Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
उमेश गुप्ता, बेल्थरारोड,बलिया
बेल्थरारोड,बलिया. लगातार बारिश और तेज हवाओं के बीच अवायां विद्युत उपकेंद्र से संचालित सोनाडीह फीडर की बिजली व्यवस्था एक बार फिर चरमरा गई. गुरुवार की रात करीब आठ बजे गुल हुई बिजली शुक्रवार शाम पांच बजे तक समाचार लिखे जाने तक बहाल नहीं हो सकी थी, यानी करीब 21 घंटे से अधिक समय तक सोनाडीह फीडर से जुड़े गांव अंधेरे में डूबे रहे।
बिजली विभाग की ओर से बताया गया कि फाल्ट की तलाश की जा रही है, लेकिन सवाल यह है कि आखिर एक फाल्ट खोजने में विभाग को 21 घंटे से अधिक समय क्यों लग रहा है। सोनाडीह फीडर की समस्या कोई नई नहीं है। ग्रामीणों के अनुसार थोड़ी सी बारिश या तेज हवा चलते ही इस फीडर की आपूर्ति व्यवस्था लड़खड़ा जाती है। बताया जाता है कि फीडर पहले से ही ओवरलोड चल रहा है।
विभागीय स्तर पर इसे दो हिस्सों में बांटने का प्रयास भी हुआ, लेकिन वह भी सफल नहीं हो सका। इसके बावजूद समस्या के स्थायी समाधान की दिशा में अब तक क्या ठोस कदम उठाए गए, यह बड़ा सवाल बना हुआ है।बारिश के बीच लंबे समय तक बिजली गुल रहने से ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ गईं। घरों में अंधेरा छाने के साथ मोबाइल चार्जिंग, पानी की व्यवस्था और रोजमर्रा के जरूरी काम प्रभावित हुए।
ग्रामीणों का कहना है कि बरसात में घरों में जहरीले कीड़े-मकोड़े और बिच्छू निकलने का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में रातभर बिजली गुल रहना सुरक्षा की दृष्टि से भी गंभीर चिंता का विषय है।विद्युत विभाग के जेई राम विलास खरवार ने बताया कि फाल्ट के कारण आपूर्ति बाधित है और कर्मचारी लगातार फाल्ट तलाश रहे हैं। फाल्ट मिलने के बाद उसे ठीक कर आपूर्ति बहाल की जाएगी। हालांकि, फाल्ट कब तक मिलेगा और बिजली कब तक आएगी, इसकी कोई स्पष्ट समय सीमा नहीं बताई गई।
क्षेत्र के ग्रामीणों ने संवाददाता उमेश गुप्ता को बताया कि हर बार “फाल्ट है, खोजा जा रहा है” कहकर जिम्मेदारी पूरी कर दी जाती है। सवाल यह है कि यदि सोनाडीह फीडर की समस्या बार-बार सामने आ रही है तो विभाग स्थायी तकनीकी समाधान क्यों नहीं कर रहा? क्या लाइनों, जर्जर तारों और संवेदनशील स्थानों का नियमित निरीक्षण नहीं होता ग्रामीणों ने उच्चाधिकारियों से सोनाडीह फीडर का तकनीकी ऑडिट कराने, ओवरलोड की समस्या दूर करने और बार-बार फाल्ट वाले स्थानों पर स्थायी सुधार कराने की मांग की है। अब देखना है कि विभाग हर बारिश में फाल्ट खोजने की कवायद जारी रखता है या सोनाडीह फीडर को अंधेरे से स्थायी निजात दिलाने के लिए कोई ठोस कदम उठाता है।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.
