Skip to content
20 October, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia Live | Hindi News, India & World News

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

IMG_2456
https://youtu.be/NbuRlLVVtG0?si=jSohAK1hkRlbjnql
https://youtu.be/u-hTDfCu66I?si=-zshHn9S3G0_F2bx
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • देश दुनिया
  • प्रधानमंत्री को काशी में तीन दिन क्यों रुकना पड़ा
  • देश दुनिया

प्रधानमंत्री को काशी में तीन दिन क्यों रुकना पड़ा

विधानसभा चुनाव को लेकर प्रधानमंत्री अपने दल के उम्मीदवार के लिए प्रचार तो करते हैं, लेकिन इसे प्रतिष्ठा का प्रश्न शायद ही बनाते हैं. जैसा बनारस की सीटों के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समक्ष हो रहा है.
News Desk 6 March, 2017 1 minute read
NARENDRA_MODI

पुराने प्रत्याशी की बगावत, कमजोर उम्मीदवार, हार का डर,  प्रतिष्ठा का प्रश्न या कुछ और ?

आलोक श्रीवास्तव

विधानसभा चुनाव को लेकर प्रधानमंत्री अपने दल के उम्मीदवार के लिए प्रचार तो करते हैं, लेकिन इसे प्रतिष्ठा का प्रश्न शायद ही बनाते हैं. जैसा बनारस की सीटों के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समक्ष हो रहा है. जब प्रधानमंत्री को लगातार तीन दिन प्रचार के लिए अपने संसदीय क्षेत्र में रुकना पड़े तो इसकी महत्ता को समझा जा सकता है. लेकिन प्रश्न ये है कि पीएम को काशी में अपनी पूरी ताकत क्यों झोकनी पड़ रही है. राजनीति के जानकारों का कहना है-बगावत. इसके कारण उत्पन्न हुई हार की स्थिति और हार के बाद विपक्षियों के हमले का डर.

1989 से अब तक अर्थात लगातार सात बार विधायक रह चुके हैं श्याम देव राय चौधरी, जिनका टिकट इस बार भाजपा ने काट दिया है.

शहर दक्षिणी से श्यामदेव राय पिछले सात बार से विधायक हैं. जानकारों का कहना है कि शहरी क्षेत्र के विधायकों का विकास में खास भूमिका नहीं होती, सब कुछ मौजूद रहता है, थोड़ी बहुत जो कमियां होती हैं विधायक के जरिए दुरुस्त हो जाती है. आम आदमी को अपने विधायक से एक ही उम्मीद होती है कि वह उनके सुख-दुख में शामिल हों, मिलने पर दुआ सलाम हो जाए. इस मामले में श्यामदेव राय खरे उतरते हैं और हर समय उपलब्ध रहते हैं, लेकिन उनका टिकट काटकर नए उम्मीदवार नीलकंठ तिवारी को दे दिया गया है. इससे श्यामदेव राय के समर्थक तो नाराज हैं ही. उन्होंने भी प्रचार करना छोड़ दिया है, ये घातक है. प्रधानमंत्री शुक्रवार को उन्हें अपने साथ बाबा के दर्शन के लिए ले गए पर इससे बात बनी नहीं.

दूसरी तरफ कांग्रेस-सपा गठबंधन के उम्मीदवार राजेश मिश्र बनारस के कांग्रेस से सांसद रह चुके हैं, इस कारण जनता में उनकी पैठ है. इसके अलावा गठबंधन के कारण मुस्लिमों का भी समर्थन है. इस कारण उनकी स्थित भी मजबूत है. कैंट क्षेत्र से वर्तमान में भाजपा विधायक ज्योत्स्ना श्रीवास्तव के बेटे सौरभ को टिकट मिला है. वह पहली बार चुनाव मैदान में हैं. पृष्ठभूमि राजनीतिक है पर खिलाड़ी नए हैं. इसके विपरीत कांग्रेस- सपा गठबंधन से अनिल श्रीवास्तव मैदान में हैं. वह पिछले बार भी कांग्रेस से उम्मीदवार थे. राजनीतिक रूप से परिपक्व हैं. इसलिए अनिल को कमजोर करके आंकना ठीक नहीं है. एक ही जाति कायस्थ से होने के कारण वोट का बंटना भी तय है. शहर उत्तरी से वर्तमान भाजपा विधायक रवींद्र जायसवाल ही मैदान में हैं और उनके सामने हैं बसपा उम्मीदवार सुजीत कुमार मौर्य. 2012 में सुजीत की हार काफी कम वोटों से हुई थी. कम वोट कभी जीत में तब्दील हो सकती है, इससे इंकार नहीं किया जा सकता है .

कुल मिलाकर देखें तो भाजपा की तीनों सीट फंसी हुई है. चुनावी विश्लेषक इसे सीट वितरण में दूरदर्शिता का अभाव बता रहे हैं. क्योंकि बनारस के सांसद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही हैं इसलिए इन सीटों पर पराजय प्रधानमंत्री की प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाएगा, सो पीएम को बनारस में डेरा डालना पड़ा है. ये तीनों सीट वर्तमान में भाजपा के पास है, इसे कम से कम बचाए रखना जरूरी है. बनारस जिले में वैसे विधानसभा की 7 सीटें है, इनमें पांच वाराणसी लोकसभा क्षेत्र में आती हैं. जिसमें से तीन सीट भाजपा के पास है, ये तीनों शहर की हैं. बनारस में सातवां और अंतिम चरण का चुनाव 8 मार्च को है. बाबा की नगरी और प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र से चुनाव की पूर्णाहुत होगा. 11 मार्च को परिणाम आएगा, 13 को होली है. देखना है होली का रंग किस पर चढ़ता है.

Tags: वाराणसी विधानसभा

Post navigation

Previous: रेलवे ने एएलपी और टेक्नीशियन का परिणाम घोषित किया
Next: बसंतपुर में अबूझ हालात में मिला किशोरी का शव

ये भी पढ़ें

Sikandarpur Ganja
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • देश दुनिया
  • सिकंदरपुर

सिकंदरपुर में पकड़ा गया 22 लाख का गांजा, गाजीपुर की पुलिस टीम ने की कार्रवाई

General Desk 16 October, 2026
Ghar ka Bantwara Bhojpuri Movie 1
  • जिला जवार
  • देश दुनिया
  • भोजपत्तर
  • स्क्रीन TASTE

भोजपुरी की नई फिल्म ‘घर का बंटवारा’ यूट्यूब चैनल पर हुई रिलीज, घर बैठे उठाएं आनंद

General Desk 16 October, 2026
SANGAM RAMGOVIND SINGH ASTHI
  • जिला जवार
  • देश दुनिया
  • बलिया शहर
  • बांसडीह
  • शोक समाचार

पूर्व नेता प्रतिपक्ष स्व.रामगोविंद चौधरी की अस्थियां प्रयागराज संगम में विसर्जित, बड़ी संख्या में जुटे समर्थक

General Desk 1 October, 2026

Recent Posts

  • हत्या की कोशिश के वॉन्टेड आरोपी को रसड़ा पुलिस ने किया गिरफ्तार, महिला पर किया था हमला
  • महानवमी पर पूजा-अर्चना और कन्या पूजन, मंदिरों में उमड़ी भीड़
  • प्लॉट पर बाउंड्री निर्माण को लेकर विवाद, सभासद समेत सात लोगों पर केस
  • जुआ खेलते पकड़े गए 9 लोग, पुलिस ने दो लाख से अधिक की नकदी बरामद की
  • क्षेत्र पंचायत कार्यालय के पास प्रेरणा कैंटीन की शुरुआत, महिलाओं के हाथ में संचालन, होंगी आत्मनिर्भर
  • नवरात्रि और विजयदशमी पर डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने दीं शुभकामनाएं, कहा बनाए रखें आपसी सौहार्द
  • भीड़भाड़ वाली जगहों पर महिलाएं कैसे रहें सुरक्षित? मिशन शक्ति अभियान 6.0 के तहत किया गया जागरूक
  • मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का मौका, 12 नवंबर से शुरू होंगे दावे-आपत्तियां
  • दुर्गा मंदिर के स्थापना दिवस पर 151 महिलाओं का सम्मान
  • सरयू के कटान से प्रभावित गांवों के लोग बांसडीह तहसील का करेंगे घेराव, कई बैठकों के बाद आंदोलन का ऐलान
  • देवरिया-बलिया सीमा पर पुल से किशोर ने सरयू नदी में लगाई छलांग, परिजनों की डांट से नाराज था
  • संपूर्ण समाधान दिवस में नौ महिलाओं की शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण
  • दादा के नाम पर पौत्र ने गांव के सरकारी स्कूल में दी स्मार्ट क्लास रूम की सुविधा
  • डीएम बलिया का सख्त निर्देश, सुबह 10 बजे हर हाल में कार्यालय पहुंचें अधिकारी
  • बांसडीह क्षेत्र के गांव के पोखरे में मगरमच्छ देखे जाने की खबर से सनसनी, निगरानी बढ़ाई गई
  • बलिया की बेटी का चयन उत्तर प्रदेश अंडर 19 कबड्डी टीम में, नेशनल चैंपियनशिप खेलेगी
  • सिकंदरपुर में पकड़ा गया 22 लाख का गांजा, गाजीपुर की पुलिस टीम ने की कार्रवाई
  • बांसडीह क्षेत्र में युवक पर बाइक सवार हमलावरों ने चाकू और डंडे से किया हमला
  • घर से लापता पांच वर्षीय बच्ची का शव कुएं में मिला, पुलिस जांच में जुटी
  • भोजपुरी की नई फिल्म ‘घर का बंटवारा’ यूट्यूब चैनल पर हुई रिलीज, घर बैठे उठाएं आनंद
  • दिव्या मित्तल की सियासत में एंट्री: AK और PK से कितनी अलग हैं DM मैडम
  • बलिया में किसानों से धान खरीद के लिए इस बार बनेंगे 100 क्रय केंद्र, इस दिन से खरीदारी होगी
  • सरयू का रौद्र रूप जारी, महाराजपुर के नाहरछपरा टोले में तेज कटान, आबादी के बेहद करीब पहुंची धारा
  • दिव्यांग युवक के घर जाकर पूर्व विधायक ने भेंट की ट्राई साइकिल
  • भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के बलिया जिलाध्यक्ष बने संजीव कुमार वर्मा, 2027 के लिए महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

You may have missed

Rasra murder case arrest
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • रसड़ा

हत्या की कोशिश के वॉन्टेड आरोपी को रसड़ा पुलिस ने किया गिरफ्तार, महिला पर किया था हमला

General Desk 19 October, 2026
Belthra Kanya poojan
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

महानवमी पर पूजा-अर्चना और कन्या पूजन, मंदिरों में उमड़ी भीड़

General Desk 19 October, 2026
Boundry Dispute Bansdih
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

प्लॉट पर बाउंड्री निर्माण को लेकर विवाद, सभासद समेत सात लोगों पर केस

General Desk 19 October, 2026
Ballia Jua Arrest
  • Campus रिपोर्ट
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • रसड़ा

जुआ खेलते पकड़े गए 9 लोग, पुलिस ने दो लाख से अधिक की नकदी बरामद की

General Desk 19 October, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.