Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
रविशंकर पांडेय,बांसडीह,बलिया
बांसडीह,बलिया. नगर पंचायत बांसडीह के वार्ड नंबर 14 में जमीन पर बाउंड्री निर्माण को लेकर विवाद हो गया. शिकायतकर्ता नवतेज सिंह की तहरीर पर पुलिस ने वार्ड के सभासद कृष्णा वर्मा समेत सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शिकायतकर्ता का आरोप है कि 12 अगस्त 2026 को दोपहर करीब एक बजे वह वार्ड नंबर 14 स्थित भूखंड संख्या 1685/2 पर अपने पिता की साझा जमीन में बाउंड्री का निर्माण करा रहे थे। इसी दौरान आरोपितों ने मौके पर पहुंचकर विरोध किया। आरोप है कि इस दौरान गाली-गलौज करने के साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी गई। शिकायतकर्ता ने भविष्य में भी हमले की आशंका जताते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
इस मामले में नामजद आरोपितों में सभासद कृष्णा वर्मा, दुखहरन चौहान, धीरेंद्र चौहान उर्फ डीसी, जादू गोंड, छित्तेश्वर चौहान, मंजू देवी और अनिल वर्मा हैं। कोतवाल राकेश कुमार सिंह ने बताया कि मामले में अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.
