Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
रविशंकर पांडेय,बांसडीह,बलिया
बांसडीह,बलिया. बांसडीह कोतवाली पुलिस ने बनकट और हरदत्तपुर में हाई क्वालिटी फोटोग्राफी वाले महंगे DSLR कैमरा लूट की दो घटनाओं का बांसडीह पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। थाना पुलिस, सर्विलांस और एसओजी की संयुक्त टीम ने बुधवार तड़के शाहपुर हुसेनाबाद-मझौली मार्ग से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया।
यह गिरोह फोटोग्राफी बुकिंग के बहाने फोटोग्राफर-कैमरामैन को बुलाता था और मारपीट कर उनके महंगे कैमरे लूट लेता था. पुलिस ने इनके कब्जे और निशानदेही पर लूटे गए तीन DSLR कैमरे और वारदात में प्रयुक्त दो बाइक बरामद की गई हैं। पुलिस ने दोनों मुकदमों में बरामदगी के आधार पर बीएनएस की धारा 317(2)/3(5) की बढ़ोतरी की है।
पुलिस के अनुसार 18 सितंबर को बनकट गांव की पुलिया के पास DSLR कैमरा लूट की घटना हुई थी। मामले में नई बस्ती चांदपुर निवासी अरुण वर्मा की तहरीर पर 19 सितंबर को मुकदमा दर्ज किया गया था। अरुण कुमार वर्मा ने पुलिस को बताया कि बीते गुरुवार की शाम उनके पास बुकिंग के लिए फोन आया था. उनसे शुक्रवार को जन्मदिन समारोह की वीडियोग्राफी के लिए 53डी और 56डी कैमरा लेकर जितौरा आने को कहा गया। इसके बाद वह अपने साथी आलोक राजभर के साथ वहां पहुंचे तो उनसे कैमरे लूट लिए गए.
इसके अगले दिन 19 सितंबर को हरदत्तपुर के पास भी DSLR कैमरा लूट लिया गया। विशुनपुरा मानिकपुर निवासी पंकज भारती की तहरीर पर 22 सितंबर को इस मामले में मुकदमा दर्ज किया गया।
दोनों घटनाओं के बाद पुलिस ने घटनास्थलों का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। सर्विलांस और एसओजी टीम ने घटनास्थल के आसपास के संभावित रास्तों के साथ सीडीआर, कैफ और बीटीएस समेत तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण किया। संदिग्ध गतिविधियों और आवागमन की जानकारी को आपस में जोड़कर आरोपियों की पहचान की गई। इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर चारों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मुकेश कुमार भारती (21), अजीत कुमार भारती (22), अजय वर्मा (20) और अभिषेक कुमार यादव (23), सभी निवासी खरौनी क्षेत्र, थाना बांसडीह, के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके पास से तीन DSLR कैमरे तथा घटना में इस्तेमाल स्पेलेंडर प्लस बाइक संख्या UP60BH8220 और पल्सर बाइक संख्या UP60BD6972 बरामद की है।
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार अभिषेक कुमार यादव के खिलाफ वर्ष 2024 और 2026 के बांसडीह थाने के कई मुकदमे पहले से दर्ज हैं। इनमें बीएनएस की विभिन्न धाराओं के अलावा एससी/एसटी एक्ट का मुकदमा भी शामिल है। अन्य तीन आरोपियों के खिलाफ फिलहाल दोनों कैमरा लूट के मुकदमे दर्ज हैं।
पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में हुई कार्रवाई में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी दिनेश कुमार शुक्ला के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी बांसडीह जयशंकर मिश्र के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई की। टीम में प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह, सर्विलांस प्रभारी विश्वनाथ यादव, उपनिरीक्षक अनुप कुमार, उपनिरीक्षक सौरभ श्रीवास्तव समेत सर्विलांस, एसओजी और बांसडीह थाने के पुलिसकर्मी शामिल रहे।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.
