Skip to content
5 November, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia Live | Hindi News, India & World News

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

IMG_2456
https://youtu.be/NbuRlLVVtG0?si=jSohAK1hkRlbjnql
https://youtu.be/u-hTDfCu66I?si=-zshHn9S3G0_F2bx
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • भोजपत्तर
  • खेती और बेटी को बढ़ावा देने की जरूरत – प्रो. योगेंद्र सिंह
  • जिला जवार
  • भोजपत्तर

खेती और बेटी को बढ़ावा देने की जरूरत – प्रो. योगेंद्र सिंह

जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय बलिया के कुलपति योगेन्द्र सिंह ने कहा कि विश्व के 18 देशों में भोजपुरी भाषा बोली जाती है. 25 करोड़ की आबादी भोजपुरी को अपनी मातृभाषा मानती है. बावजूद भोजपुरी को आठवीं अनुसूची में आज तक शामिल नहीं किया गया, जो सोचनीय प्रश्न है.
News Desk 22 February, 2017 1 minute read
BAIRIYA_YOGENDRA_2

बैरिया (बलिया)। जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय बलिया के कुलपति योगेन्द्र सिंह ने कहा कि विश्व के 18 देशों में भोजपुरी भाषा बोली जाती है. 25 करोड़ की आबादी भोजपुरी को अपनी मातृभाषा मानती है. बावजूद भोजपुरी को आठवीं अनुसूची में आज तक शामिल नहीं किया गया, जो सोचनीय प्रश्न है. अमरनाथ मिश्र पीजी कालेज दूबेछपरा में ‘भोजपुरी भाषा के विकास’ के तहत आयोजित संगोष्ठी को सम्बोधित करते हुए कुलपति ने कहा कि लोककंठ में रच बस कर भी भोजपुरी भाषा आपनी साहित्यिक एवं सांस्कृतिक परम्परा का प्रवाह न केवल बनाये रखी, बल्कि उसमें साहित्य के विविध रूपों एवं उच्च कोटि के साहित्यिक अभिव्यक्तियों की भी गुणवत्ता आती गयी. कहा कि भोजपुरी के बगैर साहित्य अधुरा है. आज के परिवेश में खेती और बेटी को बढ़ावा देने की जरूरत है.

विशिष्ट अतिथि साहित्यकार जनार्दन राय के कहा कि भोजपुरी भाषा लोक भाषा है. भोजपुरी बलिष्ठ जाति की व्यावहारिक भाषा है. भोजपुरी साहित्य में लोकहित संबंधी और धारणायें भरी पड़ी है. यदि देखा जाये तो स्वास्थ्य, रक्षा, पर्यावरण, चेतना, धर्म, अध्यात्म, राष्ट्रीय चेतना, दहेज प्रथा व अध्यात्मवाद से संदर्भित साहित्य में लोकहित से जुड़ी अवधारणायें अपना विशेष स्थान रखती हैं.

प्राचार्य डॉ. गणेश पाठक ने कहा कि भोजपुरी भाषा को आज तक आठवीं अनुसूची में शामिल न करना सोचनीय विषय है. भोजपुरी क्षेत्र में ही भोजपुरी भाषा उपेक्षित है. पूर्व प्रधानाचार्य उमाशंकर मिश्र ने कहा कि द्वाबा में एक भी विज्ञान वर्ग के महाविद्यालय नहीं है, जिस पर आम जनमानस को सोचना बहुत जरूरी है.

जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि अयोध्या प्रसाद हिन्द ने बाढ़ क्षेत्र में अवस्थित शैक्षणिक संस्थान की ओर इशारा करते हुए कुलपति से कहा कि ‘ऐ साहब अब एक से लेकर एमए तक के बचवन के पढ़े वाला एह धरोहर के बचा लीं, काहेंकि इ धरोहर अब गंगा के मुंहाना पर बा. जवना के बचावल हम सब के साथ रउरो जिम्मेदारी बा।’

डॉ शिवेश राय ने कहा कि भोजपुरी जनमानस की भाषा है. इसमें सभी वर्ग, जाति, धर्म व सम्प्रदाय का भाव जुड़ा है. ई. एसके मिश्र, डॉ. गीता, डॉ. गौरीशंकर द्विवेदी, डॉ. श्यामविहिारी श्रीवास्तव, डॉ. भगवान जी चौबे, डॉ. भूपेन्द्र सिंह ने भी विचार व्यक्त किया. संतोष कुमार मिश्र, कृपाशंकर पाण्डेय, परमानन्द पाण्डेय, रूपेश कुमार मिश्र, आमप्रकाश सिंह, शिवजी तिवारी,  नागेन्द्र तिवारी, नरेन्द्र मिश्र, सुवाष सिंह, अक्षयलाल ठाकुर, रविन्द्र, जगलाल, सीओ बैरिया टीएन दूबे के अलावा कालेज के छात्र-छात्राएं उपस्थित रही. अध्यक्षता शिक्षाविद् शुभनारायण पाण्डेय व संचालन डॉ. शिवेश राय ने किया. सभा आगंतुकों के प्रति प्राचार्य डॉ. गणेश पाठक ने आभार व्यक्त किया. इससे पहले कालेज के छात्रसंघ अध्यक्ष सहित सभी पदाधिकारियों ने कुलपति डॉ. योगेन्द्र सिंह का माल्यार्पण कर स्वागत किया. साथ ही कालेज के छात्राओं में कु. रेखा (एमए प्रथम वर्ष) ने स्वागत गीत एवं सरस्वती वंदना प्रस्तुत किया.

Tags: भोजपुरी योगेंद्र सिंह विश्वविद्यालय

Post navigation

Previous: बहू के लिए धनबाद की पूर्व मेयर इंदू सिंह ने मोर्चा संभाला
Next: मधुबनी में लगी आग में कई रिहाइशी झोपड़ियां जल कर राख

ये भी पढ़ें

Belthra Police
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

बैंकों में सुरक्षा व्यवस्था की जांच और सघन चेकिंग अभियान

General Desk 4 November, 2026
Bansdih Sylinder Blast
  • Accident
  • जिला जवार
  • बांसडीह

गैस सिलेंडर में लगी आग तो दूर फेंक दिया था लेकिन धमाके से निकले लोहे ने ली महिला की जान

General Desk 4 November, 2026
Bansdih Police Checking
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

धनतेरस-दीपावली को लेकर पुलिस ने की सघन चेकिंग, नियम तोड़ने वालों के काटे चालान

General Desk 4 November, 2026

Recent Posts

  • बैंकों में सुरक्षा व्यवस्था की जांच और सघन चेकिंग अभियान
  • गैस सिलेंडर में लगी आग तो दूर फेंक दिया था लेकिन धमाके से निकले लोहे ने ली महिला की जान
  • धनतेरस-दीपावली को लेकर पुलिस ने की सघन चेकिंग, नियम तोड़ने वालों के काटे चालान
  • तहसील घेराव के बाद जागा बाढ़ विभाग, नाव से पहुंचे इंजीनियर, जियो ट्यूब लगाने की तैयारी
  • युवती के साथ दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया
  • बेल्थरारोड क्षेत्र के गांव में धर्मांतरण की कोशिश के आरोप से मचा हड़कंप, एक हिरासत में, पुलिस जांच में जुटी
  • धार्मिक कार्यक्रम में महिलाओं के गले से मंगलसूत्र चुराने वाले गिरोह का पर्दाफाश, दो महिलाएं पकड़ी गईं
  • गणितज्ञ रत्नेश कुमार ने विद्यार्थियों को बताए अपने गणितीय महासूत्र एवं नवीन तर्क, सिखाए गणित के नए आयाम
  • मोबाइल टॉवर से महंगी केबल काटकर चुरानेवाला आरोपी रंगे हाथों धरा गया
  • तीस किलोमीटर की पदयात्रा करके अपना दर्द बताने बांसडीह तहसील पहुंचे ग्रामीण, किया घेराव
  • बीस साल से बदहाल सड़क अब जाकर बनी, विधायक ने किया लोकार्पण
  • बेल्थरारोड कृषि मंडी में भारी पुलिस बल की मौजूदगी में हटाया गया अतिक्रमण, रही अफरातफरी
  • सरयू के कटान का खौफ: अपना मकान तोड़ कर ईंट, दरवाजे, खिड़की बचाने की कोशिश में जुटे ग्रामीण
  • सरयू के कटान प्रभावित ग्रामीण करेंगे बांसडीह तहसील का घेराव, महाराजपुर से पदयात्रा करते हुए पहुंचेंगे
  • शटडाउन के बाद भी पोल पर दौड़ा करंट, फ्यूज ठीक करने चढ़ा संविदाकर्मी गंभीर रूप से झुलसा
  • मोबाइल फोन और मंगलसूत्र झपटने वाले आरोपी को जेल और जुर्माने की सजा
  • गोदाम का ताला तोड़कर 40 बोरी चावल ले उड़े चोर, ग्रामीणों को आता देख पिकअप लेकर भागे
  • पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि, कांग्रेस नेताओं ने अस्पताल में मरीजों को बांटे फल
  • बेटी से छेड़खानी का विरोध किया तो आरोपितों ने घर में घुस कर माता-पिता को पीटा, केस दर्ज
  • बारिश होते ही सोनाडीह फीडर से बिजली आपूर्ति ठप हुई, 21 घंटे से फाल्ट ही तलाश रहा बिजली विभाग
  • कोटे की दुकान से खाद्यान्न वितरण में धांधली की शिकायतों पर एक्शन, एसडीएम की मंजूरी के बाद केस दर्ज
  • सरयू के कहर से उजड़ रहा महाराजपुर-नाहर छपरा, दूसरे दिन भी अपने आशियाने खुद तोड़ते रहे ग्रामीण
  • युवक ने अपने माता-पिता और भाइयों पर लगाया उसकी मेहनत से अर्जित संपत्ति हड़पने और धमकी देने का आरोप
  • महाराजपुर नाहर छपरा में आबादी के बेहद करीब पहुंची सरयू की लहरें, ग्रामीण खुद तोड़ रहे आशियाना
  • रोडवेज बस और टैंकर की आमने-सामने से टक्कर, हादसे में 10 यात्री घायल, दो की हालत गंभीर

You may have missed

Belthra Police
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

बैंकों में सुरक्षा व्यवस्था की जांच और सघन चेकिंग अभियान

General Desk 4 November, 2026
Bansdih Sylinder Blast
  • Accident
  • जिला जवार
  • बांसडीह

गैस सिलेंडर में लगी आग तो दूर फेंक दिया था लेकिन धमाके से निकले लोहे ने ली महिला की जान

General Desk 4 November, 2026
Bansdih Police Checking
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

धनतेरस-दीपावली को लेकर पुलिस ने की सघन चेकिंग, नियम तोड़ने वालों के काटे चालान

General Desk 4 November, 2026
Bansdih Asst engneer Visit
  • जिला जवार
  • बांसडीह

तहसील घेराव के बाद जागा बाढ़ विभाग, नाव से पहुंचे इंजीनियर, जियो ट्यूब लगाने की तैयारी

General Desk 3 November, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियाब्रेकिंगन्यूज़ बलिया लाइव बलिया समाचार बलियासमाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.