Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
रविशंकर पांडेय,बांसडीह,बलिया
बांसडीह,बलिया. बांसडीह रोड थाना क्षेत्र के एक गांव में एक विवाहिता पर अपने ससुराल से लाखों रुपये के गहने और नकदी लेकर फरार होने का आरोप लगा है। घटना के बाद से ससुराल पक्ष के होश उड़े हुए हैं और पति सहित सास-ससुर अपनी बहू की तलाश में भटक रहे हैं। थक हार कर अब उन्होंने पुलिस की शरण ली है।
पीड़ित ससुर ने बांसडीह रोड थाने में तहरीर देकर बताया कि उनकी बहू बीते दिनों अचानक घर से गायब हो गई। जब घर में रखे जेवरात और नकदी की जांच की गई तो पता चला कि वह अपने साथ लाखों रुपये के सोने चांदी के गहने और एक लाख रुपये नकद भी ले गई है।
आरोप लगाया कि इस घटना से ठीक एक दिन पहले उनकी बहू की मां और भाई उससे मिलने ससुराल आए थे। उसी के अगले दिन भोर में करीब 4 बजे जब घर के सभी लोग सो रहे थे तभी बहु चुपचाप घर से निकल गई। सुबह उठने पर जब बहू घर में नहीं दिखी तो खोजबीन शुरू की गई।
रिश्तेदारों और मायके में भी पता किया गया, लेकिन कहीं कोई जानकारी नहीं मिली। पीड़ित परिवार का आरोप है कि बहू को भगाने में उसके मायके वालों की भी साजिश हो सकती है, क्योंकि मिलने आने के तुरंत बाद ही वह फरार हो गई। कई दिनों तक इंतजार करने के बाद भी जब बहू वापस नहीं लौटी तो ससुराल पक्ष ने थाने में शिकायत दर्ज कराई।
इस संबंध में थानाध्यक्ष वंश बहादुर सिंह ने बताया कि तहरीर प्राप्त हुई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी गई है। विवाहिता के मायके पक्ष से संपर्क कर पूछताछ की जा रही है। जेवरात और नकदी के बारे में भी सत्यापन किया जा रहा है। जांच के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.
