Ballia-पिता-भाई की करंट लगने हो गई मौत, एक मात्र आश्रित बेटी को सौंपा गया मुआवजे का चेक

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE

रविशंकर पांडेय,बांसडीह,बलिया

बांसडीह,बलिया. बांसडीह क्षेत्र के सहपुरवा गांव में रविवार की सायं एसडीएम बांसडीह पुष्कर मिश्रा और विधायक प्रतिनिधि विश्राम सिंह ने हाईटेंशन करेंट से मृत पिता-पुत्र की एकमात्र आश्रित सीमा यादव को दस लाख रूपये की आर्थिक सहायता का चेक दिया।

गांव में 23 जुलाई की सुबह खेत में काम करने जा रहे जर्नादन यादव तथा राजेश यादव की सड़क पर टूटकर गिरे हाईटेंशन करेंट से मौत हो गई थी। घटना के बाद ग्रामीणों ने बिजली काटने के लिए फोन किया था लेकिन आरोप है कि टकरसन विद्युत उपकेंद्र के एसएसओ ने बिजली काटने से मना कर दिया था।

This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE         

घटना के बाद ग्रामीणों ने चक्का जाम कर प्रदर्शन किया था। मौके पर पहुंची विधायक केतकी सिंह ने एक्सईएन पंकज भारती को जमकर फटकार लगाई थी तथा उनका बांह पकड़कर पीड़िता के सामने खड़ा कर दिया था। विधायक केतकी सिंह ने बताया कि प्रशासन की ओर से दस लाख रूपया की सहायता दे दिया गया है। अन्य सहायता व नौकरी के लिए भी प्रयास किया जा रहा है।

इस दौरान नायब तहसीलदार भोला राय, प्रधान हीरालाल यादव , मार्कण्डेय यादव, गुड्डू यादव, राजेश दूबे आदि थे। उधर घटना को लेकर बिजली विभाग में भी लगातार कारवाई जारी हैं। एक्सईएन पंकज भारती का गोरखपुर स्थानान्तरण कर दिया गया है। घटना के बाद जेई व एसएसओ को पहले ही निलम्बित कर दिया गया था।

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive

 

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel

This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE         

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.