Ballia-उभांव क्षेत्र में चोर बेखौफ! एक सप्ताह में कई वारदातों से दहशत लेकिन पुलिस के हाथ खाली

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE

उमेश गुप्ता, बेल्थरारोड,बलिया

बेल्थरारोड,बलिया. उभांव थाना क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं ने पुलिस की रात्रि गश्त और सुरक्षा के दावे पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। एक के बाद एक एक हो रही चोरी की वारदातों से क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल है, जबकि कई मामलों में एफआईआर दर्ज होने के बावजूद अब तक किसी भी बड़ी चोरी का खुलासा नहीं हो सका है।

बीते 24 जुलाई की देर रात बांसपार बहोरवां गांव निवासी महेंद्र यादव के घर में घुसे अज्ञात चोरों ने करीब 10-12 लाख रुपये के जेवरात और नगदी पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित परिवार पुलिस से अब भी न्याय की आस लगाए बैठा है, लेकिन घटना के कई दिन बाद भी पुलिस खाली हाथ है।

This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE         

इसी दिन उभांव थाने से महज 200 मीटर की दूरी पर हरेराम सिंह के दरवाजे से चोर भैंस खोलकर ले गए। पूरी वारदात पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, फिर भी पुलिस अभी तक चोरों तक नहीं पहुंच सकी।

रविवार की देर रात भी चोरों ने अपना आतंक जारी रखा। मधुबन ढाला निवासी किशन मद्धेशिया के घर से इनवर्टर और बैटरी चोरी कर ली गई। वहीं अवधेश प्रजापति के घर से 5 हजार नगद और लगभग 10 लाख के जेवरात चोरी कर लिए गए।

इसके अलावा बेल्थरा रोड नगर के मॉल गोदाम रोड स्थित मार्ग पर स्वर्गीय काशीनाथ जायसवाल के बंद मकान का ताला तोड़कर चोर लाखों रुपये के जेवरात और कीमती सामान उठा ले गए।

स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों में आधे दर्जन से अधिक चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं। कई मामलों में एफआईआर भी दर्ज है, लेकिन अब तक किसी भी घटना का खुलासा नहीं होने से लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।

ग्रामीणों का आरोप है कि यदि पुलिस की रात्रि गश्त प्रभावी होती तो चोरों के हौसले इतने बुलंद नहीं होते। क्षेत्रवासियों ने पुलिस अधीक्षक से पूरे मामले की गंभीरता से जांच कराते हुए चोरी की घटनाओं का शीघ्र खुलासा करने, चोरों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने तथा रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग की है.

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive

 

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel

This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE         

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.