
अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटा सामान से लदा ट्रक, ड्राइवर-खलासी बाल-बाल बचे
Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
उमेश गुप्ता,बेल्थरारोड,बलिया
बेल्थरारोड,बलिया. उभांव थाना क्षेत्र में एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। यह हादसा मुजौना गांव के सामने तुर्तीपर-उभांव मार्ग पर मंगलवार सुबह हुआ जब सामान से लदा ट्रक वहां से गुजर रहा था.
This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE
दुर्घटना के बाद आसपास के ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई। हालांकि राहत की बात यह रही कि ट्रक में सवार चालक और खलासी सुरक्षित बच गए तथा हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक तुर्तीपर की ओर से उभांव की तरफ जा रहा था। मुजौना गांव के समीप पहुंचते ही किसी कारणवश ट्रक ड्राइवर वाहन से नियंत्रण खो बैठा, जिससे ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे के बाद कुछ देर के लिए मार्ग पर अफरा-तफरी का माहौल रहा।
दुर्घटना में ट्रक को क्षति पहुंची है, जबकि चालक और खलासी को कोई गंभीर चोट नहीं आई। स्थानीय लोगों का कहना है कि समय रहते चालक और खलासी वाहन से सुरक्षित निकल आए, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

