AI-Generated Image
Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
रविशंकर पांडेय,बांसडीह,बलिया
बांसडीह,बलिया. बांसडीह थाना क्षेत्र के कुंवर जसाव गांव में पुरानी रंजिश को लेकर घर में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़ के मामले में पीड़िता रीना देवी पत्नी बजरंगी राजभर की तहरीर पर पुलिस ने 7 नामजद समेत चार अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़िता ने आरोप लगाया है बीते शनिवार को हुई कहासुनी के बाद विपक्षी परिवार के लोग घात लगाए बैठे थे। आरोप है कि शिवाजी राजभर , राजा राजभर , बंटी राजभर, सत्यनारायण, रानी, बिट्टी कुमारी, राजा की पत्नी तथा 4 अन्य अज्ञात लोगों ने लाठी डंडे से लैस होकर उनके घर पर धावा बोल दिया।
मारपीट के दौरान नारायण राजभर और अन्य स्वजनों को लहूलुहान कर दिया गया, घर में तोड़फोड़ की गई और पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़िता का आरोप है कि थाने पर आते जाते समय भी रास्ते में गाली गलौज और धमकी दी गई। थानाध्यक्ष वंश बहादुर सिंह ने बताया कि प्रकरण में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.
