Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
उमेश गुप्ता, बेल्थरारोड,बलिया
बेल्थरारोड,बलिया. शारदीय नवरात्र की महानवमी श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई। सोमवार को सुबह से ही देवी मंदिरों और पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती रही। मां दुर्गा की आराधना और मंत्रोच्चार से पूरा क्षेत्र भक्तिमय नजर आया।
महानवमी के अवसर पर जगह-जगह विधि-विधान से मां दुर्गा की पूजा-अर्चना, हवन और धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए गए। श्रद्धालुओं ने मां भगवती के समक्ष सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की। वहीं नवरात्र की परंपरा के अनुसार विभिन्न स्थानों पर नौ कन्याओं एवं भैरव बाबा का पूजन कर उन्हें भोजन कराया गया। इसके बाद कन्याओं को उपहार देकर सम्मानपूर्वक विदा किया गया।
महानवमी को लेकर सुबह से ही घरों में धार्मिक अनुष्ठान और कन्या भोज का सिलसिला चलता रहा। श्रद्धालुओं ने नवरात्र व्रत का विधिवत समापन करते हुए मां दुर्गा से सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। इस दौरान पूरा क्षेत्र मां भगवती की भक्ति में सराबोर नजर आया।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.
