Ballia-खेत पर लटक रहे बिजली के हाई टेंशन तार की चपेट में आकर महिला झुलसी, दो सप्ताह में दूसरा हादसा

Sear CHC

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE

अमित उपाध्याय, बलिया

बेल्थरारोड,बलिया. बिजली विभाग की कथित लापरवाही से एक और महिला की जान पर बन आई. मामला उभांव थाना क्षेत्र के सोनाडीह गांव का है जहां खेतों में काम करने गई एक महिला खेत में काफी नीचे लटक रहे बिजली के हाई टेंशन तार की चपेट में आने से झुलस गई.

घायल महिला की पहचान देवंती देवी (55 वर्ष) पत्नी मदन पासवान के रूप में हुई है। बताया गया कि देवंती देवी खेतों में काम करते वक्त वहां काफी नीचे लटक रहे बिजली के तारों की चपेट में आ गईं. करंट से वह गंभीर रूप से झुलस गईं और जानकारी होने पर ग्रामीणों ने उन्हें सीएचसी सीयर पहुंचाया.

This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE         

समय रहते इलाज मिलने से महिला को राहत मिली है। ग्रामीणों का कहना है कि खेत के ऊपर 11 वोल्ट का हाईटेंशन तार काफी लंबे समय से लटक रहा है। करीब 10 दिन पहले ही उसी जगह पर एक बच्चा भी चपेट में आने से झुलस गया था. ग्रामीणों का आरोप है कि बिजली विभाग ने खबर होने पर भी तार को ऊंचा नहीं कराया, ना ही सुरक्षा के लिए कोई व्यवस्था की. ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि इस दिशा में कदम उठाया दजाए.

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive

 

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel

This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE         

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.