Skip to content
31 October, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia Live | Hindi News, India & World News

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

IMG_2456
https://youtu.be/NbuRlLVVtG0?si=jSohAK1hkRlbjnql
https://youtu.be/u-hTDfCu66I?si=-zshHn9S3G0_F2bx
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • जिला जवार
  • बाबा रामदेव के योगा को विश्व के 190 देशों में मान्यता मिली – नायडू
  • जिला जवार

बाबा रामदेव के योगा को विश्व के 190 देशों में मान्यता मिली – नायडू

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में विश्व में भारत की एक अलग पहचान बनी है. उन कार्यों का ही फल है कि आज पूरा विश्व मोदी मोदी कर रहा है.
News Desk 23 February, 2017 1 minute read
SIKANDARPUR_NAIDU_1

सिकंदरपुर (बलिया)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में विश्व में भारत की एक अलग पहचान बनी है. उन कार्यों का ही फल है कि आज पूरा विश्व मोदी मोदी कर रहा है. स्थानीय बस स्टेशन चौराहे के समीप भाजपा प्रत्याशी संजय यादव के समर्थन में पार्टी द्वारा आयोजित एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय शहरी विकास मंत्री वेंकैया नायडू ने यह विचार व्यक्त किया. 

कहा कि मोदी के कारण ही आज विदेशी भारत में पैसा लगाने को तैयार हैं. साथ ही बाबा रामदेव के योगा को विश्व के 190 देशों में मान्यता मिली है. कांग्रेस को भ्रष्टाचार का जनक बताया तथा कहा कि उसके राज्य में भ्रष्टाचार और घोटाले चरम पर थे. यूपीए सरकार के सभी सहयोगी मिलकर देश को लूट रहे थे. मोदी की सरकार बनने पर भ्रष्टाचार में कमी तो आई ही है. घोटाले रुक गए हैं. किसानों मजदूरों व नौजवानों के लिए अनेक योजनाएं संचालित हो रही हैं.

कहा कि मोदी हटाओ का नारा देने वाले लोग अपने गिरेबान में झांके. मोदी उनके कहने से नहीं हटेंगे, क्योंकि देश की जनता उनके साथ हैं. कहां की नोटबंदी नहीं, बल्कि नोट बदली भी गई है, जिससे देश को काफी लाभ मिलने वाला है. संजय यादव को विजयी बनाने की लोगों से अपील किया.

केंद्रीय रेल राज्यमंत्री मनोज सिंह ने कहा कि प्रदेश के चुनाव में भाजपा की सुनामी चल रही है. अब तक हुए 3 चरणों में 209 विधानसभा के चुनाव में भाजपा को 145 सीटें मिलेंगी. सपा सरकार के खिलाफ लोगों के आक्रोश का लाभ भाजपा को मिल रहा है. कहा कि भारत के सवाल पर कोई समझौता नहीं कर सकता है. कालेधन आतंकवाद और नक्सलवाद के खिलाफ निर्णायक जंग जारी है. 5 महीनों में ही 64,000 करोड़ काला धन सरकारी खजाने में जमा हुआ है. उसे गरीबों व किसानों के उत्थान हेतु खर्च किया जाएगा. हमने अपनी कार्रवाई में आतंकवाद का कमर तोड़ दिया है. कश्मीर में अब पत्थर नहीं चलते, हम ईंट का जवाब पत्थर से देना जानते हैं. कहा कि बलिया की सभी सीटें भाजपा की झोली में जाएंगी. सरकार बनने पर माफियाओं की संपत्ति जब्त कर ली जाएगी. चाहे वह मुख्तार अफजाल हो या कोई अन्य, नियुक्तियां रद्द कर जांच की जाएंगी और योग्यता के आधार पर भर्ती किया जाएगा. कहा कि मुलायम सिंह यादव के राज में प्रदेश में अपराध कम थे, जबकि अखिलेश राज में चरम पर है.

पूर्व मंत्री राजधारी, पूर्व मंत्री भगवान पाठक, रवि राय, बृजभान चौहान, शशि दुबे, माधव प्रसाद गुप्त आदि ने भी विचार रखा. अंत में आभार व्यक्त करते हुए प्रत्याशी संजय यादव ने कहा कि जनता का विश्वास मिलने पर सिकंदरपुर को आदर्श विधानसभा क्षेत्र बनाने का प्रयास करूंगा. सांसद भरत सिंह, गणेश प्रसाद सोनी, रंजीत राय, संजय राय, सतीश राय, प्रयास चौहान, अनिल कुमार वर्णवाल, अरविंद राय, अखिलेश सिंह, हरि भगवान चौबे, कन्हैया मित्र, डॉ. उमेश चंद प्रसाद आदि इस मौके पर मौजूद थे. अध्यक्षता परमेश्वर प्रजापति व संचालन राजीव मोहन चौधरी ने किया.

Read These:

गरीबों और किसानों के कल्याण में लग रहा देश का पैसा : राधामोहन
काम दहन भूंमि कामेश्वर धाम कारो के प्रवेश द्वार का उद्घाटन आज राम बालक बाबा के हाथों
फेफना में त्रिकोणीय संघर्ष, मुकाबला कांटे का
आलू के खेत में उतारना पड़ा आजम खान के हेलीकॉप्टर को
घटेश्वर नाथ महादेव लट्ठुडीह धाम से निकली भव्य शिव बारात
श्री सिद्धेश्वर नाथ महादेव का दुग्धाभिषेक, रूद्राभिषेक व भव्य श्रृंगार
हार्टमन कॉलेज में गायत्री अव्वल, राहुल व विपिन भी पुरस्कृत
आलू के खेत में उतारना पड़ा आजम खान के हेलीकॉप्टर को
अमनमणि समेत आधा दर्जन को सपा ने बाहर का रास्ता दिखाया
तेजस्वी को मुख्यमंत्री बनाना चाहिए – राबड़ी देवी
प्रथम श्रेणी में पास नहीं हो सका इलाहाबाद
टीजीटी 2013 के साक्षात्कार में शामिल होने का अंतिम अवसर
जेल में बंद ये धुरंधर भी ठोंक रहे हैं ताल

Follow Us On :

https://www.facebook.com/BalliaLIVE/
https://twitter.com/ballialive_

Tags: भाजपा मनोज सिन्हा विधानसभा वेंकैया नायडू संजय यादव सिकंदरपुर

Post navigation

Previous: हम जुमले और चुटकुले की राजनीति नहीं करते – नायडू
Next: चंदाडीह में मतदाता जागरूकता गोष्ठी

ये भी पढ़ें

kotwali Bansdih Road
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

बेटी से छेड़खानी का विरोध किया तो आरोपितों ने घर में घुस कर माता-पिता को पीटा, केस दर्ज

General Desk 30 October, 2026
सांकेतिक चित्र
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

बारिश होते ही सोनाडीह फीडर से बिजली आपूर्ति ठप हुई, 21 घंटे से फाल्ट ही तलाश रहा बिजली विभाग

General Desk 30 October, 2026
Bansdih SDM Pushkar Mishra
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

कोटे की दुकान से खाद्यान्न वितरण में धांधली की शिकायतों पर एक्शन, एसडीएम की मंजूरी के बाद केस दर्ज

General Desk 30 October, 2026

Recent Posts

  • बेटी से छेड़खानी का विरोध किया तो आरोपितों ने घर में घुस कर माता-पिता को पीटा, केस दर्ज
  • बारिश होते ही सोनाडीह फीडर से बिजली आपूर्ति ठप हुई, 21 घंटे से फाल्ट ही तलाश रहा बिजली विभाग
  • कोटे की दुकान से खाद्यान्न वितरण में धांधली की शिकायतों पर एक्शन, एसडीएम की मंजूरी के बाद केस दर्ज
  • सरयू के कहर से उजड़ रहा महाराजपुर-नाहर छपरा, दूसरे दिन भी अपने आशियाने खुद तोड़ते रहे ग्रामीण
  • युवक ने अपने माता-पिता और भाइयों पर लगाया उसकी मेहनत से अर्जित संपत्ति हड़पने और धमकी देने का आरोप
  • महाराजपुर नाहर छपरा में आबादी के बेहद करीब पहुंची सरयू की लहरें, ग्रामीण खुद तोड़ रहे आशियाना
  • रोडवेज बस और टैंकर की आमने-सामने से टक्कर, हादसे में 10 यात्री घायल, दो की हालत गंभीर
  • कथावाचिका जया किशोरी के साथ भजनों पर झूमे श्रद्धालु, भक्तिरस का किया रसपान
  • एमएलसी चुनाव नतीजों के बाद मंत्री ओमप्रकाश राजभर का सपा-कांग्रेस गठबंधन पर निशाना लेकिन अखिलेश पर दिखी नरमी
  • एमएलसी चुनाव नतीजों से जोश में समाजवादी पार्टी, अखिलेश यादव और सनातन पांडेय के निशाने पर आए केशव मौर्य
  • सरयू कटान से उजड़ते गांवों को बचाने के लिए उठी आवाज, ग्रामीणों ने छह सूत्रीय ज्ञापन सौंपा
  • महाराजपुर में सरयू का कहर जारी,दो दिन में दो बीघे से अधिक कृषि भूमि नदी में समाई
  • बलिया में पर्यावरण मिनी मैराथन दौड़ का आयोजन, परिवहन मंत्री करेंगे शुभारंभ
  • सुभासपा विधायक हंसूराम ने सपा सांसद रमाशंकर राजभर से मांगा जवाब-सड़क चौड़ीकरण पर आपत्ति क्यों उठाई
  • रामलीला मंचन में प्रभु श्रीराम-माता सीता विवाह के बाद एक युवक युवती का वास्तविक विवाह भी संपन्न
  • छोड़हर में श्रीमद्भागवत कथा में जया किशोरी का कथावाचन और भजन गायन भी होगा, कलश यात्रा निकली
  • जमीन की खतौनी में अंश निर्धारण का काम धीमा, बांसडीह तहसील में 39 हजार से अधिक खाते लंबित
  • नहर पुल के पास युवती का शव मिलने से सनसनी, मौत का कारण तलाशनें में जुटी पुलिस
  • आईवीवाई भोजपुरी म्यूजिक अवॉर्ड 2026 में पवन सिंह बने बेस्ट मेल सिंगर, निरहुआ प्राइड ऑफ भोजपुरी
  • भाजपा प्रदेश सह प्रभारी प्रदीप वर्मा ने बलिया में बैठक कर चुनावी रणनीति पर किया मंथन
  • परिवार कुछ दिनों के लिए बाहर गया था, चोरों ने घर की नकदी और गहनों पर हाथ साफ किया
  • बांसडीह में जनगणना प्रशिक्षण शिविर, 40 सवालों के जरिए जानकारी जुटाई जाएगी
  • चंबल की धरती पर सिनेमा का वैश्विक संगम, देश-विदेश की 30 से अधिक फिल्मों का प्रदर्शन
  • टुल्लू पंप से पानी भरते समय करंट की चपेट में आया युवक, मौत
  • पर्यावरण संरक्षण का संदेश लेकर पहुंची अंतरराष्ट्रीय साइकिल यात्रा, बेल्थरारोड में स्वागत हुआ

You may have missed

kotwali Bansdih Road
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

बेटी से छेड़खानी का विरोध किया तो आरोपितों ने घर में घुस कर माता-पिता को पीटा, केस दर्ज

General Desk 30 October, 2026
सांकेतिक चित्र
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

बारिश होते ही सोनाडीह फीडर से बिजली आपूर्ति ठप हुई, 21 घंटे से फाल्ट ही तलाश रहा बिजली विभाग

General Desk 30 October, 2026
Bansdih SDM Pushkar Mishra
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

कोटे की दुकान से खाद्यान्न वितरण में धांधली की शिकायतों पर एक्शन, एसडीएम की मंजूरी के बाद केस दर्ज

General Desk 30 October, 2026
Bansdih Ashiyana 1
  • जिला जवार
  • बांसडीह

सरयू के कहर से उजड़ रहा महाराजपुर-नाहर छपरा, दूसरे दिन भी अपने आशियाने खुद तोड़ते रहे ग्रामीण

General Desk 30 October, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियाब्रेकिंगन्यूज़ बलिया लाइव बलिया समाचार बलियासमाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.