Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
रविशंकर पांडेय,बांसडीह,बलिया
बेल्थरारोड,बलिया. उभांव थाना क्षेत्र में बेल्थरा-सिकंदरपुर राजमार्ग पर हल्दीरामपुर पेट्रोल पंप के समीप शनिवार की रात करीब 9:30 बजे नीलगाय से बाइक टकराने से दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर जुटे स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर पहुंचाया।
जानकारी के अनुसार, हल्दीरामपुर गांव निवासी उज्ज्वल सिंह (17) पुत्र सिंटू सिंह और रिशु सिंह (18) पुत्र ललन सिंह बाइक से बेल्थरा रोड की ओर से अपने गांव हल्दीरामपुर जा रहे थे। वे जैसे ही हल्दीरामपुर पेट्रोल पंप के समीप पहुंचे, तभी अचानक एक नीलगाय सड़क पर आकर बाइक के सामने कूद गई। नीलगाय से बाइक की जोरदार टक्कर हो गई, जिससे दोनों युवक बाइक समेत सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए।
दुर्घटना में रिशु सिंह के सिर और हाथ में गंभीर चोटें आईं, जबकि उज्जवल सिंह भी घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को तत्काल सीएचसी सीयर पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया। रिशु सिंह की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सक डॉ. विक्रम सोनकर ने उसे जिला अस्पताल बलिया के लिए रेफर कर दिया।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.
