्ण समाधान दिवस में नौ महिलाओं की शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण
  • दादा के नाम पर पौत्र ने गांव के सरकारी स्कूल में दी स्मार्ट क्लास रूम की सुविधा
  • डीएम बलिया का सख्त निर्देश, सुबह 10 बजे हर हाल में कार्यालय पहुंचें अधिकारी
  • बांसडीह क्षेत्र के गांव के पोखरे में मगरमच्छ देखे जाने की खबर से सनसनी, निगरानी बढ़ाई गई
  • बलिया की बेटी का चयन उत्तर प्रदेश अंडर 19 कबड्डी टीम में, नेशनल चैंपियनशिप खेलेगी
  • सिकंदरपुर में पकड़ा गया 22 लाख का गांजा, गाजीपुर की पुलिस टीम ने की कार्रवाई
  • बांसडीह क्षेत्र में युवक पर बाइक सवार हमलावरों ने चाकू और डंडे से किया हमला
  • घर से लापता पांच वर्षीय बच्ची का शव कुएं में मिला, पुलिस जांच में जुटी
  • भोजपुरी की नई फिल्म ‘घर का बंटवारा’ यूट्यूब चैनल पर हुई रिलीज, घर बैठे उठाएं आनंद
  • दिव्या मित्तल की सियासत में एंट्री: AK और PK से कितनी अलग हैं DM मैडम
  • बलिया में किसानों से धान खरीद के लिए इस बार बनेंगे 100 क्रय केंद्र, इस दिन से खरीदारी होगी
  • सरयू का रौद्र रूप जारी, महाराजपुर के नाहरछपरा टोले में तेज कटान, आबादी के बेहद करीब पहुंची धारा
  • दिव्यांग युवक के घर जाकर पूर्व विधायक ने भेंट की ट्राई साइकिल
  • भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के बलिया जिलाध्यक्ष बने संजीव कुमार वर्मा, 2027 के लिए महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

You may have missed

Rasra murder case arrest
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • रसड़ा

हत्या की कोशिश के वॉन्टेड आरोपी को रसड़ा पुलिस ने किया गिरफ्तार, महिला पर किया था हमला

General Desk 19 October, 2026
Belthra Kanya poojan
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

महानवमी पर पूजा-अर्चना और कन्या पूजन, मंदिरों में उमड़ी भीड़

General Desk 19 October, 2026
Boundry Dispute Bansdih
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

प्लॉट पर बाउंड्री निर्माण को लेकर विवाद, सभासद समेत सात लोगों पर केस

General Desk 19 October, 2026
Ballia Jua Arrest
  • Campus रिपोर्ट
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • रसड़ा

जुआ खेलते पकड़े गए 9 लोग, पुलिस ने दो लाख से अधिक की नकदी बरामद की

General Desk 19 October, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.