Ballia-मामूली बात पर ई रिक्शा चालक ने कुल्हाड़ी से हमला कर शख्स को गंभीर रूप से घायल किया

Bansdih Thana Kotwali

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE

रविशंकर पांडेय,बांसडीह,बलिया

बांसडीह,बलिया. बांसडीह क्षेत्र में शुक्रवार देर शाम शिवरामपुर चट्टी पर एक मामूली विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। पिंडहरा निवासी ओमप्रकाश यादव को ई-रिक्शा चालक काशीनाथ बिंद ने कुल्हाड़ी से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। ओमप्रकाश के सिर में कई वार किए गए, जिसके बाद उसे वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है।

पुलिस के अनुसार, यह घटना ओमप्रकाश यादव और राजपुर के ई-रिक्शा चालक काशीनाथ बिंद के बीच नशे की हालत में हुई कहासुनी से शुरू हुई। विवाद बढ़ने पर ओमप्रकाश घर से कुल्हाड़ी ले आया और काशीनाथ पर हमला करने का प्रयास किया। काशीनाथ ने खुद का बचाव करते हुए ओमप्रकाश को धक्का दिया, जिससे वह जमीन पर गिर गया।

This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE         

काशीनाथ ने कुल्हाड़ी छीन ली।और  पलटवार करते हुए ओमप्रकाश के सिर और गले पर ताबड़तोड़ कई वार किए। ओमप्रकाश के सिर में तीन कुल्हाड़ी लगने से वह खून से लथपथ होकर गिर पड़ा।

इस घटना से पूरे बाजार में हड़कंप मच गया और दुकानदार व राहगीर अपनी जान बचाने के लिए भागने लगे। लहूलुहान ओमप्रकाश को पुलिस और परिजनों ने तत्काल जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया है।

वरिष्ठ उपनिरीक्षक अजय पाल ने बताया कि घटनास्थल पर अब शांति है। फिलहाल, पीड़ित या आरोपी पक्ष से कोई औपचारिक शिकायत पत्र प्राप्त नहीं हुआ है। पुलिस टीम मामले की गहन तफ़्तीश में जुटी है और निष्पक्ष जांच के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive

 

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel

This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE         

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.