Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
रविशंकर पांडेय,बांसडीह,बलिया
बांसडीह,बलिया. बांसडीह इंटर कॉलेज के सभागार में सोमवार को जनगणना चरण-2 के प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन एसडीएम एवं उप जनगणना अधिकारी डॉ. पुष्कर मिश्रा ने किया। इस दौरान उन्होंने जनगणना कार्य की महत्ता समझाते हुए निर्धारित समयसीमा के भीतर प्रशिक्षण और गणना की प्रक्रिया पूरी करने पर जोर दिया।
एसडीएम डॉ. पुष्कर मिश्रा ने बताया कि 26 अक्टूबर से 14 नवंबर तक प्रगणकों और सुपरवाइजरों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके बाद 16 से 30 नवंबर तक स्व-गणना की प्रक्रिया चलेगी, जिसमें व्यक्ति स्वयं अपनी जानकारी दर्ज कर सकेंगे। वहीं, एक दिसंबर से चार जनवरी तक जनगणना के दूसरे चरण के तहत घर-घर जाकर व्यक्तियों की गणना की जाएगी।
उन्होंने बताया कि इस चरण में प्रत्येक व्यक्ति से कुल 40 प्रश्न पूछे जाएंगे। इन सवालों के माध्यम से संबंधित आवश्यक जानकारियां एकत्र की जाएंगी। जनगणना की प्रक्रिया को व्यवस्थित, पारदर्शी और त्रुटिरहित ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रगणकों और सुपरवाइजरों को उनकी जिम्मेदारियों से अवगत कराया जाएगा।
प्रशिक्षण शिविर में चार्ज अधिकारी एवं तहसीलदार नितिन कुमार सिंह, सहायक चार्ज अधिकारी एवं नायब तहसीलदार रजनीश, सहायक आचार्य अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी अनूप त्रिपाठी सहित तहसील के राजस्वकर्मी और शिक्षकगण मौजूद रहे।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.
