Skip to content
20 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • जिला जवार
  • बैरिया की राजनीति में उथल-पुथल का दौर
  • जिला जवार

बैरिया की राजनीति में उथल-पुथल का दौर

इस विधानसभा क्षेत्र से बहुजन समाज पार्टी से विधायक रहे व 2012 के चुनाव में कांग्रेस से प्रत्याशी रहे सुभाष यादव की बसपा में वापसी की खबर बैरिया विधानसभा क्षेत्र में जंगल की आग की तरफ फैल गई है.
News Desk 24 January, 2017 1 minute read
SUBHASH_YADAV_BAIRIYA

बैरिया (बलिया) से वीरेंद्र नाथ मिश्र

363 बैरिया विधानसभा क्षेत्र के राजनीतिक परिदृश्य पर उथल-पुथल का दौर तेज हो गया है. इस विधानसभा क्षेत्र से बहुजन समाज पार्टी से विधायक रहे व 2012 के चुनाव में कांग्रेस से प्रत्याशी रहे सुभाष यादव की बसपा में वापसी की खबर बैरिया विधानसभा क्षेत्र में जंगल की आग की तरफ फैल गई है. बसपा में उनकी वापसी के खासे मायने निकाले जा रहे हैं. इतना ही नहीं श्री यादव के समर्थक जगह-जगह मिठाई बांट रहे हैं, वही एक दूसरे को बधाई देने का दौर भी जारी है.

बसपा कार्यकर्ता यहां तक कयास लगा रहे हैं कि भारतीय जनता पार्टी का बैरिया विधानसभा क्षेत्र से टिकट घोषित होते ही प्रदेश में बसपा के कुछ प्रत्याशी बदले जाएंगे. उस समय बैरिया में भी बदलाव हो सकता है. पूर्व विधायक सुभाष यादव के समर्थकों के खुशी का ठिकाना नहीं है. सुभाष यादव के बसपा में आ जाने से यहां के राजनीतिक परिदृश्य में एक नए समीकरण का आगाज हुआ माना जा रहा है. उधर, समाजवादी पार्टी के जिला महासचिव मनोज सिंह भी टिकट की दावेदारी में थे. टिकट न मिलने पर वह भी बगावती तेवर में हैं. 25 जनवरी को अपने कार्यकर्ताओं की बैठक बुलाए हैं और वहीं से मैदान में विद्रोही प्रत्याशी के तौर पर अपने को प्रस्तुत करने की तैयारी में हैं.

सबसे विकट स्थिति तो यहां भारतीय जनता पार्टी की है. यहां से प्रत्याशी के दौड़ में संघर्षरत पूर्व विधायक विक्रम सिंह, मुक्तेश्वर सिंह, सुरेंद्र सिंह व जय प्रकाश नारायण सिंह टिकट की आस में लखनऊ और दिल्ली में जमे हुए हैं. यहां चर्चा में दिन में तीन बार दवा की खुराक की तरह कभी विक्रम सिंह तो कभी मुक्तेश्वर सिंह और कभी सुरेंद्र सिंह के भाजपा से टिकट मिलने की अपुष्ट चर्चा चल रही है. तीनों में कौन टिकट पा रहा है, सब के समर्थक अपने अपने पक्ष में तर्क दे रहे हैं.

वहीं सोमवार की शाम से बांसडीह विधानसभा क्षेत्र में गठबंधन के चलते भाजपा का टिकट पाने से वंचित रही केतकी सिंह को बैरिया विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी बनाए जाने की चर्चा जोरों पर है. जैसा कि पहले ही बलिया लाइव के सुधी पाठकों को खबरों के माध्यम से अवगत कराया जा चुका है कि अपने अलबेले मिजाज वाले बैरिया विधान सभा की धरती पर विद्रोह की ज्वाला मुखी जागृत हो चुकी है. दिल्ली और लखनऊ में बैठे पार्टी नेतृत्व के सिद्धांतों और विचारों की धज्जियां उड़ती महसूस की जा रही है. वही पार्टी, जाति, क्षेत्रीय राजनीति और शीर्ष नेतृत्व के मकड़जाल में उलझ कर द्वाबा के राजनीतिक परिदृश्य पर हाडहोर मचा हुआ है.

Tags: बसपा बैरिया भाजपा विधानसभा सपा

Post navigation

Previous: सुभाष यादव की बसपा में वापसी, आजमगढ़ मंडल इकाई अध्यक्ष बनाए गए
Next: तो अब हाथी की सवारी मुख्तार अंसारी का खेमा भी करेगा!

ये भी पढ़ें

Pashuhari CAse Medical Jaanch
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-सरसों के तेल की जगह सत्यानाशी का तेल खाने से हुईं एक ही परिवार के तीन लोगों मौतें, जांच में खुलासा

General Desk 19 September, 2026
DM Ballia Samadhan Diwas 1
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia News:डीएम बलिया और एसपी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनीं जनसमस्याएं, 9 का मौके पर निस्तारण

General Desk 19 September, 2026
Baba Ganinath Janmotsav 1
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-बेल्थरारोड में धूमधाम से मनाया गया बाबा गणिनाथ जन्मोत्सव, भव्य शोभायात्रा और सामूहिक हवन में उमड़े लोग

General Desk 19 September, 2026

Recent Posts

  • Ballia-सरसों के तेल की जगह सत्यानाशी का तेल खाने से हुईं एक ही परिवार के तीन लोगों मौतें, जांच में खुलासा
  • Ballia News:डीएम बलिया और एसपी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनीं जनसमस्याएं, 9 का मौके पर निस्तारण
  • Ballia-बेल्थरारोड में धूमधाम से मनाया गया बाबा गणिनाथ जन्मोत्सव, भव्य शोभायात्रा और सामूहिक हवन में उमड़े लोग
  • महावीरी झंडा जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए एएसपी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक
  • Ballia-राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेल कर लौटीं सोनाडीह की तीन बेटियों का स्टेशन पर हुआ स्वागत
  • Ballia-विवाहिता ने पति से जताया जान का खतरा, फोन कॉल पर तुरंत एक्शन में आई पुलिस
  • Ballia-सरयू की बाढ़ में घर-खेत बहे, अब ठोस व्यवस्था की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
  • Ballia-रसड़ा कोतवाली क्षेत्र में मां-बेटी के मर्डर से सनसनी, पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर जांच शुरू की
  • Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’
  • Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन
  • Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान
  • ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज होने के बाद एडीओ पंचायत को बनाया गया ग्राम पंचायत का प्रशासक
  • Ballia-पिता के हत्यारों से परिवार को खतरा! मुख्यमंत्री से मिलने की मांग पर अड़ी पूर्व सीआरपीएफ जवान की पुत्री
  • Ballia: सृष्टि के शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से की गई पूजा, विशाल भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
  • Ballia-उमेश चौरसिया हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार
  • Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष
  • उमेश हत्याकांड: परिजनों का दाह संस्कार से इनकार, बुलडोजर एक्शन और एनकाउंटर की मांग
  • Ballia-शौच के लिए गए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सर्पदंश की आशंका
  • Ballia-पूर्व सीआरपीएफ जवान हत्याकांड का 25 हजार का एक इनामी आरोपी अब भी फरार, पुलिस ने मांगा जन-सहयोग
  • Ballia-अमरेश हत्याकांड के मुख्य आरोपी रामकरण सिंह का बलिया सीजेएम कोर्ट में समर्पण, तीन पुलिस टीमों-एसटीएफ को दिया चकमा
  • Ballia-महिला की शिकायत पर अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में तीन लोगों पर केस
  • Ballia-उभांव थाना क्षेत्र में चार दिन में दो हत्याओं से सनसनी, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल
  • Ballia-सीएचसी बांसडीह के एंबुलेंस ड्राइवर की पिटाई, अस्पताल परिसर में ही 5 लोगों ने किया हमला!
  • Ballia-शहीद बिजेंद्र को किया गया नमन, पाकिस्तानी आतंकियों से लोहा लेते दिया था सर्वोच्च बलिदान
  • Ballia-मारपीट में घायल युवक की मौत, 15 दिन पुराने विवाद को लेकर फिर हुआ था झगड़ा

You may have missed

Pashuhari CAse Medical Jaanch
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-सरसों के तेल की जगह सत्यानाशी का तेल खाने से हुईं एक ही परिवार के तीन लोगों मौतें, जांच में खुलासा

General Desk 19 September, 2026
DM Ballia Samadhan Diwas 1
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia News:डीएम बलिया और एसपी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनीं जनसमस्याएं, 9 का मौके पर निस्तारण

General Desk 19 September, 2026
Baba Ganinath Janmotsav 1
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-बेल्थरारोड में धूमधाम से मनाया गया बाबा गणिनाथ जन्मोत्सव, भव्य शोभायात्रा और सामूहिक हवन में उमड़े लोग

General Desk 19 September, 2026
Sear Peace Commetee Meet
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

महावीरी झंडा जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए एएसपी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक

General Desk 18 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.