Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
उमेश गुप्ता, बेल्थरारोड
बेल्थरारोड,बलिया. उभांव थाना क्षेत्र में चौकिया-नगरा राजमार्ग पर शनिवार दोपहर तीन बजे के करीब तेज रफ्तार डंपर ने एक बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार सड़क किनारे जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया।
मिली जानकारी के अनुसार, नगरा थाना क्षेत्र के कोठियां गांव निवासी शत्रुघ्न कुमार (35) पुत्र जवाहर शनिवार को किसी कार्य से बेल्थरारोड आए थे। दोपहर करीब तीन बजे वह बाइक से अपने गांव लौट रहे थे। जैसे ही वह जमुआव गांव के समीप पहुंचे, तभी बेल्थरारोड की तरफ से आ रहे एक डंपर ने उनकी बाइक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार उछलकर सड़क किनारे जा गिरा। गंभीर रूप से घायल होने से वह कराह रहा था. हादसे के बाद मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल डायल-108 एंबुलेंस को सूचना दी।
एंबुलेंस की मदद से गंभीर रूप से घायल शत्रुघ्न कुमार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। हादसे के बाद डंपर चालक मौके से निकल गया। वही बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई
गैर जमानती वारंट के तहत एक वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार
बेल्थरारोड. उभांव थाना पुलिस ने गैर जमानती वारंट के तहत वांछित एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। उभांव प्रभारी निरीक्षक दिनेश पाठक के नेतृत्व में उभांव पुलिस टीम क्षेत्र में भ्रमण कर रही थी। इसी दौरान उपनिरीक्षक रामजतन सोनकर ने हमराह कांस्टेबल विकी यादव के साथ ग्राम पतनारी स्थित आरोपी के घर दबिश दी।
पुलिस के मुताबिक, ग्राम न्यायालय बेल्थरा रोड, बलिया से जारी एनबीडब्ल्यू के तहत वांछित पप्पू उर्फ अभिनाश पुत्र मुख्तार शुक्ला निवासी पतनारी, थाना उभांव अपने घर पर मौजूद मिला। पुलिस ने उसे वारंट एवं गिरफ्तारी के कारण से अवगत कराते हुए मौके से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ मु0नं0 5919/12, मु0अ0सं0 142/96, धारा 323 व 504 भादवि के तहत मामला दर्ज है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर आरोपी को ग्राम न्यायालय बेल्थरा रोड भेज दिया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक रामजतन सोनकर और कांस्टेबल विकी यादव शामिल रहे।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.
