Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
रविशंकर पांडेय,बांसडीह,बलिया
बांसडीह,बलिया. स्नातकोत्तर महाविद्यालय बांसडीह में मंगलवार को दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी हुई। ‘युद्ध, व्यापार और समाज का आकलन : अमेरिका-ईरान संघर्ष का भारत सहित दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों पर सामाजिक और आर्थिक प्रभाव’ विषय पर आयोजित संगोष्ठी में विशेषज्ञों ने युद्ध, वैश्विक व्यापार, ऊर्जा संकट, राष्ट्रीय सुरक्षा और बदलते भू-राजनीतिक समीकरणों पर विचार रखे।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय बलिया के कुलपति प्रो. नरेंद्र कुमार शुक्ल, समाजशास्त्र विभाग मगध विश्वविद्यालय बोधगया के प्रो. दीपक कुमार, मुख्य वक्ता डॉ. हरिशरण शर्मा, जेएनयू नई दिल्ली के प्रो. शांतेश कुमार सिंह सहित अन्य अतिथियों ने किया। महाविद्यालय प्रबंधक डॉ. विनोद कुमार सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया। विषय प्रवर्तन हर्ष कुमार सिंह ने किया।
विधायक केतकी सिंह ने भी अमेरिका-ईरान संघर्ष, ऊर्जा संकट और भारत की भूमिका पर विचार रखे। उन्होंने सौर ऊर्जा के विस्तार तथा 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य पर भी चर्चा की।
जेएनयू के प्रो. शांतेश कुमार सिंह ने कहा कि स्वयं में सुधार ही राष्ट्र की सुरक्षा का आधार है। उन्होंने युद्ध के नियमों, मध्य-पूर्व के संघर्ष, मानव सुरक्षा, ट्रेड वार, भारतीय व्यापार और विभिन्न देशों में महंगाई के प्रभाव पर चर्चा की।

डॉ. हरिशरण शर्मा ने अमेरिका की भूमिका, भारत-चीन संबंध और ईरान-अमेरिका संघर्ष के बीच बदलते भू-राजनीतिक समीकरणों पर विचार रखे। उन्होंने सड़क एवं व्यापारिक मार्गों तथा वैश्विक नेविगेशन व्यवस्था के महत्व को भी रेखांकित किया।
प्रो. दीपक कुमार ने अमेरिका-ईरान संघर्ष से उत्पन्न वैश्विक संकट और होर्मुज जलसंधि के महत्व पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने ऊर्जा सुरक्षा, सौर ऊर्जा और आत्मनिर्भर ऊर्जा व्यवस्था को भविष्य की महत्वपूर्ण जरूरत बताया।
कुलपति प्रो. नरेंद्र कुमार शुक्ल ने कहा कि ऐसी संगोष्ठियां वैश्विक संकटों को समझने और समाधान के रास्ते तलाशने का अवसर देती हैं। उन्होंने महाविद्यालय परिवार को बधाई देते हुए शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार पर जोर दिया। उन्होंने अगले सत्र से बीटेक और एमटेक की शिक्षा व्यवस्था लागू करने की बात कही। अंत में प्राचार्य डॉ. फिरोज खान ने अतिथियों के प्रति आभार जताया।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.
